icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
212601
Avnish SinghAvnish SinghFollow29 Jun 2024, 01:30 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अमेठी मां-बेटे हत्याकांड: अदालत ने पांच दोषियों को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई

Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. अमेठी में साल 2017 में हुए मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड और लूट के मामले में करीब नौ साल बाद अदालत का फैसला आया है। जिसमें रायबरेली के अपर जिला एवं सत्र न्यायालय प्रथम ने पांच दोषियों को धारा 396 के تحت आजीवन कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड तथा धारा 412 के تحت 10 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अमेठी ज़िले में थाना मोहनगंज के इस मामले में 06 अभियुक्तगण में से 05 अभियुक्तगण ओमप्रकाश उर्फ जगदीश पुत्र लाल बहादुर 2.कल्लू उर्फ वीरेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश उर्फ जगदीश, टिल्कू उर्फ समर बहादुर पुत्र लाले उर्फ रामफेर निवासीगण पूरे गढ़ी अलादीन मजरे भीखीपुर थाना मोहनगंज अमेठी,आशीष उर्फ नन्हा पुत्र इन्द्रपाल वनमानुष ,मुकेश उर्फ अरविन्द पुत्र सर्वजीत निवासीगण असनी थाना महराजगंज जनपद रायबरेली दोष सिद्ध हुए हैं। न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम जनपद रायबरेली द्वारा अभियुक्तों को 17 अक्टूबर को धारा 396 भादवि में आजीवन कारावास व एक लाख अर्थदण्ड व धारा 412 भादवि में 10 वर्ष का कठोर कारावास व 50,000 रू0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड न अदा करने पर 01 वर्ष अतिरिक्त कारावास की सजा सुनायी गयी। न्यायालय में विचारण के दौरान 01 अभियुक्त सुरेश उर्फ मनोज पुत्र शिवबहादुर वनमानुष निवासी अमरहा थाना डलमऊ जनपद रायबरेली की मृत्यु हो गयी। मामला 24 मई 2017 का है जब तहरीरी सूचना के आधार पर अज्ञात बदमाशों द्वारा वादी की मां (श्यामा) व भाई (मदन) की हत्या कर देना व घर का सामान लूट ले जाने पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
0
0
Report

रीवा CBSE वेस्ट ज़ोन बॉक्सिंग में आर्यन शर्मा ने कांस्य पदक जीता

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर रीवा में आयोजित CBSE West Zone Boxing Championship 2026 में आर्यन शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। 66 किलो भार वर्ग में दमदार मुकाबले खेलते हुए वेस्ट जोन स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। आर्यन महात्मा गांधी इंटरनेशनल CBSE स्कूल में कक्षा 11 के विद्यार्थी हैं। वे मुकेश नवहाल के पुत्र हैं। प्रतियोगिता में राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आर्यन की उपलब्धि की खास बात यह रही कि उन्होंने बॉक्सिंग की तैयारी नियमित सेल्फ प्रैक्टिस के जरिए की। लगातार अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण के दम पर उन्होंने वेस्ट जोन स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया। आर्यन की सफलता पर विद्यालय सचिव एवं प्राचार्य आनंद बबेरवाल ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और भविष्य की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और परिजनों ने भी आर्यन की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।
0
0
Report
Advertisement

BPCL परिसर में मॉक ड्रिल से आपदा प्रतिक्रिया की तैयारी परखा गया

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना टीलामोड़ क्षेत्र स्थित भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) परिसर में शुक्रवार को आपदा की स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में स्वास्थ्य विभाग, NDआरएफ, फायर विभाग और स्थानीय पुलिस समेत विभिन्न विभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। मॉक ड्रिल के दौरान एक गैस से भरे कैप्सूल ट्रक में आग लगने और कई लोगों के घायल होने की स्थिति बनाई गई। घटना की जानकारी मिलते ही भारत पेट्रोलियम की सिक्योरिटी टीम ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने के साथ संबंधित विभागों को जानकारी दी। इसके बाद फायर विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। फायर विभाग की टीम ने गैस कैप्सूल ट्रक में लगी आग पर काबू पाने का अभ्यास किया, जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायल लोगों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की। मॉक ड्रिल के दौरान NDRESP सहित सभी संबंधित विभागों ने आपदा की स्थिति में आपसी समन्वय, राहत एवं बचाव कार्य और घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया। अधिकारियों ने इस अभ्यास के जरिए आपात स्थिति में विभिन्न विभागों की तैयारियों और प्रतिक्रिया व्यवस्था को परखा
0
0
Report

सपोटरा के अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा

Karauli, Rajasthan:सपोटरा(करौली) उपजिला अस्पताल सपोटरा के बिगड़े हाल, मौसमी बीमारियों के चलते अस्पताल में रोगियों की भरमार, स्टाफ की कमी के कारण लोगों को नहीं मिल पा रहा समय पर इलाज, जांच के नाम पर मरीजों को घंटों लंबी लाइन की कतार में लगकर उठानी पड़ रही परेशानी, ब्लड सैंपल लेने वाले और जांच करने वालों की कमी से परेशान हो रहे मरीज, डॉक्टरों की कमी से मरीजो को नहीं मिल रहा उपचार, सामान्य मरीजों को भी कर दिया जाता है रेफर, जिम्मेदार अधिकारियों का व्यवस्थाओं को सुधारने में नहीं कोई ध्यान, जांच करवाने पहुंचे मरीजों ने परेशान होकर अस्पताल में फैल रही अव्यवस्थाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल।
0
0
Report

निथारी मर्डर केस: सुरिंदर कोली की आत्महत्या पर नया सवाल

Noida, Uttar Pradesh:Noida (Uttar Pradesh): Nithari Murder Case/ Surinder Koli Dies Allegedly By Suicide In Bhupatwala Area Of Haridwar / Visuals / Visuals From Noida/ Father Of A Victim Of The Nithari Case Reax वो आत्महत्या नहीं अगर आत्महत्या करनी होती उसे तो जेल में कर सकता था। हैं? अब तो वहां जेल से छूट गया था। अब तो अपनी दुकान खोली? हुई काहे की चाय की काहे की खोली? अपन कमा रहा था अपने बच्चों के साथ रह रहा था। तो वैसे सुसर्ज करने का कोई मतलब ही नहीं। यह जो मुनींदर साथ में रह कर के बच्चे मरवा रहा था, कटवा रहा था, तो यह सोचता होगा कि अब कोई राज खोलने वाला होगा, तो इसलिए किसी ने मार दिया इसको। अपने आप सुसाइड क्यों करेगा वह? जेल में नहीं किया? इसने। कितने साल बंद रहा हमारे बीवी बच्चे वहां गांव में हैं, मैं यहां पर बेकार फंस गया तो यहीं कर लूं सुसाइड। यहाँ क्यों नहीं किया? खाली हरिद्वारे में सुसाइड कर सकता था। इसको कोई बात यह बताने वाला होगा, तो therefore से उसको मार दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

बरेली में 6.320 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार,कीमत 30 लाख रुपये

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली:मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भमोरा पुलिस और एएनटीएफ यूनिट बरेली की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के कब्जे से 6 किलो 320 ग्राम अफीम बरामद की है। बरामद अफीम की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।एएनटीएफ यूनिट बरेली के मुताबिक, टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए इफ्को फैक्ट्री के मैटेरियल गेट के पास से आरोपी विशाल को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में अफीम के अलावा एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 770 रुपये नकद बरामद हुए।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी झारखंड से अफीम लेकर आया था और इसे पंजाब में सप्लाई करने की तैयारी में था। एएनटीएफ टीम ने मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बरेली के भमोरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना भमोरा पुलिस और एएनटीएफ टीम आरोपी से पूछताछ कर अफीम की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0
0
Report

उरई सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, पिता का साया हट गया

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दे कि, उरई कोतवाली क्षेत्र के इंद्रा नगर निवासी 40 वर्षीय हिरदेश कुमार बाइक से राठ से अपने घर उरई लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक अचानक सड़क किनारे पड़े मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हिरदेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक, हिरदेश कुमार मेलों में रंग और सिंदूर की दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हिरदेश कुमार की मौत से उनके तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
0
0
Report
Advertisement

पंकज चौधरी ने महराजगंज में मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम में युवाओं से संवाद

Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत महराजगंज जिला मुख्यालय स्थित पंडित दीनदयाल कॉलेज में मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया। इस कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान को लेकर एक चित्र प्रदर्शन लगाई गई जिसमें सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया गया था। इस मौके पर मेरे सपनों का भारत एवं विकसित भारत विषय को लेकर चित्रकला, निबंध, भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से प्रदेश अध्यक्ष ने संवाद के माध्यम से विकसित भारत में युवाओं के योगदान और संकल्प को लेकर चर्चा की एवं प्रधानमंत्री के विजन को लेकर सरकार के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि सपनों का भारत कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के अंदर नारी सशक्तिकरण, देश का विकास एवं आधुनिकीकरण की कल्पना है जिस पर सरकार काम भी कर रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के अंदर राष्ट्र भाव की भावना जागृत हो रही है। चुनाव आयोग द्वारा तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिन्ह को फ्रिज किए जाने को लेकर राहुल गांधी के बयान पर टिप्पणी करते हुए पंकज चौधरी ने कहा राहुल गांधी को अपनी दादी इंदिरा गांधी के समय से देखना चाहिए। क्योंकि तृणमूल कांग्रेस भी कांग्रेस पार्टी से टूटकर बनी थी और कितनी पार्टियो का सिंबल बदलवाने का काम इंदिरा गांधी ने किया था। बाईट- पंकज चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
0
0
Report

लखीमपुर खीरी: प्रेमिका के भाई पर सनकी की गोलीबारी, बाद में आरोपी ने खुद भी गोली मार ली

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पढुवा थाना इलाके के दुलहीगांव में एक सनकी ने प्रेमिका के भाई को पहले गोली मारी इसके बाद खुद को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घायल प्रेमिका के भाई को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। वही घटना चूंकि 2 समुदायों के बीच घटित हुई है ऐसे में एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। घायल अखिलेश प्रेमिका का भाई गंभीर रूप से घायल है। जबकि इदरीस मामले में खुद को फंसता देख मौके पर खुद को गोली मार ली और उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। मृतक इदरीस पहले भी 2006 में हत्या के प्रयास में सात साल की सजा काट चुका है। थाना पढुआ इलाके के गांव दुलही में सनसनीखेज गोलीकांड का मामला सामने आया है। इदरीस ने सामने रहने वाले व्यक्ति अखिलेश को गोली मार दी गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इदरीस हत्या के मामले में कुछ महीने पहले जेल से छूट कर आया था, सामने रहने वाली हिंदू लड़की को भगा ले गया था, पुलिस ने कल युवती को बरामद करके उसे घर वालो को सौंप दिया था, इसी से नाराज इदरीस ने लड़की के भाई को गोली मारी थी वही मामले में घटनाक्रम के बाद बल तैनात किया गया था लेकिन जैसे ही पुलिस का पहरा वैसे ही गांव में छुपा इदरीस निकल गया और प्रेमिका के घर पहुंच गया घर में मौजूद प्रेमिका के भाई को गोली मार दी जिसके बाद खुद भी गोली मार ली। आखिर जब लड़की की बरामदगी हुई थी पुलिस आरोपी की तलाश घर पर डेरा जमाए हुए थी तब आरोपी चकमा देकर गोली बारी करने में कामयाब कैसे हो गया। मामले में मृतक की पत्नी ने प्रेमिका पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया.
0
0
Report

टोंक DST ने गांजा तस्करों के नेटवर्क का पर्दाफाश, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

Tonk, Rajasthan:टोंक DST के बड़ा एक्शन, पति-पत्नी समेत 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत DST टोंक ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मेहन्दवास और बरौनी थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों कार्रवाई में कुल 45 किलो अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई गई है, बरामद किया। इसके अलावा दो कारें, चार मोबाइल और 1,320 रुपये नकद भी जब्त किए गए। मेहन्दवास थाना क्षेत्र में 17 सितंबर को बरवास में कार्रवाई के दौरान सोहेला निवासी लालाराम गुर्जर (42) और पुरानी टोंक हाउसिंग बोर्ड निवासी मुकेश महावर (41) को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 23 किलो गांजा, दो कारें, तीन मोबाइल और नकदी बरामद हुई। वहीं बरौनी थाना क्षेत्र में लालाराम की पत्नी को DETAIN कर उसके कब्जे से 22 किलो गांजा और एक मोबाइल बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में पति-पत्नी द्वारा गांजा सप्लाई का नेटवर्क संचालित करने की जानकारी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। दोनों थानों में NDPS Act की धाराओं में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर पुलिस अब गांजे की सप्लाई के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है।
0
0
Report
Advertisement

कोटपूतली नगर परिषद सभापति उम्मीदवारों में भाजपा बनाम कांग्रेस टकराव जारी

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली(कोटपूतली-बहरोड़)......नगर परिषद के निकाय चुनाव 2026 में सभापति पद की रेस अब बेहद दिलचस्प और सीधी हो चुकी है। नामांकन वापसी के अंतिम दिन 4 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। इससे पहले सभापति पद के लिए 6 दावेदारों ने कुल 8 नामांकन दाखिल किए थे। नाम वापस लेने वालों में भाजपा से बागी हुए पूर्व चेयरमैन महेंद्र सैनी और उनकी पत्नी सुषमा सैनी शामिल हैं। इसके अलावा, कांग्रेस के पूर्व चेयरमैन प्रकाश चंद सैनी और निर्दलीय हाइब्रिड प्रत्याशी दिनेश मीणा ने भी अपनी दावेदारी वापस ले ली है। सियासी समीकरण और बदला हुआ माहौल..... भाजपा vs कांग्रेस (हाइब्रिड) नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मैदान में अब सिर्फ दो मुख्य चेहरे बचे है। जिसमें भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी कमल सैनी और कांग्रेस के हाइब्रिड कैंडिडेट रमेश पायला मैदान में है अब इनके बीच सीधा मुकाबला है...... रमेश पायला को विपक्ष का समर्थन नामांकन वापस लेने के बाद पूर्व चेयरमैन महेंद्र सैनी ने पत्नी सहित कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। वही पार्टी निष्ठा का दावा कांग्रेस के पूर्व चेयरमैन प्रकाश चंद सैनी ने नाम वापस लेते हुए स्पष्ट किया कि पार्टी सर्वोपरि है जहां पार्टी का निर्णय होगा वहीं मेरा रुख रहेगा। इन नेताओं ने भ्रष्टाचार मुक्त कोटपूतली का वादा किया......नाम वापस लेने वाले सभी नेताओं का एक सुर में कहना है कि कोटपूतली को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना ही उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है। जनता के मन में सवाल और 21 तारीख का इंतजार है। एक तरफ जहां नेता भ्रष्टाचार खत्म करने के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आम जनता का मानना है कि स्थानीय नेताओं ने हमेशा कोटपूतली के हितों के साथ समझौता किया है। जिसके कारण निकाय में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता गया। तमाम दावों और सियासत जोड़-तोड़ के बीच असली फैसला 21 तारीख को होगा। अब देखना यह होगा कि मतदान के बाद किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधता है और कौन कोटपूतली नगर परिषद का नया सभापति बनकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतर पाता है। बाइट:--01...प्रकाश चंद सैनी कांग्रेस पूर्व चेयरमैन....(पहचान सफ़ेद कुर्ते पायजामे मे)..... बाइट:--02....महेंद्र सैनी भाजपा पूर्व चेयरमैन.....(पहचान गले मे सफ़ेद तौलिया...) बाइट:--03....योगेश देवल SDM कोटपूतली.....
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top