icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मैनपुरी-मधुकरपुर से टोडरपुर मार्ग पर गड्ढों का कहर,बुढवा मंगल के दिन गंदे पानी से होकर गुजरे भक्त ।

Ajay KumarAjay KumarFollowJust now
Kanakpur, Uttar Pradesh:किशनी/मैनपुरी किशनी तहसील के अंतर्गत ब्लॉक बेवर की ग्राम पंचायत मधुकरपुर से टोडरपुर मार्ग पर गड्ढों का कहर देखने को मिल रहा है। सड़क की हालत इतनी जर्जर है कि जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं और उनमें गंदा पानी भरा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि सड़क चाहे गांव की हो या शहर की, साफ-सुथरी और गड्ढा मुक्त हो। योगी सरकार जहां प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा कर रही है,वहीं मैनपुरी के किशनी तहसील क्षेत्र के ग्राम मधुकरपुर पर हकीकत कुछ और ही है। लेकिन तहसील किशनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मधुकरपुर में गहरे गड्ढे होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है,हालात ऐसे हैं कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क,पता ही नहीं चलता। बुढवा मंगल के पावन अवसर पर जब श्रद्धालु मंदिर की ओर जा रहे थे,तो उन्हें इसी गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा,जिससे भक्तों में भारी आक्रोश है। राहगीरों और स्कूली बच्चों को भी इस मार्ग से निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं और हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
0
0
Report

बस्सी नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव में एक वोट ने पलटा खेल, भगीरथ पंचोली जीते

Dudu, Rajasthan:बस्सी नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के चुनाव में हुआ चौंकाने वाला खेला. एक दिन पहले बीजेपी ने 22 वोट लेकर बनाया था चेयरमैन, अगले दिन ही हुआ गजब खेल... उपाध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी को मिला सिर्फ खुद का वोट, सियासी गलियारों में बना चर्चा का विषय. बीजेपी से बागी होकर चुनाव लडने वाले भागीरथ पंचोली बने उपाध्यक्ष, भागीरथ पंचोली को 35 में से मिले 20 वोट. कांग्रेस प्रत्याशी को मिले 14 वोट, लेकिन भाजपा के प्रत्याशी विष्णु पंचोली को मिला सिर्फ 1 वोट. बीजेपी के उपाध्यक्ष प्रत्याशी ने लगाएं भ्रष्टाचार का आरोप. एक वोट मिलने पर उपाध्यक्ष के प्रत्याशी विष्णु पंचोली की पीड़ा छलकी. हार पर बोले - मुझे 26 वर्ष हो गए बीजेपी की सेवा करते हुए लेकिन सिर्फ एक वोट मिला है. बाइट - विष्णु पंचोली, उपाध्यक्ष प्रत्याशी
0
0
Report
Advertisement

पड़िहारा कस्बे के घर के बाहर खड़े टैम्पो में आग, लाखों का नुकसान

Churu, Rajasthan:घर के आगे खड़े टैम्पो में लगी आग, आग लगने से आस पास के क्षेत्र में मची अफरा तफरी, चूरु। जिले पड़िदारा कस्बे में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब घर के बाहर खड़े एक टैम्पो में अचानक आग लग गई। आग की घटना के बाद लोगो ने विभिन्न तरीकों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी अनुसार कस्बा पड़िहारा में काजियों के मोहल्ले में घर के आगे खड़े टैम्पो में मंगलवार को आग लग गई, जिससे टैम्पो को केबिन जल गया। टैम्पो में आग लगने से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। पड़िहारा काजियों का मोहल्ला वार्ड 13 निवासी रूपेश पुत्र पन्नालाल प्रजापत अपने टैम्पो से बाजार जाकर आया था तथा घर के आगे टैम्पो खड़ा करके स्वयं खेत चला गया। टैम्पो खड़ा होने के करीब 15 मिनट बाद अचानक टैम्पो में आग लग गई। घर के पास दुकान संचालित करने वाले रूपेश के भाई विकास को राहगिरों ने घटना की जानकारी दी। इस दौरान मौके पर लोग एकत्रित हो गए तथा पड़ोसियों की ट्यूबवेल से पानी लेकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक टैम्पो का पूरा केबिन जल चुका था। विकास ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व टैम्पो लिया था तथा उसके गैस किट भी थी। लेकिन उक्त हादसे में टैम्पो जल गया, जिससे उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। हॉलसेल के काम के लिए उक्त टैम्पो खरीदा था।
0
0
Report

पर्ची से जीत: अजमेर में भाजपा ने उपमहापौर पर कब्जा कर लिया

Ajmer, Rajasthan:अजमेर नगर निगम चुनाव में उपमहापौर पद पर जीत दर्ज करने के साथ लगातार 8 वीं बार बोर्ड बनाया है... उपमहापौर पद पर दोनों ही दलों को 40 -40 वोट मिलने के बाद पर्ची से लॉटरी निकाली गई जिस में भाजपा के उम्मीदवार पार्षद हेमंत सांखला ने जीत दर्ज करवाई.. एक ओर खुशी का माहौल तो दूसरी ओर मायूसी छा गई... पर्ची से मिले जनादेश के साथ ही भाजपा के नेता ढोल के साथ निगम कार्यालय पहुंचे और अपने जोश खुशी का जमकर इजहार किया... जीत दर्ज कराने के बाद नवनिर्वाचित उपमहापौर हेमंत सांखला ने निगम कार्यालय में स्थापित गजानंद भगवान के दर्शन किए ..... इस मौके पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, पूर्व उपमहापौर नीरज जैन सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.. उपमहापौर हेमंत सांखला ने बताया की यह कार्यकर्ताओं की जीत हे तो वही चुनाव हारने वाले कांग्रेस प्रत्याशी नौरत गुर्जर ने चुनाव में हार जीत बताते हुए सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया。
0
0
Report

पाली नगर निगम चुनाव: हाई प्रोफाइल चुनाव में शानदार मैनेजमेंट की मिसाल

Pali, Rajasthan:पाली में निकाय चुनाव तो हुए खत्म लेकिन, बेहतर चुनाव मैनेजमेंट की बात रह गई अधूरी, नगर निगम के चुनाव में तिकड़ी का रहा गजब मैकेनिज्म, रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्रसिंह, सहायक रिटर्निंग अधिकारी विमलेंद्रसिंह एवं विशेषाधिकारी निर्वाचन चौधरी बिरजू गोपाल का रहा सुपर मैनजमेंट, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रविन्द्र गोस्वामी के निर्देशों की निष्ठा से की पालना, तभी तो इतने हाईप्रोफाइल चुनाव में कोई मिस मैनेजमेंट की नही मिली खबर, टीम मॉनिटरिंग को लेकर आपसी समन्वय ने चुनाव को किया Comfortable पूरा, और इसी लिए चुनाव मैनजमेंट की भरपूर हो रही है तारीफ।
0
0
Report
Advertisement

दूदू-फागी में कांग्रेस का दबदबा, उपाध्यक्ष पद तक पहुंची जीत

Dudu, Rajasthan:दूदू और फागी नगरपालिका में चेयरमैन के बाद उपाध्यक्ष में भी बरकरार रहा कांग्रेस दबदबा। दूदू में कांग्रेस के आरिफ शेख और फागी में लीनू जैन बनी उपाध्यक्ष। चेयरमैन और उपाध्यक्ष के नतीजे के बाद पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने दूदू प्रशासन पर लगाये गंभीर आरोप।‌ पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने प्रशासन पर चेयरमैन के मतदान में हेराफेरी का आरोप। एक पुलिस अधिकारी पर लगाया कांग्रेस के पार्षद से चेयरमैन के चुनाव में बीजेपी में वोट दिलाने की कोशिश करने का आरोप। सैकड़ों लोगों के सामने खुलेआम लगाया आरोप, प्रशासन के खिलाफ एजेंट के रूप में काम करने का भी लगाया संगीन आरोप।
0
0
Report
Advertisement

सीवान में यूपी युवक की संदिग्ध मौत, नहर से शव बरामद, हत्या की आशंका

Siwan, Bihar:सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। युवक का शव उसके ससुराल से कुछ ही दूरी पर नहर से बरामद किया गया है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना गुठनी थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव की हैं। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले अश्वनी विश्वकर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक अश्वनी विश्वकर्मा उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और तेनुआ गांव में उसका ससुराल था। युवक का शव ससुराल वाले घर से कुछ ही दूरी पर स्थित नहर से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए मैरवा SDPO भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
0
0
Report

हिंदी में बदमाशी-रोमांचक headline: मुंगेर के वर्चस्व के बीच गोलीबारी, 12 वर्षीय घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

Munger, Bihar:वर्चस्व की लड़ाई में चली गोलियां, खेल रहा 12 वर्षीय किशोर हुआ घायल। मुफस्सिल पुलिस ने एक आरोपी को एक पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस और 3 खोखे के साथ किया गिरफ्तार मुंगेर: मु Nus मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिकदह पुलिया के समीप मंगलवार शाम दो ग्रामीणों के बीच चल रही पुरानी अदावत में हुई गोलीबारी की चपेट में आकर खेल रहा 12 वर्षीय किशोर घायल हो गया। गोली किशोर के बाएं पैर में लगी और आर-पार निकल गई। घायल किशोर को parijanon ने इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल और कोतवाली थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घायल किशोर से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने किशोर के दादा के फर्द बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल किशोर की पहचान लक्ष्मीपुर गैंडा पहाड़ निवासी गंगा कुमार सिंह के पुत्र श्रवण कुमार के रूप में हुई है। घायल किशोर के दादा पुलिस सिंह ने बताया कि लक्ष्मीपुर गैंडा पहाड़ निवासी संजय सिंह और सत्यानंद सिंह के बीच करीब एक वर्ष से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। पूर्व के एक मामले में सत्यानंद जेल गया था। मंगलवार को जेल से बाहर निकलकर वह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान संजय सिंह ने उसे निशाना बनाकर गोली चलाने की कोशिश की थी, लेकिन सत्यानंद किसी तरह बच गया। इसी दौरान वहां दोस्तों के साथ खेल रहा श्रवण कुमार गोली की चपेट में आ गया। पैर में गोली लगते ही किशोर जमीन पर गिर पड़ा। बाइट : पुलिस सिंह दादा बाइट घायल की माँ घायल श्रवण ने बताया कि घर के बाहर अन्य दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि संजय सिंह गोली चलते हुए दौड़ रहे थे और उनके आगे सत्यानंद सिंह भाग रहे थे। गोली चलने की आवाज सुनकर सभी बच्चे भागने लगे। इसी दौरान उसके पैर में गोली लग गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। बाइट: श्रवण कुमार घायल मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गोली लगने से किशोर मामूली रूप से घायल हुआ है। घायल किशोर और उसके बाबा के बयान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से गोली चलाने में प्रयुक्त पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस और घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

बोकारो में करम महोत्सव 2026: पारंपरिक मांदर-डाली पूजा के साथ उत्साह

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में करम महोत्सव में गूंजा मांदर, पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई करम डाली की पूजा-अर्चना। उपायुक्त ने कहा प्रकृति, लोक संस्कृति और परंपरा के संरक्षण का संदेश देता है करम पर्व। बोकारो थर्मल के स्वामी विवेकानंद मैदान (फुटबॉल ग्राउंड), प्रखंड–बेरमो में मंगलवार को करम महोत्सव 2026 का आयोजन पारंपरिक उल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, एसडीओ बेरमो मनोज कुमार, बीडीओ बेरमो मुकेश कुमार, सीओ संजीत कुमार समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। करम महोत्सव के दौरान झारखंडी लोक संस्कृति एवं परंपरा का जीवंत रंग देखने को मिला। उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षु आईएएस समेत अन्य पदाधिकारियों ने पारंपरिक मांदर बजाकर महोत्सव की उमंग में सहभागिता की। वहीं, ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक लोटा-पानी से अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन करने के साथ हुई। इसके उपरांत विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ करम (करमी) पेड़ की डाली की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पारंपरिक गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण उत्सवमय बना रहा।
0
0
Report
Advertisement

सहारनपुर चर्च सुरक्षा के लिए प्रशासन ने पूर्व सूचना दी; पादरी जसपाल भट्टी निलंबित

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर चर्च के परिसर और संपत्ति की सुरक्षा को लेकर अपर गंगेज सेक्शन प्रशासन ने स्थानीय पुलिस को पूर्व सूचना दी है। संगठन के अध्यक्ष पादरी बरकत मसीह के अनुसार, सहारनपुर चर्च संगठन के अधीन आता है और वर्तमान में यहां से जुड़े पादरी जसपाल भट्टी न्यायिक हिरासत में हैं। प्रशासन का कहना है कि उन्हें संगठनात्मक स्तर पर निलंबित कर उनके अधिकार वापस ले लिए गए हैं। पादरी बरकत मसीह ने बताया कि जसपाल भट्टी के खिलाफ सामने आई शिकायतों और आरोपों की जांच के लिए संगठन की ओर से इंक्वारी कमिशन गठित किया गया है। प्रशासन के अनुसार, चर्च परिसर के कुछ पेड़ों को बेचे जाने, चर्च की संपत्ति बेचने के लिए कथित तौर पर अग्रिम धनराशि लेने, कुछ स्वयंसेवकों पर धनराशि को लेकर दबाव बनाने और चर्च सदस्यों से प्राप्त दान की पूरी रसीद नहीं दिए जाने सहित कई आरोपों की जांच की जा रही है। साथ ही, जसपाल भट्टी के परिवार के सदस्यों द्वारा चर्च के नियमित कार्य में हस्तक्षेप की आशंका भी प्रशासन ने जताई है। पादरी बरकत मसीह के मुताबिक, चर्च की संपत्ति की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने परिसर में एक नोटिस बोर्ड लगाया था, जिसमें संपत्ति से संबंधित चेतावनी और सूचना दी गई थी। उनका आरोप है कि यह नोटिस बोर्ड भी फाड़ दिया गया। प्रशासन ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। उन्होंने बताया कि जब तक नए पादरी की नियुक्ति नहीं होती, तब तक चर्च की देखभाल की जिम्मेदारी अधिकृत स्वयंसेवक रजनीश कुमार को दी गई है। चर्च भवन, मुख्य गेट, पादरी कार्यालय, रिकॉर्ड और अन्य संपत्ति की सुरक्षा के लिए ताले लगाने तथा 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था रखने की बात भी प्रशासन ने कही है। पुलिस को दी गई सूचना में कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा जबरन परिसर में प्रवेश, ताले तोड़ने, संपत्ति या रिकॉर्ड हटाने अथवा नुकसान पहुंचाने, नोटिस बोर्ड को क्षति पहुंचाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है, तो ऐसी स्थिति में पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाए। पादरी बरकत मसीह ने बताया कि थाना स्तर से भी कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यह पत्र FIR या पुलिस जांच के अनुरोध के बजाय चर्च परिसर एवं संपत्ति की सुरक्षा के संबंध में पूर्व सूचना के रूप में दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top