Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
इज़राइल ने ईरान पर बड़ा हमला किया, तेहरान में धमाके और अलर्ट जारी
ABAmit Bhardwaj1
Feb 28, 2026 07:33:37
Noida, Uttar Pradesh
Israel has launched a major attack on Iran. Air raid sirens are ringing across Iran. This information has been given by the Israeli Air Force. Loud explosions are being heard at many places in Tehran. Now sirens are ringing in Israel as well. Sensitive areas are being evacuated. It is being told that Israel has launched this attack on Iran with several ballistic missiles simultaneously. Israel has carried out this attack amidst the constant threats of attack being given to Iran by US President Donald Trump. 30 places being targeted
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KJKamran Jalili
Feb 28, 2026 08:48:37
0
comment0
Report
BSBIRENDRA SINHA
Feb 28, 2026 08:48:29
Banka, Bihar:Anchor अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की छापेमारी 170 लीटर देसी शराब बरामद 2000 लीटर जावा महुआ नष्ट। बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए महादेव स्थान कोझी एवं पिरोटा जंगली पहाड़ी इलाके में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस छापेमारी में पुलिस ने लगभग 170 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की, इसके अलावा करीब 2000 लीटर फुला जावा महुआ को नष्ट किया। पुलिस के इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारी में हड़कंप मच गया। इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने किया मौके पर दारोगा मुकेश कुमार एवं सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद थे। थाना अध्यक्ष ने बताया की क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा तथा इसमें संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Feb 28, 2026 08:45:38
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में इन दोनों पहाड़ से लेकर मैदान तक होली की धूम देखने को मिल रही है। पहाड़ों में जहां खड़ी और बैठी होली का अलग रंग दिख रहा है वहीं राजधानी में भी राजनीतिक गलियारों में होली के अलग रंग देखे जा रहे हैं। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी होली के उत्सव में अपने कार्यकर्ताओं और लोगों के बीच में नाचते गाते नजर आए। इस दौरान कुमाऊनी होली से लेकर गढ़वाल के राठ क्षेत्र की युवाओं की होली की टीम भी नजर आई। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ होली के गीतों में महिला पुरुष नाचते और झूमते नजर आए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक और स्थानीय लोग भी नजर आए। ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए गणेश जोशी ने कहा कि होली एक ऐसा त्यौहार है जहां लोग गले शिकवे मिटा कर एक दूसरे से मिलते हैं। इस दौरान गणेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस को भी इस होली में अपनी कार्यप्रणाली बदलने की जरूरत है। जिस तरह से कांग्रेस हर मंच पर सिर्फ सरकार का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगती है यह ठीक नहीं है टिक टेक गणेश जोशी कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड
0
comment0
Report
DMDILEEP MISHRA
Feb 28, 2026 08:45:27
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली इलाके में ड्रग माफिया का कारोबार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। हैवी ड्रग्स के चलते अब तक इलाके में तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है बावजूद पुलिस माफियाओं पर कार्रवाई तो दूर इनको संरक्षण देने का काम कर रही है। ऐसा आरोप कल हुई युवक की मौत के बाद मृतक के परिजनों,ग्रामीणों द्वारा लगाया जा रहा है। माफिया पर कार्रवाई न करने के चलते धौरहरा पुलिस पर सवालिया निशान लग रहा है। पुलिस इस मृतक को नशे का आदी बताकर मामले से पल्ला झाड़ने में लगी है। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए ड्रग माफिया का साथ देने और उससे पैसे का लेनदेन कर नशा का फलने फूलने का मौका देने के बता कह रहे है। आला अधिकारियों ने पूरे मामले में पीड़ितों को न्याय का भरोसा दिया है।
1
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 28, 2026 08:45:17
Morena, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश में प्रदूषण को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं… लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। मुरैना के बानमौर इंडस्ट्रीज एरिया में फैक्ट्रियों से निकलता जहरीला धुआं लोगों की सेहत पर हमला कर रहा है… तो वहीं ग्वालियर के रायरू में शराब फैक्ट्री से निकलने वाला जहरीला पानी जमीन और भूजल को बर्बाद कर रहा है। सबसे बड़ा सवाल — जब जिम्मेदार विभाग से जवाब मांगा गया… तो अधिकारी कैमरे से मुंह छुपाते नजर आए। देखिए जी मीडिया की ये खास पड़ताल। वीओ – 1 (मुरैना बानमौर इंडस्ट्रीज एरिया) यह तस्वीरें हैं बानमौर इंडस्ट्रीज एरिया की… जहां कई फैक्ट्रियों की चिमनियों से लगातार जहरीला धुआं निकल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस जहरीले धुएं की वजह से आसपास के सैकड़ों लोग सांस, आंखों और त्वचा संबंधी बीमारियों का शिकार हो चुके हैं। रात के अंधेरे में निकलता काला धुआं… दिन में हवा में घुलता जहर… लेकिन कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बाइट (स्थानीय निवासी) vo फैक्ट्री का धुआं इतना जहरीला है कि सांस लेना मुश्किल हो जाता है… बच्चे और बुजर्ग सबसे ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं… लेकिन सुनवाई नहीं हो रही… वीओ – 2 (ग्वालियर रायरू शराब फैक्ट्री मामला) अब बात ग्वालियर के रायरू इलाके की… जहां एक बापुना एल्को प्रो शराब फैक्ट्री से निकलने वाला केमिकल युक्त गंदा पानी खुले में छोड़ा जा रहा है। यह जहरीला पानी जमीन में समाकर भूजल को प्रदूषित कर रहा है… आसपास के खेतों और हैंडपंप का पानी बदबूदार और दूषित हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी पीने योग्य नहीं बचा… फसलें प्रभावित हो रही हैं… और जिम्मेदार विभाग चुप्पी साधे बैठा है। पीटीसी करतार सिंह इन दोनों गंभीर मामलों में जवाब लेने जब जी मीडिया की टीम मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ग्वालियर कार्यालय पहुंची… तो जिम्मेदार अधिकारी कैमरे से बचते नजर आए। वीओ – 3 (अधिकारी का भागते हुए विजुअल) जी मीडिया के सवालों से बचते हुए भागते दिखाई दे रहे ये अधिकारी हैं सलमान खान, जो ग्वालियर में सहायक यंत्री के पद पर पदस्थ हैं। कैमरे के सामने जवाब देने के बजाय… ऑफिस के अंदर मुंह छुपाकर ऊपर की तरफ भागते हुए दिखाई दिए। सवाल ये है — अगर सब कुछ नियमों के मुताबिक है… तो जवाब देने से डर क्यों? मुरैना का जब इस पूरे मामले को लेकर जिले के जिम्मेदार अधिकारी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इस डिस्टिलरी पर पहले भी कई बार कार्यवाही की जा चुकी है… अगर अभी भी इस तरह की शिकायतें सामने आ रही हैं तो इस पर प्रदूषण विभाग को कार्यवाही करनी चाहिए… वीओ: हालांकि जब उनसे यह कहा गया कि प्रदूषण विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं और इस मामले में बात करने तक को तैयार नहीं हैं… तो इस पर अधिकारी ने साफ कहा कि यह बिल्कुल गलत है… जिम्मेदार अधिकारी को इसकी जवाबदारी तय करनी होगी और उन्हें इस मामले में अपनी बाइट देना चाहिए… मैं स्वयं प्रदूषण अधिकारी से इस संबंध में बात करूंगा… बाइट सी बी प्रसाद ए डी एम मुरैना अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक जिम्मेदार विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहेंगे…? और कब इस प्रदूषण से परेशान ग्रामीणों को राहत मिलेगी…?
0
comment0
Report
Kuldeep SinghKuldeep Singh
Feb 28, 2026 08:41:02
Rajpura, Punjab:Zee media ਦੇ ਖਾਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਸਾਡਾ ਹੱਕ ਦੇ ਤਹਿਤ ਰਾਜਪੁਰਾ ਗਗਨ ਚੌਂਕ ਦੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅੱਗੇ ਆਪਣੀ ਸਮੱਸਿਆ ਦੇ ਹੱਲ ਲਈ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ। ਮਾਰਕੀਟ ਦੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਰਾਜਪੁਰਾ ਅੰਬਾਲਾ ਹਾਈਵੇ ਤੇ ਗਗਨ ਚੌਕ ਤੋਂ ਇੱਕ ਰੀਗਲ ਮੋਟਲ ਤੱਕ ਰੋਡ ਦੀ ਹਾਲਤ ਬਹੁਤ ਤਰਸਯੋਗ ਹੈ। ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਰੋਡ ਦਾ ਕੰਮ ਲਟਕਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਰੋਡ ਦੇ ਉੱਤੇ ਗੁਜਰਨ ਵਾਲੇ ਹੈਵੀ ਵਹਿਕਲਾਂ ਕਾਰਨ ਸਾਰਾ ਦਿਨ ਮਿੱਟੀ ਉਡਦੀ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ। ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਰੋਡ ਦੇ ਉੱਤੇ ਦਿਨ ਚ ਤਿੰਨ ਤੋਂ ਚਾਰ ਵਾਰ ਪਾਣੀ ਦਾ ਛਿੜਕਾਓ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਤਾਂਕਿ ਮਿੱਟੀ ਦੇ ਗੁਬਾਰ ਤੋਂ ਕੁਝ ਰਾਹਤ ਮਿਲ ਸਕੇ। ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਪਣੀ ਸਮੱਸਿਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਥਾਨਕ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਅਥੋਰਟੀ ਆਫ ਇੰਡੀਆ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਕਈ ਵਾਰ ਪੱਤਰ ਲਿਖ ਕੇ ਆਪਣੀ ਸਮੱਸਿਆ ਦੱਸ ਚੁੱਕੇ ਨੇ ਪਰ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ।
0
comment0
Report
Feb 28, 2026 08:40:57
Dhanaura, Uttar Pradesh:अमरोहा में इंसानियत और सांप्रदायिक सौहार्द की एक मिसाल देखने को मिली। रोजा रखे हुए सलमान नामक युवक ने कोलकाता से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकले श्रद्धालु सुदीप दास को नूरपुर तक अपने वाहन से लिफ्ट देकर मदद की। जानकारी के अनुसार सुदीप दास पश्चिम बंगाल के कोलकाता से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं। लंबी दूरी तय करते हुए जब वह अमरोहा पहुंचे तो रोजेदार सलमान ने उनकी यात्रा की कठिनाई को देखते हुए उन्हें अपने वाहन से नूरपुर तक छोड़ दिया और उनके सफर को आसान बनाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों के बीच आपसी सम्मान और भाईचारे की भावना साफ दिखाई दे रही है। स्थानीय लोग इस पहल की सराहना करते हुए इसे इंसानियत और आपसी सौहार्द का सुंदर उदाहरण बता रहे हैं। रमजान के पवित्र महीने में रोजेदार सलमान द्वारा की गई यह मदद समाज में प्रेम, सहयोग और एकता का संदेश दे रही है
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Feb 28, 2026 08:34:07
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी में दिनांक 27.02.2026 को सुबह करीब 08.00 बजे डॉयल 112 के माध्यम से थाना लोनी पर सूचना प्राप्त हुई कि अली गार्डन क्षेत्र में एक व्यक्ति को दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चाकू मारकर घायल कर दिया गया है इस सूचना पर तत्काल लोनी पुलिस द्वारा फील्ड यूनिट को बुलाते हुए मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो यह ज्ञात हुआ कि घायल व्यक्ति सलीम पुत्र नूर हसन उम्र करीब 50 वर्ष निवासी अली गार्डन निठौरा रोड कस्बा चौकी क्षेत्र के निवासी हैं जिन्हें तत्काल थाना लोनी पुलिस द्वारा घायल अवस्था में उपचार हेतू 50 शैय्या अस्पताल पहुचाया गया जहॉ डॉक्टरों द्वारा उन्हें रेफर कर दिये जाने के उपरान्त उन्हें तत्काल एम्बुलेंस द्वारा जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया । जहां पर वह अभी उपचाराधीन हैं परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लोनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है एवं घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया है । मौके पर शांति-व्यवस्था पूर्णतः कायम है अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Feb 28, 2026 08:33:52
0
comment0
Report
SKSandeep Kumar
Feb 28, 2026 08:33:08
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top