Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Basti272001

यूजर आईडी-पासवर्ड दलालों के पास है, और कर्मचारी उनके सब्सक्राइबर बनकर काम करते हैं।

Nov 19, 2025 11:04:22
Basti, Uttar Pradesh
।। तहसील सदर : सरकारी दफ्तर नहीं, दलाल टेक्नोलॉजी पार्क ।। अयोध्या। सदर तहसील का हाल इन दिनों बड़ा आधुनिक हो गया है। यहां सरकारी कर्मचारी तो डेकोरेशन पीस की तरह होते हैं असली काम तो प्राइवेट दलाल ही संभालते हैं। कहिए तो इन्हें तहसील का स्टार्टअप भी कह सकते हैं। सरकारी कंप्यूटर अब सरकार के नहीं रहे। यूजर आईडी-पासवर्ड दलालों के पास है, और कर्मचारी उनके सब्सक्राइबर बनकर काम करते हैं। कागजों में छेड़छाड़ भी इतनी निपुणता से होती है कि देखकर लगता है जैसे ये लोग डिप्लोमा इन फर्जीवाड़ा करके आए हों। 💫 डीएम साहब रोज़ आदेश जारी करते हैं… और तहसील में बैठे दलाल उन आदेशों की कॉपी को देखकर कहते हैं “अच्छा मज़ाक था!” वीडियो वायरल हो जाए तो भी क्या फर्क पड़ता है? यहां सिस्टम इतना निर्भीक है कि कैमरे भी शर्मा कर ऑफ हो जाएँ।
122
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
DKDARSHAN KAIT
Nov 19, 2025 12:17:08
Kurukshetra, Haryana:अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में पहुंचे गीता मनीषी स्वामी ज्ञाननंद जी महाराज,बोले-10वां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे शामिल, 50 से ज्यादा देशों में हो रहा है सीधा लाइव प्रसारण कुरूक्षेत्र: अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में आज गीता मनीषी स्वामी ज्ञाननंद जी महाराज पहुंचे हैं। गीता मनीषी स्वामी ज्ञाननंद महाराज ने कहा कि इस बार 10वां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में 15 नवंबर से शुरू हो गया है। और 5 दिसंबर तक चलेगा। पहली बार 21 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में संस्कृति, ज्ञान और आध्यात्मिकता का अलग ही संगम देखने को मिलेगा। हमारे लिए बड़े ही गर्व और गौरव की बात है कि इस बार 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की इस पावन भूमि को भारतीय संस्कृति की क्रीड़ा स्थली होने का गौरव प्राप्त है। इसी भूमि में पावन सरस्वती के तटों पर वेदों, उपनिषदों और पुराणों की रचना हुई और इसी भूमि को श्रीमद्भगवद्गीता की जन्मस्थली होने का विशेष सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि पहली बार 50 से ज्यादा देशों में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का सीधा लाइव प्रसारण किया जा रहा है।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Nov 19, 2025 12:10:24
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई जहां जमीन विवाद को लेकर एक बार फिर खूनी संघर्ष हुआ है। साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में दबंगों ने एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक युवक की पहचान सैदपुर गांव निवासी गरीब यादव के पुत्र शैलेश यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शैलेश का गांव के ही कुछ दबंगों के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिजनों ने बताया कि 8 नवंबर को दबंग पक्ष जबरन विवादित जमीन पर कब्जा करने पहुंचा। इसका विरोध शैलेश यादव ने किया, जिसके बाद दबंगों ने उस पर लोहे की रॉड और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना साहेवपुर कमाल थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद सभी आरोपी गांव से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
0
comment0
Report
Nov 19, 2025 12:10:09
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर। मोहल्ला कायस्थान स्थित लक्ष्मी राइस मिल,निकट जिला सहकारी बैंक पूरनपुर में दिनांक 19 नवंबर बुधवार को वार्ड संख्या 02, 06 एवं 09 का सामूहिक SIR जन-जागरूकता अभियान कैंप आयोजित किया गया।कैंप में सुबह से ही मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ी और सैकड़ों मतदाताओं ने उपस्थित बीएलओ से संपर्क कर अपने वोटों का अपडेट कराया। इसके साथ ही लोगों ने नए वोट बनवाने व पुराने वोट हटवाने से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की। कार्यक्रम में एसडीएम पूरनपुर अजीत प्रताप सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद शैलेन्द्र गुप्ता, नगर अध्यक्ष भाजपा हर्ष प्रधान, धीरज प्रधान एड., अनुराग गुप्ता, नितिन सक्सेना एड., सभासद सौरभ सक्सेना ‘रासू’, विकास गुप्ता ‘राम’, सूरज बाथम, दिनेश अज़ाद, अनुज सक्सेना ‘अन्नू’, विवेक तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।कैंप में बीएलओ राहुल जायसवाल, रेखा
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Nov 19, 2025 12:08:57
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में बुधवार को जोन स्तरीय साइबर अपराध जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीजीपी राजीव कृष्ण ने वीसी के माध्यम से हिस्सा लिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त झांसी मंडल विमल कुमार दुबे, डीआईजी आकाश कुलहरि, जिलाधिकारी मृदुल चौधरी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति उपस्थित रहे। प्रोग्राम में साइबर एक्सपर्ट सत्येंद्र शर्मा, अमित दुबे और उत्सव मित्तल ने साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा उपाय, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की रोकथाम, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं और कैसे हम इनसे बच सकते हैं। एडीजी आलोक सिंह ने कहा कि नए-नए तरह के साइबर अपराधों से नागरिक कैसे बच सकें, इसके लिए यह जागरूकता कार्यक्रम किया गया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए हमें जागरूक होना बहुत जरूरी है और इसके लिए हमें नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए।
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Nov 19, 2025 12:05:46
Jhajjar, Haryana:बिहार चुनाव परिणाम पर बोले सुशील गुप्ता। जिनके पक्ष में परिणाम आया उन्हें बधाई, अब वादे पूरे करें। परिणाम कैसे आया इसकी समीक्षा होनी चाहिए। कहा - बिहार चुनाव में ट्रेनें भरकर बिहार भेजी गई। चुनाव आयोग को अपना काम सही से करना चाहिए। एसआईआर सही मायनो में लागू नहीं हो रहा। प्रदूषण के स्तर पर भी बोले गुप्ता। लोगों का सांस लेने मुश्किल है, प्रदूषण का स्तर कम होना चाहिए। पराली जलाने के आरोपों से प्रदूषण कम नहीं होगा। किसानों को सजा देने से समाधान नहीं होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार को प्रदूषण स्तर कम करने के लिए काम करना चाहिए। आरोप लगाने की बजाय काम करना होगा। हरियाणा सरकार को बताया निष्क्रिय सरकार। नशा, अपराध और भ्र्ष्टाचार लगातार बढ़ रहा है और आम आदमी पार्टी लगातार आवाज उठा रही है। आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष हैं सुशील गुप्ता बहादुरगढ़ फुटवियर क्लस्टर के स्वागत समारोह में हुए शामिल।
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Nov 19, 2025 12:05:26
Delhi, Delhi:दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली में प्रदूषण की समस्या को लेकर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। DPCC के अधिकारी और पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रहे एनजीओ और इंडिपेंडेंस एक्सपट्र्स के साथ बैठक की। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की समस्या के समाधान पर चर्चा की गई। मंत्री ने उनके सुझाव जानने की कोशिश की और ग्राफी के रिस्ट्रिक्शंस के सही लागू होने की मॉनिटरिंग पर जोर दिया। थर्ड पार्टी सहयोग, ओपन बर्निंग के मुद्दे, प्रॉपर एनफोर्समेंट और कोऑर्डिनेशन पर चर्चा हुई। environmentalist Bhavreen Kandhari ने कहा कि स्टेकहोल्डर मीटिंग से ground realities जुड़ें और सरकार के साथ मिलकर कदम उठाने की उम्मीद है।
0
comment0
Report
Nov 19, 2025 12:05:25
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन के कोटरा में वाडा में कंडे बना रही महिला को दो लोगों ने की मारपीट महिला ने छेड़ छाड़ का लगाया आरोप, पूरा मामला कोटरा थाना के बरसार गांव का है जहां पर एक महिला अपने वाडा में गोबर के कंडे बना रही थी तभी गांव के दो लोग वहां पर आ गए और अश्लील हरकते करने लगे महिला ने विरोध किया तो मार पिटाई कर दी उसके बाद जब इस बात की जानकारी अपने पति को दी तो पति ने पुलिस से शिकायत की बात कही तो इन लोगों ने पति को भी नहीं छोड़ा जमकर लाठी डंडों से मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । आज पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि जब महिला का घायल पति कोटरा थाना गया तो उल्टा पुलिस ने जेल भेज दिया।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Nov 19, 2025 12:05:14
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों के साथ की बैठक। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि बैठक में फरीदाबाद में स्कूलों की व्यवस्था सुधारने को लेकर बातचीत की गई। फरीदाबाद में स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाई जाएँ। पीएम श्री के तर्ज पर सीएम श्री स्कूल बनाए जाएँ। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्री का काम चल रहा है। इतने बड़े काम में कोई न कोई समस्या आ जाती है लेकिन उन्हें तुरंत दूर किया जा रहा है। अगर कोई कर्मचारी या अधिकारी जानबूझकर लापरवाही करता है तो उन्हें दंडित किया जाएगा। यह पहले से नियम तय है। मेरी विधानसभा में 26 स्कूल हैं। उनमें हर कमी को दूर किया जाएगा। हर कक्षा में स्मार्ट क्लासरूम बनाए जाएँगे। अंबाला एयरपोर्ट पर अधिकारियों की नियुक्ति हो चुकी है। जल्द ही एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जाएगा। बिहार चुनाव को लेके कहा कि कांग्रेस तो तरह तरह की बात करती है। मोदी जी देश को विश्व गुरु बनाने के खाके पर काम कर रहे हैं। कांग्रेस इससे बड़ा खाका लेकर आएं। बिहार के लोगों ने एनडीए में विश्वास जताया है। इसलिए हमें इतनी बड़ी जीत मिली है। कांग्रेस की वोट चोरी की बात सरासर झूठ है। इन्होंने ने तो लोकसभा चुनाव में संविधान खत्म करने जैसा झूठ फैलाया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 नंवबर को कुरुक्षेत्र में आएंगे और कई सौ करोड़ की परियोजनाओं की सौगात हरियाणा को देंगे। दिल्ली ब्लास्ट मामले को लेकर कहा कि इन आतंकियों ने डॉक्टर जैसे पवित्र पेशे को बदनाम किया है। जो भी लोग इसमें शामिल हैं उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। फलाह यूनिवर्सिटी पर भी कार्रवाई की जा रही है। यूनिवर्सिटी की मान्यता भी रद्द कर दी गई है।
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Nov 19, 2025 12:04:42
CHANDI, Harnaut, Bihar:नालंदा में दीपनगर स्टेडियम में पिटाई के दौरान लगभग 15-20 होमगार्ड जवानों को प्रशिक्षक ने मारा। सभी घायलों को मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, इनमें 5 की हालत गंभीर है और दो जवानों की ऊंगली टूटी है। घायल जवानों के अनुसार बक्सर जिले के 182 होमगार्ड के जवान चार महीनों से पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे थे। उन्होंने बताया कि मेस में खाना के बदले 4300 रुपये लगते थे; उन्होंने 2000-2500 रुपये जमा किए थे, दोपहर में पूरा पैसा मांगा गया, जिसे विरोध किया गया तो पिटाई कर दी गई। अधिकारी की ओर से अभी बयान नहीं आया है। पीटने वाला प्रशिक्षक टीम का सिपाही है। प्रभारी जिला अधिकारी दीपक मिश्रा ने कहा मामला होमगार्ड विभाग के सहयोग से रिपोर्ट किया गया है; विभाग कार्रवाई करेगा तो मीडिया को जानकारी दी जाएगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top