icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पुलिस चौकी शिवपुर मोहरनिया का एसपी ने किया उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी त्वरित पुलिस सहायता

Bahraich, Uttar Pradesh:रुपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस चौकी शिवपुर मोहरनिया का नवनिर्मित भवन तैयार होने के बाद सोमवार को पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने विधिवत उद्घाटन किया। पुलिस चौकी का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को अब अपनी शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस स्टेशन तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी। चौकी स्थापित होने से फरियादियों को समय पर पुलिस सहायता मिल सकेगी तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी पुलिस को मदद मिलेगी। उद्घाटन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने पुलिस चौकी की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य आमजन को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। नई पुलिस चौकी के माध्यम से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी तथा स्थानीय नागरिकों को अपनी शिकायत दर्ज कराने और पुलिस सहायता प्राप्त करने में सहूलियत होगी। चौकी के निर्माण से शिवपुर मोहरनिया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बढ़ने से अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम, प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेंद्र मिश्रा, सहायक कमांडेंट अमित कटियार, शैलेश जायसवाल, संतोष अग्रवाल,सहित पुलिसकर्मी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नई पुलिस चौकी के निर्माण को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और जनसुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में ई-गेमिंग कार्यक्रम, स्पोर्ट्स के रूप में उभरता भविष्य

New Delhi, Delhi:ऑनलाइन ई गेमिंग ईथिकल गेमिंग, ज़िम्मेदार खेल और मज़बूत गेमिंग कम्युनिटी को बढ़ावा देने के लिए आज दिल्ली के इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन साइबर पीस ने किया इस साइबर पीस के संस्थापक मेजर विनीत कुमार ने ई गेमिंग कार्यक्रम को लेकर बताया कि अब डिजिटल माध्यम से आप स्पोर्ट्स कर सकते है आने वाले समय में ई गेमिंग स्पोर्ट्स में काफी स्कोप है आज देश भर से कई टीम इस ई गेमिंग में भाग लें रही है आने वाले समय में इसे ओलंपिक में भी शामिल किया जाएगा इसके संस्थापक मेजर विनीत ने इस के बारे में पूरी जानकारी दी ई गेमिंग खलने आये बच्चों ने भी कहा कि आने वाले समय में ये भी स्पोर्ट्स की तरह ही हो जाएगा जिसमें बच्चों का भविष्य में इस माध्यम से काफी लाभकारी होगा
0
0
Report

बाजारों में पुलिस का पैदल गश्त, सौहार्द बिगाड़ने वालों और अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नज़र

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow26m ago
Orajhar, Uttar Pradesh:उतरौला (बलरामपुर): आगामी धनतेरस और दीपावली के पर्व को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने कस्बा उतरौला के विभिन्न प्रमुख मार्गों और बाजारों में फ्लैग मार्च कर आम जनता व व्यापारियों को सुरक्षा का पुख्ता भरोसा दिलाया। ​फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने नगर के पटेलनगर, सुभाषनगर, रफीनगर, प्रमुख बाजारों और सर्राफा मार्केट का पैदल गश्त किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनके सुझाव जाने और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी से पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा। ​त्यौहारों के मद्देनजर सुरक्षा ढांचे को मजबूत करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भीड़भाड़ और संवेदनशील इलाकों में सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके अतिरिक्त संवेदनशील स्थलों की निगरानी ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह और भड़काऊ टिप्पणी करने वालों पर लगाम कसने के लिए साइबर और सोशल मीडिया सेल को चौबीसों घंटे सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और कोतवाली उतरौला के प्रभारी निरीक्षक सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
0
0
Report
Advertisement

इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर बम धमकी, स्कूल और महापौर कार्यालय चेतावनी

Noida, Uttar Pradesh:दिलजीत दोसांझ के प्रस्तावित कॉन्सर्ट को लेकर बम धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। तीन स्कूलों और महापौर सचिवालय को धमकी भरे ई-मेल भेजे गए हैं। मेल में 15 नवंबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर बम धमाके की धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड सक्रिय हो गए। स्कूलों में बीडीएस की टीम ने जांच की है, वहीं क्राइम ब्रांच ने ई-मेल को तकनीकी जांच में लिया है। इ indौर में दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को प्रस्तावित कॉन्सर्ट से पहले धमकी भरे ई-मेल मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शहर के तीन स्कूलों और महापौर सचिवालय को पंजाबी भाषा में ई-मेल भेजकर बम थ्रेट दिया गया है। धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्कूलों में बम डिस्पोजल स्क्वॉड यानी बीडीएस की टीम से जांच कराई। वहीं महापौर सचिवालय को मिले ई-मेल को भी गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच ने तकनीकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब ई-मेल भेजने वाले की पहचान और धमकी की सत्यता का पता लगाने में जुटी है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report

ट्रैक्टर की चपेट में आकर कौशांबी के युवक की मौत, परिवार में मातम

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है। दरअसल, सरायअकिल थाना क्षेत्र के जैतपुर हजारीपुर गांव निवासी कपिल विश्वकर्मा पुत्र भगीरथी सुबह ट्रैक्टर स्टार्ट कर रोटावेटर की बेरिंग बना रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर चल पड़ा। पास में बंधी गाय को बचाने के लिए कपिल दौड़ा, लेकिन वह खुद ट्रैक्टर की चपेट में आकर नीचे दब गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सराय अकिल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report

नोएडा सेक्टर-63 मुठभेड़: 4 लुटेरे गिरफ्तार, दो घायल, अवैध हथियार जब्त

Greater Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के सेक्टर-63 में पुलिस और बेखौफ बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो घायल बदमाशों समेत कुल चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।​यह गैंग रात के समय राहगीरों को लिफ्ट देने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठाता था और फिर सुनसान इलाके में ले जाकर हथियारों के बल पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देता था। डीसीपी प्रवीन रंजन सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि​ 1 नवंबर की रात, सेक्टर-62 गोलचक्कर के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी दो बाइक पर सवार चार संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विकास उर्फ कालू और राजेश उर्फ ढेडा के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। वहीं उनके दो अन्य साथी शंकर शर्मा और कपिल कश्यप को बहलोलपुर अंडरपास के पास कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।​बदमाशों के पास से 2 अवैध तमंचे, 2 चाकू, चोरी की 2 मोटरसाइकिलें और लूटा गया ब्रेसलेट बरामद हुआ है。 बाइट --​डीसीपी सेंट्रल नोएडा प्रवीण रंजन सिंह थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में 1 नवंबर की रात चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया था। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में दो शातिर बदमाश घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं कॉम्बिंग के दौरान इनके दो अन्य साथियों को पकड़ा गया है। ये शातिर अपराधी लिफ्ट देने के बहाने यात्रियों से लूटपाट करते थे। इनके कब्जे से अवैध असलहे, चाकू और चोरी की गाड़ियाँ बरामद हुई हैं। इन पर दर्ज आपराधिक इतिहास के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों में से विकास और राजेश का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। फिलहाल पुलिस इनसे जुड़े अन्य नेटवर्क और वारदातों की भी गहनता से जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

प्रयागराज: डिप्टी CM केशव मौर्य के सवाल पर मारपीट, FIR दर्ज

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से सवाल पूछने वाले रोहित तिवारी के साथ हुई मारपीट का मामला, दारागंज थाने में रोहित तिवारी की तहरीर पर दर्ज हुई एफआईआर, पार्षद विनय मिश्रा और 3- 4 अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, रोहित तिवारी ने कल परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम से यूजीसी को लेकर सवाल किया था, डिप्टी सीएम से सवाल पूछने के बाद मौके से रोहित तिवारी को पुलिस ने हटा दिया था, रोहित तिवारी ने आरोप लगाया है कि विनय मिश्रा और अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की, गला दबाकर मारपीट के बाद जान से मारने की भी धमकी दी गई, दारागंज पुलिस ने रोहित तिवारी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी, परेड मैदान में कल डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रबुद्ध महाकुंभ में शामिल हुए थे, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के उद्बोधन के दौरान रोहित तिवारी ने यूजीसी पर बोलने के लिए कहा था, डिप्टी सीएम ने भी रोहित तिवारी के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह सभी मुद्दे पर बोलते हैं, इसी दौरान मंच के पास मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोहित तिवारी को वहां से हटा दिया, रोहित तिवारी का आरोप है कि उनके इसी सवाल से नाराज होकर विनय मिश्रा ने मारपीट की है, मारपीट के मुद्दे पर बीजेपी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने भी सोशल साइट्स पर प्रतिक्रिया दी है, बीजेपी विधायक हर्षवर्धन ने पोस्ट में लिखा यूजीसी का विरोध करना हर ब्राह्मण/स्वर्ण का हक है, हर्षवर्धन ने पोस्ट में लिखा कि जिन लोगों ने नम्बर बढ़ाने के लिए हिंसा की वह जान लें कि कोई अपने बच्चे का नाम विभीषण नहीं रखता, बीजेपी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई के सोशल साइट्स पर पोस्ट के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।
0
0
Report

कोतवाली नगर व देहात पुलिस ने दबोचे दो नशा तस्कर, बीट में शिथिलता बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गा

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow28m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली नगर और कोतवाली देहात पुलिस ने संयुक्त रूप से दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से कुल 1.966 किलोग्राम अवैध गांजा और 2.264 किलोग्राम नशीली भांग बरामद की है। वहीं, क्षेत्र में नशे के कारोबार पर खुफिया जानकारी जुटाने में नाकाम रहने और कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि दो उपनिरीक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई कार्रवाई में कोतवाली नगर पुलिस ने बाराबंकी जिले के थाना रामनगर अंतर्गत लालापुरवा निवासी संदीप शर्मा को वीरविनय चौराहे के निकट से दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से 56 पैकेटों में भरा 356 ग्राम गांजा और 97 गोलों में लिपटी 2.264 किलोग्राम अवैध भांग बरामद हुई। दूसरी तरफ, कोतवाली देहात पुलिस ने बेलहा मोड़ के पास घेराबंदी कर चरनगहिया बेलहा निवासी ननकऊ सिंह को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 1.610 किलोग्राम गांजा मिला। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। नशे के काले कारोबार पर सूचना संकलन में विफलता को विभाग ने बेहद गंभीरता से लिया है। बीट स्तर पर निगरानी में लापरवाही सामने आने पर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली नगर के सिपाही विनय प्रताप सिंह और कोतवाली देहात के सिपाही ज्ञानेन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया। इसके अलावा पूरबटोला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक किसलय मिश्रा और बेलहा मोड़ हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक उदयभान सिंह के विरुद्ध उप्र अधीनस्थ श्रेणी पुलिस अधिकारी नियमावली के तहत विभागीय कार्रवाई की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top