icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फर्रुखाबाद स्कूल रसोई में गैस भट्ठी से आग, मालती घायल, बड़ा हादसा टला

ASAmar SimonJust now
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के लिंजीगंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे-मील बनाते समय गैस भट्ठी का पाइप निकल जाने से आग भड़क उठी। रसोइया मालती झुलस गईं, लेकिन उन्होंने साहस दिखाते हुए गैस सिलेंडर का रेगुलेटर बंद कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घायल रसोइया को स्कूल के शिक्षक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घटना के समय विद्यालय में 218 बच्चे पंजीकृत थे और अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही थीं। मालती दाल बना रही थीं। आग लगने के बाद रसोई में अफरा-तफरी मची। मालती की सूझबूझ से गैस सिलेंडर बंद हो सका। अस्पताल में इलाज जारी है। रसोई की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
0
0
Report

जयपुर में व्यापारी की मौत के बाद आक्रोश, बुलडोजर के जरिए कार्रवाई की मांग

Jaipur, Rajasthan:जयपुर-जयपुर में व्यापारी मयंक गोपालिया की मौत के बाद व्यापारिक संगठनों में आक्रोश है। कुछ दिन पहले बदमाशों के हमले में घायल हुए मयंक गोपालिया ने फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जयपुर के सभी व्यापारियों से विरोध स्वरूप अपने प्रतिष्ठानों पर काले झंडे लगाने का आग्रह किया है। वैशाली नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ. ललित सिंह साचौरा ने पुलिस कमिश्नर और राज्य सरकार से व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जयपुर में पहले भी गैंगस्टर की धमकियों और रंगदारी वसूली की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। व्यापार मंडल ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें आरोपियों की संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई, मयंक गोपालिया के परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए सभी स्थानीय पुलिस थानों को विशेष निर्देश देने की मांग शामिल है। संगठन ने अपराधियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिससे भविष्य में इस तरह की वारदातों पर अंकुश लग सके।
0
0
Report

दमोह में 10 वर्षीय दलित बच्चे का शव खेत में मिला, सीबीआई जांच की मांग

Damoh, Madhya Pradesh:10 तारीख से लापता मासूम का शव स्कूल के पास खेत में मिला, हत्या की आशंका के बीच सीबीआई जांच की मांग... दमोह जिले में बीती दस तारीख से लापता एक 10 साल के मासूम का शव मिलने के बाद जहां परिवार में मातम फैला है वहीं इलाके में सनसनी फैल गई है, एक मासूम की मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है और फिर एक बार जिले में कानून व्यवस्था और पुलिसिया कार्यवाही पर सवालिया निशान लगे है क्योंकि इस मामले में पीड़ित परिवार को पुलिस कार्यवाही पर भरोसा नहीं है और परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे है। मामला जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के गूडा गांव का है। इस गांव से 10 साल का दलित वर्ग का बच्चा अभिषेक अहिरवाल दस नवंबर को अचानक लापता हो गया। परिजन अभिषेक को तलाश करते रहे लेकिन वो नहीं मिला और फिर उन्होंने तेजगढ़ थाने के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिवार और गांव के लोग मासूम की तलाश करते रहे लेकिन वो नहीं मिला, परिवार वालों ने दो दिन पहले एसपी ऑफिस आकर बच्चे की तलाश में तेजी को लेकर अपील की। लेकिन सोमवार दोपहर बाद लापता अभिषेक का शव क्षत विक्षत अवस्था में गांव के ही स्कूल के पास खेत में मिला। शव पूरी तरह से सड़ चुका है और इसकी शिनाख्त लोग नहीं कर पा रहे थे लेकिन अभिषेक के पिता ने उसके लोअर और चप्पलों के जरिए पहचान कर ली। शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया गया और मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाना था लेकिन परिजनों को दमोह के डॉक्टर्स पर यकीन नहीं हैं लिहाजा अब मेडिकल कालेज के डॉक्टर्स उसका पोस्टमार्टम करेंगे। इस बीच मृतक के परिजनों ने फिर कलेक्टर एसपी का दरवाजा खटखटाया और इसे हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। मृतक के पिता के मुताबिक उन्हें अपने ही एक करीबी रिश्तेदार पर शक है कि उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। एक मासूम की संदिग्ध मौत ने पुलिस की नींद भी उड़ा दी है और सोमवार को जहां जिले के एडिशनल एसपी ने मौके का मुआयना किया तो मंगलवार को खुद एसपी मौकाए वारदात पर पहुंचे और उन्होंने लम्बी पूंछताछ की है। इस मामले में एडिशनल एसपी का कहना है कि मामला संदिग्ध है लिहाजा हर एंगल से जांच की जा रही है और जांच में जो आएगा उस हिसाब से आगे की कार्यवाही की जाएगी। वहीं दलित वर्ग के इस मासूम की मौत को लेकर सियासी लोग भी आगे आए है और उन्होंने सीबीआई जांच की मांग के साथ पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग भी की है।
0
0
Report
Advertisement

पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील यादव ने की प्रेस कांफ्रेंस बाताई मुख्य बाते

Manoj KumarManoj KumarFollow6m ago
Khandwari, Uttar Pradesh:सुनील यादव ने धन्यवाद सभा के पहले राखी प्रेस कॉन्फ्रेंस बताई मुख्य बातें चनिया ।स्थानीय क्षेत्र की मारूफपुर स्थित बाबा कीनाराम रामशाला परिसर में युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील कुमार यादव बुधवार को धन्य धन्यवाद सभा का आयोजित किया है। इसके एक दिन पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने विचारों को रखा एवं धन्यवाद सभा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी । प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सुनील यादव ने कहा हम लोगों ने एमएलसी का चुनाव लाडा। जो लोग हमारे साथ कंधा से कंधा मिलकर चुनाव में सहयोग करने का कार्य किया उनको धन्यवाद देने के लिए एवं बधाई देने के लिए मैंने धन्यवाद सभा रखी है जिन-जिन लोगों ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से मोच के चुनाव में हमारा सहयोग किया उनका मैं सदैव ऋर्णी रहूंगा। प्रश्न क्या राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी से आपकी कोई बात हुई थी का जबाब देते हुए कहा नहीं हमारी कोई बात नहीं हुई है और प्रश्न को दर किनार करते हुए कहा मैं अकेले अपने लोगों के सहयोग से चुनाव लड़ा और अच्छा मत प्राप्त किया। जीत हार सिक्के के दो पहलू हैं आज हार हुई है तो कल जीत भी होगी इसी उद्देश्य के साथ में अपने लोगों के साथ कार्य करता रहूंगा इस मौके पर संदीप यादव ,शौकत अली ,नदीम असरफ सहीत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे
0
0
Report

नीतीश कुमार के नाम पर पुल नामकरण पर राजद विधायक की तीखी टिप्पणी

Jehanabad, Bihar:बिहार में सेतु-पुल का नाम बदलकर नीतीश ब्रिज किए जाने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर जहानाबाद के राजद विधायक राहुल कुमार ने जदयू और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जदयू के लोगों ने नीतीश कुमार को जीते-जी श्रद्धांजलि दे दी है। अगर नीतीश कुमार अभी राजनीति में सक्रिय और स्वस्थ हैं, तो उनके नाम पर इस तरह पुल का नामकरण करना उचित नहीं है। राहुल कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल में उनके रहते स्टेडियम का निर्माण कराया गया और अब बिहार में नीतीश कुमार के नाम पर पुल का नाम रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जदयू के लोग मानते हैं कि नीतीश कुमार ने अपने 20-22 वर्षों के राजनीतिक कार्यकाल में अच्छा काम किया है, तो उनके साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए। राहुल कुमार ने यह भी कहा कि वह नीतीश कुमार के शुरुआती 10-15 वर्षों के कार्यकाल को अच्छा मानते हैं। राजद विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि अगर नीतीश कुमार को सक्रिय राजनीति में माना जा रहा है, तो उनके नाम पर इस तरह का कदम उठाने की जरूरत क्या है? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नीतीश कुमार को राजनीतिक रूप से किनारे करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। राजद विधायक यही नहीं रुके उन्होंने श्याम रजक पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजनीति में गरिमा और मर्यादा होनी चाहिए। श्याम रजक को अपने बयानों में राजनीतिक शिष्टाचार का ध्यान रखना चाहिए। लालू प्रसाद यादव के दौर की चर्चा करने वालों को यह भी याद रखना चाहिए कि उस समय सरकार को बदनाम करने में किन लोगों की भूमिका थी। राम और श्याम कौन थे ये आप जानते है। राहुल कुमार ने श्याम रजक को नसीहत देते हुए कहा कि जिस राजनीतिक घराने और पार्टी से उन्हें पहचान और राजनीतिक शक्ति मिली, उसके बारे में सिर्फ मंत्री पद या राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी को भी अपनी राजनीतिक हैसियत और मर्यादा से आगे बढ़कर बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।
0
0
Report

तेजस्वी यादव का बिहार के पुल निर्माण और भ्रष्टाचार पर तीखा हमला

Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और सम्राट सरकार पर जमकर हमला बोला। विजय चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए तेजस्वी ने कहा कि कौन क्या कहता है, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। राघोपुर दियारा में पुल निर्माण का पूरा इतिहास सार्वजनिक है। उन्होंने दावा किया कि पुल का शिलान्यास महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में लालू यादव, नीतीश कुमार और उन्होंने मिलकर किया था। पुल का नाम अच्छेवट राय के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी दिया गया था, जिस पर नीतीश कुमार ने सहमति जताई थी। तेजस्वी ने कहा कि पुल का निर्माण बिहार सरकार ने अपने खर्च पर शुरू कराया था और केंद्र सरकार ने इसके लिए एक फूटी कौड़ी भी नहीं दी। अब काम किसी और का और नाम किसी और का करने की राजनीति हो रही है। तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस पुल के निर्माण में केंद्र सरकार का कोई योगदान नहीं है। वहीं, जीवित व्यक्तियों के नाम पर मूर्ति अनावरण और नामकरण को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि आज जितने उद्घाटन और फीता काटे जा रहे हैं, उनमें उनका कोई योगदान नहीं है। विजय चौधरी के बयान पर उन्होंने कहा कि जिनके पास कोई जवाब नहीं होता, वे ऐसी बातें करते हैं। उन्हें बताना चाहिए कि बिहार में प्रति व्यक्ति आय कितनी है। तेजस्वी ने बिहार में महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और अपराध बढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस के लोगों को गुंडा बना दिया गया है और अपराधियों का बोलबाला है। सम्राट चौधरी और विजय चौधरी की मिलीभगत से व्यवस्था चल रही है। ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर भी सरकार को घेरते हुए तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार में विकास से ज्यादा तबादलों का कारोबार चल रहा है। एक ही महीने में बार-बार अधिकारियों और यहां तक कि चपरासियों का भी तबादला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर जगह रेट फिक्स है, मलाई खाने का धंधा चल रहा है और सरकार का खजाना खाली कर बिहार को कर्जदार बनाया जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

भीकनगांव के मोहनखेडी नदी में चोरी की बिजली से करंट डालकर मछली शिकार—मामला दर्ज

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के भीकनगांव के मोहनखेडी में केवट नदी में करंट उतार कर मछली पकड़ने को लेकर विद्युत मंडल भीकनगांव के सहायक यंत्री ने थाना भीकनगांव थाना प्रभारी को पांच व्यक्तियों की नामजद शिकायत की है कि इलाक़े के यह लोग चोरी की बिजली से नदी में करंट डालकर मछलियों का शिकार करते है। साइकिल के पहिए पर जीआई तार लपेटकर नदी में प्रवाहित कर करंट उतारते है। मौके से 30 फीट केबल, साइकिल का पहिया सहित अन्य सामग्री जब्त भी विद्युत मंडल ने पकड़ी है। मंडल ने चिंता जताई है कि करंट से जलीय जीवों की जान पर मंडरा रहा है इसे रोका जाना चाहिए और इस प्रकार का कृत्य करने वालो पर कानूनी कार्यवाही भी की जाए। शिकायत मिलने के बाद भीकनगांव थाना पुलिस हरकत में आई। शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की गई।
0
0
Report

बेमेतरा में अवैध धान रोकथाम के लिए पांच सीमापार चेकपोस्ट, निगरानी जारी

Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले में धान खरीदी के दौरान दूसरे जिलों से अवैध धान लाकर समितियों में खपाने की कोशिशों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले के पांच सीमावर्ती इलाकों में चेकपोस्ट बनाए गए हैं। इनमें टेमरी-तरवरिया, भालेश्वर (रायপুর रोड), परपोड़ी (दुर्ग रोड), उमरिया चौक (कवर्धा रोड) और गाड़ामोड़ (मुंगेली रोड) शामिल हैं। प्रत्येक चेकपोस्ट पर राजस्व, मंडी और पंचायत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है। अपर कलेक्टर दीपक साहू ने बताया कि धान खरीदी समाप्त होने तक इन चेकपोस्टों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य दूसरे जिलों से आने वाले अवैध धान पर रोक लगाकर समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखना है।
0
0
Report
Advertisement

पुष्कर मेले का धमाकेदार उद्घाटन: रंगीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों और घुड़सवारी का आकर्षक मंचन

Ajmer, Rajasthan:अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का आज रंगारंग आगाज हुआ राजस्थानी लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर मेला मैदान पर पारंपरिक लोकगीतों की धुन पर बालिकाओं ने मनमोहक चरी नृत्य की प्रस्तुति दी.. देशभर से आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कराया राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति से रूबरू हुए.. राजस्थान पुलिस के शानदार हॉर्स शो ने समां बांध लोगों को आश्चर्य चकित कर दिया..., घोड़ों के रोमांचक करतब देख दर्शक दंग रह गए .. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अश्वों के हैरतअंगेज करतबों ने पुष्कर मेले के उद्घाटन समारोह को यादगार बना दिया...अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का विधिवत शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ... ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का आयोजन किया गया.., मेले के भव्य आगाज का मेला मैदान गवाह बना.., कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत और नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र बाकोलिया की मौजूदगी और, जिला प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया वही आज से सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पारंपरिक खेलकूद और विभिन्न पशु प्रतियोगिताओं का आगाज के साथ प्रसिद्ध पुष्कर मेले की शुरुआत हो गई।
0
0
Report

मोरारी बापू ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन, आशीर्वाद सहित लौटे

Ujjain, Madhya Pradesh:प्रसिद्ध कथा वाचक मोरारी बापू ने किए भगवान महाकाल के दर्शन उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग के किए दर्शन, मंदिर समिति की ओर से किया गया स्वागत और सत्कार उज्जैन में मंगलवार को प्रसिद्ध कथा वाचक मोरारी बापू भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर ने मोरारी बापू का स्वागत और सत्कार किया। भगवान महाकाल के दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर में दर्शन व्यवस्था और धार्मिक माहौल के बीच समय बिताया। बाइट - मोरारी बापू
0
0
Report
Advertisement

गुजरात से 100 दिव्यांग श्रद्धालुओं ने महाकाल के दर्शन किए

Ujjain, Madhya Pradesh:गुजरात से उज्जैन पहुंचे 100 दिव्यांग श्रद्धालु, किए भगवान महाकाल के दर्शन मंदिर समिति ने ई-कार्ट और व्हीलचेयर की सुविधा देकर कराए सुगम दर्शन。 उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को गुजरात से आए दिव्यांग श्रद्धालुओं के दल ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। गुजरात के मेहसाणा जिले के विसनगर स्थित उत्तर गुजरात विकलांग कल्याण संघ के करीब 150 सदस्यीय दल में लगभग 100 दिव्यांगजन शामिल हैं। दिव्यांग श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने विशेष व्यवस्थाएं कीं। मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए ई-कार्ट और व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे सभी ने आसानी से भगवान महाकाल के दर्शन किए। दर्शन के बाद संस्था के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई यह पहल सराहनीय है। इससे सभी श्रद्धालुओं को बिना परेशानी भगवान के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। बाइट - दिव्यांग श्रद्धालु तीन
0
0
Report

पटना के गर्दनीबाग में दो मकानों से चोरी, सीसीटीवी से चोरों की तलाश

Patna, Bihar:चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब शातिर चोरों ने रिटायर्ड शिक्षक और कारोबारी के मकानों को निशाना बनाया है। गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के रोड नंबर-10, रिलायंस टावर स्ट्रीट स्थित अलकापुरी में दो अलग-अलग मकानों में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पहली घटना रिटायर्ड शिक्षक जवाहर झा के घर में हुई। उन्होंने बताया कि छठ पूजा के दौरान परिवार के साथ गांव गए हुए थे। 14 तारीख को पड़ोसी ने फोन कर घर में चोरी होने की जानकारी दी। इसके बाद 15 तारीख को ऑनलाइन पुलिस को सूचना दी गई। घर पहुंचने पर देखा कि सामान बिखरा पड़ा है। चोर करीब 500 ग्राम सोना, लगभग दो किलो चांदी, डेढ़ लाख रुपये नकद और बेटे-बेटी की विदेशी मुद्रा समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए। शातिर चोरो ने लगभग 70 लाख रुपए तक की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध चोरों की तस्वीर कैद हुई है。 वहीं, दूसरी वारदात ठीक सामने स्थित कारोबारी अमित कुमार सिंह के दो मंजिला मकान में हुई। इस मकान में कुल पांच फ्लैट हैं। चोरों ने सभी पांच फ्लैटों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कारोबारी के मुताबिक, चार फ्लैटों में किरायेदार रहते हैं। सभी फ्लैटों के ताले टूटे हुए हैं और सामान बिखरा पड़ा है। चोरी गए सामानों का आकलन किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गर्दनीबाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। बाइट--जवाहर झा रिटायर्ड शिक्षक बाइट--अमित कुमार सिंह कारोबारी
0
0
Report

झालावाड़ अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त संकट, पुलिसकर्मियों ने रक्तदान से दी राहत

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिला अस्पताल के सरकारी ब्लड बैंक में इन दिनों रक्त का संकट गहराता नजर आ रहा है। ब्लड बैंक में कई ब्लड ग्रुप का स्टॉक खत्म होने से जरूरतमंद मरीजों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। जिला मुख्यालय पर प्रतिदिन करीब 40 यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, जबकि ब्लड बैंक में फिलहाल महज 97 यूनिट रक्त ही उपलब्ध है। जिससे अगले 2 दिन की भी पूर्ति नहीं हो पाएगी। ऐसे संकट के समय में झालावाड़ police के जवान मसीहा बनकर सामने आए हैं। एसपी अमित बुडानिया के निर्देश पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी जिला अस्पताल पहुंचे और स्वेच्छिक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। पुलिस जवानों के इस प्रयास से गर्भवती महिलाओं, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और गंभीर मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, जिला अस्पताल के सरकारी ब्लड बैंक में रक्त की कमी के चलते मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन करीब 40 यूनिट रक्त की खपत होती है। गर्भवती महिलाओं की डिलवरी, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के नियमित उपचार और सड़क दुर्घटनाओं सहित अन्य ट्रॉमा मामलों में रक्त की तत्काल आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। रक्त की इसी कमी को देखते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने मानवीय संवेदना देखते हुए पुलिस जवानों से रक्तदान की अपील की। एसपी के निर्देश पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान किया। पुलिस जवानों के इस मानवीय प्रयास से उन परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अपने मरीजों के लिए रक्त की जरूरत पड़ती है। खासकर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और प्रसूताओं के लिए यह पहल बेहद मददगार साबित होगी। गौरतलब है कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है.. और किसी का दिया हुआ रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। ऐसे में पुलिस जवानों ने तो अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए रक्तदान की पहल की है, लेकिन ब्लड बैंक में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए आमजन की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। जरूरत है, कि अधिक से अधिक लोग आगे आएं और स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता के इस अभियान में अपना योगदान दें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top