Back
एसपी के हस्तक्षेप से कोढ़ा थाने में FIR दर्ज, आरोपी फरार
RKRANJAN KUMAR
Feb 02, 2026 04:46:56
Katihar, Bihar
एसपी के हस्तक्षेप के बाद कोढ़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई, आरोपी पक्ष फरार
नाबालिग बेटी के अपहरण की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने चार दिनों तक प्राथमिकी दर्ज नहीं -- पीड़ित परिवार ने लगाया आरोप
- अपहरण 24 जनवरी को
- पीड़ित परिवार ने 25 जनवरी को कोलासी शिविर में दिया लिखित आवेदन
- 26 जनवरी को पुलिस ने अपहृता को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया, लेकिन अपहरणकर्ताओं के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं
पीड़ित पक्ष ने लगाया पुलिस अधीक्षक, कटिहार से गुहार
स्थानीय पुलिस पर भरोसा न होने के कारण पीड़ित परिवार ने गृह मंत्रालय बिहार, डीआईजी और आईजी को भी ई-मेल के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी दी
कटिहार के कोलासी शिविर क्षेत्र में एक किशोरी के अपहरण मामले में स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं । पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि नाबालिग बेटी के अपहरण की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने चार दिनों तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की।
परिजन के अनुसार, उनकी बेटी का अपहरण 24 जनवरी को हुआ था। उन्होंने 25 जनवरी को कोलासी शिविर में लिखित आवेदन देकर घटना की जानकारी दी थी। 26 जनवरी को पुलिस ने अपहृता को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया, लेकिन अपहरणकर्ताओं के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर पुलिस ने कथित तौर पर टालमटोल की। इसके बाद परिवार ने पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी से न्याय की गुहार लगाई।
एसपी के संज्ञान में मामला आने के बाद उनके निर्देश पर कोढ़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। हालांकि, पीड़ित परिवार का आरोप है कि जिन पुलिस अधिकारियों पर पहले से ही आरोपी पक्ष से मिलीभगत का संदेह है, उन्हीं को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे परिवार निष्पक्ष जांच और न्याय को लेकर आशंकित है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी पक्ष फरार है।
स्थानीय पुलिस पर भरोसा न होने के कारण पीड़ित परिवार ने गृह मंत्रालय बिहार, डीआईजी और आईजी को भी ई-मेल के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी दी है और न्याय की मांग की है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई.......
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 18, 2026 05:19:340
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 18, 2026 05:19:240
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowFeb 18, 2026 05:19:110
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 18, 2026 05:19:010
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 18, 2026 05:18:450
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 18, 2026 05:18:050
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 18, 2026 05:17:550
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 18, 2026 05:17:310
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 18, 2026 05:17:110
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 18, 2026 05:16:590
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 18, 2026 05:16:410
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 18, 2026 05:16:270
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 18, 2026 05:16:13Jaipur, Rajasthan:कूनो में एक और खुशखबरी,
चीता के तीन शावकों ने लिया जन्म, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया पोस्ट
कूनो में एक और खुशखबरी,
0
Report
RSRAKESH SINGH
FollowFeb 18, 2026 05:16:000
Report