Back
पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की 5 बाइक किया बरामद 2 अभियुक्त गिरफ्तार
Deoria, Uttar Pradesh
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना श्रीरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थानाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने प्रतापपुर बाजार सब्जी मंडी स्थित देशी शराब ठेके के पास संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान एक फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को धर दबोचा।
पूछताछ और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 04 अन्य मोटरसाइकिलें, 05 मास्टर चाभियां और 03 फर्जी नंबर प्लेट बरामद कीं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष भगत पुत्र उमेंद्र भगत और अंकित पुत्र उसियर भगत, निवासी सेमरिया थाना नौतन जनपद सिवान, बिहार के रूप में हुई है। दोनों आरोपी अंतर्राज्यीय वाहन चोर हैं और इनके खिलाफ बिहार राज्य के विभिन्न थानों में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसाइकिलों में एक हीरो स्प्लेंडर और एक हीरो HF डीलक्स शामिल है, जिनकी चोरी की रिपोर्ट पहले ही बिहार के मैरवा और टाउन थाना सिवान में दर्ज की जा चुकी है।
इस मामले में थाना श्रीरामपुर पर मु0अ0सं0-14/2026 धारा 317(2), 317(5), 341(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।
देवरिया पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोर गिरोहों में हड़कंप मचा हुआ है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ASARUN SINGH
FollowJan 27, 2026 05:17:530
Report
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowJan 27, 2026 05:17:020
Report
SBShowket Beigh
FollowJan 27, 2026 05:15:420
Report
RVRaunak Vyas
FollowJan 27, 2026 05:15:340
Report
0
Report
1
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 27, 2026 05:06:470
Report
RZRajnish zee
FollowJan 27, 2026 05:06:320
Report
MSMrinal Sinha
FollowJan 27, 2026 05:05:560
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowJan 27, 2026 05:05:420
Report
YSYatnesh Sen
FollowJan 27, 2026 05:05:280
Report
SKSandeep Kumar
FollowJan 27, 2026 05:04:510
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 27, 2026 05:03:510
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowJan 27, 2026 05:03:370
Report