icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
274001
SSandeep19 Aug 2025, 04:25 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार

Banda, Uttar Pradesh:अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध shस्त्रों तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना नरैनी पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया है । गौरतलब हो कि थाना नरैनी पुलिस को दिनांक 15/16.06.2026 की रात्रि में गश्त एवं चेकिंग के दौरान ग्राम हड़हा में नहर पुलिया के पास आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया । तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुए है । बता दें कि गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है और एक संगठित आपराधिक गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है जिसके विरुद्ध लूट, गैंगस्टर एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं में आपराधिक मामलें दर्ज हैं ।
0
0
Report

बुलंदशहर अहमदगढ़ में OYO होटलों पर पुलिस की छापेमारी, रजिस्टर चेक और चेतावनी

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के अहमदगढ़ क्षेत्र में चल रहे OYO होटलो पर नायव तहसीलदार शिकारपुर, और अहमदगढ़ थाना प्रभारी ने भारी पुलिस बल के साथ मारा छापा OYO होटलो पर अवैध गतिविधियों की पुलिस को लगातार मिल रही थी शिकायत नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी के द्वारा छापेमार कार्रवाई से OYO होटल संचालकों में मचा हड़कंप OYO होटल संचालकों के रजिस्टरों की चेकिंग की गई नायव तहसीलदार शिकारपुर और अहमदगढ़ थाना प्रभारी के द्वारा होटल संचालकों को दी गई सख्त चेतावनी देर शाम OYO होटलो पर अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई से मचा हुआ है हड़कंप
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में कल से पेयजल सप्लाई बंद, ठेकेदारों की भुगतान मांग जायज

Jaipur, Rajasthan:आशीष चौहान, जयपुर-राजस्थान में कल से पेयजल सप्लाई बंद, PHED में JJM के सभी प्रोजेक्ट्स रोक जाएंगे, PHED कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने दी चेतावनी, 3 साल से भुगतान नहीं होने पर काम बंद करेंगे, JJM में 4500 करोड का पेमेंट रुकने का दावा, 3 हजार कॉन्ट्रैक्टर्स के 10 लाख श्रमिक प्रभावित, कल सुबह 10 बजे से रोकी जाएगी पेयजल सप्लाई, 18 जून को कॉन्ट्रैक्टर्स रजिस्ट्रेशन रद्द करवाएंगे, इधर जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का बयान, बोले- ठेकेदारों की मांग पूरी तरह से जायज, ठेकेदारों के रुके भुगतान जल्द किए जाएंगे जारी, नामसंझी की वजह से कॉन्ट्रैक्टर्स ने ये फैसला किया
0
0
Report
Advertisement

भू-माफियाओं के आगे बेबस किसान,चकबंदी के बाद मिली हिस्से की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा

Amit SrivastavAmit SrivastavFollow1m ago
Ram Nagar, Uttar Pradesh:महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बेलासपुर गांव में चकबंदी के बाद आवंटित खेत की जमीन पर कब्जे का आरोप सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने खेत की पुरानी मेड़ तोड़कर नई मेड़ बना ली और उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया। पीड़ित श्रीवास्तव का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसे धमकियां दी गईं। पीड़ित का आरोप है कि कुछ लोग महिलाओं को आगे कर एकत्र हो जाते हैं और दबाव बनाने का प्रयास करते हैं जिससे उसे न्याय मिलने में कठिनाई हो रही है।मामले की सूचना 112 पुलिस को दी गई,जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report

बैतूल में बारिश ने गर्मी से राहत दी, मानसून सक्रिय होने के संकेत

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में आज दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। तेज धूप और उमस से परेशान लोगों को उस वक्त राहत मिली, जब आसमान में घने बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई, लेकिन इसने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी। वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। माना जा रहा है कि मानसून की गतिविधियां अब तेज हो रही हैं। किसान खरीफ की बुवाई करने और खेत तैयार करने में जुट गए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। फिलहाल इस बारिश ने बैतूल में मौसम को खुशगवार बना दिया है।
0
0
Report
Advertisement

NMC गाइडलाइन: MBBS 10 साल में रजिस्ट्रेशन नियम 2019 बैच से लागू, FMG को राहत

Jaipur, Rajasthan:विदेश से मेडिकल की पढ़ाई कर लौटे FMG (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट ) डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन मामले में अब स्थिति साफ हो गई है। NMC (नेशनल मेडिकल कमीशन) ने गाइडलाइन जारी कर स्पष्ट किया है कि MBBS में एडमिशन के 10 साल के भीतर रजिस्ट्रेशन का नियम 2019 बैच से लागू माना जाएगा। इससे पहले के बैच के उन छात्रों को राहत मिलेगी, जिनकी पढ़ाई, इंटर्नशिप और डिग्री पूरी हो चुकी है। दरअसल, राजस्थान मेडिकल काउंसिल पर आरोप लगे थे कि कई FMG छात्रों का रजिस्ट्रेशन रोका जा रहा है। छात्रों ने विरोध भी किया था। अब NMC की नई गाइडलाइन के बाद RMC की ओर से भी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। NMC ने यह भी साफ किया है कि कोविड या अन्य परिस्थितियों में हुई ऑनलाइन पढ़ाई की भरपाई के लिए हुई ट्रेनिंग के दस्तावेजों के आधार पर केस को देखा जाएगा। और विरोध कर रहे सभी FMG छात्रों को फ़िलहाल NMC से राहत मिली है, और आरएमसी ने उनका PR शुरू कर दिया है।
0
0
Report

योग दिवस से पहले गंगरार में भारी तैयारी, शिक्षकों को योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण

Begun, Rajasthan:#गंगरार, चित्तौड़गढ़ - एंकर - आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर गंगरार में तैयारियां तेज हो गई हैं। पंचायत समिति सभागार में उपखंड प्रशासन और आयुर्वेद चिकित्सालय गंगरार के संयुक्त तत्वावधान में सभी ग्राम पंचायतों के शारीरिक शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरिता ए. कुमार ने प्रतिभागियों को योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास करवाते हुए उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। साथ ही “योग संगम” कार्यक्रम के तहत निर्धारित स्थलों पर अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक अब अपने-अपने क्षेत्रों में योग कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करेंगे。
0
0
Report

पीबीएम अस्पताल श्वसन विभाग ने 7 साल से फंसी सुपारी निकालकर महिला की जान बचाई - जानिए कहानी

Bikaner, Rajasthan:पीबीएम अस्पताल के श्वसन रोग विभाग की बड़ी सफलता, 7 वर्षों से फेफड़े में फंसी सुपारी निकालकर बचाई 58 वर्षीय महिला की जान, रामदेवरा निवासी महिला लंबे समय से खांसी, निमोनिया, सीने में दर्द और सांस की तकलीफ से थी परेशान, देश के कई अस्पतालों में इलाज के बाद भी नहीं मिला था समाधान, पीबीएम के श्वसन रोग विभागाध्यक्ष डॉ. गुंजन सोनी ने की बीमारी की सटीक पहचान, जांच में फेफड़े में करीब एक इंच लंबी सुपारी फंसी होने का हुआ खुलासा, ब्रोंकोस्कोपी तकनीक से डेढ़ घंटे तक चला जटिल उपचार, डॉ. गुंजन सोनी और उनकी टीम ने सुपारी को क्रश कर सफलतापूर्वक बाहर निकाला, सफलता के बाद महिला की हालत में तेजी से सुधार, परिजनों ने पीबीएम की चिकित्सा टीम का आभार, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत हुआ निःशुल्क उपचार, डॉ. अंकित, डॉ. वसुंधरा, डॉ. मनुदेव, डॉ. प्रवेश, डॉ. दिनेश, डॉ. विजय, नर्सिंग स्टाफ मंजू और हेल्पर विनोद का रहा महत्वपूर्ण योगदान, पीबीएम अस्पताल की इस उपलब्धि की चिकित्सा जगत में हो रही सराहना
0
0
Report
Advertisement

इंडिया स्टोन मार्ट-2028 के लिए MOU: रीको, लघु उद्योग भारती व सिडॉस के साथ समझौता

Jaipur, Rajasthan:इंडिया स्टोन मार्ट- 2028 के लिए MOU, लघु उद्योग भारती, रीको, सिडॉस में समझौता. 17 से 20 फरवरी 2028 में आयोजन होगा. 80 देशों के 500 ट्रेड विजिटर्स भाग लेंगे; 50 FTA वाले देश भी आमंत्रित होंगे. खबर की फीड 16 जून के टीवीयू-132 से इंजर्स्ट पर RAJVARDHAN स्लग से भेजे गए. दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर- इंडिया स्टोन मार्ट- 2028 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं... इंडिया स्टोन मार्ट सीतापुरा स्थित जेईसीसी में 17 से 20 फरवरी 2028 में आयोजित किया जाएगा... इसके तहत कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र और एसीएस उद्योग शिखर अग्रवाल की उपस्थिति में लघु उद्योग भारती, रीको और सिडॉस के बीच एमओयू साइन किया गया... समझौता पत्र पर रीको की ओर से एमडी सुरेश ओला, लघु उद्योग भारती की ओर से इंडिया स्टोन मार्ट के संयोजक नटवर अजमेरा और सिडॉस की ओर से सीईओ मुकुल Rastogi ने हस्ताक्षर किए... इस अवसर पर मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सुझाव दिया कि इस बार स्टोन मार्ट में दुनिया के शीर्ष आर्किटेक्ट, डिजाइनर्स, लेटेस्ट मशीनरी और आधुनिक तकनीक के साथ एआई और इनोवेटर्स को ज्यादा स्पेस मिलना चाहिए... इसके लिए दूसरे देशों के साथ पार्टनरशिप की जा सकती है. राजमंत्री केके विश्नोई ने कहा कि इंडिया स्टोन मार्ट से राजस्थान के पत्थर उद्योग को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है. वर्ष 2028 में 30 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में आयोजित होने वाले स्टोन मार्ट में 80 देशों के 500 से अधिक ट्रेड विजिटर भाग लेंगे, इनमें 50 से ज्यादा फोरन ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) वाले देश भी शामिल होंगे. इस अवसर पर ग्लोबल स्टोन टेक्नोलॉजी फोरम पर विशेष सत्र का भी आयोजन किया गया.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top