icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Muzaffarpur में प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या, शव दफनाकर छुपाने की कोशिश

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में प्रेम प्रसंग में खौफनाक अंत और प्रेम प्रसंग से नाराज युवती की मां और बहन पर हत्या कर उसके शव को घर के पिछवाड़े में खड्ढा खोद कर दफना देने और फिर साक्ष्य छुपाने की नीयत से उसके ऊपर आम का पेड़ लगाने का मामला सामने आया है, लेकिन परिजनों ने युवती के गायब होने का मामला दर्ज कराया. मामला दर्ज कराते ही घटना का राज खुल जाने के डर से मृतिका युवती के परिजन घर छोड़कर फरार हो गए. जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पूरा मामला खुल गया कि गायब युवती को उसके परिजनों ने ही गायब किया है. इसके बाद पुलिस ने मीर्तिका की मां और बहन को गिरफ्तार किया. फिर पुलिस ने उनसे पूछताछ कर पता चला कि मृतका के शव को जमीन के अंदर दफनाया गया, फिर जमीन खोद कर शव निकला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां की रहने वाली एक युवती 1 सितंबर 2026 से लापता थी. पुलिस ने उसकी परिजनों की तलाश शुरू की, परिजन घर से गायब मिले. काफी दिनों तक पता नहीं चला. डेढ़ महीनों के बाद तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने लापता युवती की मां उसके बहन के साथ मृत्तिका के प्रेमी और एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार मृत्तिका की मां और बहन से पूछताछ में बताया गया कि पुत्री की मौत के बाद शव खोद कर जमीन में दफना दिया गया. इसके बाद पुलिस ने लापता युवती के शव को जेसीबी से मिट्टी से निकाला. शव के ऊपर आम का पौधा लगाकर छुपाने की कोशिश की थी. यह घटना प्रेम प्रसंग को लेकर हुई. ग्रामीण एसपी ने बताया कि गायब युवती को जमीन के अंदर से निकाला गया. गिरफ्तार परिजनों से पूछताछ में बताया गया कि उसकी पुत्री आत्महत्या थी, इसके बाद साक्ष्य छुपाने के लिए घर के पीछे खड्डा खोदकर दफन दिया गया. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा. गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ जारी है.
0
0
Report

बोकारो में टेंपु-ट्रेलर टक्कर: एक की मौत, चार घायल; सड़क जाम जारी

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के काशीझरिया काजू वन के समीप एनएच 32 में गुरुवार को चास से सवारी लेकर पिंड्राजोरा की ओर जा रही एक टेंपु ने सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से टक्कर खा गई। दुर्घटना में टेंपु में सवार एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर हो गई और अन्य चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस शव को कब्जे में लेने के साथ चारों घायलों को सदर अस्पताल ले गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेलर संख्या NL 01 AD 99 11 पहले से ही NH 32 काजुवन काशीझरिया के पास सड़क किनारे खड़ी थी। चास से पिंड्राजोरा जा रही टेंपु संख्या JH 10 AS 7129 सवारी लेकर शाम साढ़े बजे जा रही थी। किसी कारणवश वह टेंपु अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रेलर से जाकर टक्कर खा गई। इसे टेंपु में सवार इसी थाना क्षेत्र के ग्वालाडीह गांव निवासी 50 वर्षीय मृत्युंजय महतो की मौत हो गई। बाकी टेंपु यात्री घायल। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई है। थाना प्रभारी रवि कुमार ने कहा कि मुआवजे की बात नियम के अनुसार दिलाई जाएगी, फिर भी उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर लिखित मांग पर सड़क जाम पर अड़े रहे। इधर पुलिस दोनों गाड़ी को निगरानी में रखते हुए कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। शव बीजीएच बोकारो के मर्चरी रखवाया गया है जिसका पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम बरकरार है।
0
0
Report

हरदोई की कचहरी में अधिवक्ताओं के बीच मारपीट, मुकदमा दर्ज

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई कचहरी में अधिवक्ताओं के बीच मारपीट! VIDEO वायरल, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज हरदोई की कचहरी में बुधवार को दो अधिवक्ताओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। अधिवक्ता राघवेंद्र मिश्रा और सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। राघवेंद्र मिश्रा निवासी ग्राम व पोस्ट बहोरवा, थाना टड़ियावां, जिला हरदोई ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि 14 अक्टूबर को एएसपी कार्यालय में बयान दर्ज कराने के बाद वह कचहरी पहुंचे थे। दोपहर करीब तीन बजे सत्येंद्र मिश्रा, अनिल मिश्रा, प्रशांत मिश्रा और पवन त्रिवेदी समेत दो अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। राघवेंद्र का आरोप है कि सत्येंद्र ने उनके गले में लोहे की जंजीर डालकर कस दी, जबकि पेट और गुप्तांग पर वार किए गए तथा लोहे की छड़ से सिर पर हमला किया गया। उन्होंने असलहे और धारदार चाकू के इस्तेमाल का आरोप लगाने के साथ गले से सोने की चेन गिरने की बात भी कही। उन्होंने पहले से धमकी मिलने और टड़ियावां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का भी उल्लेख किया है। वहीं, दूसरे पक्ष के अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार मिश्रा निवासी मकान नंबर D-93, डी-ब्लॉक, आवास विकास कॉलोनी, जिला हरदोई ने आरोप लगाया कि वह अपनी सीट पर बैठे थे, तभी राघवेंद्र मिश्रा और दिलीप कुमार, रजनीश कुमार निवासी ग्राम बहोरवा, थाना टड़ियावां, जिला हरदोई वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। सत्येंद्र के मुताबिक, आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि दोनों अधिवक्ताओं के बीच मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। शिकायतों के आधार पर मुकमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के आरोपों के बीच अब पुलिस की कार्रवाई पर नजर है.
0
0
Report
Advertisement

नितिन नवीन ने लव कुश रामलीला की सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, "आज मुझे लव कुश रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला देखने का अवसर मिला। इससे मुझे पटना में रामायण देखने और रामलीला में शामिल होने से जुड़ी अपने बचपन की सुखद यादें ताजा हो गईं। दिल्ली भर में 700 से अधिक समितियां ऐसे आयोजन करती हैं। रामलीला हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपराओं और भगवान राम के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। लव कुश रामलीला समिति और हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने व बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे सभी लोगों को मेरी हार्दिक बधाई। सभी को शुभकामनाएं।"
0
0
Report

राजस्थान हाईकोर्ट: अग्रिम जमानत मामले में पहले सत्र अदालत में याचिका आवश्यक

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण कानूनी सिद्धांत स्पष्ट करते हुए कहा है कि याचिकाकर्ताओं को सीधे हाईकोर्ट आने के बजाय पहले संबंधित सत्र न्यायालय की शरण लेनी चाहिए। न्यायाधीश संजीत पुरोहित की एकल पीठ ने उदयपुर के ऋषभदेव थाने में दर्ज धार्मिक रूपांतरण व अन्य धाराओं से जुड़े मामले में दायर दो अग्रिम जमानत याचिकाओं को खारिज करते हुए आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 482 के तहत भले ही हाईकोर्ट और सत्र न्यायालय दोनों को समवर्ती क्षेत्राधिकार प्राप्त है, लेकिन न्यायिक पदानुक्रम और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले निचली अदालत में जाना ही उचित प्रक्रिया है। छत्तीसगढ़ निवासी याचिकाकर्ताओं ने दूरस्थ स्थान और सह-आरोपियों की याचिकाएं खारिज होने का हवाला देकर सीधे हाईकोर्ट का रुख किया था। कोर्ट ने इन तर्कों को अमान्य ठहराते हुए कहा कि ऐसे कारण सत्र न्यायालय के क्षेत्राधिकार को दरकिनार करने का आधार नहीं बन सकते। हालांकि, हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को राहत देते हुए उन्हें संबंधित सत्र न्यायालय के समक्ष नई याचिका दायर करने की छूट प्रदान की है और निचली अदालत को मामले पर शीघ्र व निष्पक्ष निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा, चुनाव कार्यक्रम घोषित होने पर आरक्षण में संशोधन संभव नहीं

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने पंचायत चुनावों में आरक्षण व्यवस्था को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि एक बार चुनाव कार्यक्रम (इलेक्शन शेड्यूल) की घोषणा हो जाने के बाद, कोर्ट चुनाव प्रक्रिया में दखल देकर आरक्षण की स्थिति में कोई संशोधन नहीं कर सकता। ​यह मामला जोधपुर जिले की मंगल नगर समेत अन्य ग्राम पंचायतों का है, जहाँ याचिकाकर्ताओं ने दावा किया था कि गाँव में एक भी पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का मतदाता नहीं होने के बावजूद सरपंच और वार्ड पद को ओबीसी श्रेणी के लिए आरक्षित कर दिया गया है। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि योग्य उम्मीदवार के बिना चुनाव कराना व्यावहारिक नहीं है, इसलिए लॉटरी रद्द कर नए सिरे से आरक्षण तय किया जाए। जस्टिस डॉ. नूपुर भाटी की एकल पीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243-O के तहत चुनावी प्रक्रिया में न्यायिक हस्तक्षेप पर रोक है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि चुनाव बिना किसी रुकावट के समय पर पूरे होने चाहिए, और ऐसे विवादों का निस्तारण केवल चुनाव के बाद चुनाव याचिका (इलेक्टशन पीटिशन ) के माध्यम से ही किया जा सकता है।
0
0
Report
Advertisement

NSUI- कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी से मुलाकात की, दिल्ली में पुलिस कार्रवाई पर समर्थन

Noida, Uttar Pradesh:NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ कहते हैं, "दिल्ली में कई जगहों पर पुलिस ने बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की। छात्रों को अलग-अलग पुलिस थानों में हिरासत में रखा गया—ऐसी जगहों पर जहाँ CCTV कैमरे नहीं थे—और उनके साथ अत्याचार किए गए। उनके खिलाफ FIR दर्ज की गईं, कई छात्रों को तिहाड़ जेल भेज दिया गया, और कुछ छात्रों के परिवारों पर भी दबाव डाला गया। आज राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और के.सी. वेणुगोपाल ने NSUI और कांग्रेस सेवा दल के उन कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जो इस आंदोलन के दौरान घायल हो गए थे... उन्होंने छात्रों को पूरा समर्थन और हौसला देने का भरोसा दिलाया, और उन्हें पूरी दृढ़ता के साथ यह लड़ाई लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया, क्योंकि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण और दूरगामी संघर्ष है।
0
0
Report

महराजगंज में डांडिया नाइट: मुस्लिम समाजसेवी ने निभाई सांप्रदायिक एकता

Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर उत्तर प्रदेश के महराजगंज में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गरबा और डांडिया की धूम देखने को मिल रही है। नौतनवा कस्बे के व्हाइट हाउस में आयोजित डांडिया नाइट में महिलाएं, युवतियाँ और बच्चे पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया करते नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि इस कार्यक्रम का आयोजन एक मुस्लिम समाजसेवी की ओर से किया गया है, जो सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दे रहा है। वी/ओ- तस्वीरें महराजगंज की हैं जहां नवरात्रि में रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक परिधान और संगीत की धुन पर थिरकते कदम हर तरफ उत्साह और उमंग का माहौल दिख रहा है। डांडिया की खनक और गरबा की लय पर महिलाएं और युवतियाँ पूरे जोश के साथ हिस्सा ले रही हैं। इस आयोजन की खास बात यह है कि इसे एक मुस्लिम समाजसेवी की ओर से पिछले चार साल से आयोजित कराया जा रहा है जिसमे सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई है । यह पहल धर्म और जाति की सीमाओं से ऊपर उठकर आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दे रही है। आयोजक गुड्डू खान का कहना है कि त्योहार समाज को जोड़ने का काम करते हैं और सभी को मिल-जुलकर खुशियां मनानी चाहिए। धर्म और जाति से ऊपर उठकर हम सभी को एक-दूसरे के त्योहारों का सम्मान करना चाहिए और मिलकर खुशियां मनानी चाहिए। वहीं कार्यक्रम में शामिल महिलाओं का कहना है कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और समानता की भावना को मजबूत करते हैं। जब सभी समुदायों के लोग मिलकर त्योहार मनाते हैं, तो आपसी विश्वास बढ़ता है और सामाजिक सौहार्द को नई मजबूती मिलती है।
0
0
Report

कृषि मंत्री राणा ने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाया

Jhanj Kalan, Haryana:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने साधा कांग्रेस पर निशाना भाजपा संगठन से चलती है, कांग्रेस परिवारवाद से दीपेंद्र हुड्डा की वायरल वीडियो पर दी कृषि मंत्री ने प्रतिक्रिया बोले- नेता जनता बनाती है, किसी नेता के साथ फोटो खिंचवाने से कोई नेता नहीं बन जाता एंकर गुरूवार को उचाना में पीआर धान की खरीद, उठान की जानकारी लेने के लिए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा कपास मंडी में स्थित किसान सेवा केंद्र में पहुंचे। एसडीएम सुमन यादव (आईएएस), मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा ने कृषि मंत्री का स्वागत किया। मंडी प्रधान सत्यवान पेगां, दलबीर श्योकंद ने मंडी में उठान नहीं होने की समस्या को रखा दीपेंद्र हुड्डा की वायरल हो रही वीडियो को लेकर अब हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने भी प्रतिक्रिया दी है वीओ उचाना मंडी पहुंचे कृषि मंत्री ने कांग्रेस पर परिवारवाद को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि बैरिकेड्स को दीपेंद्र हुड्डा कंट्रोल कर लें, यह अच्छी बात है, लेकिन असली मुद्दा परिवारवाद का है। पंडित जवाहरलाल नेहरू की पार्टी कांग्रेस में परिवारवाद हावी है। भाजपा में संगठन फैसला लेता है, जबकि कांग्रेस में परिवार फैसला करता है। कृषि मंत्री ने कहा कि किसी नेता के साथ फोटो खिंचवाने से कोई नेता नहीं बन जाता। नेता जनता बनाती है। जनता के बीच जाकर काम करने वाला ही नेता बनता है। कोई नेता किसी को नेता नहीं बनाता। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन के आधार पर चलती है, जबकि कांग्रेस परिवारवाद के आधार पर। यदि पूरे संगठन के फैसले एक परिवार करेगा तो यह गलत होगा, लेकिन जब फैसला पूरा संगठन लेगा तो उसके सही होने की संभावना अधिक होगी। वीओ पत्रकार वार्ता के दौरान कृषि मंत्री ने धान खरीद व्यवस्था पर कहा कि मंडियों में ट्रांसपोर्ट, खरीद एजेंसियों और बारदाने की व्यवस्था को लेकर सरकार गंभीर है। सरकार के मंत्री, विधायक और अधिकारी मंडियों में पहुंचकर किसानों और आढ़तियों की समस्याएं सुन रहे हैं तथा मौके पर समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं। खाद की उपलब्धता पर उन्होंने कहा कि यूरिया, डीएपी, एनपीके और एसएसपी सहित विभिन्न प्रकार के उर्वरक विदेशों से मंगवाने पड़ते हैं। इनकी खरीद के लिए सरकार को पहले से व्यवस्था करनी होती है। उन्होंने दावा किया कि विदेशों में यूरिया की कीमत करीब तीन हजार रुपये तक होने के बावजूद किसानों को यह 266 रुपये में उपलब्ध करवाया जाता है। इसी प्रकार अन्य उर्वरक भी किसानों को सस्ती दरों पर दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास रहता है कि किसानों को खाद के लिए परेशानी न उठानी पड़े। वीओ कांग्रेस द्वारा वोट चोरी के लगाए जा रहे आरोपों पर कृषि मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को अपने इतिहास और चुनावी हार के कारणों पर आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने वर्ष 1946 में कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए दावा किया कि सरदार वल्लभभाई पटेल को 12 और जेबी कृपलानी को तीन वोट मिले थे, जबकि जवाहरलाल नेहरू को एक भी वोट नहीं मिला था। इसके बावजूद नेहरू प्रधानमंत्री बने। उन्होंने इसे कांग्रेस के इतिहास से जोड़ते हुए कहा कि पार्टी को पहले अपने अतीत पर नजर डालनी चाहिए। श्याम सिंह राणा ने कहा कि वर्ष 2024 से पहले भी कांग्रेस कई चुनाव हार चुकी है। ऐसे में हर हार के लिए वोट चोरी को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची में सही मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करना है। कांग्रेस को आरोप लगाने के बजाय अपनी कमियों को पहचानकर उनमें सुधार करना चाहिए। कृषि मंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं आठ चुनाव लड़े हैं और दो चुनावों में जीत हासिल की है। उन्होंने कभी अपनी हार के लिए किसी दूसरे को जिम्मेदार नहीं ठहराया, बल्कि इसे अपनी तपस्या और प्रयासों में कमी के रूप में देखा। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी या नेता को आगे बढऩे के लिए आत्ममंथन और सुधार करना जरूरी है。
0
0
Report
Advertisement

नौसर बोरवेल: SDRF-NDRF की रेस्क्यू टीम बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में

Jodhpur, Rajasthan:एसडीआरएफ, एनडीएफ व पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी नौसर गांव में बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी नौसर ग्राम पंचायत (पुणियों की ढाणी) में बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी हैं। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक आदित्य काकड़े की मौजूदगी में एसडीआरएफ, एनडीआरफ व पुलिस का रेस्क्यू OPERATION जारी हैं। रेस्क्यू टीम द्वारा कैमरे के माध्यम से निगरानी रखी जा रही हैं। साथ ही बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रियंका तलानिया ने बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालना हैं। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह चारण, उपखंड अधिकारी निधि उड़सरिया सहित प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी प्रभावी है. सीएमएचओ डॉ प्रताप सिंह की उपस्थिति में मेडिकल स्टाफ व एम्बुलेंस मौजूद हैं。
0
0
Report

मूक-बधिर बच्चों का गरबा: जोधपुर में माँ दुर्गा की भक्ति में नई मिसाल

Jodhpur, Rajasthan:न सुनाई देता है मां का जयकारा, न बोल पाते हैं अपनी बात… फिर भी गरबे की हर ताल पर थिरकते हैं ये बच्चे जोधपुर में मूक-बधिर बच्चों का अनूठा गरबा आयोजन, मां दुर्गा की भक्ति में डांडिया खेलकर दे रहे जिंदगी का संदेश जोधपुर। नवरात्र में मां दुर्गा की भक्ति, शक्ति और आराधना के लिए शहरभर में गरबे के पांडाल सजे हैं। कहीं ढोल की थाप है तो कहीं डांडिया की खनक। लेकिन सूर्यनगरी जोधपुर में एक ऐसा गरबा पांडाल भी है, जहां न तो बच्चों को संगीत की आवाज सुनाई देती है और न ही वे अपनी खुशी को शब्दों में बयां कर सकते हैं। इसके बावजूद मां दुर्गा की भक्ति में इन बच्चों का उत्साह देखते ही बनता है। इनकी मुस्कान, कदमों की लय और डांडिया की ताल हर किसी का दिल जीत रही है। साउंड सुनाई नहीं देता, फिर भी ताल पर थिरकते हैं बच्चे जी मीडिया की टीम जब पोलो पावटा क्षेत्र में आयोजित इस अनूठे गरबा उत्सव में पहुंची तो नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया। यहां करीब 100 से 150 मूक-बधिर बच्चे गरबा करते नजर आए। ये बच्चे संगीत को सुन नहीं सकते, लेकिन उसकी लय और कंपन को महसूस करते हुए एक-दूसरे के साथ कदम मिलाकर नृत्य कर रहे हैं। कोई गरबा की गोलाकार लय में घूम रहा है तो कोई साथी के साथ डांडिया खेलकर अपनी खुशी जाहिर कर रहा है। इन बच्चों के चेहरों पर खिलती मुस्कान और गरबे के प्रति उत्साह इस बात का अहसास कराता है कि खुशियां महसूस करने के लिए आवाज सुनना या शब्दों में अपनी बात कहना जरूरी नहीं है। जरूरत है तो बस जज्बे, आत्मविश्वास और अपनों के साथ की। बच्चों ने खुद संभाली आयोजन की जिम्मेदारी इस आयोजन की खास बात यह भी है कि गरबे का पूरा कार्यक्रम बच्चों ने आपसी सहयोग से आयोजित किया। अपनी सीमाओं को पीछे छोड़कर इन बच्चों ने साबित किया कि इच्छाशक्ति हो तो हर चुनौती का सामना किया जा सकता है। गरबे के दौरान बच्चे एक-दूसरे के इशारों को समझते हुए तालमेल बनाते हैं और पूरे उत्साह के साथ उत्सव का आनंद लेते हैं। परिजनों और समाज का मिल रहा साथ इस आयोजन में धीरज सुथार, रेखा शर्मा और नवनीत कुमार महेश गहलोत रवि शर्मा सहित अन्य सहयोगी बच्चों का हौसला बढ़ा रहे हैं। उनके बच्चे भी इस आयोजन में शामिल हैं। परिजनों और आसपास के लोगों के सहयोग से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और समाज के साथ उत्सव मनाने का अवसर मिल रहा है। भक्ति में शब्द नहीं, भावना जरूरी नवरात्र के इस माहौल में इन बच्चों का गरबा समाज को एक खास संदेश दे रहा है। मां दुर्गा की आराधना के लिए न आवाज जरूरी है, न शब्दों की अभिव्यक्ति। सच्ची भक्ति दिल से महसूस की जाती है। पोलो पावटा का यह गरबा पांडाल सिर्फ नृत्य और डांडिया का आयोजन नहीं, बल्कि हौसले, समानता और खुशियों का उत्सव बन गया है। इन बच्चों के थिरकते कदम बता रहे हैं कि जिंदगी का संगीत कानों से नहीं, दिल से महसूस किया जाता है।
0
0
Report

जोधपुर के महामंदिर क्षेत्र में वायरल वीडियो के बाद दोनों पक्षों में मुकदमे का मामला

Jodhpur, Rajasthan:जो धपुर। पावटा क्षेत्र की लोहार गली में 13 अक्टूबर को हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। महामंदिर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर दोनों पक्षों ने पुलिस को परिवाद दिया है। हालांकि, एक पक्ष ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज नहीं करने की शिकायत की है। आरोप लगाने वाले पक्ष का कहना है कि वायरल वीडियो में डंडों से मारपीट होती दिखाई दे रही है। इसके बावजूद उनकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराए जाने की बात सामने आई है। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि मुकदमा दर्ज कराने वाले पक्ष के परिवार का एक सदस्य पुलिस में उच्च पद पर कार्यरत है। पीड़ित पक्ष ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। बाईट युवक पीड़ित
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top