Back
गौरीबाजार मंडल अध्यक्ष पद पर बृजेश गुप्ता की दोबारा ताजपोशी, कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर जताई खुशी
Gauri Bazar, Uttar Pradesh
भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए बृजेश गुप्ता को पुनः गौरीबाजार मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के प्रति उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, कुशल नेतृत्व क्षमता और व्यवहार कुशलता को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है।
मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा बृजेश गुप्ता को बधाइयां दीं। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।बृजेश गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जवाबदेही भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह संगठन को और अधिक मजबूत करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं के सम्मान और समन्वय को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
उनके पुनः मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी, देवरिया सदर के विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश मणि, पूर्व जिला महामंत्री कृष्णनाथ राय, चेयरमैन प्रदीप मद्देशिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र राय, पूर्व चेयरमैन विजय सैनी, जिला पंचायत सदस्य विनय जायसवाल, दिनेश पांडेय (डिग्गी बाबा), अम्बिकेश पांडेय, पिंटू जायसवाल, अवनेंद्र त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी, शिवानंद तिवारी, अभिनंदन सिंह, श्याम मिश्र, धीरज राव, अभिषेक पांडेय, बलराम उपाध्याय, शैलेश निषाद, अवध किशोर पांडेय, विनोद राजभर, धनपत चौहान, रिंकू पांडेय, संजय कुमार, प्रिंस मोदनवाल, मंडल उपाध्यक्ष बैतालपुर प्रदीप जायसवाल, प्रिंस यादव, कालीचरन यादव, संतोष कुमार, मेवालाल निषाद, गोलू यादव, सोनू जायसवाल, महेश यादव (पूर्व मंडल अध्यक्ष), जितेंद्र सिंह (पूर्व मंडल अध्यक्ष) तथा संजय पांडेय (पूर्व मंडल अध्यक्ष) सहित अनेक नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में मंडल संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 27, 2026 12:38:040
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 27, 2026 12:37:490
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 27, 2026 12:37:330
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 27, 2026 12:36:400
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 27, 2026 12:36:260
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 27, 2026 12:35:550
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 27, 2026 12:35:420
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 27, 2026 12:34:450
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 27, 2026 12:34:16Raipur, Chhattisgarh:05:30 गेस्ट-
के एस चौहान, प्रवक्ता, भाजपा- एमएस टीम
सुरेंद्र वर्मा, प्रवक्ता, कांग्रेस- स्टूडियो
मनीष गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार- एमएस टीम.....
0
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 27, 2026 12:34:060
Report
AGAbhishek Gour
FollowFeb 27, 2026 12:33:460
Report
DRDivya Rani
FollowFeb 27, 2026 12:33:190
Report
STSumit Tharan
FollowFeb 27, 2026 12:33:010
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 27, 2026 12:32:430
Report
