Back
आजमगढ़ मुठभेड़ में एटीएम ठग गिरफ्तार; अवैध हथियार-कैश टैपिंग उपकरण बरामद
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Feb 02, 2026 04:49:02
Azamgarh, Uttar Pradesh
रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh
पुलिस की मुठभेड़ में एटीएम ठगी, चोरी व लूट करने वाला अन्तर्जनपदीय अभियुक्त घायल, अवैध तमंचा, कारतूस, एटीएम, नगद, मोबाइल, एटीएम कैश टैपिंग करने वाला उपकरण तथा कार बरामद।
पुलिस के अनुसार आजमगढ़ जिले में बीते 29 जनवरी को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा रानीपुर रजमो के शाखा प्रबंधक द्वारा थाना गम्भीरपुर में तहरीर दी गई थी कि 4 जनवरी को एक खाता धारक के एटीएम से 20 हजार रुपये की निकासी विफल होने की शिकायत मिली थी। बैंक द्वारा नगद मिलान करने पर मशीन में कोई अतिरिक्त राशि नहीं पाई गई। जहाँ सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम के कैश डिस्पेंसर पर अवैध रूप से स्कीमिंग/कैश टैपिंग डिवाइस लगाकर नकदी को मशीन के मुहाने पर फंसा दिया था, जिसे बाद में हटाकर निकाल लिया गया। इस संबंध में थाना गम्भीरपुर पर मुकदमा सं. 26/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत अज्ञात पर दर्जकर कार्यवाही की जा रही थी। उसी क्रम में आज सुबह थाना गम्भीरपुर की पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली कि एटीएम ठगी और चोरी की घटनाओं में शामिल अभियुक्त अर्टिगा कार से ठेकमा बाजार होते हुए रोहुआ तिराहा के रास्ते आजमगढ़ की ओर जा रहा है। पुलिस टीम ने रोहुआ मुस्तफाबाद के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लग गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय कुमार निवासी ग्राम पौधन रामपुर, थाना अखंडनगर, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। मुठभेड़ के बाद अभियुक्त के पास से अवैध देशी तमंचा, 6 जिंदा व खोखा कारतूस, 2530 रुपये नगद, तीन एटीएम कार्ड, मोबाइल, एटीएम कैश टैपिंग के उपकरण में 11 प्लास्टिक स्ट्रीप, साचा, कटर मशीन, मेटल कट्टर, टेस्टर तथा अर्टिगा कार बरामद किये गये हैं। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर संगठित तरीके से एटीएम मशीनों को निशाना बनाता था। इस मामले में एसपी सिटी ने बताया कि यह अभियुक्त एटीएम के कैश डिस्पेंसर पर पहले से स्कीमिंग कैश टैपिंग डिवाइस लगा देता था, जब कोई व्यक्ति कैश निकालने के लिए एटीएम पर जाता तो उसके द्वारा निकाला जा रहा कैश एटीएम के मुहाने पर फंस जाता था। वह व्यक्ति बिना पैसे निकले चला जाता था तो यह अभियुक्त कैश टिपिंग डिवाइस हटाकर उस रुपए को निकाल लेता था। बताया गया कि अभियुक्त संजय कुमार के विरुद्ध प्रदेश के विभिन्न जिलों में आजमगढ़ सहित बस्ती, अम्बेडकरनगर, जौनपुर और लखनऊ में एटीएम ठगी, धोखाधड़ी व आर्म्स एक्ट से जुड़े 13 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 02, 2026 06:19:410
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 02, 2026 06:18:560
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 02, 2026 06:18:310
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 02, 2026 06:18:170
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 02, 2026 06:18:020
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 02, 2026 06:17:500
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 02, 2026 06:17:180
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 02, 2026 06:17:060
Report
JKJitendra Kanwar
FollowFeb 02, 2026 06:16:510
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowFeb 02, 2026 06:15:570
Report
OTOP TIWARI
FollowFeb 02, 2026 06:15:410
Report
OTOP TIWARI
FollowFeb 02, 2026 06:15:270
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 02, 2026 06:07:000
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 02, 2026 06:04:530
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 02, 2026 06:04:340
Report