icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271002
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow28 Jan 2025, 09:56 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रतलाम-झाबुआ के जर्जर माही पुल से लोग खतरे में, नया पुल बन रहा

Ratlam, Madhya Pradesh:सेतु यानी ब्रिज... दो अलग-अलग क्षेत्रों को जोड़ने का काम करता है। ब्रिज से गुजरते वक्त हर किसी को भरोसा होता है कि वह सुरक्षित दूसरी ओर पहुंच जाएगा। लेकिन जब यही पुल जर्जर हो जाए, रखरखाव के अभाव में इसकी सुरक्षा व्यवस्था कमजोर पड़ जाए, तो सफर भरोसे का नहीं, बल्कि जोखिम का बन जाता है। ऐसा ही एक ब्रिज रतलाम और झाबुआ को जोड़ने वाले रानिसिंह गांव के पास माही नदी पर बना है। जानकारी के मुताबिक इस ब्रिज का निर्माण करीब 1984 में हुआ था। यानी इसकी उम्र 40 साल से ज्यादा हो चुकी है। माही नदी पर बना यह पुल करीब 8.2 मीटर लंबा बताया जाता है और इसके नीचे लगभग पूरे साल पानी रहता है। लंबे समय से रखरखाव के अभाव में पुल की हालत खराब होती गई। सड़क पर डामरीकरण तो हुआ, लेकिन पुल की सुरक्षा रेलिंग लगातार जर्जर होती चली गई है। हालात अब ऐसे हैं कि कई जगह रेलिंग पूरी तरह टूट चुकी है। कहीं सीमेंट-कंक्रीट उखड़ चुका है, तो कहीं सरिया बाहर निकल आया है। और सबसे हैरान करने वाली तस्वीर उन जगहों की है, जहां टूटी रेलिंग की जगह लकड़ी की बल्लियां बांधकर सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम कर दिया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ साल पहले एक पिकअप वाहन रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा था। वहीं एक अन्य हादसे में आयशर वाहन रेलिंग से टकराकर आधा लटक गया था। राहत की बात रही कि इन घटनाओं में जनहानि नहीं हुई। लेकिन जर्जर रेलिंग के बीच हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है। खासकर रात के समय या तेज रफ्तार में चलने वाले वाहनों के लिए यह स्थिति गंभीर खतरा बन सकती है। हालांकि अब इस पुराने पुल को लेकर एक उम्मीद जरूर जगी है। एमपीआरडीसी द्वारा रतलाम से रानिसिंह होते हुए झाबुआ तक करीब 98 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसी प्रोजेक्ट में पुराने पुल के समानांतर नया माही ब्रिज भी बनाया जाना है, जिसकी लंबाई पुराने पुल से अधिक होगी। करीब 12 मीटर के अनुमानित विस्तार के साथ नया पुल बनने की तैयारी है। अधिकारियों का दावा है कि नए पुल का काम एक साल की समय-सीमा में पूरा होना है, लेकिन इसे करीब आठ महीने में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। अब उम्मीद नए पुल से है... लेकिन जब तक नया पुल तैयार नहीं होता, तब तक इस जर्जर पुल से गुजरना लोगों की मजबूरी है। सवाल सिर्फ इतना है कि नया पुल बनने तक... कहीं यह पुराना पुल किसी बड़े हादसे का कारण न बन जाए।
0
0
Report

बाड़ी में नकली खाद के अवैध गोदाम पर कृषि विभाग का छापा; 1430 कट्टे जब्त

Dholpur, Rajasthan:बाड़ी में लंबे समय से चल रहे नकली खाद के अवैध कारोबार पर आखिरकार कृषि विभाग ने शिकंजा कसा है। विभाग की टीम ने अलीगढ़ रोड स्थित एक अवैध गोदाम पर छापेमारी कर 50 किलो वजन के 1430 खाद के कट्टे बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान पूरे गोदाम को सील कर दिया गया है और बरामद खाद के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई कृषि विभाग के सहायक निदेशक के नेतृत्व में की गई। टीम में अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह गोदाम बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था और यहां से आसपास के क्षेत्र में खाद की सप्लाई की जाती थी। गौरतलब है कि बाड़ी क्षेत्र में नकली, मिलावटी खाद और यूरिया के अवैध भंडारण को लेकर किसान लंबे समय से परेशान हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन इसको लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। किसानों का आरोप है कि नकली खाद से उनकी फसलें खराब हो रही हैं और उत्पादन पर असर पड़ रहा है। इसके बावजूद कृषि विभाग का रवैया काफी सुस्त रहा है और पहले कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई। इस बार भी कार्रवाई के बाद विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं और जानकारी देने से कतरा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार यह पूरी कार्रवाई जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के कड़े आदेश के बाद अमल में लाई गई है। कलेक्टर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल गोदाम सील कर सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई से अवैध खाद कारोबारियों में हड़कंप है
0
0
Report
Advertisement

सेवा सेतु अभियान ने राजसमंद में 64 पुराने मामले हल कर दिए

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद नगर परिषद में 'सेवा सेतु अभियान' का कमाल: वर्षों पुराने 64 पुश्तैनी मामलों को मिली गति, 16 अक्टूबर तक लगेंगे शिविर, सेवा सेतु अभियान से जनता को मिल रही त्वरित राहत, पट्टे और स्वीकृतियां जारी राजसमंद राजसमंद नगर परिषद में 7 अक्टूबर से शुरू हुआ 'सेवा सेतु अभियान-2026' आमजन के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। 16 अक्टूबर तक चलने वाले इस वार्डवार अभियान के तहत लगाए जा रहे शिविरों में रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। नगर परिषद आयुक्त विजयेश मंत्री ने बताया कि अभियान के तहत अब तक 18 भवन निर्माण स्वीकृतियां, 14 नामांतरण, 13 उप-विभाजन और 2 फायर एनओसी जारी की जा चुकी हैं। इसके साथ ही वर्षों से लटके 64 पुश्तैनी प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए मामले को विशेष कमेटी की बैठक में शामिल किया गया है। वीयो 01- 7 से 16 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में पट्टे जारी करने, भू-उपयोग परिवर्तन, सड़क मरम्मत और सफाई जैसे कई कार्य किए जा रहे हैं। आयुक्त ने शहरवासियों से अपने नजदीकी शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। डीएलबी ने शहरी क्षेत्रों में लोगों को त्वरित राहत देने और समस्याओं का मौके पर समाधान करने के लिए यह अभियान शुरू किया है। अभियान के दौरान सरकारी योजनाओं का लाभ देने के साथ लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। योजनाओं के तहत 69-ए, 54-ई, 50-बी व 60-सी के पट्टे जारी करने, उप विभाजन, पुनर्गठन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र और भवन निर्माण स्वीकृतियों से जुड़े मामलों का निस्तारण किया जाएगा। शिविरों के दौरान होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। फॉलोअप के साथ 16 अक्टूबर को अभियान का समापन होगा।
0
0
Report

कठूमर में CJP नेता दीपक बालियान के घर पुलिस पहुँची, वीडियो वायरल, हिरासत पर विवाद

Alwar, Rajasthan:अलवर के कठूमर में सीजेपी नेता के घर पहुंची पुलिस, रात 10 बजे दोबारा आईं दो जीपें; साथ ले जाने पर विवाद अलवर। कठूमर थाना क्षेत्र के मानखेड़ा गांव में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संगठन सह-प्रभारी दीपक बालियान के घर बुधवार रात पुलिस पहुंचने से विवाद खड़ा हो गया। पार्टी का आरोप है कि पुलिसकर्मी पहले रात करीब 8 बजे बालियान को थाने आने के लिए कहने पहुंचे। इसके बाद बालियान ने इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो शुरू किया, जिसमें पार्टी नेता आशुतोष रांका भी जुड़े। सीजेपी के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने दोबारा पहुंचकर वीडियो हटाने को कहा। वीडियो डिलीट नहीं करने पर रात करीब 10 बजे पुलिस की दो जीपें उनके घर पहुंचीं और बालियान को अपने साथ ले गईं। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अवैध हिरासत के आरोपों को खारिज किया है। इंस्टाग्राम पर प्रसारित लाइव वीडियो में कठूमर थाने के ड्यूटी ऑफिसर हेड कांस्टेबल पप्पू खान पुलिस टीम के साथ नजर आए। वीडियो में दीपक बालियान पुलिसकर्मियों से संबंधित अधिकारी से बात कराने और उन्हें थाने बुलाने का कारण बताने की मांग करते दिखाई दिए। इस दौरान आशुतोष रांका ने भी पुलिसकर्मियों से सवाल किया कि बालियान को किस आधार पर थाने आने के लिए कहा जा रहा है। बातचीत के बाद पुलिसकर्मी वहां से रवाना हो गए। पार्टी का दावा है कि इसके बाद रात करीब 10 बजे दो पुलिस जीपें फिर उनके घर पहुंचीं और बालियान को अपने साथ ले गईं। वहीं, वीडियो में नजर आए हेड कांस्टेबल पप्पू खान ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। अधिकारियों के निर्देश पर दीपक बालियान को थाने आने के लिए सूचित करने उनके घर पहुंचे थे। खान के अनुसार, इसके बाद क्या घटनाक्रम हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। दीपक बालियान के घर पुलिस पहुंचने का यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब सीजेपी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की घोषणा कर रखी है। पार्टी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठा रही है। सीजेपी का कहना है कि इस प्रक्रिया से बड़ी संख्या में लोगों के मताधिकार पर असर पड़ सकता है। पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने स्पष्ट किया है कि जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गिरफ्तारी या हिरासत का सामना करने के लिए भी तैयार हैं। ऐसे में दीपक बालियान के घर पुलिस पहुंचने की घटना को लेकर पार्टी ने सवाल उठाए हैं。 सोशल मीडिया पर पोस्ट बाइट आशुतोष रांका की गौरतलब है कि दीपक बालियान सीजेपी में महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पार्टी ने अगस्त 2026 में उन्हें राष्ट्रीय संगठन सह-प्रभारी और नॉर्थ जोन प्रभारी नियुक्त किया था। फिलहाल, इस पूरे मामले में पार्टी की ओर से लगाए गए आरोप और पुलिसकर्मी का बयान सामने आया है। रात में बालियान को साथ ले जाने के घटनाक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है。
0
0
Report
Advertisement

नागरिकता अधिकार रैली ने झारखंड में लोकतंत्र की आवाज़ बुलंद की

Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro, भाकपा माले द्वारा चलकरी में विशाल नागरिकता अधिकार रैली। शहीदों की स्मृति में चलकरी में विशाल नागरिकता अधिकार रैली निकाली गई। उक्त रैली शहीद मोहर तिलक रामदास रविदास की 36 वीं शहादत दिवस पर भाकपा माले द्वारा निकाली गई। जिस रैली में सैंकड़ो की संख्या में महिला पुरूष और छात्र युवा शामिल हुए। वंही इस दौरान गगनभेदी नारे लगाए जिस दौरान एस आई आर रद्द करो ,ज्ञानेश को बर्खास्त करो, खनिज हमारा कानून तुम्हारा नहीं चलेगा, बिजली पानी का करो इंतजाम नहीं तो होगा सोलर प्लांट का चक्का जाम के जोरदार नारों के साथ आवाज बुलंद की गई। रैली पुरानाडीह से आरंभ किया गया जो मुख्य सड़क से होते हुए शहीद स्मारक स्थल पहुंचा जहां रैली सभा में तब्दील हो गया। सभा के पूर्व 8 अक्टूबर 1990 को दाम बाँधो काम दो रैली दिल्ली में शहीद मोहर तिलक रामदास रविदास और कोनार डैम में शहीद सुखदेव महतो, और चैता तुरी को गगनभेदी नारों के साथ बारी बारी से माल्यार्पण और शहीदों की याद में एक मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। झारखंड सांस्कृतिक मंच द्वारा हमारे वतन की नई जिंदगी हो की जन गीत से सभा की शुरुवात हुई। सभा की अध्यक्षता पंचानन मंडल ने किया जबकि संचालन युवा नेता राज केवट ने किया।नागरिकता अधिकार रैली को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य स्थाई कमिटी सदस्य भूवनेश्वर केवट ने कहा कि खान खनिज संशोधन अधिनियम और एस आई आर पूरी तरह संविधान और लोकतंत्र विरोधी कदम है । खनिज हमारा कानून तुम्हारा नहीं चलेगा। झारखंड के हितों पर हमला बर्दाश्त नहीं करगे। अधिनियम सत्ता की रक्षा में लोकतंत्र पर किया जा रहा है प्रहार । झारखंड में जारी एस आई आर की प्रक्रिया चुनाव सुधार नहीं बल्कि आम मतदाताओं पर थोपा गया बोझा है।अगर नियत साफ होती तो पूरा मामला पारदर्शी होता ।
0
0
Report

कोडरमा रेल डाक कार्यालय में शराब पार्टी के बाद कर्मियों में मारपीट, जीआरपी-आरपीएफ ने हस्तक्षेप

Koderma, Jharkhand:कोडरमा रेलवे स्टेशन पर अवस्थित रेल डाक सेवा के कार्यालय में बीती रात जमकर शराब पार्टी चली और शराब पार्टी के बाद कर्मियों के बीच आपस में मारपीट भी हो गई। हो हंगामे के बीच आरपीएफ और जीआरपी को हस्तक्षेप करना पड़ा। इतना ही नही एक कर्मी की पिटाई कर दूसरे कर्मचारियों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में हो हल्ला की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम पहुंची और पुलिस कर्मियों की मदद से कमरे में बंद रेल डाक सेवा कार्मिक को रिहा कराया गया। जानकारी के मुताबिक आरएमएस के एक कर्मी को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी, इसे लेकर कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में ही पार्टी माननी शुरू कर दी। नशे की धूत में कर्मियो के बीच विवाद शुरू हो गया और यह विवाद बढ़ते बढ़ते मारपीट में तब्दील हो गया।
0
0
Report
Advertisement

कोडरमा में बकाया बिल के चलते प्रसूता-नवजात को निजी क्लीनिक में रोकने का मामला

Koderma, Jharkhand:कोडरमा में बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर प्रसव के बाद प्रसूता और नवजात को निजी क्लीनिक से डिस्चार्ज नहीं करने का मामला सामने आया है. जयनगर प्रखंड के योगियाटिल्हा निवासी प्रमोद चौधरी की पत्नी पूनी कुमारी का 30 सितंबर को कोडरमा स्थित राजा तालाब गली के अपेक्षा क्लीनिक में आपरेशन से प्रसव कराया गया था. परिजन ने क्लीनिक प्रबंधन पर निर्धारित राशि से अधिक बिल बनाने और बकाया राशि जमा नहीं करने तक प्रसूता व नवजात को डिस्चार्ज नहीं करने का आरोप लगाया है. परिजनों के अनुसार, आपरेशन से पहले क्लीनिक के चिकित्सक डा.आशीष ने करीब 35 हजार रुपये खर्च होने की जानकारी दी थी. आपरेशन के दौरान 30 हजार रुपये जमा भी करा दिए गए. इसके बाद इलाज का कुल बिल 42 हजार रुपये बताया गया. स्वजनों का आरोप है कि प्रसव के आठ दिन बाद तक प्रसूता और नवजात को क्लीनिक से छुट्टी नहीं दी गई और कम से कम छह हजार रुपये जमा करने के बाद ही डिस्चार्ज करने की बात कही जा रही थी. मामले को लेकर परिजनों ने सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार से शिकायत की. परिजनों ने बताया कि 29 सितंबर की रात सदर अस्पताल में इलाज नहीं किए जाने और वहां के एक कर्मी पर निजी अस्पताल भेजने का आरोप भी लगाया है. उनका कहना है कि प्रसव पीड़ा होने पर वे पूनी कुमारी को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन सुबह करीब चार बजे तक चिकित्सक ने उनकी जांच नहीं की. इसके बाद सदर अस्पताल के एक कर्मी की सलाह पर उन्हें निजी क्लीनिक ले जाना पड़ा. मामले की जानकारी मिलने पर सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार ने तत्काल प्रसूता और नवजात को डिस्चार्ज कराने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि एक ओर सदर अस्पताल के कर्मी द्वारा निजी अस्पताल जाने की सलाह देने का आरोप है, वहीं दूसरी ओर निजी क्लीनिक में प्रसूता और नवजात को इतने दिनों तक रखना भी उचित नहीं है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर संबंधित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report

प्रशासनिक अधिकारी बीजेपी-सरकार की नहीं मान रहे, मंत्री ने कड़ी चेतावनी

Bankura, West Bengal:এখনো সব আধিকারিক সরকারের কথা শুনছে না প্রকাশ্য সভামঞ্চ থেকে মন্তব্য করে হুঁশিয়ারি মন্ত্রী দিবাকর ঘরামীর, প্রকাশ্য মঞ্চ থেকে একযোগে তৃনমূল ও সিপিএম কে আক্রমণ মন্ত্রী ও সাংসদের "এখনো অনেক প্রশাসনিক আধিকারিক আছেন যারা বিজেপি ও সরকারের কথা শুনছে না। তাঁরা ভাবছেন আবার হাওয়াই চুটি আসবে আর তাঁরা চুটি চাটবেন। কিন্তু আপনারা জিভে তেল দিয়ে থাকলেও হাওয়াই চুটি আর আসবে না"। প্রকাশ্য মঞ্চ থেকে একশ্রেণীর প্রশাসনিক আধিকারিকদের বিরুদ্ধে এমন মন্তব্য করে তাঁদের হুঁশিয়ারি দিলেন রাজ্যের বন, পরিবেশ ও সমবায় দফতরের রাষ্ট্রমন্ত্রী দিবাকর ঘরামী। পরে তাঁর দাবি এই ধরনের আধিকারিকদের উপর কড়া নজর রাখা হচ্ছে। তবে শুধু প্রশাসনিক আধিকারিকেরাই নয়, প্রকাশ্য ওই সভা মঞ্চ থেকে রাজ্যের মন্ত্রী ও সাংসদের আক্রমণের নিশানা হল বিরোধীরাও। অন্নপূর্ণা যোজনার জন্য মুখ্যমন্ত্রীকে ধন্যবাদ জানিয়ে বাঁকুড়ার সোনামুখীতে গতকাল বিকালে মিছিল ও সভা করে বিজেপি। ওই সভায় বক্তব্য রাখতে উঠে সরকারী আধিকারিকদের একাংশকে নিশানা করেন রাজ্যের বন, পরিবেশ ও সমবায় দফতরের রাষ্ট্রমন্ত্রী দিবাকর ঘরামী। তিনি বলেন সরকারী আধিকারিকদের একাংশ বিজেপি ও সরকারের কথা শুনছে না। পরে কোন পরিপ্রেক্ষিতে এই মন্তব্য তা জানাতে গিয়ে মন্ত্রী বলেন, সম্প্রতি দেখা গেছে কোনো আধিকারিক সিপিএম এর সভায় গিয়ে সামাজিক মাধ্যমে লাইভ করছেন আবার কোনো আধিকারিক সিপিএম এর সভায় লোক জমায়েত করার চেষ্টা চালাচ্ছেন। তাঁদের উপর সরকার কড়া নজর রাখছে। হয় আপনারা সরকারি আধিকারিক হিসাবে মানুষের জন্য কাজ করুন অথবা সরকারি পদ ছেড়ে রাজনীতি করুন। এদিনের সভায় মন্ত্রীর নিশানায় সরকারী আধিকারিকদের পাশাপাশি ছিল বিরোধীরাও। তৃনমূলকে একহাত নিয়ে মন্ত্রী প্রকাশ্য মঞ্চ থেকে বলেন, তৃনমূলের শুধু জোড়াফুলই নয়, মূলটিই পচে গেছে। তাই আর কোনোদিনই তৃনমূলকে দেখা যাবে না। তৃনমূল ইতিহাস হয়ে গেছে। পরে সামাজিজ মাধ্যম চালিয়ে দেখতে হবে তৃনমূল বলে একটি দল ছিল। এদিনের সভা থেকে বিষ্ণুপরের সাংসদ সৌমিত্র খাঁর নিশানায় ছিল সিপিএম। সিপিএম এর নেতাদের একাংশকে বাংলাদেশ থেকে বিতাড়িত হয়ে আসা বলে উল্লেখ করে তাঁদের কার্যকলাপের কড়া সমালোচনা করেন সাংসদ। স্টেজ স্পিচ - দিবাকর ঘরামী ( রাজ্যের বন, পরিবেশ ও সমবায় দফতরের রাষ্ট্রমন্ত্রী) বাইট:- দিবাকর ঘরামী ( রাজ্যের বন, পরিবেশ ও সমবায় দফতরের রাষ্ট্রমন্ত্রী) স্টেজ স্পিচ সৌমিত্র খাঁ ( সাংসদ, বিষ্ণুপুর) বাইট :-সৌমित्र খাঁ ( সাংসদ, বিষ্ণুপুর)
0
0
Report

वाराणसी में एयर शो से पहले नमो घाट के दायरे में मांस-मछली दुकानें बंद

Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी (उत्तर प्रदेश): एयर शो से पहले नमो घाट के 20-30 किलोमीटर के दायरे में मांस और मछली की दुकानें बंद रहेंगी; सफाई का विशेष अभियान भी चलाया जाएगा / विज़ुअल्स / संदीप श्रीवास्तव (PRO, वाराणसी नगर निगम) का बयान 22 23 और 25 अक्टूबर को यहां वाराणसी में नमो घाट पर एयर शो हो रहा है। माननीय प्रधानमन्त्री जी का आगमन लगभग सुनिश्चित है। उसको देखते हुए सभी विभागों को उत्तरदायित्व दिया गया है। नगर निगम वाराणसी को जो उत्तरदायित्व दिया गया है उसका निर्वहन नगर निगम के द्वारा बहुत ही गंभीरता के साथ किया जा रहा है। जिसमें सभी घाटों की साफ सफाई करना साथ में बैरकेटिंग की व्यवस्था करना पेंटिंग कराना और छुट्टा पशु का विचरण ना हो यह करना और सबसे महत्वपूर्ण जो निर्णय यह लिया गया है कि 30 किलोमीटर के जो एरियल क्षेत्र होता है उसमें पूर्णतया मांस मछली मुर्गा की अगर कोई दुकानें हैं तो वह न बिक्री करेंगे न वह काट वहाँ पर किसी प्रकार का कटान होगा इसको अनुपालन कराने के लिए नगराजित महोदय के द्वारा निर्देशित कर दिया गया है पशु चिकित्सा अधिकारी को इसका शक्ति से पालन कराया जाए जिससे कि किसी भी फाइटर विमान पर उड़ान भरते समय किसी भी बर्ड हीट की संभावना ना रहने पाए। सुरक्षा का जुड़ा हुआ मामला है। इसको देखते हुए नगर निगम वाराणसी के द्वारा अपनी तैयारियां पूरी शुरू कर दी हैं। जर्जर मकानों को पूर्व में ही सभी जर्जर मकानों को चिन्हित कर लिया गया है। अगर इस तरह की कहीं इक्का दुक्का घटनाएं आती हैं तो नगर निगम तत्परता के साथ उसका मलबा इत्यादि हटाने की कार्रवाई करता है और ऐसे भी जो एयर शो होने जा रहा है उसको देखते हुए भी सभी जोनल अधिकारी महोदय लोगों को यह इस बात का संज्ञान बता दिया गया है कि इस तरह का कहीं अगर इस तरह की कोई बात अगर होती है तो उसको प्राथमिकता के आधार पर उसको देख कर के उसका निस्तारण कराएं। अभी अभी गंगा नदी का जो पानी है वो धीरे धीरे नीचे जा रहा है और जैसे जैसे नीचे जा रहा है नगर निगम वाराणसी के द्वारा सभी घाटों पे सिल्ट उठान की कार्रवाई और सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है और निश्चित रूप से जो अगले महीने आने होने वाला है जो बड़ा पर्व है कार्तिक पूर्णिमा डाला छठ और देव दीपावरी उसके पहले हम सभी घाटों की साफ सफाई करा ले जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

बैतूल के सारणी में परिवारिक चोर गिरोह का पर्दाफाश, बुजुर्गों को निशाना

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के सारणी में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है,जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला कोई बाहरी गिरोह नहीं,बल्कि एक ही परिवार के तीन सदस्य थे। मां दिन में करती थी रेकी और रात में बेटा-बहू बनाते थे बुजुर्गों को निशाना। खास बात यह है कि मुख्य आरोपी बेटे पर जिले भर में 17 अपराध पहले ही दर्ज है. मामला शोभापुर कॉलोनी का है,जहां 29 सितंबर की रात करीब 3 बजे डब्ल्यूसीएल के चीफ मैनेजर डी.नंदकुमार के घर में गैस कटर से दरवाजा काटकर आरोपी घुस गए। पूजा रूम में सो रही बुजुर्ग मां के हाथों से दो सोने के कंगन और गले से चेन तक कटर से काट ली और फरार हो गए. वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसपी वीरेंद्र जैन खुद मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने जांच की,जिसके बाद पुलिस ने अमित मालवीय से पूछताछ की। पूछताछ में कथित तौर पर पूरे परिवार की साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक 56 वर्षीय सकुन बाई दिन में कॉलोनी में घूमकर बंद मकानों और अकेले रहने वाले बुजुर्गों की रेकी करती थी। इसके बाद उसका 36 वर्षीय बेटा अमित मालवीय और 23 वर्षीय बहू आरती रात में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। सोते हुए लोगों को भनक न लगे,इसलिए आरोपियों द्वारा गहनों को कटर से काटने की बात सामने आई है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से दो सोने के कंगन, एक चेन,वॉकी-टॉकी,मैनपैक सेट और छह मोबाइल बरामद किए गए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई है। फिलहाल पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ में चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है.
0
0
Report

ग्वालियर: दिनेश लोधी के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट, अदालत की कड़ी कार्रवाई

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कोर्ट ने दिनेश लोधी के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पुलिस ने अदालत में बयान दिया कि दिनेश लोधी आदतन किस्म का आरोपी है और तीन महीने के भीतर दो बार फरार घोषित किया जा चुका है। मामला शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी से जुड़ा है। ग्वालियर कोर्ट में पुलिस की ओर से दिनेश लोधी के फरार रहने और बार-बार पेश नहीं होने की जानकारी दी गई। पुलिस के बयान के आधार पर कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अब सवाल यह है कि पुलिस दिनेश लोधी को कब तक गिरफ्तार कर पाती है और अदालत की सख्ती के बाद उसकी गिरफ्तारी कब होगी?
0
0
Report

बैतूल के भैंसदेही सरकारी आवास से 23 लट्ठे सागौन जब्त, वन विभाग जांच करेगा

Betul, Madhya Pradesh:भैंसदेही (बैतूल) स्वास्थ्य विभाग के खाली पड़े आवास में सागौन की लकड़ी छिपाने का ठिकाना बन गया। गुप्त सूचना पर पुलिस ने आवास का ताला तोड़कर तलाशी ली, तो अंदर से सागौन के 23 लट्ठे बरामद हुए। बरामद लकड़ी की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने जब्त लकड़ी और संबंधित दस्तावेज वन विभाग को सौंप दिए हैं। अब वन विभाग इस मामले की आगे जांच और कानूनी कार्रवाई करेगा। सवाल यह है कि सरकारी आवास में सागौन की इतनी बड़ी खेप किसने छिपाई और इसके पीछे कौन है इसका खुलासा अब वन विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top