Back
नाबालिक का कारनामा मोमोज खाने की लत ने अलमारी से खाली किए 80 लाख के जेवर
Deoria, Uttar Pradesh
देवरिया
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर तिवारी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके महज 14 साल के बेटे ने मोमोज खाने की लत में घर से करीब 80 से 85 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात निकालकर एक मोमोज दुकानदार को दे दिए।
मामला सामने आते ही पुलिस के होश उड़ गए और तत्काल हरकत में आते हुए आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेकर थाने लाई गई, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता रोज़गार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। जब वह कुछ दिन पहले घर लौटे और अलमारी खोली, तो जेवरात गायब देखकर उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई।
परिजनों ने जब बेटे से सख्ती से पूछताछ की तो पहले वह टालता रहा, लेकिन बाद में चौंकाने वाला खुलासा किया।
बच्चे ने बताया कि उसे मोमोज खाने की आदत लग गई थी और कथित रूप से दुकानदार मोमोज के बदले उससे सोना लाने की मांग करता था। इसी लालच और दबाव में वह एक-एक कर घर से कीमती जेवर निकालकर दुकानदार को देता रहा।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपी दुकानदार से पूछताछ जारी है।
सच क्या है, ये तो जांच के बाद ही साफ होगा, लेकिन इतना तय है कि ये मामला अभिभावकों के लिए भी एक बड़ी चेतावनी बनकर सामने आया है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 02, 2026 04:49:020
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 02, 2026 04:48:470
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 02, 2026 04:48:090
Report
ADArjun Devda
FollowFeb 02, 2026 04:47:540
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 02, 2026 04:46:560
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 02, 2026 04:46:310
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 02, 2026 04:46:160
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 02, 2026 04:45:460
Report
RSRavi sharma
FollowFeb 02, 2026 04:45:330
Report
JPJai Pal
FollowFeb 02, 2026 04:45:170
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 02, 2026 04:37:130
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 02, 2026 04:37:030
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 02, 2026 04:36:520
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowFeb 02, 2026 04:36:130
Report