Back
Fatehpur212601blurImage

फतेहपुर में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर हुआ प्रदर्शन

Avnish Singh
Jun 22, 2024 11:53:22
Fatehpur, Uttar Pradesh

समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका चौराहे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका था। साथ ही नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर सपा यूथ ब्रिगेड ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका चौराहे की है। साथ ही कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com