271001
गोंडा-मोटरसाईकिल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार ,10 मोटरसाईकिल बरामद
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा के थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग में चोरी की एक मोटरसाईकिल स्प्लेण्डर प्लस बरामद कर दो शातिर चोर विजय पाण्डेय,अमित मिश्रा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर शुगर मिल फैक्ट्री के पास से 9 अन्य चोरी की मोटरसाईकिल को बरामद किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
थाना रेउसा क्षेत्र के कस्बा सेवता में रविवार देर शाम लकड़ी से लदी पिकअप अनियंत्रित
थाना रेउसा क्षेत्र के कस्बा सेवता में रविवार देर शाम लकड़ी से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर परचून की दुकान के बरामदे में घुस गई। हादसे में दुकान से सामान खरीद रही नौ वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके दोनों पैर टूट गए। घायल बच्ची को एंबुलेंस से सीएचसी रेउसा पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, लकड़ी से लदी पिकअप कस्बे में खड़ी थी। चालक वाहन खड़ा कर कहीं चला गया था। इसी दौरान सेवता निवासी आमेर उर्फ लल्लू पुत्र अजीजुल रहमान पिकअप में बैठकर उसे स्टार्ट कर आगे बढ़ाने लगा। इसी बीच वाहन अनियंत्रित होकर पड़ोस में स्थित विनोद की किराने की दुकान के बरामदे में जा घुसा। हादसे के समय दुकान पर सामान खरीद रही सलीम खान की नौ वर्षीय बेटी निशा काउंटर और पिकअप के बीच दब गई। इससे उसके दोनों पैर फैक्चर हो गए।0
0
Report
अवैध खनन पर शिकंजा, जेसीबी मशीन सीज
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन को सीज किया है। मामला फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के ग्राम दतावली में नहर के पास स्थित नावली माइनर का है। 28 और 29 नवंबर की दरम्यानी रात पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां जेसीबी मशीन से अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां खनन का काम होता मिला। पुलिस ने जेसीबी के चालक और स्वामी से वाहन के कागजात और खनन की अनुमति से जुड़े दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई वैध कागजात नहीं दिखाए जा सके। इसके बाद खनन विभाग को सूचना दी गई। खान अधिकारी बृज बिहारी प्रसाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दस्तावेजों की जांच की। अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने पर जेसीबी संख्या UP75AT6285 को खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के तहत सीज कर दिया गया। वहीं फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जेसीबी को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करा दिया है। पुलिस का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
जालौन के कालपी से 352 किमी लंबी यमुना यात्रा 2.0 का शुभारंभ,
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन के कालपी से 352 किमी लंबी यमुना यात्रा 2.0 का शुभारंभ, जल सहेलियों ने लिया नदी संरक्षण का संकल्प, 14 दिसंबर को प्रयागराज में होगा यात्रा का समापन रिपोर्ट - आदित्य प्लेस - जालौन यूपी डेट - 29 - 11 - 2026 एंकर बुंदेलखंड के जालौन के कालपी में यमुना नदी को स्वच्छ, निर्मल एवं अविरल बनाने तथा जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को ऐतिहासिक पीला घाट, कालपी से जल सहेलियों की 352 किलोमीटर लंबी यमुना यात्रा 2.0 का भव्य शुभारंभ हुआ। 29 नवंबर से 14 दिसंबर तक प्रस्तावित इस यात्रा की शुरुआत मां वनखंडी देवी शक्तिपीठ से कलश यात्रा के साथ हुई। इसके बाद पीला घाट पर यमुना नदी संरक्षण सम्मेलन आयोजित किया गया। यात्रा का समापन प्रयागराज में होगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता समेत जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पर्यावरणविदों और जल सहेलियों ने यमुना को प्रदूषणमुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। जल सहेली संगठन के संस्थापक संजय सिंह ने कहा कि यह अभियान केवल पदयात्रा नहीं, बल्कि नदी संरक्षण के लिए जनजागरण और जनभागीदारी का आंदोलन है। यात्रा के दौरान तटवर्ती गांवों में लोगों से संवाद कर नदी की समस्याओं को समझा जाएगा और उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। मध्य प्रदेश शासन के विशेष पुलिस महानिरीक्षक (रेल) राजा बाबू सिंह ने कहा कि नदियां भारतीय सभ्यता और संस्कृति की आधार रही हैं। बढ़ते शहरीकरण और औद्योगिक गतिविधियों ने यमुना को प्रदूषण की गंभीर समस्या में धकेल दिया है। नदी को बचाने के लिए उसके प्राकृतिक प्रवाह को बनाए रखने और फ्लड प्लेन को अतिक्रमणमुक्त करना आवश्यक है। इतिहास संकलन के सह संगठन मंत्री संजय श्रीहर्ष ने नदी किनारे रासायनिक खेती के स्थान पर जैविक खेती को बढ़ावा देने, सहायक नदियों को पुनर्जीवित करने तथा तटों पर पौधरोपण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यमुना की स्वच्छता के लिए पहले हमें अपने विचारों में जमी गंदगी दूर करनी होगी। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने जल सहेलियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बुंदेलखंड की सूखी नदियों को पुनर्जीवित करने का उल्लेखनीय कार्य किया है। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने अभियान में जनसहभागिता को आवश्यक बताते हुए जल सहेलियों का स्वागत किया। जिलाधिकारी समीर कुमार ने नदी में नालों का पानी जाने से रोकने, अपशिष्ट के शोधन और तटों पर अतिक्रमण रोकने की आवश्यकता बताई। पूर्व विधायक डॉ. अरुण मैहरोत्रा ने ठोस एवं रासायनिक अपशिष्ट के उचित प्रबंधन पर जोर दिया। पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि यमुना को केवल आस्था का प्रतीक मानकर पूजा करना पर्याप्त नहीं, बल्कि उसे स्वच्छ और अविरल बनाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में जल सहेली संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा कुशवाहा सहित विभिन्न जनपदों से आईं जल सहेलियां, प्रशासनिक अधिकारी, संत-महात्मा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समापन पर नरेंद्र सिंह जादौन ने आभार व्यक्त किया। यात्रा का उद्देश्य समाज और शासन के बीच सहभागिता मजबूत कर यमुना संरक्षण को जनआंदोलन बनाना है।0
0
Report
Advertisement
जालौन में तेज रफ्तार डंफर चालक ने बाइक सवारों को रौंदा,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में तेज रफ्तार डंफर चालक ने बाइक सवारों को रौंदा, हादसे में बाइक सवार 2 महिलाएं व 1 व्यक्ति गंभीर रूप से हुए घायल, बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद डंफर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा घुसा, हादसे के बाद डंफर चालक व क्लीनर मौके से हुए फरार, सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भिजवाया अस्पताल, जालौन के कालपी क्षेत्र के जोल्हूपुर के पास का हादसा।0
0
Report
अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण घायल, अस्पताल में भर्ती
Shahabad, Uttar Pradesh:मंझिला थाना क्षेत्र के चठिया पुल के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ग्रामीण के टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंझिला थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाले राम रतन को शराब के नशे में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। ज्यादा नशे में होने के कारण घायल ग्रामीण कुछ भी बता पाने में असमर्थ है।0
0
Report
अंधविश्वास की भेंट चढ़ी जान: सांप के सपेरे को डसने के बाद पांच घंटे चली झाड़फूंक, अस्पताल में मौत
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई/गीतेश सिंह हरदोई: टड़ियावां थाना क्षेत्र के मझारी कंचनपुरवा गांव में शनिवार को अंधविश्वास के चलते एक सपेरे की जान चली गई। सांप के डसने के बाद करीब पांच घंटे तक उसकी झाड़फूंक होती रही। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद भी परिजन सीएचसी परिसर में स्ट्रेचर पर झाड़फूंक कर उसे जिंदा करने की कोशिश करते रहे। जानकारी के अनुसार, लोनार कोतवाली क्षेत्र के रामपुर नकटौरा निवासी रामबरन (35) पिछले छह माह से अपनी बहन रामकली के घर मझारी कंचनपुरवा में परिवार सहित रह रहा था। वह सपेरा होने के साथ ही बागवानी का काम भी करता था। शनिवार सुबह करीब नौ बजे उसके पास एक थैली में सांप था। स्थानीय लोगों के कहने पर वह सांप दिखाने लगा। इसी दौरान सांप ने उसके बाएं हाथ में डस लिया। सांप के डसने के बाद रामबरन ने खुद ही झाड़फूंक शुरू कर दी। करीब दो घंटे तक कोई राहत नहीं मिलने पर उसके परिचित सपेरों ने भी झाड़फूंक शुरू कर दी। इस दौरान समय बीतता रहा और उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। दोपहर करीब दो बजे वह बेहोश हो गया। इसके बाद परिजन एंबुलेंस की मदद से उसे टड़ियावां सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित किए जाने के बावजूद परिजनों की उम्मीद नहीं टूटी और वे सीएचसी के स्ट्रेचर पर ही झाड़फूंक के जरिए उसे जिंदा करने का प्रयास करते रहे। रामबरन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में दो बच्चे हैं। बताया गया कि उसकी पत्नी करीब छह साल पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी। यह घटना एक बार फिर सांप के काटने पर झाड़फूंक के बजाय तत्काल चिकित्सकीय उपचार कराने की जरूरत को उजागर करती है।0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी में 45वीं राष्ट्रीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, आज होगा पुरस्कार वित
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में 45वीं राष्ट्रीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, आज होगा पुरस्कार वितरण मैनपुरी। शहर के बाईपास रोड स्थित जेएस मेमोरियल स्कूल में आयोजित 45वीं राष्ट्रीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप (जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग) के दूसरे दिन रविवार को खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। 28 नवंबर से शुरू हुई तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रदेशों से आई टीमों के खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार दोपहर तीन बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में शूटिंग बॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रतियोगिता की मेजबानी जिला शूटिंग बॉल एसोसिएशन मैनपुरी कर रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन बालक एवं बालिका वर्ग में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। बालक वर्ग के मुकाबलों में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आंध्र प्रदेश को 21-5 अंकों से पराजित किया। इससे पहले उत्तराखंड की टीम ने गोवा को 21-9 अंकों से हराया। दिल्ली और तेलंगाना के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें दिल्ली ने 21-19 अंकों से जीत दर्ज की। वहीं, बालिका वर्ग में पश्चिम बंगाल की टीम ने बिहार को 21-8 अंकों से पराजित किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर एशियन शूटिंग बॉल फेडरेशन के महासचिव रविंद्र सिंह तोमर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जीतराज तोमर ने कहा कि अंडर-19 स्तर पर इस तरह की प्रतियोगिताएं भविष्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मैनपुरी शूटिंग बॉल एसोसिएशन के सचिव अमर यादव, विद्यालय के प्रबंधक अनिल यादव और अजित यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर की करीब 47 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता से मैनपुरी में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। अब सभी की निगाहें आज होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह पर टिकी हैं, जहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।0
0
Report
चार माह से लापता पुत्र की तलाश में भटक रहा सहोरा का रहने वाला पिता
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहोरा निवासी युवक के चार माह से लापता होने पर पीड़ित पिता ने गांव निवासी युवकों पर पुत्र को गायब करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है।पीड़ित सुभाष के अनुसार वह अपने 18 वर्षीय पुत्र पुरुषोत्तम के साथ सोनीपत में मजदूरी करता था। खेत के कार्य से वह वापस गांव आ गया। उसका पुत्र वहीं गांव निवासी मोहित पुत्र राजदेव, विवेक, अंकित पुत्रगण गिरिन्द्र और सतीश पुत्र मेडई के साथ सोनीपत में ही कार्य करता रहा। पीड़ित पिता ने रविवार को शाम छः बजे बताया 13 जुलाई को गांव निवासी सभी विपक्षी वापस आ गए लेकिन उसका पुत्र वापस नहीं आया। आरोपियों ने उसके पुत्र को हरदोई से कहीं गायब कर दिया। विपक्षी विवेक ने उसके पुत्र का मोबाइल उसे दिया है। लेकिन विपक्षी उसके पुत्र के बारे में कुछ भी नहीं बता रहे है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पुत्र की तलाश करने की गुहार लगाई है।0
0
Report
महर्षि महेश योगी अन्तर्राष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 200 से अधिक शिक्षकों का सम्मान
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर। महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को कानपुर के काकादेव स्थित पामेला बैंक्वेट में Educators’ Pride–2026 सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कानपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के 200 से अधिक शिक्षकों एवं शिक्षाविदों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, समर्पण और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के साथ विश्वविद्यालय के कानपुर नगर स्थित नवीन सिटी कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक, कानपुर नगर प्रवीण कुमार तिवारी ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन शिक्षकों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ उनके योगदान को समाज के सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे सम्मान समारोह उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कर्नल जाहिद सिद्दीकी, डायरेक्टर जनरल, एक्सिस ग्रुप ने कानपुर-बिल्हौर में महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के माध्यम से कानपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को कृषि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। आने वाले समय में यह संस्थान कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने की क्षमता रखता है। कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक राहुल यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन पूनम गोठी द्वारा किया गया, वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी.के. उपाध्याय ने सभी अतिथियों एवं शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना का सम्मान है। विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ कृषि एवं नवाचार के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह में विश्वविद्यालय के डायरेक्टर कॉरपोरेट अफेयर्स डॉ. रतीश गुप्ता, डायरेक्टर बिजनेस डेवलपमेंट नील दास महापात्रा, सुधांशु सिंह, शिवम् यादव सहित विश्वविद्यालय के कानपुर सिटी कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
कोतवाली मंडी क्षेत्र में चोरों का आतंक जूनियर हाईस्कूल को बना चुके है कई बार निशाना
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर: थाना कोतवाली मंडी क्षेत्र के वार्ड 65 में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि कमेला कॉलोनी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय जूनियर हाईस्कूल लगातार चोरों के निशाने पर है ताजा घटना में रात के अंधेरे में एक स्कूल का गेट तोड़ने की कोशिश करता और बाहर लगी पानी की टंकी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करता सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, प्रधानाचार्य राजा हुसैन के मुताबिक, स्कूल में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। कभी स्कूल का सामान गायब कर दिया जाता है तो कभी पानी की टंकी और पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाया जाता है। लगातार घटनाओं से शिक्षक परेशान हैं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है, स्थानीय लोगों ने कोतवाली मंडी पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब चोर स्कूल को बार-बार निशाना बना रहे हैं तो पुलिस की निगरानी कहां है।0
0
Report
मैनपुरी में खूनी खेल बेटे ने कार से कुचलकर माता-पिता को मार डाला,बहन गंभीर
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग मैनपुरी मैनपुरी के किशनी में पारिवारिक बंटवारे के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। किशनी थाना क्षेत्र के गांव दिब्बनपुर साहनी में एक बेटे पर अपनी ही मां, पिता और बहन को ईको कार से कुचलने का आरोप लगा है। हादसे में माता-पिता की मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल है। उसे सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी अजीव खान का पत्नी अकबरी बेगम, बेटी गुलिस्ता और बेटे अरमान से घर के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि विवाद की सूचना अरमान की पत्नी ने डायल-112 पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने जाकर विवाद सुलझाने की सलाह दी। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। थाने से लौटते समय अजीव खान अपनी पत्नी अकबरी बेगम और बेटी गुलिस्ता के साथ बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान खेतों में काम कर रहे लोगों के अनुसार, पीछे से ईको कार लेकर आए अरमान ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवारों के गिरने के बाद कार सवार ने उनके ऊपर से गाड़ी निकाल दी। आरोप है कि कुछ दूरी पर जाकर वह कार वापस लाया और दोबारा उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। खेतों में काम कर रहे लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी कार लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और ग्रामीणों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अजीव खान और अकबरी बेगम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल गुलिस्ता को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। माता-पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की भूमिका और घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। बाइट :- परिजन0
0
Report
भानपुरी बेसोली कन्या छात्रावास में अव्यवस्थाएं, अधीक्षिका हटाने की मांग
Jagdalpur, Chhattisgarh:भानपुरी के बेसोली कन्या छात्रावास में अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की जांच टीम ने औचक निरीक्षण कर छात्राओं से बातचीत की। इस दौरान छात्राओं ने भोजन, शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई और रहने की व्यवस्था को लेकर शिकायतें कीं। साथ ही वर्तमान अधीक्षिका को हटाने की मांग की। पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने अधीक्षिका के जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान की पत्नी होने और मंत्री केदार कश्यप से करीबी संबंधों का हवाला देते हुए राजनीतिक संरक्षण का आरोप लगाया।0
0
Report
Advertisement
स्कूटी और कार की जोरदार भिड़ंत, युवक की मौत
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में नवीन मंडी के पास कार और स्कूटी की टक्कर में एक युवक की जान चली गई। हादसे में कार और स्कूटी के चालक गंभीर रूप से घायल टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया स्कूटी सवार पीर मोहम्मद निवासी भैनी खेड़ा को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच जारी0
0
Report
फैक्ट्री संचालक से पैसे मांगने, फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप,
Netua Grameen, Uttar Pradesh:खबर उन्नाव से है, जहां अचलगंज थाना क्षेत्र के बंथर में फैक्ट्री संचालक से कथित तौर पर पैसे मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पैसे देने का दबाव बना रहा है और मांग पूरी न होने पर जान से मारने के साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। इतना ही नहीं, ट्रैक्टर रोककर चालक को लाठी-डंडे लेकर दौड़ाने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में फैक्ट्री संचालक आशुतोष सिंह की तहरीर पर अचलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायती पत्र के अनुसार, बंथर निवासी आशुतोष सिंह की गहरा बंथर स्थित एएस इंटरनेशनल नाम से फैक्ट्री है। उनका आरोप है कि 25 नवंबर की रात कानपुर में उनका कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसके अगले दिन 26 नवंबर को सुबह करीब 9:30 बजे उनका ट्रैक्टर चालक सोनू पुत्र बदलू खां ट्रैक्टर में सामान लादकर फैक्ट्री जा रहा था। तभी यूपीएसआईडीसी के पास गहरा मैदा मिल चौराहे पर कुछ लोगों ने ट्रैक्टर रोक लिया और लाठी-डंडे लेकर चालक को मारने के लिए दौड़े। पीड़ित पक्ष का दावा है कि पूरी घटना का वीडियो भी उनके पास मौजूद है। आशुतोष सिंह का आरोप है कि उनसे लगातार पैसों की मांग की जा रही है। पैसा न देने पर उन्हें जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। उन्होंने अपने ऊपर लगाए जा रहे सभी आरोपों को बेबुनियाद और गलत बताते हुए कहा कि फैक्ट्री से अवैध वसूली के दबाव के चलते उन्हें परेशान किया जा रहा है। पीड़ित ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने, दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मीडिया के सामने भी अपनी बात रखी है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।0
0
Report
मुरादाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 200 जोड़ों का विवाह संपन्न
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के रामपुर दोराहा जीरो पॉइंट के पास मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 200 हिंदू और मुस्लिम जोड़े अपने-अपने धर्म और रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह बंधन में बंधे। समारोह में खुशियों का माहौल देखने को मिला। नवविवाहित जोड़ों को कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। वहीं कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) मुरादाबाद भी मौजूद रहीं। सामूहिक विवाह समारोह के माध्यम से अलग-अलग धर्मों के जोड़ों ने अपनी परंपराओं के अनुसार नई जिंदगी की शुरुआत की। कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों में खासा उत्साह देखने को मिला।0
0
Report
Advertisement
