icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कटिहार ट्रैफिक पुलिस के कड़े चेक: नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, जागरूकता बढ़ी

Katihar, Bihar:कटिहार में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, सड़क पर उतरकर सैकड़ों वाहनों की जांच, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई ट्रैफिक जांच के साथ अपराध नियंत्रण पर भी नजर अभियान का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क हादसों को रोकना बिना जरूरी कागजात वाहन चलाने, हेलमेट या सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करने तथा अन्य यातायात्रा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमनुसार कार्रवाई बिहार में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन की सक्रियता के बीच कटिहार में भी ट्रैफिक पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। शहर की सड़कों पर अब नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस की पैनी नजर है। नगर थाना क्षेत्र में यातायात डीएसपी सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में पिछले कई दिनों से लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस की टीम सड़क पर उतरकर एक-एक कर वाहनों को रोक रही है और जरूरी दस्तावेजों की जांच कर रही है। इस दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क हादसों को रोकना भी है। दस्तावेज सही तो राहत, नियम टूटे तो जुर्माना जांच के दौरान जिन वाहन चालकों के दस्तावेज दुरुस्त पाए जा रहे हैं और जो यातायात नियमों का पालन करते मिले, उन्हें जांच के बाद जाने दिया जा रहा है। वहीं, बिना जरूरी कागजात वाहन चलाने, हेलमेट या सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। सड़क पर लगातार हो रही पुलिस जांच से वाहन चालकों में सतर्कता बढ़ी है । अब बड़ी संख्या में लोग घर से निकलते समय हेलमेट, सीट बेल्ट और वाहन के जरूरी कागजात साथ रखने पर ध्यान दे रहे हैं। इस अभियान का एक दूसरा पहलू भी सामने आ रहा है। सड़क पर लगातार पुलिस की मौजूदगी से केवल यातायात व्यवस्था ही नहीं, बल्कि संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखने में मदद मिल रही है। वाहन जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों और लोगों की भी जांच की जा सकती है, जिससे अपराध नियंत्रण के प्रयासों को मजबूती मिलती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में नियमित वाहन जांच से यातायात नियमों के प्रति लोगों में जिम्मेदारी बढ़ेगी। खासकर व्यस्त सड़कों और बाजार क्षेत्रों में ऐसी कार्रवाई सड़क सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। फिलहाल कटिहार में ट्रैफिक पुलिस का यह अभियान साफ संदेश दे रहा है । सड़क पर वाहन चलाना सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को परेशानी नहीं, लेकिन नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तय है।
0
0
Report

वजीराबाद की बदहाली: जलभराव-गंदगी से लोग पलायन की तैयारी कर रहे

New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद से बदहाली की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जहाँ गंदगी, जलभराव और टूटी सड़कों से परेशान लोग अब पलायन करने को मजबूर होने का दावा कर रहे हैं। दुकानों पर ताले हैं और कई मकानों में सन्नाटा पसरा है। तस्वीरें उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके की 9/60 नंबर गली की हैं। कभी रौनक से भरी रहने वाली इस गली में अब कई फ्लैटों और दुकानों पर सन्नाटा नजर आता है। आलीशान इमारतों के नीचे बनी मार्केट में कई दुकानें बंद पड़ी हैं। कहीं दुकानों के शटर गंदे नाले के पानी से गल चुके हैं, तो कहीं दुकानों के अंदर तक पानी भरा दिखाई देता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से जलभराव, गंदगी और टूटी सड़कों ने उनकी जिंदगी मुश्किल कर दी है। हालात ऐसे हैं कि कारोबार प्रभावित हो रहा है और कई लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इसी वजह से कुछ परिवार इलाके से पलायन कर चुके हैं, जबकि कई लोग यहां से जाने की तैयारी में हैं। वहीं आर्थिक मजबूरी के चलते कुछ परिवार अभी भी इसी बदहाल माहौल में रहने को मजबूर हैं। तस्वीरों में दिख रही यह मुख्य सड़क पैगाम अपार्टमेंट वाली गली के नाम से जानी जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां लंबे समय से जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। शिकायत और पत्राचार के बावजूद न तो गली का निर्माण हुआ और न ही नालियों की नियमित सफाई हो सकी। लोगों को आशंका है कि गंदे पानी और जमा कचरे के चलते बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जनप्रतिनिधियों से विकास की उम्मीद थी, लेकिन वर्षों गुजरने के बावजूद हालात में अपेक्षित बदलाव नहीं आया। मौजूदा विधायक की ओर से भी नालियों और गलियों के निर्माण का आश्वासन मिलने की बात लोग कह रहे हैं। लगातार देरी से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि आश्वासन सुनते-सुनते कई साल बीत गए और इस दौरान कई परिवार इलाके को छोड़कर चले गए। अब सवाल यह है कि आखिर वजीराबाद की इन गलियों की बदहाली कब दूर होगी? कब जलभराव और गंदगी से लोगों को राहत मिलेगी? और कब बंद पड़ी दुकानों में फिर से रौनक लौटेगी? फिलहाल स्थानीय लोग विकास कार्य शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
0
0
Report

गाजियाबाद के बुलंदशहर रोड पर एविनिक्स फैक्ट्री में भीषण आग, 7 दमकलें मौके पर

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एविनिक्स डिजाइन कॉन्सेप्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना 1 अक्टूबर की रात लगभग 1:11 बजे फायर स्टेशन कोतवाली को मिली। सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। प्लॉट नंबर C-87/1 स्थित फैक्ट्री भवन के भूतल पर आग लगी थी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने दो होज लाइन डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की तीव्रता और भवन के अंदर भारी धुएं को देखते हुए वैशाली और साहिबाबाद फायर स्टेशन से भी दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। फैक्ट्री के तीन तरफ अन्य फैक्ट्रियां होने के कारण दमकल कर्मियों को मुख्य रूप से सामने की ओर से ही फायर फाइटिंग करनी पड़ी। आग और धुएं की अधिकता के बीच दमकल कर्मियों ने बीए सेट पहनकर भवन के अंदर प्रवेश किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग में फैक्ट्री के अंदर रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि अग्निकांड में किसी भी व्यक्ति की जनहानि नहीं हुई। आग बुझाने के अभियान में कुल 7 दमकल की गाड़ियां लगाई गईं।
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर बागबेड़ा में गुप्त सूचना पर गिरफ्तार, 1.428 किलोग्राम गांजा व देशी कट्टा बरामद

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा की खरीद-बिक्री और अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, 1.428 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ और 10,435 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 29सितंबर की रात करीब 12:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को सूचना मिली थी कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रनिंग रूम के पास लक्ष्मी मेडिकल के आसपास गुप्तेश्वर गिरी उर्फ लेदा गांजा की पुड़िया बनाकर बिक्री कर रहा है। सूचना में यह भी बताया गया था कि उसके पास अवैध हथियार है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर डीएसपी विधि-व्यवस्था सुमित कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और गुप्तेश्वर गिरी उर्फ लेदा को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक लोहे का देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, 1.428 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ और 10,435 रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, एक माचिस, दो मोमबत्तियां और गांजा पैक करने के लिए रखे 62 प्लास्टिक पाउच भी मिले。 गिरफ्तार आरोपी की पहचान 28 वर्षीय गुप्तेश्वर गिरी उर्फ लेदा, पिता स्वर्गीय प्राणकिशन गिरी, निवासी संजयनगर, नाला के पास, रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी, बागबेड़ा के रूप में हुई है। मामले में बागबेड़ा थाना कांड संख्या 88/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के आपराधिक इतिहास में परसुडीह, बागबेड़ा, टेल्को और बर्मामाइंस थानों में दर्ज कई मामले शामिल हैं। इनमें हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक धाराओं से जुड़े मामले बताए गए हैं। पुलिस अब देशी कट्टा और गांजा उपलब्ध कराने वाले स्रोत का पता लगाने के लिए छापेमारी कर रही है।
0
0
Report

बेरमो की सड़क धंसने से यातायात ठप, प्रशासन ने दुरुस्त करने के निर्देश दिए

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बेरमो में सड़क गहरे गड्ढे में तब्दील हो गया है। इस सड़क में पहले दरार पड़ी थी लेकिन अब गहरे गड्ढे में तब्दील हो चुका है। सड़क पर आनेजाने वाले को रोक दिया गया है। विभागीय अधिकारियों को जल्द दुरुस्त करने का दिया निर्देश दिया गया है। बताते चले कि बेरमो के फुसरो नगर परिषद के फुसरो शहर की सबसे व्यस्त सड़क फुसरो-करगली- कथारा मुख्य सड़क जो सीसीएल ढोरी जीएम कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप एक हिस्सा धंस जाने और गहरे गड्ढे में तब्दील हो चुका है। पहले इस सड़क में दरार पड़ी थी लेकिन अब सड़क पूरी तरह से धंस चुका है और गहरे गड्ढे में तब्दील हो चुका है जहां बैरिकेटिंग लगाकर लोगो को आनेजाने पर रोक लगा दिया गया है। जानकारी मिलते ही बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह घटनास्थल पहुंचे और क्षतिग्रस्त सड़क का जायजा लिया उन्होंने सड़क की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पथ निर्माण विभाग एवं बेरमो प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने और सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि फुसरो-करगली- कथारा मुख्य सड़क पर दिनभर छोटे-बड़े वाहनों का आवा जाहि से भारी दबाव रहता है। इस मार्ग से बस, ट्रक, हाइवा, ऑटो सहित बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन का आवागमन निरंतर जारी रहता है। जिसे देखते हुए सड़क की मरम्मति बहुत ही खाश है। वहीं सड़क के नीचे भी भारी मात्रा में कोयला दबा हुआ है। फुसरो बाजार में भी भारी मात्रा में कोयला दवा हुआ है जहां कई बार बाजार को शिफ्ट कराने की कोशिश की गई लेकिन हुआ नहीं।
0
0
Report

पटना के फ्लाईओवरों की लोड टेस्टिंग अक्टूबर से IIT पटना की निगरानी में

Patna, Bihar:राजधानी पटना के प्रमुख पुलों की अब हेल्थ जांच करायी जाएगी बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने इसकी जिम्मेदारी आईआईटी पटना को दी है पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाले फ्लाईओवरों की लोड टेस्टिंग और कंडीशन सर्वे का काम 1 अक्टूबर से शुरू होगा। यह तकनीकी परीक्षण IIT पटना की देखरेख में कराया जाएगा। जांच के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग तारीखों पर अलग-अलग फ्लाईओवर को दो घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। पहले 1 अक्टूबर की रात आर-ब्लॉक रोड फ्लाईओवर पर ट्रैफिक बंद रहेगा। यहां रात 2 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी। इसके बाद 2 अक्टूबर को जीपीओ सर्किल और चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर के बीच के हिस्से में तकनीकी जांच की जाएगी। 5 अक्टूबर को चिरैयाटांड़ आरओबी पर ट्रैफिक रोका जाएगा। इसके अगले दिन यानी 6 अक्टूबर को कंकड़बाग फ्लाईओवर पर लोड टेस्टिंग और सर्वे का काम होगा। जांच का सिलसिला 7 अक्टूबर को भी जारी रहेगा। इस दिन चिरैयाटांड़ से मीठापुर ओवरब्रिज तक करबिगहिया के रास्ते वाले फ्लाईओवर पर रात 2 बजे से 4 बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वहीं 8 अक्टूबर को बेली रोड ब्रिज पर तकनीकी परीक्षण किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

मंदसौर में गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: छोटे दुकानदार और कैटरिंग प्रभावित

Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी का असर देखा जा रहा है खास करके छोटे दुकानदारों और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों पर. इसका पड़ा है. लोग कमर्शियल के बजाय भट्टी और इलेक्ट्रिक उपकरणों पर विकल्प के तौर पर शिफ्ट हो रहे हैं, वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ रहें हैं पर इसकी कालाबाजारी जोरों पर है. इसकी वजह से खाद्य पदार्थ के दामों में बढ़ोतरी की संभावना है जिसके चलते आम उपभोक्ताओं पर भी इस दाम बढ़ोतरी का असर होगा. गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है जानने के लिए पहुंची जी मीडिया की टीम.
0
0
Report

सिलेंडर दामों में फिर बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस कीमत 2810 रुपए पहुंची

New Delhi, Delhi:एक बार फिर आज की सुबह सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के साथ हुई है राजधानी में कमर्शिकल सिलेंडर के दाम ₹62.50 से बढ़ गए हैं जिसके बाद अब कुल कीमत 2810 रुपए हो जाती है इससे पहले कमर्शिकल सिलेंडर की कीमत 2747 रुपए थी जो एक बार फिर बढ़ाने के बाद 2810 रुपए हो गई है सिलेंडर की फिलहाल सप्लाई और स्टॉक भरपूर है किसी तरीके की कोई दिक्कत नहीं है पर एक बार फिर जो है दाम बढ़ गए हैं अब त्यौहार का समय भी आ रहा है और त्योहारी सीजन से पहले कारोबारियों को महंगाई का झटका, दाम में बढ़ोतरी के बाद होटल-रेस्टोरेंट, ढाबे और कैटरिंग कारोबार की लागत बढ़ेगी, जहां होटल रेस्टोरेंट वालों के लिए दाम बढ़ जाएंगे तो ऐसी आशंका है कि वह अपने खाने के मेन्यू के दाम बढ़ा देंगे जिसका फिर से एक बार असर जो है आम आदमी पर पड़ेगा हालांकि घरेलू LPG सिलिंडर कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया ई मूवमेंट और इंटरनेशनल बेंचमार्क एलजी का दाम डिसाइड करते हैं और हाल ही में जो पूरे विश्व के हालात है उसके बाद ऐसा माना जा रहा है बार-बार दामों में बढ़ोतरी हो रही है और ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय में और त्योहार के सीजन में एक बार फिर दाम बढ़ सकते हैं सिलेंडर गोदाम से वॉकथ्रू
0
0
Report
Advertisement

नीमकाथाना के नायक देवेंद्र सिंह गुर्जर का हार्ट अटैक से निधन

Sikar, Rajasthan:सेना में तैनात नायक देवेंद्र सिंह गुर्जर का निधन, तिरंगा यात्रा के साथ दी जा रही अंतिम विदाई। सीकर जिले के नीमकाथाना के नामावाली निवासी जैसलमेर में सेना में तैनात नायक देवेंद्र सिंह गुर्जर का निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नायक देवेंद्र सिंह की मौत हार्ट अटैक से बताई जा रही है। उनके निधन की सूचना मिलते ही पैतृक गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। नायक देवेंद्र सिंह गुर्जर के पार्थिव शरीर को आज तिरंगा यात्रा के साथ पैतृक गांव मालावाली ले जाया जा रहा है। तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के लोग शामिल होकर वीर जवान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। तिरंगा यात्रा के बाद पैतृक गांव मालावाली में सैन्य सम्मान के साथ नायक देवेंद्र सिंह गुर्जर ka अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही हैं। अपने बीच के जवान के निधन से ग्रामीणों में गहरा दुख है। नायक देवेंद्र सिंह गुर्जर सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे और वर्तमान में जैसलमेर में तैनात थे। अचानक निधन की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के लोग शामिल होकर नायक देवेंद्र सिंह को अंतिम विदाई देंगे।
0
0
Report

भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के परिचालन के साथ गंगा में नौवहन फिर से शुरू

Naya Chak, Bihar:भागलपुर में आज से विक्रमशीला सेतु पर परिचालन बंद होने के बाद जहाज़ से यात्रा शुरू हो गयी है। कोलकाता से 12 क्रूज शिप मंगवाये गए हैं जिससे फेरी और कार्गो सेवा शुरू की गयी है विक्रमशीला सेतु के दुरुस्तीकरण का कार्य पूर्ण होने तक गंगा में जहाज़ का संचालन होता रहेगा। सुबह के 6 बजे से सूर्यास्त होने तक भागलपुर के बियाडा से नवगछिया के जाह्नवी चौंक घाट तक फेरी तो बाबूपुर घाट से महादेवपुर घाट तक कार्गो सेवा रहेगी। दोनों ओर घाटों पर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं मेडिकल कैम्प की व्यवस्था है। आज पहले दिन भागलपुर से नवगछिया जाने वाले शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है शिक्षकों का कहना है कि उन्हें साढ़े 9 बजे से पहले स्कूलों में पहुचना है। जहाज पर आने के बाद काफी समय इंतज़ार करना पड़ता है वहीं गंगा नदी में भी समय लगता है जहाज संचालन के बीच समय को लेकर प्रशासन को और बेहतर करने की जरूरत है इसके साथ ही घाटों पर शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था के साथ क्रूज शिप पर शेड भी लगाए जाने की जरूरत है हांलाकि पहले से सेफ्टी जरूर मजबूत हुई है बड़े जहाज चलने से गिरने का डर नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

डोटासरा के जन्मदिन पर सीकर में सामाजिक सरोकार कार्यक्रमों के साथ रक्तदान शिविर

Sikar, Rajasthan:सीकर: पीसीसी चीफ डोटासरा के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा तांता, सीकर में सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम सीकर में NSUI ने लगाया रक्तदान शिविर, युवाओं ने सैकड़ो यूनिटी रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का दिया संदेश पीसीसी चीफ एवं लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा के जन्म दिवस के अवसर पर आज जयपुर सहित प्रदेश में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। जहां डोटासरा का जयपुर से मेड़ता जाते समय जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है तो वही गृह जिले सीकर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में छात्र संगठन NSUI जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा की ओर से सीकर शहर के पिपराली रोड स्थित निजी मैरिज गार्डन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए रक्तदान किया। NSUI जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा ने बताया कि शिविर में 100 यूनिट से अधिक रक्तदान हुआ है। उन्होंने कहा कि एकत्रित किया गया रक्त जरूरतमंद गरीब और किसान परिवारों के साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों के काम आएगा। छात्र नेता ओमप्रकाश नागा ने युवाओं से रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में किसी की जान बचाने के लिए रक्तदान बेहद महत्वपूर्ण है। NSUI जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा ने कहा कि युवाओं का रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने के काम आए, यही इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य है। वहीं, डोटासरा के जन्मदिन पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गोविंद पटेल की ओर से जरूरतमंद लोगों کو भोजन वितरण किया जा रहा है। कांग्रेस नेता नरेश सैनी की ओर से गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाने सहित जिलेभर में विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
0
0
Report

हाड़ोया में बमबारी से भाजपा कार्यकर्ता घायल, ISF पर आरोप, पुलिस जांच

Basirhat, West Bengal:বোমবাজিতে উত্তপ্ত হাড়োয়া,বোমার আঘাতে আহত ৫ বিজেপি কর্মী সমর্থক, উদ্ধার প্রচুর তাজা বোমা, অভিযোগের তীর আই এস এফ - এর দিকে। অভিযোগ অস্বীকৃত আই এস এফ নেতৃত্বের ঘটনাটি হাড়োয়া থানার অন্তর্গত শালিপুর পঞ্চায়েতের তালবেড়িয়া এলাকায়।আহত বিজেপি সমর্থকদের অভিযোগ গতকাল রাতে তারা এক যায়গায় বসে ছিলেন, আচমকা এলাকায় বিদ্যুৎ বিচ্ছিন্ন করে আই এস এফ দলের দুষ্কৃতীরা তাদের লক্ষ্য পরপর ছোড়ে। ঘটনায় আহত হন ৫ জন বিজেপি কর্মী সমর্থক।আহতদের উদ্ধার করে চিকিৎসার জন্য নিয়ে আসা হয় হাড়োয়া গ্ৰামীণ হাসপাতালে। অভিযুক্তদের বিরুদ্ধে হাড়োয়া থানায় লিখিত অভিযোগ দায়ের। ঘটনাস্থলে তাজা বোমা এবং বোমা তৈরির সরঞ্জাম উদ্ধার করেছে পুলিশ। বিজেপির অভিযোগ হামলার ঘটনায় আই এস এফ দলের দুষ্কৃতীরা জড়িত। অভিযোগ অস্বীকার করে আই এস এফ নেতা পিয়ারুল ইসলাম জানিয়েছেন, ঘটনার সাথে তাদের কেউ যুক্ত নন, বিজেপির গোষ্ঠীদ্বন্দ্ব'র জেরে এই ঘটনা। অভিযোগ পেয়ে ঘটনার তদন্ত শুরু করেছে হাড়োয়া থানার পুলিশ।
0
0
Report

सीतामढ़ी पुलिस ने एक हजार किलोग्राम गांजे का विनष्टीकरण किया, कीमत पांच करोड़

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक हजार किलोग्राम गांजे का विनष्टीकरण कर दिया है। सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन की मौजूदगी में पुलिस ने जब्त गांजे को वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में डालकर नष्ट कराया। नष्ट किए गए गांजे की कीमत तकरीबन पांच करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक, जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हाल के दिनों में जब्त किए गए मादक पदार्थों के निस्तारण की कार्रवाई की गई है। बड़ी मात्रा में गांजे के विनष्टीकरण के जरिए पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने का संदेश दिया है। SP अमित रंजन ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top