212601
फतेहपुर हाइवे में बने डिवाइडर के बीच मे मिला बृद्ध महिला का शव
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर हाइवे में बने डिवाइडर के बीच में एक बृद्ध महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि महिला अर्धविक्षिप्त थी। इस मामले की जांच औग थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे-2 के छिवली गांव में की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
श्रीमाधोपुर, सीकर में शांतिपूर्ण मतदान: दीपेंद्र सिंह शेखावत ने किया मतदान
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिपेंद्र सिंह शेखावत ने मतदान किया, पंच सरपंच पद के लिए मतदान, बूथ संख्या 77 पर मतदान; सभी पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी। पंचायती राज चुनाव के तहत पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान जारी है। इसी क्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बूथ संख्या 77 पर पहुंचकर पंच-सरपंच पद के लिए मतदान किया। क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है। सभी पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।0
0
Report
साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस का उद्घाटन, विकास और संस्कृति को नई गति
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में आज साबरमती की पावन धरा से बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी तक आस्था, संस्कृति और विकास का एक नया रेल सेतु स्थापित हुआ। प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा शुभारंभ की गई अहमदाबाद (साबरमती)-वाराणसी एक्सप्रेस रेलसेवा यात्रियों के आवागमन को सुगम एवं सुविधाजनक बनाने के साथ दोनों क्षेत्रों के सांस्कृतिक संबंधों और आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी। प्रकाश पर्व दीपावली से पूर्व नए उत्तर प्रदेश को यह कल्याणकारी सौगात देने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार।0
0
Report
तेजस्वी यादव ने MLC चुनाव में वोट चोरी के आरोप लगाए, NDA सरकार पर हमला
Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने MLC चुनाव को लेकर कहा ये बैलेट की है, गिनती तो लेट होती है। लेकिन कुछ ज्यादा ही लेट, जहाँ राष्ट्रीय जनता दल जीत रहा था वहाँ ज्यादा ही लेट हुई। वो सब साजिशें हम लोग समझ रहे थे कि क्या साजिशें की जा रही हैं। किस तरह से वोट चोरी का काम हो रहा था। लेकिन हमारे कार्यकर्ता सचेत थे। हम अपने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को, पदाधिकारियों को, नेताओं को और खास तौर पे जो मतदाता हैं, जो टीचर्स हैं, जो स्नातक किए हुए लोग हैं, छात्र नौजवान हैं, उनको हम धन्यवाद देना चाहते हैं। ये बुद्धिजीवी लोग हैं। ये बुद्धिजीवी लोगों का चुनाव होता है। और बुद्धिजीवियों ने तय कर दिया, ये साबित कर दिया है कि वोट चोरी हुई है। चुनाव बैलेट पे हुए जब से बिहार का चुनाव खत्म हुआ, ऐसा यहां खत्म हुआ। पहला चुनाव एमएलसी का बाई-इलेक्शन जो आरा-भोजपुर हुआ, वहाँ राष्ट्रीय जनता दल जीती। और अभी जो चुनाव हुआ बैलेट पे, एनडीए को आठ में से केवल मात्र तीन सीटें मिलीं। उसमें भी आप देखिएगा मौजूदा जो सरकार है, भाजपा-एनडीए की है। यानी ये साबित हो गया कि मशीन तंत्र, धन तंत्र का ये लोग फर्जीवाड़ा करते हैं, वोट चोरी ज्ञानेश कुमार के बदौलत। ये दो नंबरी सरकार और दस नंबरी मुख्यमंत्री बने हैं। हमारा कहना है कि चुनािव राष्ट्रीय जनता दल जीत ही रही थी। ना टीचर, ना स्नातक... हम लोगों ने इस बार दो सीटें हम लोगों ने जीती हैं। और देखा जाए तो जो अपोजिशन है, उसको लगभग पांच सीटें मिली हैं। और मात्र तीन सीटें एनडीए को मिली हैं। यानी ये साबित हो चुका है कि जो मौजूदा दस नंबरी मुख्यमंत्री और दो नंबरी सरकार है, जब से ये सरकार बनी है भ्रष्टाचार बढ़ा है, अपराध बढ़ा है, शिक्षा-चिकित्सा चौपट हुई है, बेरोजगारी बढ़ी है, पेपर लीक हो रहा है, कहीं लोगों को नौकरी नहीं मिल रहा है। लोग परेशान हैं महंगाई से, गरीबी से। ये साबित हो चुका है। हम तो पूरा चुनाव लगातार रात-रात भर उठ कर के हम लोगों ने मॉनिटरिंग भी की है। कोई ट्रांसपेरेंसी का ख्याल नहीं रखा गया, सीसीटीवी नहीं लगाए गए। अंदर क्या हो रहा है, बाहर क्या हो रहा है पता ही नहीं चल रहा। उसमें से भी कई कुछ बड़े-बड़े अखबार हैं, बड़े-बड़े पोर्टल मीडिया के भी लोग हैं, भाजपा को जिता दिया था। हम तो सब कुछ जान रहे थे खेला क्या हो रहा है, नहीं हो रहा है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी लोग थे जहां राष्ट्रीय जनता दल लीड भी कर रहा था तो नहीं दिखाया जा रहा था। इस बात हम नोटिस किए हुए हैं, देख रहे थे कौन-कौन क्या-क्या लोग जो है कर रहा है। लेकिन सबका अपना स्वतंत्रता है, लेकिन जिम्मेवारी बहुत बड़ी होती है। अगर गलत प्रचार किया जाए, किसी के प्रोपेगेंडा में कोई लोग काम कर रहे हैं, अपना कर्तव्य नहीं निभा रहे हैं, जिम्मेवारी नहीं निभा रहे हैं, तो बड़ी बात है। उनके लिए नहीं होगी, लेकिन हमारे लिए तो बहुत बड़ी बात है। तेजस्वी यादव ने कहा हमने तो कई बार भविष्यवाणी की है कि 24 के चुनाव के बाद जो है जनता दल यूनाइटेड जो है खत्म हो जाएगी। 25 का जो चुनाव था, 24 लोकसभा चुनाव के बाद ही जो 25 का चुनाव हुआ, विधानसभा के चुनाव के बाद जनता दल यूनाइटेड खत्म हो जाएगी। और वही देखने को मिल रहा है। ये भी हमने कहा था कि नीतीश कुमार जी को बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा, वही हो रहा है। और हमने तो यही कहा था कि केवल चुनाव है, इसलिए नीतीश कुमार जी का केवल आगे करके चेहरे का इस्तेमाल किया जा रहा है वोट के लिए। और आप देख लीजिए क्या हो रहा है। और तीन लोगों के बारे में तो हमने पहले ही विधानसभा में बोला था। आज उन तीनों की क्या स्थिति है वो सब दिख रहा है। हम लोग अभी तो दिल्ली जा रहे हैं। एक तारीख को जो है वहां हम लोगों का मार्च है, रैली है रामलीला मैदान में। हम तो चाहेंगे सभी साथियों से कि जो लोग लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं, जो देश के संविधान के साथ खड़े हैं, जो अपने भविष्य को बेहतर बनाना चाहते हैं, वो सभी लोग जो हैं रामलीला मैदान जो है पहुंचें। तेजस्वी यादव ने अंनत सिंह के मामले पर कहा की न्यायालय का अपना काम है, अपना कर रहे हैं। लेकिन उन्हीं के, अनंत सिंह जी की जब धर्मपत्नी ने आरोप लगाया था, वो लोग आरोप लगा रहे थे, अनंत सिंह खुद कि भाई उनको फंसाया गया है, सरकार फंसा रही है। फिर हमारे यहां से गद्दारी करके गए तो सरकार अच्छा हो गया था। अब तो भाई वही बताएंगे। आपको तो बताया था कैसी सरकार चल रही है। ठीक है。0
0
Report
Advertisement
रामगोपाल यादव का दावा: यूपी के एसडीएम बीजेपी समर्थकों को पासवर्ड देकर वोट काटने साजिश
Noida, Uttar Pradesh:राज्यसभा सांसद प्रो रामगोपाल यादव ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश में अब वे अधिकारी ही एसडीएम पोस्ट किए जा रहे हैं जो अपना आईडी पासवर्ड बीजेपी द्वारा डिप्यूटेड किसी कार्यकर्ता को दे देते हैं। ये बीजेपी का कार्यकर्ता वीआरसी के साथ बैठ कर सपा के वोटों को काटने और बीजेपी के वोटों को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। क्योंकि ओटीपी उसी आईडी पासवर्ड पर आता है जो बीजेपी के किसी व्यक्ति के पास है। वही ओके कर देता है। इस Sाजिश के तहत हर विधान सभा क्षेत्र में लगभग १० हज़ार सपा समर्थकों के वोट काटने का लक्ष्य रखा गया है। निर्वाचन आयोग इसका संज्ञान लेकर दोषी अधिकारियों के ख़िलाफ़ दंडात्मक कार्यवाही करे।0
0
Report
तिला मोड़ क्षेत्र में चोर ने हार्डवेयर दुकान से 1.52 लाख नकदी चुरा; CCTV फुटेज
Ghaziabad, Uttar Pradesh:टीला मोड़ थाना क्षेत्र में चोर ने हार्डवेयर की दुकान को निशाना बनाते हुए 1 लाख 52 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना फरुखनगर पाइपलाइन रोड की है। चोर बराबर की दुकान में कुंबल करके दाखिल हुआ और वहां से हार्डवेयर की दुकान तक पहुंचा। इसके बाद दुकान में रखी नकदी लेकर फरार हो गया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर दुकानदार के होश उड़ गए। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है।0
0
Report
उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर की चुपचाप जांच पर राजनीतिक बवाल
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन खड़े हनुमान का फिर दिखा चमत्कार, गुपचुप तरीक़े से खड़े हनुमान प्रतिमा की जांच करने पहुंचा जांच दल तो मशीन हुई खराब, दो दिन पहले सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात का मामला, एसडीएम की मौजूदगी में जांच दल ने प्रतिमा की गहराई और मजबूती को जांचा, वायरल वीडियो में एसडीएम एल एन गर्ग व 8 सदस्यी जांच दल दिखा, जाँच के मामले पर प्रशासन मौन, भाजपा पार्षद ने कहा रात्रि 2 बजे तक चोरीछिपे खड़े हनुमान की मशीनों से स्क्रीनिंग हुई है, sdm, नगर निगम, प्रशासन व भोपाल का जांच दल मौजूद था, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला अध्यक्ष ने कहा प्रशासन यह स्पष्ट करें कि उसकी मंशा क्या है । आधी रात्रि को खड़े हनुमान मंदिर की मशीनों से जांच करना प्रशासन की नियत पर सवाल खड़ा कर रहा है, उज्जैन के चमत्कारिक खड़े हनुमान मंदिर का मामला फिर गरमा गया है। दरअसल इस बार मामला प्रशासन द्वारा चोरी छिपे प्रतिमा की जांच करना बताया जा रहा है। 2 दिन पहले रात्रि 2:00 बजे एसडीएम एल एन गर्ग, नगरनिगम का अमला और भोपाल से आया जांच दल प्रतिमा की स्क्रेनिंग कर रहा था। इसके साथ ही प्रतिमा की मजबूती और गहराई को भी जांचा गया। इस जाँच के वीडियो और फोटो भी वायरल हुए हैं। एक वीडियो में स्पष्ट सुनाई दे रहा है कि जांच अधिकारी कह रहा है कि मशीन खराब हो गई। वही मशीन खराब होना फिर एक चमत्कार की ओर इशारा कर रहा है। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि एसडीएम एल एन गर्ग के नेतृत्व में जांच दल द्वारा खड़े हनुमान मंदिर की जांच की जा रही है। यह जांच सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। यहां रात्रि करीब 12:30 बजे नगर निगम, प्रशासन व भोपाल से आए जांच दल की टीम पहुंचती है जो की रात्रि 2:00 बजे तक जांच करती है। खड़े हनुमान की प्रतिमा की जांच होने की पुष्टि खुद भाजपा के पार्षद शिवेंद्र तिवारी और विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश आंजना द्वारा की गई है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राजेश आंजना का कहना है कि प्रशासन यह स्पष्ट करें कि वह खड़े हनुमान को भगवान मानते हैं या नहीं । क्योंकि जिस समय रात्रि 2 बजे मंदिर में पुजारी साधु संत व आम लोगों का प्रवेश वर्जित रहता है उस समय चोरी छिपे मंदिर में जाना और तोड़फोड़ कर जांच करना यह प्रशासन की नियत पर सवाल उठा रहा है। प्रशासन का यह कृत्य सनातन के खिलाफ है। हम इस कार्य को लेकर विरोध जताएंगे। रात्रि 12:30 बजे एसडीएम एल एन गर्ग अपनी टीम के साथ खड़े हनुमान मंदिर जाते हैं। तोड़फोड़ करते हैं, ऐसे में मशीन खराब हो जाती। प्रशासन अपनी नीति स्पष्ट करें। इसी मामले में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान पार्षद शिवेंद्र तिवारी का कहना है कि सोमवार रात को एसडीएम एल एन गर्ग के साथ नगर निगम, पुलिस प्रशासन की टीम व भोपाल से आया जांच दल मशीन के माध्यम से खड़े हनुमान की स्क्रीनिंग करता है । स्क्रीनिंग में बड़ा सवाल है की आधी रात्रि को स्क्रीनिंग क्यों करना पड़ रही है। दिन में भी यह कार्य हो सकता था । लोगों में आक्रोश है, प्रशासन चूहा बिल्ली का खेल खत्म करें। जन भावना व सनातन का सम्मान करें । खड़े हनुमान ने खुद अपनी उपस्थिति का प्रमाण दे दिया है । रात्रि 2:00 बजे तक चोरी छिपे स्क्रीनिंग हुई है। वही इस मामले को लेकर नगर निगम व प्रशासन के कोई भी जिम्मेदार अधिकारी जवाब देने से बच रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
बल्लभगढ़ सेक्टर-64 में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़ सेक्टर-64 में पौधारोपण कार्यक्रम, त्रिवेणी लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के सेक्टर-64 में अंकित मलिक रियल एस्टेट कार्यालय के सामने ग्रीन बेल्ट पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत त्रिवेणी (बरगद, पीपल और नीम) का पौधा लगाकर की गई। इस मौके पर फरीदाबाद ट्रैफिक एसीपी शैलेंद्र सिंह और आदर्श नगर थाना प्रभारी राजेश गर्ग विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान अधिकारियों ने एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत भी पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते प्रदूषण को कम करने में पेड़-पौधों की अहम भूमिका है। अधिक से अधिक पौधे लगाने से शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने में मदद मिलेगी। पेड़-पौधे लोगों को ऑक्सीजन देने के साथ-साथ स्वच्छ और शुद्ध वातावरण प्रदान करते हैं। वहीं, ट्रैफिक एसीपी शैलेंद्र सिंह ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का भी आह्वान किया।0
0
Report
रांची के मांडर में दूध सेंटर पर हत्या: जमीन विवाद मामला, 3 आरोपी गिरफ्तार
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र में रामू उरांव की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। घटना तब हुई जब रामू उरांव दूध के केंद्र पर दूध पहुंचाने गए थे। केंद्र पर पहले से घाट लगाकर बैठे अपराधियों ने राम उरांव पर फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार रामू उरांव का जमीन विवाद चल रहा था; पुश्तैनी पांच एकड़ से अधिक जमीन का मामला था और इसी को लेकर उसे धमकियां दी जा रही थीं। परिजनों ने इस हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अब तक तीन आरोपियों को पकड़ा जा चुका है; अन्य की तलाश जारी है। परिजनों का कहना है कि अगर कार्रवाई तेज नहीं की गई तो परिवार के अन्य सदस्य भी निशाने पर आ सकते हैं।0
0
Report
जालौन में DAP की कालाबाजारी और मूल्य बढ़ोतरी से किसान परेशान
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में खाद की किल्लत से किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रशासन द्वारा खाद की पर्याप्त उपलब्धता और आपूर्ति के दावे के बीच सहकारी खाद क्रय केंद्रों पर ताले लटकने से किसान परेशान होकर भटकने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि सरकारी दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है। जिले में DAP खाद की कालाबाजारी के आरोप हैं। सरकारी दर 1350 रुपये प्रति बोरी बताई जा रही है, पर किसानों को 1500 से 1700 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं, जिससे खेती की लागत बढ़ रही है। मामले में जिला कृषि अधिकारी की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। थोक खाद विक्रेताओं से मिलीभगत के आरोप सामने आ रहे हैं और दीपक गुप्ता के सिंडिकेट के प्रभाव के बारे में भी आरोप हैं। अब सवाल यह है कि जब खाद की पर्याप्त उपलब्धता के दावे किए जा रहे हैं, तो किसान खाद के लिए परेशान क्यों हो रहे हैं? प्रशासन की जांच और कार्रवाई से ही सच्चाई सामने आ सकेगी।0
0
Report
Advertisement
मुरैना: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन मजदूरों की मौत
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन मजदूरों की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा। मुरैना। मुरैना में घिरौना मंदिर से पहले एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार, तीनों मृतक जरेरुआ से बड़ा हिंगोना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घिरौना मंदिर से पहले ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मारी टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। तीनों मृतकों की पहचान कल्लू माहौर गोपी माहौर, प्रकाश माहौर, निवासी बड़ा हिंगोना के रूप में हुई। तीनों मृतक बड़ा हिंगोना के निवासी बताए जा रहे हैं और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने और फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।0
0
Report
दीपावली से पहले खंडवा में खाद्य विभाग की मिलावटखोरी पर बड़े पैमाने पर छापेमारी
Khandwa, Madhya Pradesh:त्योहारों को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में. खंडवा जिले में मिलावटखोरी रोकने के लिए बड़े स्तर पर औचक निरीक्षण और छापामार कार्रवाई की जा रही है. कई संस्थानों से खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए; खाने योग्य नहीं सामग्री मौके पर नष्ट कर दी गई. खंडवा कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद टीम अभी तक 100 से अधिक दुकानों के सैंपल भेजे गए. मोबाइल फूड लैब के जरिए भी मौके पर जांच की गई. अधिकारी राधेश्याम गोले ने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में होटल, रेस्टोरेंट, किराना दुकानों और डेयरी पर अचानक पहुंचकर कार्रवाई हो रही है. सैंपल की रिपोर्ट आने पर मिलावटखोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.0
0
Report
अहमिया पुलिस ने अवैध पटाखे जप्त कर मास्टरमाइंड के सुराग मिलने का दावा
Rewa, Madhya Pradesh:दिवाली के दिनों में अवैध पटाखों का काला कारोबार करने वाले पटाका व्यवसायी के मंसूबों पर पानी फेरते हुए अमहिया पुलिस ने एक पिकअप वाहन से लाखों रुपए की कीमती अवैध पटाको के जखीरे को जप्त किया हैं। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने वाहन चालक को भी हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए गए युवक का नाम पुलिस द्वारा भोला सोंधिया पिता अशोक सोंधिया निवासी शिव नगर थाना विश्वविद्यालय बताया गया हैं। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए अमहिया थाना प्रभारी मनोज गौतम ने बताया कि पुलिस को एक पिकअप वाहन में अवैध पटाखों के परिवहन की सूचना मिली थीं जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम प्रकाश चौराहे में पहुंची और पटाखों का अवैध परिवहन करने वाले वाहन को जप्त कर लिया। आशंका जताई जा रही है कि जप्त किए गए नहीं लेकिन लाखों रुपए के कीमती पटाखे आतिशबाजी के बड़े व्यवसायी कुलदीप गुप्ता के हो सकते हैं। वहीं पुलिस को वाहन चालक से की गई पूछताछ के बाद अवैध पटाखों का व्यापार करने वाले मास्टरमाइंड के कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही पूरी कड़ियां जोड़कर अवैध पटाखों का व्यवसाय करने वाले कारोबारी के नाम का खुलासा कर सकती है।0
0
Report
Advertisement
बारिश में रायगढ़ के शिव शक्ति प्लांट से प्रदूषित पानी केलो नदी में छोड़ने के आरोप
Darogapara, Chhattisgarh:चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है। रायगढ़ में भी पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। लेकिन इस बारिश का फायदा उठाकर जिले के कुछ उद्योगों द्वारा पर्यावरण नियमों को ताक पर रखकर प्रदूषित पानी और कोयले की डस्ट खुले में बहाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि रायगढ़ मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर बांगुरसियां गांव स्थित शिव शक्ति प्लांट से केमिकल युक्त कोयले की डस्ट और काला पानी जंगल के रास्ते सीधे केलो नदी में छोड़ा जा रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश की आड़ में प्लांट प्रबंधन द्वारा केमिकल युक्त प्रदूषित पानी बाहर निकाला जा रहा है, जो बहकर केलो नदी में मिल रहा है। पिछले दो दिनों से केलो नदी का पानी काला और मटमैला नजर आ रहा है। नदी में नहाने और रोजमर्रा के कामों के लिए पहुंचने वाले लोगों ने भी पानी के रंग में बदलाव की शिकायत की है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शिव शक्ति प्लांट के आसपास के पेड़-पौधों पर काली डस्ट की मोटी परत जमी होने दिखाई देती है। आरोप है कि उद्योग में प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगाए गए ESP का समुचित उपयोग नहीं किया जा रहा है। यही वजह है कि सामान्य दिनों में भी आसपास के इलाकों में कोयले की काली धूल फैलती रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।इस मामले की गंभीरता इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि केलो नदी रायगढ़ शहर की जलापूर्ति का प्रमुख स्रोत है। नदी से पानी लेकर नगर निगम द्वारा पछतारी स्थित फिल्टर प्लांट में शोधन किया जाता है, जिसके बाद शहर के 48 वार्डों में पानी की सप्लाई होती है। ऐसे में यदि नदी में वास्तव में केमिकल युक्त प्रदूषित पानी मिल रहा है, तो यह शहरवासियों की सेहत और पेयजल सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है।स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब नदी का पानी ही प्रदूषित हो रहा है, तो उसकी गुणवत्ता की जांच कौन कर रहा है? क्या नगर निगम के फिल्टर प्लांट तक पहुंचने वाले पानी की नियमित जांच की जा रही है? और क्या शोधन के बाद पानी पूरी तरह सुरक्षित है?स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस मुद्दे पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद पर्यावरण विभाग के अधिकारी मौन हैं और आम लोगों को प्रदूषण का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पर्यावरण विभाग शिव शक्ति प्लांट से निकलने वाले पानी की जांच कराएगा? क्या नदी में प्रदूषण फैलाने के आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी? और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो क्या उद्योग प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी या फिर बारिश थमने के साथ ही यह पूरा मामला भी ठंडे बस्ते में चला जाएगा?0
0
Report
मझौलिया में कार से विदेशी शराब बरामद,कारोबारी गिरफ्तार।
Majhaulia, Bihar:मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक शराब कारोबारी को कार और विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है,थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति वैगनआर कार से विदेशी शराब लेकर क्षेत्र में जा रहा है,सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए,उसे गिरफ्तार कर लिया,अभियुक्त की पहचान मंटू कुमार साह (करीब 27 वर्ष पिता मंगल साह,निवासी सोफवा, नरकटियागंज,थाना शिकारपुर के रूप में हुई है,पुलिस ने उसे विरवा पोखरा से कार के साथ गिरफ्तार किया, तलाशी के दौरान कार से 750 एमएल की एक बोतल मैकडॉवेल्स रम विदेशी शराब बरामद की गई,बरामद वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 01 ए जेड 7147 बताया गया है।0
0
Report
जहाँगीरपुरी में घर में भीषण आग, गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दमकलकर्मी झुलसे
New Delhi, Delhi:जहाँगीरपुरी में एक घर में आग, गैस सिलेंडर ब्लास्ट दिल्ली के जहाँगीरपुरी के ई-ब्लॉक स्थित एक घर में लगी भीषण आग आग लगने से इलाके में मचा हड़कंप, लोगों में अफरा-तफरी का माहौल आग के दौरान घर में रखा गैस सिलेंडर फटा सिलेंडर ब्लास्ट की चपेट में आने से एक दमकलकर्मी झुलसा सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची दमकल विभाग आग पर काबू पाने में जुटा, जांच जारी0
0
Report
Advertisement
