271003
Gonda - राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ
Gonda, Uttar Pradesh:गोण्डा कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए, जिलाधिकारी महोदया एवं मुख्य विकास अधिकारी ने कहां की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे , धर्म ,जाति , समुदाय इन सबको न देखते हुए निष्पक्ष रुप से अपने मत का प्रयोग करेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड में मानसून ने फिर जोर पकड़ा, बारिश से जनजीवन प्रभावित
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। सोमवार देर शाम से शुरू हुई बारिश का सिलसिला मंगलवार सुबह तक जारी है, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को उमस से राहत जरूर दी है, लेकिन जनजीवन की रफ्तार भी प्रभावित होने लगी है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर सिस्टम का असर झारखंड में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक फिलहाल बारिश का दौर जारी रह सकता है, हालांकि बुधवार से मौसम में धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना जताई जा रही है।0
0
Report
राजभर ने अक्खिलेश को कहा—जमीन पर आकर चुनाव लड़िए, हवाबाजी सही नहीं
Noida, Uttar Pradesh:अखिलेश भाई, कब तक ये हवाबाजी चलती रहेगी। एसी और पीसी से ही चुनाव लड़ लेंगे? एसी कमरे में बैठ कर पीसी करके चुनाव लड़ेंगे? जमीन पर आइये महाराज। आइये दो दो हाथ हो जाये। एकतरफ़ा चुनाव में मज़ा नहीं आता है। आप सीधे जनता का सामना करने में क्यों घबरा रहे हैं? पुराने पाप याद आ जाते हैं? क्या? आपको पता है कि अपने कार्यकाल से आपके कार्यकर्ताओं के घर की महिलाओं को भी डर लगता है। यक़ीन ना हो तो किसी कार्यकर्ता के घर की महिला से बात कर लीजिएगा। दंगा, अपराध, भ्रष्टाचार, लूट-खसोट, महिलाओं के खिलाफ अपराध के ऐसे अनेक उदाहरण हैं कि जिन्हें याद करके रूह कांप जाती है, लगता है कि 2012-2017 के बीच उत्तर प्रदेश में सरकार थी ही नहीं। ट्विटर, एसी, पीसी करते रहिए भाई। जमीन पर आपको लेकर बहुत खराब माहौल है। आपके स्वजातीय और धर्म विशेष के कुछ उत्पाती लोगों को छोड़ दें तो कोई आपके साथ है नहीं। 10 साल हो गए लेकिन लोग आपके विनाशकारी कार्यकाल को भूले नहीं हैं। घर में रहिए, सुरक्षित रहिए। जय भारत, जय श्रीराम, जय श्री कृष्ण, जय महाराज सुहेलदेव0
0
Report
मैहर दर्शन के दौरान चलती ट्रेन में युवक की जान गंवाने वाला दर्दनाक हादसा
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में मैहर दर्शन करने जा रहे युवक की जान चली गई। चलती पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसने जबलपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया। गाडरवारा के बाबा टोला निवासी राहुल बादशाह अपनी पत्नी और सालियों के साथ देवी दर्शन के लिए मैहर जा रहे थे। नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी रुकने के दौरान राहुल पानी लेने के लिए नीचे उतरे। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी। चलती ट्रेन में दौड़कर चढ़ते वक्त राहुल का संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल राहुल को नरसिंहपुर में प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जबलपुर रेफर किया गया। जबलपुर ले जाते वक्त गोटेगांव के पास उनकी हालत बिगड़ गई। गोटेगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।0
0
Report
Advertisement
रतलाम में अफीम तस्करी: 950 ग्राम बरामद, दो गिरफ्तार
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में रिंगनोद थाना पुलिस ने अफीम की तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाइक से अफीम लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने बोरवानी फंटा पर नाकाबंदी कर बाइक सवारों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से करीब 950 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मौके से हरीश और विकास नाम के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब एक लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मादक पदार्थ और बाइक को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।0
0
Report
बस्तर में पुलिस ने 56 किलोग्राम गांजा पकड़ा, 28 लाख का मामला
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का लगातार अभियान जारी है, इसी कड़ी में बोधघाट और करपावंड थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। एक मामले में स्कूटी से गांजा लेकर जा रहे आरोपी को पकड़ा गया, तो दूसरे मामले में आरोपी के घर से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। बोधघाट थाने की पुलिस ने स्कूटी वाहन से गांजा तस्करी कर रहे आरोपी लखु नाग को गिरफ्तार किया आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 14 किलोग्राम गांजा बरामद किया, वहीं दूसरी कार्रवाई करपावंड थाना क्षेत्र में की गई, जहां लालू प्रसाद बघेल के घर से बिक्री के लिए रखा गया करीब 42 किलो गांजा पुलिस ने बरामद किया, दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 56 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई जा रही है, दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।0
0
Report
राहुल गांधी के दौरे से पहले छत्तीसगढ़ में सियासी पारा चढ़ा
Begun, Rajasthan:रायपुर राहुल गांधी के दौरे से पहले छत्तीसगढ़ में सियासी पारा चढ़ा, बीजेपी ने पोस्टर जारी कर कांग्रेस पर बोला तीखा हमला आदिवासियों के नाम पर राजनीति सेक रही कांग्रेस आदिवासी विरोधी नैरेटिव' फैला रहे राहुल गांधी0
0
Report
Advertisement
headline
Noida, Uttar Pradesh:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आगामी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए 13 संभावित प्रत्याशियों की घोषणा की है, जिनके नाम इस प्रकार से हैं — आलोक अत्री, आयुषी शर्मा, ईशु मौर्य, कृष्ण यादव, लक्ष्य राज सिंह, नितिन तँवर, प्रियांशु महामना, रिया छावड़ी, रिया मलिक, सनी डेढा, तान्या मावी, वरुण यादव, यश डबास. ये सभी 13 प्रत्याशी कल से अलग-अलग परिसरों में छात्रों के मध्य जाकर प्रचार-प्रसार करेंगे। छात्रों के बीच निरंतर सक्रिय रहने वाले, संगठनात्मक रूप से मजबूत और छात्र हितों के लिए संघर्षरत कार्यकर्ताओं को इस सूची में शामिल किया गया है। गौरतलब हो कि आगामी 18 सितंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव और 19 सितंबर को मतगणना है उससे पूर्व 10 सितंबर तक प्रत्याशियों को अपना नामांकन दाखिल करना है तथा 11 सितंबर को 12 बजे नामांकन वापसी की आखिरी तिथि है। कल से सभी संभावित प्रत्याशी दिल्ली विश्वविद्यालय के 47 महाविद्यालय और 5 विभागों में जाकर छात्रों से प्रत्यक्ष संवाद द्वारा उनकी अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और सुझावों को प्राप्त करेंगे जिन्हें अभाविप आने वाले छात्रसंघ चुनाव में अपने घोषणा-पत्र में शामिल करेगी। 1 हफ्ते तक चलने वाले इस प्री कैंपेन अभियान के बाद अभाविप की चुनाव समिति 11 सितंबर को केंद्रीय पैनल के 4 पद हेतु प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा करेगी। अभाविप दिल्ली प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि प्री कैंपेन के माध्यम से अभाविप कार्यकर्ता वर्षभर अभाविप की चलने वाली गतिविधियों को छात्रों तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। अभाविप नीत दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ ने पिछले कार्यकाल में छात्रहितों से संबंधित ग्रेट डूसू इंटर्नशिप, केंद्रीकृत हॉस्टल प्रणाली, महिला सुरक्षा हेतु पिंक बूथ स्थापित कराना, सीसीटीवी कैमरे लगवाने सहित विभिन्न कार्य किए है। हमे विश्वास है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र इस बार अभाविप को 4-0 से विजयी बनाकर एक सशक्त छात्रसंघ स्थापित करेंगे।0
0
Report
रायसिंहनगर नगरपालिका चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा-कांग्रेस की गुटबाजी तेज
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर। नगर पालिका चुनाव को लेकर रायसिंहनगर की सियासत इन दिनों गरमाई हुई है। टिकट वितरण के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में अंदरूनी समीकरण और गुटबाजी चर्चा का विषय बनी हुई है। चुनाव में कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी नजर आ रही है। रायसिंहनगर को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। वहीं यह क्षेत्र भाजपा के एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद निहालचंद मेघवाल का गृह क्षेत्र भी है। ऐसे में इस बार नगर पालिका चुनाव में भाजपा के भीतर टिकट वितरण को लेकर बने समीकरणों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। बताया जा रहा है कि टिकट वितरण में पूर्व विधायक गुट के कई समर्थकों के टिकट कटे हैं, जबकि मेघवाल गुट से जुड़े कई समर्थकों को चुनाव मैदान में उतरने का मौका मिला है। इसी के चलते पार्टी के अंदर राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है। दूसरी ओर कांग्रेस टिकट वितरण में पिछड़ती नजर आई है नगर पालिका क्षेत्र के कुल 35 वार्डों में कांग्रेस की ओर से मात्र 24 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे गए हैं। कई वार्डों में कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी तक नहीं मिल सके। चुनाव की घोषणा के साथ ही कांग्रेस में गुटबाजी की चर्चाएं सामने आ रही थीं, जिसका असर अब टिकट वितरण में भी दिखाई दे रहा है।0
0
Report
श्रीविजयनगर में छात्र जागरूकता रैली से निष्पक्ष मतदान का संदेश दे रहे
Sri Ganganagar, Rajasthan:एकर श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर में नगर निकाय चुनाव 2026 के मद्देनजर श्रीविजयनगर ब्लॉक में स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी व रिटर्निंग अधिकारी SDM के निर्देश पर कार्यक्रम गैर-राजनीतिक रूप से आयोजित किए गए। आदर्श कृष्ण बाल स्कूल व आदर्श विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने अम्बेडकर चौक से राजकीय चिकित्सालय, थाना मार्ग होते हुए जागरूकता रैली निकाली। छात्रों ने नारों व तख्तियों से निष्पक्ष मतदान का संदेश दिया। वहीं गुरुनानक सेकेंडरी व ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में रंगोली के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक किया गया।0
0
Report
Advertisement
Hyderabad में Madras Regiment सुरक्षा उल्लंघन: अज्ञात लोगों ने हथियार चुरा लिए
Hyderabad, Telangana:Hyderabad: A major security breach has been reported at the highly secured Madras Regiment facility in Hyderabad, with unidentified persons allegedly stealing weapons and ammunition from a restricted defence premises. According to preliminary information, the intruders allegedly broke open the lock of a weapons storage room and escaped with four AK-47 rifles, six pistols and one INSAS rifle, besides ammunition. Army officials reportedly detected the theft on Sunday night and subsequently lodged a complaint with Bollaram Police. Police registered a case on Monday and launched an investigation. As the facility is located within a restricted defence area, police and Army authorities are maintaining confidentiality over several details of the incident. Senior Army officials are reportedly examining the possibility of insider involvement, as access to the weapons section is restricted to authorised personnel. Officials of the Malkajgiri Police Commissionerate are supervising the investigation. Police are examining how the weapons were removed from the secured facility and are working to identify those responsible.0
0
Report
SIR-2026 के बाद महाराष्ट्र की मतदाता सूची से 2 करोड़ से अधिक नाम बाहर
Mumbai, Maharashtra:एसआईआर प्रक्रिया के बाद महाराष्ट्र की पहली ड्राफ्ट मतदाता सूची से 2 करोड़ से अधिक नाम बाहर महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 के तहत राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों की ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त 2026 को जारी कर दी है। एसआईआर शुरू होने से पहले महाराष्ट्र में कुल 9,78,54,049 मतदाता थे। संशोधित ड्राफ्ट मतदाता सूची में इनमें से 7,71,65,562 मतदाताओं (78.86%) को शामिल किया गया है। इनमें शामिल हैं: पुरुष मतदाता: 3,95,89,905 महिला मतदाता: 3,75,72,570 थर्ड जेंडर मतदाता: 3,087 कुल 2,06,88,487 मतदाता (21.14%) ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके। इसके पीछे मुख्य कारण बताए गए हैं: 1. मतदाता अपने दर्ज पते पर नहीं मिले या अनुपस्थित पाए गए। 2. वे अपने पंजीकृत पते से दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके थे। 3. मतदाता की मृत्यु हो चुकी थी। 4. नाम किसी अन्य जगह दर्ज था या डुप्लीकेट एंट्री थी। 5. मतदाता ने एन्यूमरेशन फॉर्म भरने या जमा करने से इनकार किया या अन्य कारणों से फॉर्म जमा नहीं हुआ। ऐसे मतदाताओं की जिला-वार सूची और नाम शामिल न होने का कारण संबंधित वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया गया है। निर्वाचन आयोग ने दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 31 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक का समय दिया है। राज्य में सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 288 EROs और 7,000 से अधिक Assistant Electoral Registration Officers (AEROs) नियुक्त किए गए हैं। अंतिम मतदाता सूची कब जारी होगी? दावे, आपत्तियों और नोटिस से जुड़ी प्रक्रिया 31 अगस्त से 29 अक्टूबर 2026 के बीच पूरी की जाएगी। निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार, महाराष्ट्र की अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।0
0
Report
अलीगढ़ के मेडिएशन सेंटर के बाहर ससुरालजन ने पीड़िता और पिता पर की मारपीट, वीडियो वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ दीवानी परिसर में मेडिएशन सेंटर के बाहर ससुराली जनों ने पीड़िता और उसके पिता को पीटा, पीड़िता लक्ष्मी ने बताया ससुरालिजन प्रताड़ित करते थे जिसका केस मेडिएशन सेंटर में 1 साल से चल रहा है, पीड़िता और उसके पिता तारीख पर आए थे आरोप है इसी दौरान ससुराल पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोगों ने उनके साथ जमकर की मारपीट, कपड़े फाड़े, मारपीट और गाली गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पीड़िता की शादी गौतम बुध नगर में हुई है, पीड़िता थाना पाली मुकीमपुर के गांव बडेसरा की रहने वाली है।0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी-IGRS शिकायत पर शिक्षा विभाग की छापेमारी,बिना मान्यता चल रहा स्कूल बंद,नोटिस फाड़ने का आरोप ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी मैनपुरी IGRS शिकायत पर शिक्षा विभाग की छापेमारी,बिना मान्यता चल रहा स्कूल बंद,नोटिस फाड़ने का आरोप । मैनपुरी के करहल में बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय पर खंड शिक्षा अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है। करहल के सहाबरामपुर बघेरा के निकट सिरागंज रोड पर बचपन प्ले स्कूल के नाम से विद्यालय का संचालन जुलाई 2026 से किया जा रहा था। नगला दिक्क निवासी राधा देवी ने IGRS के माध्यम से बिना मान्यता संचालन की शिकायत की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी करहल के नेतृत्व में विभागीय टीम मौके पर पहुंची। जांच में विद्यालय बिना मान्यता संचालित मिला, जिसके बाद टीम ने नोटिस चस्पा कर विद्यालय बंद करा दिया। आरोप है कि टीम के जाने के बाद विद्यालय संचालिका सोनम यादव पुत्री राजेश निवासी नगला रते ने नोटिस को फाड़ दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में अन्य बिना मान्यता वाले स्कूलों को भी चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
कमज़ोर मानसून से किसानों पर संकट, ग्वार-मूंग की फसलें सूखने लगीं
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीविजयनगर क्षेत्र में कमजोर मानसून और नहरों में पानी की कमी से किसानों पर संकट गहरा गया है। बारिश न होने से खरीफ की फसलें सूखने लगी हैं। कृषि विभाग के अनुसार 25% ग्वार और 20% मूंग की फसल में खराबा हो चुका है, यदि बारिश नहीं हुई तो नुकसान बढ़ेगा। क्षेत्र कृषि प्रधान है, नमी खत्म होने से पौधों का विकास रुक गया है। जीबी बेल्ट में दान की फसल भी सूख रही है, किसान ट्यूबवेल से फसल बचाने में जुटे हैं, खर्च बढ़ने से आर्थिक बोझ बढ़ा है। किसानों ने नहरों में पानी छोड़ने और खराबे का सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है।0
0
Report
उधार के 2000 रुपयों के लिए हत्या: आरोपी गिरफ्तार, शव अस्पताल में मौत
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा 2 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह, डंडे से हमला करने वाला आरोपी रायपुर से गिरफ्तार पामगढ़ थाना क्षेत्र में उधारी के 2,000 मांगने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, आरोपी अविनाश उर्फ मन्नू कुर्रे (26) ने शिवा उर्फ भोलेशंकर टंडन और उसके पिता से गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का और लकड़ी के डंडे से मारपीट की, मार में गंभीर रूप से घायल शिवा का रायपुर के DKS अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां 30 अगस्त को उसकी मौत हो गई, युवक की मौत के बाद पुलिस ने गंभीर मारपीट के मामले में हत्या की धारा 103(1) BNS जोड़ी, पामगढ़ पुलिस ने आरोपी के रायपुर के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती होने की सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार किया, आरोपी को 31 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया0
0
Report
Advertisement
