icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

करवा चौथ: निर्जला व्रत से सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना की

New Delhi, Delhi:आज करवा चौथ है और करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और घर की सुख शांति समृद्धि के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती है और शाम को पूजा के बाद चंद्रमा का चेहरा देखते हुए अपने पति के हाथ पानी की घूँट पीकर इस व्रत का समापन करती है। करवा चौथ के पावन पर्व पर महिलाओं ने मंदिरों में एकत्र होकर व्रत की कथा सुनी और पति की लंबी उम्र एवं परिवार की सुख-शांति की कामना की। इस दौरान महिलाएं थाल में अलग-अलग पकवान और फल रखकर भगवान की कथा सुनी और थाली को एक दूसरे से बदला कर सात बार कारवां किया। वही इस दौरान निर्जला व्रत करवा चौथ पर रखने वाली व्रती महिलाएं ने बताया कि मेरा नाम दीपा है और आज मैं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत करवा चौथ रखी हो जिसकी पूजा करने के लिए आज शाम को मंदिर पहुंची हुई हूँ. कालकाजी का यह मंदिर बहुत प्रसिद्ध है जहां पर बड़ी संख्या में व्रत करने वाली महिलाएं यहां पर आती है और कथा सुनती है. आज मंदिर के पुजारी के द्वारा वीरवती की कथा सुनाई जाती है इसे सुनने के पश्चात शाम को घर जाकर चंद्रमा निकलने का इंतजार किया जाता है और उसके बाद पति का चेहरा देखने के बाद इस व्रत को तोड़ा जाता है. वह इस दौरान रेखा बताती है कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है यह व्रत रखकर पिछले 20 साल से करवा चौथ का व्रत अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करती हूँ और पति की लंबी उम्र हो इसलिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर शाम को पहले कथा सुना जाता है और फिर चांद निकलने का जब मुहूर्त होता है उसे मुहूर्त के अनुसार हम लोग अपने पति चेहरा चलनी के माध्यम से देखकर इस पूजा का समापन करते हैं. वही व्रत रखने वाली सोनम बताती है कि आज के दिन महिलाएं सोलह सिंगार करके पति की लंबी उम्र की कामना के साथ इस निर्जला व्रत को करते हैं इस व्रत को करने से पति भी हमारे बहुत खुश होते हैं उन्हें भी लगता है कि हमारी पत्नी मेरी लंबी उम्र के सामने के लिए इतना कठोर व्रत रख रही है काम को मंदिर में हुए एक साथ होकर पूजा करते हैं कथा सुनते हैं और एक दूसरे को थाली सात बार बदल कर इस पूजा को संपन्न करते हैं और शाम को जब चांद निकल जाता है तो पति का चेहरा देखने के बाद इस व्रत को तोड़ते हैं. वही पंडित सचिन वशिष्ठ बताते हैं कि आज का जो व्रत है कार्तिक मास के चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ मनाया जाता है इस दिन विशेष कर भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है प्रार्थना की जाती है कि है गणेश जी महाराज आप सदैव हमारे परिवार में सुख समृद्धि प्रदान करना और हमारे पति की आयु लंबी करना यह हर महिला प्रातः कालीन आज के दिन संकल्प लेती है और संध्याकालीन कथा सुनती है उसके बाद में वह चंद्रमा को अर्क देकर भोजन ग्रहण करती है यह व्रत आदिकाल से चला आ रहा है और इस व्रत से पति-पत्नी का जो रिश्ता है वह बड़ा मजबूत होता है हर स्त्री को इस व्रत को रखना चाहिए और भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए ईश्वर हमारे घर में सुख शांति प्रदान करें. वही हम आपको बता दे आज करवा चौथ का व्रत पूरे देश भर में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए इस निर्जला व्रत को रखती है। आज के दिन महिलाएं सोलह सिंगार कर पूरे दिन निर्जल रहकर इस व्रत को करती है पूरे दिन व्रत रखने वाली महिलाएं आज कार्य नहीं करती जिससे उनका व्रत टूटे जैसे कि आज के दिन किसी भी चीज को काटना या तोडा नहीं जाता कई कड़े नियम के बाद व्रत को रात में चाँद देखने के बाद व्रत को संपन्न करती है।
0
0
Report

24 घंटे में हत्याकांड: बनमनखी पुलिस ने दो अभियुक्त गिरफ्तार

Purnia, Bihar:बनमनखी के बनमनखी पुलिस ने अपराध के खिलाफ तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो अभियुक्त को मधेपुरा से गिरफ्तार किया। बनमनखी एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को बताया कि 26 अक्टूबर को बनमनखी के हरिपुर मादी गांव में आपसी-विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें छुतहरू उर्फ सुतिहार एवं जय कुमार सुतिहार को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई; इस संबंध में स्थानीय थाने में मामला दर्ज किया गया। इस कांड के अनुसंधान के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित टीम ने दशरथ सुतिहार के पुत्र चंदन और कुंदन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार के रूप में खून लगा लोहा पाइप और बांस बरामद किया गया।
0
0
Report

कटिहार में अंतरजातीय प्रेम विवाह से परिवार तनाव; पिता ने बेटी का श्राद्ध किया

Katihar, Bihar:कटिहार जिले में प्रेम विवाह का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक रिश्तों, सामाजिक प्रतिष्ठा और जातिगत सोच को लेकर नई बहस छेड़ दी है। बेटी ने अपनी पसंद से जीवनसाथी चुना, तो पिता ने उससे सारे रिश्ते तोड़ने का ऐलान कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि आहत पिता और भाई ने जीवित बेटी का ही श्राद्धकर्म और पिंडदान कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मामला कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र की कंटिया पंचायत के निझरा गांव का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी श्याम ठाकुर की पुत्री सैजल कुमारी ने 23 अक्टूबर 2026 को पहलागढ़ पंचायत की मुखिया सरिता देवी के पुत्र अजय पासवान के साथ प्रेम विवाह कर लिया। अजय, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना पासवान के पुत्र बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि सैजल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जबकि अजय पासवान समुदाय से हैं। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। परिजनों की नाराजगी के बीच दोनों ने अपनी मर्जी से विवाह करने का फैसला किया। कटिहार में अंतरजातीय प्रेम विवाह को लेकर परिवार में नाराजगी, पिता और भाई ने किया श्राद्धकर्म, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया। बीट- श्याम ठाकुर, लड़की के पिता -- लड़की व लड़का का संयुक्त बयान -- विजुअल --
0
0
Report
Advertisement

बोकारो में टोटो पलटने से 3 महिलाएं समेत चालक घायल, चिकित्सालय रेफर

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र के एनएच-23 पर एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। लूकैया ओवरब्रिज के पास हुए इस सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बोकारो सदर अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा गुरुवार शाम करीब 5 बजे का है। उतासारा की रहने वाली तीन महिलाएं पेटरवार बाजारटांड़ से बैंक का काम निपटाकर टोटो से अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही टोटो एनएच-23 पर लूकैया ओवरब्रिज के पास पहुंचा, अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क पर पलट गया। हादसे में 60 वर्षीय आरती देवी, 65 वर्षीय बाला देवी, 55 वर्षीय बिंदु देवी और 27 वर्षीय चालक सोनू कुमार घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में सभी को पेटरवार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बिंदु देवी और चालक सोनू कुमार के दाहिने पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। बिंदु देवी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, बोकारो रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बुंडू मुखिया निहारिक सुकृति और सांसद प्रतिनिधि रितेश कुमार सिन्हा अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
0
0
Report

राजस्व विभाग के तीन अधिकारियों पर कार्रवाई, संतोष चौधरी को अनिवार्य सेवानिवृत्ति

Patna, Bihar:आज राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े तीन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई। इनमें राजगीर के तत्कालीन अंचल अधिकारी संतोष कुमार चौधरी को अनिवार्य सेवानिवृत्ति की सजा दी गई है। वहीं, अलका कुमारी से दोबारा जवाब मांगा गया है और संदीप कुमार के खिलाफ आरोप पत्र गठित किया गया है। अलका कुमारी से दोबारा मांगा गया जवाब अलका कुमारी अरवल के कुर्था में तत्कालीन अंचल अधिकारी थीं। फिलहाल वह रोहतास के विक्रमगंज में अंचल अधिकारी हैं। उन पर दाखिल-खारिज के एक मामले को करीब 9 महीने तक लंबित रखने का आरोप है। इसके अलावा, लगान की स्वीकृति और अस्वीकृति में एक समान निर्णय नहीं लेने और जानकारी होने के बावजूद जमाबंदी रद्द करने का प्रस्ताव नहीं देने का भी आरोप है। इस मामले में उनसे दूसरी बार जवाब मांगा गया है। फिलहाल दंड का निर्णय नहीं लिया गया है। संदीप कुमार सुपौल में तत्कालीन प्रभारी अंचल अधिकारी-सह-राजस्व अधिकारी थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी सास रीना कुमारी के नाम पर जमीन रिश्वत के रूप में ली। इसके बाद जमीन से जुड़े एकरारनामे के आधार पर तारकेश्वर प्रसाद और उनके भाइयों के नाम दाखिल-खारिज कर दिया। आरोप है कि इस प्रक्रिया में बिहार भूमि दाखिल-खारिज अधिनियम, 2011, नियमावली, 2012 और विभागीय निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इस मामले में उनके खिलाफ आरोप पत्र गठित किया गया है। फिलहाल दंड का निर्णय नहीं लिया गया है। संतोष कुमार चौधरी को अनिवार्य सेवानिवृत्ति संतोष कुमार चौधरी नालंदा जिले के राजगीर में तत्कालीन अंचल अधिकारी थे। उनके पर रेलवे, जिला परिषद और धार्मिक न्यास पर्षद के अंतर्गत पंजीकृत मठ की जमीन का अवैध तरीके से दाखिल-खारिज करने का आरोप है। इसके अलावा, स्वामित्व को लेकर अदालत में मामला लंबित रहने के बावजूद जमीन का दाखिल-खारिज स्वीकृत करने का भी आरोप है। इस मामले में उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति का दंड दिया गया है।
0
0
Report

भीलवाड़ा में नालियों की बदबू से दुकानदारों ने किया प्रदर्शन और विरोध

Jaipur, Rajasthan:नालियों की बदबूस से परेशान व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जताया विरोध पीपा बजाकर और मास्क बांटकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन, समस्या का समाधान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भीलवाड़ा शहर के मुरली विलास रोड क्षेत्र में नालियों की सफाई नहीं होने और दुर्गंध से परेशान व्यापारियों ने कुछ समय के लिए दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने नगर निगम पर सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि बाजार की नालियों में लंबे समय से गंदा और बदबूदार पानी जमा है। इसके चलते क्षेत्र में दुर्गंध का वातावरण बना रहता है। बाजार में आने वाले ग्राहकों और राहगीरों को भी आवागमन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों के अनुसार, इस समस्या को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन इसके बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। समस्या के प्रति नगर निगम का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) सदस्य मनोज पालीवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने बाजार में पीपा बजाकर नगर निगम के खिलाफ नाराजगी जताई और लोगों को मास्क वितरित किए। इस दौरान व्यापारियों ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और नालियों की नियमित सफाई करवाने की मांग उठाई। व्यापारियों ने कहा कि बाजार की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करना नगर निगम की जिम्मेदारी है। नालियों में गंदा पानी जमा रहने और दुर्गंध फैलने से व्यापारियों के साथ आमजन को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो व्यापारी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
0
0
Report
Advertisement

मेरठ में ढाई करोड़ से अधिक की चोरी; चार गिरफ्तार, नकदी-जेवरात बरामद

मेरठ में ढाई करोड़ से अधिक की चोरी का खुलासा, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में भारतीय एथलेटिक्स संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष भल्ला के घर हुई ढाई करोड़ रुपये से अधिक की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि चोरी किए गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली गई है। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। मेरठ पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि चोरी की घटना के खुलासे के लिए आधा दर्जन पुलिस टीमों का गठन किया गया था। मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर भी लगातार मामले की निगरानी कर रहे थे। पुलिस ने करीब 260 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और डिजिटल सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, आशुतोष भल्ला के घर में काम करने वाली मेड रोशनी और खाना बनाने वाले कुक जितेंद्र कुमार ने मिलकर चोरी की योजना बनाई थी। रोशनी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की रहने वाली है। आरोप है कि दोनों ने आशुतोष भल्ला की मां रेखा भल्ला को खाने में जहरीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर की तिजोरी में रखी नकदी, हीरे-जवाहरात और कीमती आभूषण चोरी कर लिए। जांच में सामने आया कि घर में काम करने के कारण रोशनी और जितेंद्र को तिजोरी की जगह और कीमती सामान के बारे में जानकारी थी। चोरी के बाद दोनों ने जेवरात और नकदी एक गठरी में रखकर जितेंद्र की बहन मीनू तक पहुंचाए। मीनू हरियाणा के करनाल जिले के बरस गांव की रहने वाली है। आरोप है कि मीनू ने यह गठरी अपने पूर्व पति मनीष कुमार को सौंप दी। पुलिस ने जांच के दौरान रोशनी, जितेंद्र कुमार, मीनू और मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, चोरी किए गए माल की कीमत ढाई करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस ने पूरी बरामदगी का दावा किया है। आशुतोष भल्ला भारतीय एथलेटिक्स संघ के senior उपाध्यक्ष होने के साथ-साथ भल्ला इंटरनेशनल के मालिक भी हैं। उनकी कंपनी खेल उत्पादों के निर्माण, आयात और निर्यात का काम करती है। एसएसपी ने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report

मदन दिलावर राहुल गांधी विवाद: विदेशी कोख से जन्मा व्यक्ति देश के लिए नहीं

Kota, Rajasthan:कोटा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। कोटा में मीडिया से बातचीत के दौरान दिलावर ने कहा, “विदेशी महिला की कोख से जन्मा व्यक्ति देश का कभी भला नहीं कर सकता। ठीक राहुल गांधी की तरह, जो सोनिया गांधी के बेटे हैं और उनकी कोख से पैदा हुए हैं। इसलिए ये कभी देश का भला नहीं कर सकते, बल्कि देश को नुकसान पहुंचाने का षड्यंत्र कर रहे हैं।” दिलावर ने यह बयान भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह अभियान शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष इसके नेतृत्व में अभियान को आगे बढ़ाएंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेसी मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं और देश में सत्ता परिवर्तन की बातें कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है और SIR के माध्यम से चुनाव आयोग व भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगा रही है। SIR और मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस पर निशाना ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने भी SIR और मतदाता सूची के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस चाहती है कि विदेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में बने रहें, मृत मतदाताओं के नाम नहीं हटाए जाएं और एक ही व्यक्ति के नाम पर दो जगह मतदान होता रहे। नागर ने कहा कि मतदाता सूची में ऐसे नामों की पहचान की गई है, जिनमें संबंधित व्यक्ति के अनुपस्थित होने, स्थायी रूप से दूसरी जगह चले जाने या एक से अधिक स्थानों पर नाम दर्ज होने जैसी स्थितियां शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए नहीं गए हैं, बल्कि उन्हें सत्यापन के लिए चिह्नित किया गया है। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति आपत्ति दर्ज कराकर और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपनी पात्रता प्रमाणित कर सकता है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि भाजपा SIR को लेकर कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के बीच जनता के सामने अपना पक्ष रखने के लिए यह अभियान चला रही है। मुख्यमंत्री के दौरे और अभियान को लेकर प्रेस वार्ता कोटा स्थित भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे और ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन और भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर मौजूद रहे।
0
0
Report

चौमूं में मौसम बदला: तेज हवा के साथ बारिश और गिरा तापमान

Jaipur, Rajasthan:चौमूं चौमूं में बदला मौसम का मिजाज तेज हवाओं के साथ बारिश हुई शुरू तापमान में भी दर्ज की गई गिरावट चौमूं के ग्रामीण इलाके में भी शुरू हुई बारिश एंकर-चौमूं में देर शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाने के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को हल्की ठंडक का अहसास हुआ। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू होने से मौसम में ठंडक घुल गई।
0
0
Report
Advertisement

टीकमगढ़, बगाज माता मंदिर पर रजक समाज का दशहरा मिलन समारोह, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे समाज के लोग

Ravindra AhirwarRavindra AhirwarFollow7m ago
Ghuwara, Madhya Pradesh:बगाज माता मंदिर पर रजक समाज का दशहरा मिलन समारोह, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे समाज टीकमगढ़। बगाज माता मंदिर पर रजक समाज द्वारा दशहरा मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना रहा। समारोह के दौरान समाज के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर दशहरे की शुभकामनाएं दीं। वहीं, बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर तिलक लगाकर और पान खिलाकर आपसी मेल-मिलाप किया गया। इस आयोजन ने समाज के लोगों को एक साथ आने और आपसी संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में श्री हरदास रजक माते, श्री अन्नांते रजक, राजू रजक हीरानगर, मोहन रजक, गिलौंजी रजक, कमतू रजक, बी.एल. रजक, नन्हे रजक मुखिया, कन्हाई रजक मुखिया सहित जिला अध्यक्ष श्री आशाराम रजक समेत सैकड़ों की संख्या में समाज के वरिष्ठजन एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। समारोह का माहौल उत्साह, अपनत्व और सामाजिक एकता से सराबोर रहा। इस अवसर पर समाज की एकजुटता और परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
0
0
Report

प्रतापगढ़ जिले जेल में पुलिस सर्च के दौरान मोबाइल फोन बरामद, हड़कंप

Pratapgarh, Rajasthan:जिला जेल में पुलिस के सर्च अभियान में मोबाइल फोन मिलने से मचा हड़कंप, प्रतापगढ़ से बड़ी खबर जिला जेल में पुलिस के सर्च अभियान में मोबाइल फोन मिलने से मचा हड़कंप, जेल निरीक्षण के दौरान 6 मोबाइल फोन, चार्जर और कई चार्जिंग केबल बरामद, जेल के अंदर मोबाइल फोन पहुंचने को लेकर उठे सवाल, जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने किया जेल का निरीक्षण, एडिशनल एसपी जयदेव सियाग, एसडीएम श्रवण सिंह और शहर कोतवाल शंभू सिंह रहे मौजूद, जेल अधिकारी भी निरीक्षण के दौरान रहे मौजूद, मोबाइल फोन बरामदगी के मामले में पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा।
0
0
Report

फर्रुखाबाद में करवा चौथ की रौनक: महिलाएं पार्लरों में सज-धजकर उत्साहित

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में करवा चौथ की रौनक, सजने-संवरने को पार्लरों में पहुंचीं महिलाएं; किसी का पहला तो किसी का 12वां करवा चौथ एंकर- फर्रुखाबाद में करवा चौथ के त्योहार को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखने वाली महिलाएं त्योहार पर सजने-संवरने के लिए ब्यूटी पार्लरों में पहुंच रही हैं। कोई अपना पहला करवा चौथ मनाने को लेकर उत्साहित है, तो किसी के लिए यह 12वां करवा चौथ है। “मेरा पहला करवा चौथ है और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं। बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मेरी फैमिली ने मुझे इतना सपोर्ट और मोटिवेट किया है कि मुझे बिल्कुल भी ऐसा नहीं लग रहा कि यह मेरा पहला करवा चौथ है। परिवार का इतना प्यार और साथ मिलना मेरे लिए बहुत खास है。” “यह मेरा 12वां करवा चौथ है। यही तो एक दिन होता है, जब हम महिलाओं को महारानी बनने का मौका मिलता है। वैसे तो हम पूरे साल परिवार और सबकी खुशियों के लिए लगे रहते हैं, लेकिन यह एक दिन हमारा होता है, जब हम सजते-संवरते हैं और अपने लिए भी खास महसूस करते हैं। बाइट- डॉ. सुभी — पहला करवा चौथ, फर्रुखाबाद बाइट- शिवानी दीक्षित — 12वां करवा चौथ, फर्रुखाबाद
0
0
Report
Advertisement

पलवल बुद्धिजीवी सम्मेलन में एसआईआर और मतदान प्रक्रिया पर जोरदार चर्चा

Palwal, Haryana:पलवल में भाजपा के बुद्धिजीवी सम्मेलन में खेल मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना, वरिष्ठ नेता मनीष यादव ने एसआईआर की प्रक्रिया और उद्देश्य पर रखे विचार भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला की अध्यक्षता में हुआ सम्मेलन, बुद्धिजीवी वर्ग से जनजागरण अभियान में सहयोग की अपील । पलवल के हुडा सेक्टर-2 स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष यादव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला ने की। इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षाविद् और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे。 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस एसआईआर, ईवीएम और वोट चोरी जैसे मुद्दों को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषतः युवाओं के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया को लेकर जनता तक सही जानकारी पहुंचाना आवश्यक है। भाजपा कार्यकर्ता बुद्धिजीवी वर्ग के सहयोग से लोगों को जागरूक करेंगे और तथ्यों के आधार पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देंगे। गौरव गौतम ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चुनाव आयोग की प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूचियों की समीक्षा करना और उनकी शुद्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को लेकर लोगों के मन में उठ रहे सवालों का जवाब तथ्यों के आधार पर दिया जाना चाहिए। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के बीच जाकर एसआईआर की आवश्यकता और इसके उद्देश्य के बारे में लोगों को जानकारी दें। खेल मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी इंडिया गठबंधन चुनावी प्रक्रियाओं को लेकर सवाल उठाकर जनता के बीच अविश्वास का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जनता का विश्वास अर्जित करना पड़ता है। भाजपा विकास कार्यों और जनसेवा के आधार पर जनता के बीच जाती है। मनीष यादव ने एसआईआर की प्रक्रिया और संवैधानिक महत्व पर रखे विचार सम्मेलन के मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष यादव ने अपने संबोधन में एसआईआर की आवश्यकता, उसके उद्देश्य और चुनावी व्यवस्था में मतदाता सूची की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने एसआईआर से संबंधित विभिन्न पहलुओं तथा पूर्व में अलग-अलग सरकारों के कार्यकाल में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रियाओं की जानकारी भी उपस्थित लोगों के सामने रखी। मनीष यादव ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा संचालित प्रक्रियाओं को समझना और उनके संबंध में सही जानकारी प्राप्त करना प्रत्येक नागरिक के लिए जरूरी है। उन्होंने बुद्धिजीवी वर्ग से अपील की कि वे समाज में जागरूकता बढ़ाने और लोगों तक तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी संवैधानिक प्रक्रिया को लेकर चर्चा तथ्यों और नियमों के आधार पर होनी चाहिए, ताकि जनता के बीच अनावश्यक भ्रम की स्थिति न बने। ईवीएम और चुनाव परिणामों पर भी कांग्रेस को घेरा गौरव गौतम ने ईवीएम को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जाने वाले सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव में हार के बाद मतदान प्रणाली पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बैलेट पेपर से हुए चुनावों में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि केवल चुनावी परिणामों पर सवाल उठाने से राजनीतिक सफलता नहीं मिलती, बल्कि जनता के बीच काम करना और उसका विश्वास जीतना आवश्यक है। खेल मंत्री ने कहा, “एक झूठ को बार-बार बोलने से वह सच नहीं हो जाता। इस देश में काम करना पड़ता है, देश के लोगों का दिल जीतना पड़ता है, तब लोग वोट देते हैं।” उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एसआईआर और चुनावी प्रक्रिया से संबंधित तथ्यों को लेकर घर-घर तक पहुंचेंगे। समाज के बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों के सहयोग से जनजागरण अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोगों को सही जानकारी मिल सके। बुद्धिजीवी वर्ग से जनजागरण में सहयोग की अपील भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला ने सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनहित से जुड़े विषयों पर संवाद स्थापित करने और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। सम्मेलन में उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी एसआईआर तथा चुनावी प्रक्रिया को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने, समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करने और जनसंपर्क अभियान को गति देने का आह्वान किया गया।
0
0
Report

25 मिनट तक तेंदुए से भिड़े बेटे ने मां की जान बचाई

Chhindwara, Madhya Pradesh:मां पर तेंदुए का हमला, जान पर खेलकर 25 मिनट लड़ा बेटा बचाई जान छिंदवाड़ा जिले के सांवरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत मुजावर माल में एक बेटे ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपनी मां को तेंदुए के जबड़े से बचा लिया. ​घटना मुजावर माल गांव की है, जहां घर से करीब 100 मीटर दूर बने बाड़े में बकरियों को बांधकर लौट रही महिला गीता बाई पर अचानक एक खूंखार तेंदुआ ने हमला कर दिया.मां की चीख सुनते ही बेटा सनोज बिना अपनी जान की परवाह किए मौके पर दौड़ा और सीधे तेंदुए से भिड़ गया. ​तेंदुए ने महिला को छोड़ युवक पर हमला बोल दिया. लगभग 25 मिनट तक जिंदगी और मौत के बीच यह खूनी संघर्ष चलता रहा. अंततः बेटे के साहस के आगे तेंदुआ पस्त हुआ और युवक को छोड़कर एक बकरी को उठाकर जंगल की ओर भाग निकला. इस हमले में मां और बेटा दोनों घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया.सूचना मिलते ही वन अमला अस्पताल पहुंचा. ​घटना में घायल महिला गीता बाई ने बताया कि मैं कोठे में बकरी बांधकर बाहर निकल ही रही थी कि तेंदुए ने अचानक मुझ पर झपट्टा मार दिया.मैं चिल्लाई तो मेरा बेटा दौड़कर आया और तेंदुए से भिड़ गया. उसने अपनी जान दांव पर लगाकर मुझे बचाया. ​जी घटना में घायल बेटे सनोज ने बताया कि उसने मां की चीख सुनी तो मैं रुक नहीं सका.वहां पहुंचा तो तेंदुआ मां को दबाए हुए था.मैंने डंडे और हाथों से उस पर वार किया. उसने मुझ पर भी हमला किया, लेकिन मैं 20-25 मिनट तक लड़ता रहा और आखिरकार मां को छुड़ा लिया. मां और बेटा अभी जिला अस्पताल में भर्ती है जहां उनका उपचार किया जा रहा है. बाइट -गीता बट्टी महिला (मां) बाइट - सनोज बट्टी (बेटा)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top