Back
प्रेमिका के चक्कर में युवक ने सात वर्षीय बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Feb 04, 2026 04:32:03
Shahdol, Madhya Pradesh
शहडोल जिले के धनपुरी से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। प्रेमिका को पाने की सनक में एक युवक इस कदर अंधा हो गया कि उसने मासूमियत का गला घोंट दिया। सात साल के बच्चे को अपने रास्ते की रुकावट मानते हुए उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव को बंद पड़ी कोयला खदान में फेंक दिया गया। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला धनपुरी थाना क्षेत्र का है। यहां झिल्ली दफाई क्षेत्र में मजदूरी करने वाली नंदनी कोल का प्रेम प्रसंग मोहम्मद मोहसिन नामक युवक से चल रहा था। आरोपी नंदनी के साथ रहना चाहता था, लेकिन उसके दो छोटे बच्चे इस रिश्ते में बाधा बन रहे थे।
इसी सनक में आरोपी ने बच्चों को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सबसे पहले सात वर्षीय ऋतिक कोल को निशाना बनाया। मासूम ऋतिक को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और बगड़िया नाला के पास स्थित बंद पड़ी कोयला खदान में ले जाकर उसका गला घोंट दिया।
हत्या के बाद बच्चे के शव को पानी से भरी खदान में फेंक दिया गया।
घटना के बाद 28 जनवरी 2026 को नंदनी कोल ने थाना धनपुरी में अपने बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।
लगातार तलाश के बाद 31 जनवरी 2026 को अपहृत मासूम का शव बैगा ओसीएम बगड़िया नाला क्षेत्र से बरामद हुआ।
इसके बाद मामला अपहरण से निर्मम हत्या में तब्दील हो गया।
पुलिस की जांच में संदेह की सुई मोहम्मद मोहसिन, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 20, बड़ी मस्जिद के पास, धनपुरी की ओर गई।
आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस को आरोपी ने बताया कि वह नंदनी कोल के साथ रहना चाहता था, लेकिन मासूम बच्चा हर समय मां के साथ रहता था, जिसे वह अपने प्रेम संबंध में बाधा मान रहा था। इसी वजह से उसने बच्चे की हत्या कर दी।
मामले में साक्ष्य मिलते ही आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराएं जोड़ दी गईं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूरी कार्रवाई धनपुरी पुलिस टीम द्वारा की गई।
प्रेम की अंधी सनक में की गई यह हत्या पूरे समाज के लिए एक डरावनी चेतावनी है। एक मासूम की बेरहमी से की गई हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल आरोपी सलाखों के पीछे है और पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच में जुटी हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 16, 2026 14:07:580
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 16, 2026 14:07:440
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 16, 2026 14:07:080
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 16, 2026 14:06:55Noida, Uttar Pradesh:कबाड़ की दुकान में, लगी आग
झोटवाड़ा थाना क्षेत्र का मामला
सूचना के बाद दमकल पहुंची मौके पर
के बी मार्ट शांति पथ, दुर्गा पथ के पास लगी आग
0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 16, 2026 14:06:450
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 16, 2026 14:06:250
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 16, 2026 14:06:060
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 16, 2026 14:05:520
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 16, 2026 14:05:260
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 16, 2026 14:05:190
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 16, 2026 14:04:400
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 16, 2026 14:04:27Noida, Uttar Pradesh:इंदौर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है... यहां बालकनी में कपड़े सुखाने गई एक महिला बिल्डिंग से नीचे गिर गई. फिलहाल गंभीर रुप से घायल महिला का इलाज चल रहा है
0
Report
MMMohammad Muzammil
FollowFeb 16, 2026 14:04:120
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowFeb 16, 2026 14:03:570
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 16, 2026 14:03:110
Report