271001
Gonda - सफाई न होने के कारण नाली बंद ,ग्रामीण परेशान
Gonda, Uttar Pradesh:सिविल लाइन विष्णुपुरी कॉलोनी गोंडा में सफाई न होने के कारण नाली बंद है, जिससे कॉलोनी का पानी सड़कों पर आ रहा है, वहां पर रहने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिम्मेदार मौन है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए दो दिन की निशुल्क बस यात्रा लागू
Jaipur, Rajasthan:जयपुर देशभर में रक्षाबंधन का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के प्रतीक इस त्योहार को लेकर बाजारों से लेकर घरों तक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। वहीं भाई भी अपनी बहनों की सुरक्षा और हर परिस्थिति में साथ देने का वचन देंगे। रक्षाबंधन को लेकर आज से ही बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। दूर-दराज के शहरों और गांवों में रहने वाले लोग त्योहार मनाने के लिए अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या बढ़ने से अतिरिक्त भीड़ नजर आ रही है। भाई-बहन के इस खास पर्व पर हर किसी को समय पर अपने परिवार के बीच पहुंचने की जल्दी है। राज्य सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को विशेष तोहफा दिया है। राजस्थान रोडवेज की बसों में बहनों के लिए दो दिन निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। इससे प्रदेशभर में अपने मायके या परिवार के पास जाने वाली महिलाओं को राहत मिलेगी। वहीं जयपुर के शहरी क्षेत्र में जेसीटीएसएल बसों में एक दिन निशुल्क यात्रा की सुविधा रहेगी। सरकार की इस पहल से रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाओं को यात्रा का लाभ मिलने की उम्मीद है। निशुल्क यात्रा के चलते बसों में भीड बनी हुई है।0
0
Report
चूरू में सोशल मीडिया क्रिएटर्स से धमकाने के आरोप, इनफ्लुएंसर कम्युनिटी ने जांच की मांग
Churu, Rajasthan:चूरू में सोशल मीडिया क्रिएटर्स से धमकाने के आरोप, इनफ्लुएंसर कम्युनिटी ने जांच की मांग उन्होंने सदर थाना पुलिस पर दो कलाकारों को थाने बुलाकर कथित रूप से अपमानित करने, मानसिक दबाव बनाने और गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाए। कम्युनिटी ने मामले की निष्पक्ष जांच senior अधिकारी से करवाकर दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। पाकिस्तानी इनफ्लुएंसर पर टिप्पणी के बाद शुरू हुआ विवाद. ज्ञापन में राजस्थान इनफ्लुएंसर कम्युनिटी के ख्याली सहारण और बनवारीलाल गोस्वामी ने बताया कि 23 अगस्त 2026 को उनके साथी सोशल मीडिया क्रिएटर ओम ने पाकिस्तान के एक इनफ्लुएंसर अदनान को लेकर टिप्पणी वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की थी। पोस्ट को लेकर कुछ पाकिस्तान समर्थक असामाजिक तत्वों ने आपत्ति जताई। ईश्वरचंद्र ने भी इस आपत्ति का समर्थन किया। पोस्ट हटाई, माफी की पोस्ट और वीडियो भी जारी किया.. कम्युनिटी के अनुसार, 24 अगस्त को सदर थाना चूरू से ओम को पोस्ट हटाने के लिए कहा गया। उन्होंने पोस्ट तत्काल हटा दी। इसके बाद उनसे माफी मांगने को कहा गया, जिस पर उन्होंने पहले माफी की पोस्ट और बाद में माफी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया। अनिल खारिया को घर से थाने ले जाने का आरोप आरोप है कि 25 अगस्त को सदर थाना पुलिस के अधिकारियों ने उनके साथी कलाकार अनिल खारिया को घर से पुलिस थाने भी लाया। अनिल ने बार-बार अपनी गलती पूछी और स्वयं थाने आने की बात भी कही, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कथित तौर पर घर से ही थाने ले जाया गया। इसी दिन ओम को भी पुलिस थाने बुलाया गया.. सुबह 11 से शाम 7 बजे तक थाने में बैठाने का दावा.. ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि थाने में दोनों कलाकारों को उनके परिवार और परिचितों के सामने अपमानित किया गया। उन्हें सुबह करीब 11 बजे से शाम 7 बजे तक थाने में बैठाकर मानसिक दबाव बनाया गया और धमकियां दी गईं। कम्युनिटी का दावा है कि कलाकारों को उनका चैनल बंद करवाने के साथ-साथ NDPS ऐक्ट और आर्म्स ऐक्ट जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी भी दी गई। निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग.. राजस्थान इनफ्लुएंसर कम्युनिटी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।0
0
Report
गाय के गोबर से बनी राखी: 12 राशियों के रत्नों वाला पर्यावरणीय ब्रेसलेट
Jaipur, Rajasthan:गाय को स्वावलंबी बनाने की चर्चा अक्सर दूध और दुग्ध उत्पादों तक सीमित रहती है, लेकिन जयपुर के भीमराज शर्मा ने गाय के गोबर को ही आर्थिक संसाधन में बदलने का अलग मॉडल खड़ा करने की कोशिश की है। इसी प्रयोग की कड़ी में इस बार रक्षाबंधन के लिए गाय के गोबर से बनी राखी को ब्रेसलेट का रूप दिया गया है, जिसमें 12 राशियों के हिसाब से राशि-रत्न और पारंपरिक नजरबट्टू का कॉन्सेप्ट जोड़ा गया है। इसके साथ ही राखी में बीज शामिल करने का प्रयोग इसे पर्यावरण से भी जोड़ता है। जयपुर के भीमराज शर्मा लंबे समय से गोबर आधारित उत्पादों पर काम कर रहे हैं।आजकल युवाओं में ब्रेसलेट पहनने का चलन काफी बढ़ गया है। इसी बदलती पसंद को देखते हुए उन्होंने पारंपरिक राखी को ब्रेसलेट के रूप में तैयार करने का विचार किया। इसके बाद इसमें राशि-रत्न जोड़ने का प्रयोग किया गया। ब्रेसलेट में 12 राशियों के हिसाब से अलग-अलग रत्न लगाए गए हैं, ताकि व्यक्ति अपनी राशि के अनुरूप इसका चयन कर सके। इस तरह राखी केवल एक-दो दिन पहनकर उतार देने वाली वस्तु न रहकर लंबे समय तक पहने जाने वाले ब्रेसलेट का रूप ले लेती है।0
0
Report
Advertisement
Bahadurgarh STF arrests three members of foreign weapons-supply gang
Jhajjar, Haryana:गैंगस्टर रोहित गोदारा और नवीन बॉक्सर के तीन सहयोगी गिरफ्तार तीन विदेशी पिस्तौल और 7 मैगजीन के साथ 1 जिंदा राउंड बरामद। बहादुरगढ़ STF ने किया गिरफ्तार। दादरी भिवानी रोड पर लोहारू फीडर के पास किया गिरफ्तार। ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे आरोपी। नाकेबन्दी के दौरान पुलिस ने ब्रेजा गाड़ी को किया इंटरसेप्ट। गाड़ी से तीनो बदमाश हथियारों के साथ किये काबू। गिरफ्तार आरोपियों की अंकित उर्फ बिट्टू , भवानी चरखी और रितिक निवासी पिलानी के तौर पर हुई पहचान रोहित गोदारा और नवीन बॉक्सर के लिए हथियार सप्लाई का करते थे काम। गैंग के लिए नए सदस्य जोड़ने का भी करते थे काम तीनों आरोपियों की सूचना पर दादरी की प्रोफेसर कॉलोनी से भी एक आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी सिद्धार्थ पेशे से है वकील, सिद्धार्थ के कब्जे से ग्लोक का 9 एमएम पिस्तौल और 2 लाइव कार्टेज हुई बरामद। अंकित उर्फ बिट्टू के खिलाफ 6 ,भवानी के खिलाफ 9 और रितिक के खिलाफ 2 मुकदमे भी है पहले से दर्ज। हथियारों की सप्लाई कंहा करने वाले थे इसकी की जा रही पूछताछ। कोर्ट से आरोपियों का हासिल किया जाएगा रिमांड। विदेश में बैठे गैंगस्टर नवीन बॉक्सर ने पहुंचाए थे हथियार। बड़ी वारदात की फिराक में थे आरोपी। संदर्भ- पूरी खबर पुलिस की जांच और गिरफ्तारी के बाद जारी है।0
0
Report
कोटपूतली-बहरोड़ निकाय नामांकन तेज, 28 दाखिले
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली-कोटपूतली-बहरोड़ जिले में निकाय चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। SDM योगेश देवल ने बताया कि दोनों स्थानों पर नामांकन आवेदन लिए गए; शुरुआती दौर धीमा रहा लेकिन बाद में दोपहर तक 28 नामांकन पत्र प्रस्तुत हो चुके हैं। नामांकन स्थल पर तीन हेल्प डेस्क बनाकर प्रत्याशियों को फॉर्म उपलब्ध कराए गए और आवेदन पत्रों की जांच के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है; नामांकन स्थलों के आसपास भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक और चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनाती है। जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता पल-पल की अपडेट ले रही हैं और अधिकारी व्यवस्थाओं से अवगत करा रही हैं। प्रत्याशियों को आवश्यक दस्तावेज जुटाने में अभी समय लग रहा है; नो ड्यूज एनओसी और चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कतारें लगी हैं। नामांकन शुरू होने से ही कोटपूतली-बहरोड़ जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसके अलावा बानसूर, नारायणपुर, नीमराना आदि में भी नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और प्रत्याशी शुभ मुहूर्त में दाखिल कर रहे हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है; उसके पश्चात् नामांकन फॉर्मों की जांच, अभ्यर्थिता वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होगी। इस बार नगर निकाय चुनाव दो चरणों में कराए जा रहे हैं और मतदान 9 सितंबर को प्रस्तावित है; मतगणना 14 सितंबर को होगी।0
0
Report
नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को शहरी क्षेत्र में पछाड़ने का दावा
Ajmer, Rajasthan:नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने शहरी क्षेत्र में माहौल बनाने में भाजपा से पहले बाजी मारी है... पिछले लगभग 35 वर्षों से नगर परिषद और नगर निगम में बोर्ड से महरूम कांग्रेस इस बार पूरी तैयारी के साथ चुनावी रण में कूद पड़ी है..निर्वाचन प्रक्रिया की शुरुआत में जहाँ आज नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई वही कांग्रेस ने वाहन रैली के माध्यम से शहरी मतदाताओं के समक्ष निवर्तमान निगम प्रबंधन की पोल खोलती तस्वीरों को लेकर प्रदर्शनी वाहन रैली निकाली... बड़ी संख्या में वाहनों के साथ शुरू हुई कांग्रेस की वाहन रैली कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों,इलाकों और वार्डों में होते हुए पुनः कार्यालय पर सम्पन्न हुई... जोशीले नारे लगाते और कांग्रेस के झंडे बैनर लेकर निकाली गई इस रैली में निगम के पूर्व भाजपा बोर्ड के दौरान बदहाल सफाई व्यवस्था के प्रति भाजपा को जिम्मेदार ठहराया...शहर जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में कांग्रेसनेता धर्मेंद्र राठौड़ सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।0
0
Report
Advertisement
इनर व्हील नाहन की राखी से मेडिकल कॉलेज और बिजली सुधार के लिए आवाज तेज
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन नाहन इनर व्हील क्लब का रक्षाबंधन सेलिब्रेशन.. क्लब की महिलाओं ने मीडिया कर्मियों को बांधी राखी, मीडिया के माध्यम से मेडिकल कॉलेज नाहन की दशा सुधारने की गुहार, शहर की चरमराती बिजली की समस्या पर भी खड़े किए सवाल, इनर व्हील क्लब नाहन समाज सेवा में निभा रहा अग्रणी भूमिका, एंकर- रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नाहन में इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने अनोखे अंदाज में रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया। क्लब की सदस्यों ने मीडिया कर्मियों को राखी बांधकर उन्हें समाज की आवाज़ को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने वाला मजबूत माध्यम बताया। इस दौरान क्लब ने मेडिकल कॉलेज नाहन की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाने के साथ-साथ शहर की चरमराती बिजली व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए。 वीओ1- मीडिया से बात करते हुए इनर व्हील क्लब नाहन की अध्यक्ष प्रिय शर्मा एवं क्लब की एडिटर अलका गर्ग ने मीडिया के माध्यम से मेडिकल कॉलेज नाहन की व्यवस्थाओं को बेहतर करने की गुहार लगाई। उनका कहना है कि मेडिकल कॉलेज शहर और आसपास के लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान है, इसलिए यहां बेहतर सुविधाएं मिलना बेहद जरूरी है。 वहीं, नाहन शहर में लगातार सामने आ रही बिजली की समस्या को लेकर भी क्लब की महिलाओं ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती और व्यवस्था से जुड़ी परेशानियों का असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है, जिस पर संबंधित विभाग को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए。 इनर व्हील क्लब नाहन की ओर से लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। क्लब की महिलाओं ने कहा कि उनका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करने के साथ-साथ शहर और समाज से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाना है。0
0
Report
चंद्रपुर के गड़चांदूर शहर से भाजपा पार्षद सूरज पांडे तीन महीनों के लिए तड़ीपार
Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपुर जिले के गड़चांदूर शहर में विभिन्न अपराधों के कारण दहशत पैदा करने वाले भाजपा नगरसेवक सूरज रामभवन पांडे को तीन महीनों के लिए तडीपार कर दिया गया है। उपविभागीय दंडाधिकारी रविंद्र माने ने यह आदेश जारी किया। सूरज पांडे वार्ड संख्या 10 के नगरसेवक हैं। उन पर शराबबंदी कानून, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, अवैध उधारी, जुआ और विनयभंग जैसे 9 गंभीर अपराध दर्ज हैं। बेरोजगार युवाओं को ब्याज पर पैसे देकर गाड़ी उठवाने, महिलाओं को धमकाने और गांजा-दारू के नशे में अवैध धंधे चलाने जैसे आरोप भी लगाए गए थे। तड़ीपारी के दौरान आरोपी को जहां भी रहेगा वहां हर महीने पुलिस स्टेशन में हाजिरी देनी होगी। वरना छूट मिलने पर 10 दिन में गड़चांदूर पुलिस को खबर देनी होगी।0
0
Report
रक्षाबंधन पर चांदी के दाम दोगुने, राखियों के दाम आसमान छूने लगे
Lucknow, Uttar Pradesh:रक्षाबंधन को लेकर चांदी की राखियों की हमेशा डिमांड रहती है लेकिन पिछले साल के मुकाबले इस साल चांदी के रेट दोगुने हो गए हैं ऐसे में मार्केट पर भी इसका असर दिख रहा है। पिछले साल रक्षाबंधन के समय चांदी का रेट लगभग 145000 रुपए था इस बार चांदी का रेट लगभग 2.5 लाख रूपए है। पिछले साल जो राखी 500 से ₹2000 के बीच मार्केट में बिक रही थी तो वहीं उसके रेट इस बार हजार रुपए से ₹4000 तक हो गए हैं। प्रशांत अवस्थी ने बताया कि उनके पास इस बार सोने की भी राखी आई है इसका रेट ₹3500 रुपए है जो कि चांदी की राखी से ज्यादा बिक रही है महंगाई को देखते हुए हम ज्वेलर्स को इनोवेशन करना पड़ता है कम रेट में अच्छी चीज देने की चुनौती रहती है इसलिए हल्के वजन की चांदी और सोने की राखी बेच रहे हैं। कस्टमर का कहना है हमें चांदी की राखी का शौक है इसलिए खरीदेंगे जरूर पिछले साल जो 1000 में मिली थी इस बार वह ₹1500 की है इससे जेब पर अच्छा खासा असर पड़ेगा।0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
सासाराम में एक घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर पानी-पानी, सार्वजनिक दफ्तरों में अफरातफरी
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम में एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को पानी पानी कर दिया है। सासाराम का अनुमंडल कार्यालय परिसर में आप देख सकते हैं कि घुटने भर पानी जमा हो गया है। अचानक आज दोपहर हुई तेज बारिश ने शहर का यह नजारा बना दिया है। सासाराम के अनुमंडल कार्यालय, नजारत, एसडीपीओ कार्यालय, अवर निबंधन कार्यालय, डीसीएलआर कार्यालय आदि में आप देख सकते हैं कि लोग कैसे आ जा रहे हैं। अधिकारी, कर्मी या फिर आम लोग किसी परेशानी से गुजर रहे हैं। एक घंटे की मूसलाधार बारिश के कारण यह दुर्दशा देखने को मिल रही है। पूरे परिसर में पानी इकट्ठा हो गया है परिसर में जो लोग कुर्सी टेबल लेकर काम करते थे उन लोगों का भी कुर्सी टेबल डूब गया है।0
0
Report
कैमूर में रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासनिक छापा, 18 ठिकाने चेक
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर में रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासनिक छापा, 18 ठिकानों पर जांच रक्षाबन्धन पर मिलावट रोकने भभुआ व मोहनिया में सघन जांच, खुले में बिक्री पर जुर्माना और सीलिंग की चेतावनी आगामी रक्षाबन्धन और पर्व-त्योहारों के मद्देनजर कैमूर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। आम लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भभुआ सदर और मोहनिया अनुमंडल में प्रशासन द्वारा मिठाई व खाद्य दुकानों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। भभुआ सदर एसडीएम के नेतृत्व में जांच टीम ने दुकानों के निर्माण स्थलों, बिक्री काउंटरों, अग्निशामक यंत्रों, पेस्ट कंट्रोल और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। प्रशासन ने मिठाइयों पर निर्माण (MFG) व 'बेस्ट बिफोर' तिथि प्रदर्शित करना अनिवार्य करते हुए बासी मिठाइयों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है। मिलावटखोरी या नियम उल्लंघन पर दुकान सील करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की Hindtelling दी गई है। वहीं, मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी के नेतृत्व में कुल 9 स्थानों पर सघन जांच की गई। निरीक्षण में बड़ी दुकानों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता ताज़ा पाई गई और अधिकांश मानकों का पालन मिला। हालांकि, कर्मचारियों द्वारा हेयर कैप व ग्लव्स न पहनने की कमी पर सख्त निर्देश जारी किए गए। जिन दुकानों के पास लाइसेंस नहीं मिला, उन्हें नोटिस जारी किया गया है। एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने ठेले-रेहड़ी पर सड़क किनारे खुले में मक्खियों के बीच खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर नाराजगी जताई और उन पर नियमानुसार जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों तक यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम जनता से भी मिठाई की गुणवत्ता व निर्माण तिथि जांचकर खरीदने की अपील की गई है。0
0
Report
Advertisement
दुमका में खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस का विशाल धरना
Dumka, Jharkhand:दुमका चंदा चोरी एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटी, दुमका की ओर से वीर कुंवर सिंह चौक के समक्ष एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमिटी, दुमका के अध्यक्ष स्टीफन मरांडी ने किया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री एवं पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, मंत्री दीपिका पांडे सिंह समेत कांग्रेस के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को झारखंड के हितों के खिलाफ बताया। ग्रामीण बिकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार यहां के लोगों का होना चाहिए। यह हमारी जमीन है हमारा खनिज है, हमारा जंगल और जल है। इन संसाधनों का उपयोग सबसे पहले झारखंड के लोगों के हित में होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां राज्यों के आर्थिक अधिकारों को सीमित करने वाली हैं। यदि राज्यों के संसाधनों और राजस्व पर नियंत्रण बढ़ाया गया तो इसका असर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ सकता है। झारखंड सरकार अपने संसाधनों से कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। अगर ये कानून पास होता है मंईयां सम्मान योजना और सावित्रीबाई फुले योजना जैसी योजनाओं को बंद हो जाएगी।यह केंद्र सरकार दो लोगो के लिए काम कर रही है सिर्फ अडानी और अंबानी के लिए इसके साथ ही ग्रामीण बिकास मंत्री दीपिका पाण्डेय ने चंदा चोरी पर भी केंद्र पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी झारखंड के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी। केंद्र सरकार पूर्व में भी कई ऐसे कानून लेकर आई थी, जिनका व्यापक विरोध हुआ और बाद में उन्हें वापस लेना पड़ा। उन्होंने कृषि कानून और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि जनहित के खिलाफ किसी भी कानून का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि वे जनता के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लगातार सड़क और संसद दोनों जगह उठा रहे हैं। झारखंड के अधिकारों की लड़ाई अब केवल राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर भी उठाया जाएगा । कांग्रेस जनता के अधिकारों, झारखंड के संसाधनों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी । आने वाले 2029 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता हमारे नेता राहुल गाँधी देश के प्रधानमंत्री बनाएंगे。0
0
Report
4 करोड़ खर्च के बावजूद भिवंडी की सडकें खड्डों में, मनसे ने दिया रास्ता रोको
Thane, Maharashtra:भिवंडी - रस्त्यांची दुरवस्था... आमणे-लोणाड मार्ग खड्ड्यांमुळे चर्चेत, 4 कोटी खर्चूनही रस्ता जैसे थेच.. मनसे जिल्हाध्यक्ष शैलेश बिडवी यांच्या नेतृत्वाखाली रास्ता रोको... भिवंडी तालुक्यातील भिवंडी ग्रामीण भागातील सावद, आमणे, पडघा आणि नांदकर रस्त्यावरील खड्ड्यांच्या समस्येने नागरिक अक्षरशः हैराण झाले आहेत. या विरोधात महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनेने आज रस्ता रोको आंदोलन केले. रस्त्याची प्रचंड दुरवस्था झाली असून 4 कोटी रुपये खर्च करूनही रस्ता खड्ड्यातच असल्याने नागरिकांमध्ये संताप व्यक्त होत आहे. संपूर्ण रस्त्यावर मोठमोठे खड्डे पडले असून वाहनचालकांना मोठी कसरत करावी लागत आहे. अपघाताचा धोका वाढला आहे. विशेष म्हणजे या रस्त्याच्या दुरुस्तीसाठी 4 कोटी खर्च झाल्याचा दावा केला जातोय, मात्र काही दिवसातच रस्ता पुन्हा उखडला आहे. या समस्येकडे प्रशासनाचे लक्ष वेधण्यासाठी मनसे जिल्हाध्यक्ष शैलेश बिडवी यांच्या नेतृत्वाखाली आमणे-लोणाड मार्गावर रास्ता रोको आंदोलन करण्यात आले. यामुळे काही काळ वाहतूक विस्कळीत झाली होती. रस्त्याची तातडीने दुरुस्ती करावी आणि 4 कोटींच्या कामाच्या दर्जाची चौकशी करावी, अशी मागणी आंदोलकांनी केली आहे. बाईट:- शैलेश बिडवी, मनसे जिल्हाध्यक्ष0
0
Report
कपूरथला में मजदूर संघों के बंद से व्यापक असर, पेंशन और वेतन भत्तों पर जोर
Kapurthala, Punjab:ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿੱਚ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਬੰਦ ਦਾ ਅਸਰ ਸਰਕਾਰੀ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਕੰਮਕਾਜ ਠੱਪ, ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਡੀਸੀ ਦਫ਼ਤਰ ਅੱਗੇ ਧਰਨਾ ਕਪੂਰਥਲਾ: ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਬੰਦ ਦੇ ਸੱਦੇ ਦਾ ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿੱਚ ਵੀ ਵਿਆਪਕ ਅਸਰ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ। ਸਰਕਾਰੀ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਕੰਮਕਾਜ ਠੱਪ ਰਿਹਾ ਅਤੇ ਕਈ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਨੂੰ ਤਾਲੇ ਲੱਗੇ ਨਜ਼ਰ ਆਏ। ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਸਮੂਹਿਕ ਛੁੱਟੀ ’ਤੇ ਰਹੇ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਕੰਮਕਾਜ ਕਰਵਾਉਣ ਵਿੱਚ ਦਿੱਕਤਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪਿਆ。 ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਡੀਸੀ ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਧਰਨਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਧਰਨੇ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਬੁਲਾਰਿਆਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਵਿਰੋਧੀ ਨੀਤੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਰੋਸ ਜ਼ਾਹਰ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਜੰਮ ਕੇ ਭੜਾਸ ਕੱਢੀ। ਬੁਲਾਰਿਆਂ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਸਕੀਮ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਬਹਾਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦਾ ਬਣਦਾ ਡੀਏ ਲਾਗੂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਲੰਮੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਲਈ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ, ਪਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਵੱਲ ਬਣਦਾ ਧਿਆਨ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਚਿਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਜੇਕਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਦਾ ਜਲਦ ਹੱਲ ਨਾ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਸੰਘਰਸ਼ ਨੂੰ ਹੋਰ ਤਿੱਖਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ。0
0
Report
Advertisement
