Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bareilly243504

मीरगंज के थानपुर गांव में मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

Feb 05, 2026 04:53:54
Mirganj, Uttar Pradesh
मीरगंज। थाना क्षेत्र के थानपुर गांव में बुधवार दोपहर बाद उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रामलखन के मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मकान से तेज लपटें उठने लगीं। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत मीरगंज फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में घर में रखा संदूक, टीवी, कपड़े समेत घरेलू सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। बताया गया कि रामलखन रेलवे में गार्ड हैं और घटना के समय ड्यूटी पर थे, जबकि उनकी पत्नी रिश्तेदारी में गई हुई थीं। सौभाग्य से घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।फायर ब्रिगेड टीम में राजकुमार, संजीव कुमार, विपिन कुमार और मनोज कुमार शामिल रहे, जिन्होंने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Feb 05, 2026 07:40:09
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के हैदरगढ़ स्थित प्रसिद्ध अवसनेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। मंदिर के गर्भगृह में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर की करतूत कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि चोर ने शिवलिंग पर पैर रखकर चांदी का अरघा उखाड़ा। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। जांच से पता चला है कि यह वारदात मंगलवार रात करीब 2:30 बजे हुई। एक चोर मंदिर के पूर्वी हिस्से का चैनल गेट तोड़कर अंदर घुसा और लगभग डेढ़ घंटे तक मंदिर में रहा। फुटेज के अनुसार, जब चोर हाथ से अरघा नहीं उखाड़ पाया, तो उसने शिवलिंग पर पैर रखकर पूरी ताकत लगाई और करीब 9 किलो चांदी का सामान निकाल लिया। चोर ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मंदिर के बल्ब भी बंद करने की कोशिश की। आशंका है कि इस वारदात में 3 से 4 लोग शामिल थे, जिन्होंने पहले मंदिर की रेकी की थी। इस घटना ने पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस समय चोर मंदिर के अंदर वारदात को अंजाम दे रहे थे, उसी दौरान मंदिर के बाहर सड़क पर डायल 112 की पुलिस गाड़ी खड़ी थी। पुलिसकर्मी वाहन के भीतर ही मौजूद थे, लेकिन उन्हें डेढ़ घंटे तक चली इस चोरी की भनक तक नहीं लगी। इस लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच सहित तीन विशेष टीमों का गठन किया है। पुलिस अब केवल मंदिर ही नहीं, बल्कि आसपास की मुख्य सड़कों और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लगे हाई-रेज़ोल्यूशन कैमरों की फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Feb 05, 2026 07:37:36
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद में 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनमें सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों की जिम्मेदारियां स्पष्ट की गई हैं। इस वर्ष सहारनपुर में कुल 66,732 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 35,795 और इंटरमीडिएट के 30,937 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 5,841 विद्यार्थियों की संख्या कम हुई है, जिसमें इंटरमीडिएट में 4,350 और हाईस्कूल में 1,491 विद्यार्थियों की कमी दर्ज की गई है। जिले में कुल 89 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा भेजे गए प्रश्नपत्र जनपद में पहुंच चुके हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविन्द कुमार पाठक की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रश्नपत्रों को स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखवाया गया है। परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिकाएं भी उपलब्ध करा दी गई हैं। बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र संबंधित परीक्षा केंद्रों के स्ट्रॉन्ग रूम में भेजे जाएंगे। अपर मुख्य सचिव के निर्देशों में परीक्षा सामग्री जैसे प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षित ढुलाई, वितरण, परीक्षा संपन्न कराने और परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी मजिस्ट्रेटों को सौंपी गई है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नकल पर सख्त कार्रवाई होगी। परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Feb 05, 2026 07:37:18
Noida, Uttar Pradesh:इससे वाक थ्रू गया है इससे बाईट गयी है यूपी बीजेपी में क्षेत्रीय कमेटियों की रिपोर्ट तैयार ,अब होगा इन रिपोर्ट पर मंथन उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने की कवायद जोर पकड़ चुकी है. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पूरे प्रदेश में क्षेत्रीय कमेटियों के साथ व्यापक बैठकें पूरी कर ली हैं.इन बैठकों में संगठन की मौजूदा स्थिति, कमजोरियां, चुनौतियां और सुधार की आवश्यक जरूरतों पर गहन मंथन हुआ. अब क्षेत्रीय कमेटियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार हो चुकी है, जिसे जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व को सौंपा जाएगा. उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद पंकज चौधरी लगातार हर एक क्षेत्र में जाकर बैठक करते हुए नजर आए इन बैठक से आई हुई तमाम जानकारियां की रिपोर्ट अब तैयार हो चुकी है। अवनीश त्यागी प्रवक्तता भाजपा सूत्रों के अनुसार, इस रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश कार्यकारिणी में बड़े पैमाने पर बदलाव, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति और क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित करने की प्रक्रिया तेज होगी. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विभिन्न क्षेत्रों में पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों से व्यक्तिगत मुलाकात कीं. उन्होंने हर बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और पार्टी की सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया. बैठकों में पश्चिमी यूपी के जाट बेल्ट, ब्रज की यादव-ब्राह्मण गतिशीलता, पूर्वांचल की सामाजिक संरचना और बुंदेलखंड के विकास मुद्दों पर फोकस रहा. पंकज चौधरी ने इन क्षेत्रों सहयोगी दलों की स्तिथि का भी आंकलन किया क्षेत्रीय कमेटियों की रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व के लिए गाइडलाइन का काम करेगी. इसमें कमजोर बूथों को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और विपक्ष की पीडीए जैसी रणनीतियों का मुकाबला करने के ठोस सुझाव शामिल हैं. पार्टी का लक्ष्य स्पष्ट है सबसे पहले आगामी पंचायत चुनावों में मजबूत प्रदर्शन और फिर 2027 के विधानसभा महासंग्राम में लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत हासिल करना. अब क्षेत्रीय कमेटियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार हो चुकी है, जिसे जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व को सौंपा जाएगा जिसके बाद यूपी भाजपा का एक्शन प्लान तैयार होगा
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 05, 2026 07:36:28
Sikar, Rajasthan:खंडेला, सीकर सड़क किनारे मिला महिला का शव शव मिलने की सूचना पर फैली सनसनी रलावता गांव के पास मिला महिला का शव सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस एफएसएल की टीम को दी सूचना फतेहपुरा निवासी विमला देवी के रूप में हुई शिनाख्त सीकर जिले के खंडेला थाना इलाके के रलावता गांव के पास सड़क किनारे कंटीली झाड़ियों में महिला का शव पड़ा होने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव मिलने की सूचना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण व खंडेला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शिनाख्तगी के प्रयास शुरू किए गए। पुलिस ने एफएसएल की टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए सूचना देकर मौके पर बुलाया है। पुलिस के अनुसार मृतका फतेहपुर निवासी विमला देवी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। घटनास्थल व परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
RGRupesh Gupta
Feb 05, 2026 07:36:10
Raipur, Chhattisgarh:विजय शर्मा की विभिन्न मुद्दों पर बाइट नक्सल मुठभड़ नक्सल मुठभड़ पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा पुनर्वास और सर्च ऑपरेशन की प्रक्रिया चल रही है सर्च ऑपरेशन का उचित परिणाम जल्द निकलेगा आज और कल में भी पुनर्वास कार्यक्रम चल रहे है नक्सल समस्या छत्तीसगढ़ से समाप्त होगी नक्सली पुनर्वास करें यह आग्रह है, या सुरक्षाबलों का सामना करें 31 मार्च के नक्सल मोर्चे में सरकार की तैयारी को लेकर कहा जिस विचारधारा से आप काम कर रहे है वह आपका संवैधानिक विषय है मगर हत्याएं करना, बॉम्ब से उड़ाना यह सब नहीं चलेगा कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों को दिल्ली में मिलेगी ट्रेनिंग मामले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा एक संगठन में सबसे ज्यादा ताकत उसके अनुशासन में होती है संगठन में मान अभिमान का भाव होना चाहिए भले प्रशिक्षण कर रहे है लेकिन राष्ट्रवाद का भाव होना चाहिए राजनीतिक संगठन विचारों पर चलती है: शर्मा कांग्रेस को और समझने और सीखने की आवश्यकता है नारकोटिक्स टास्क फोर्स के गठन को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा नई सरकार बनने के बाद बहुत से बदलाव हुए हैं प्रदेश में काम करने का ढंग, प्रक्रियाएं भी बदल गई है अब एंड टू एंड इन्वेस्टीगेशन हो रहे हैं अब पूरी चेन को पकड़ा जाता है नशे के व्यापार से कमाया हुआ अब ऑक्शन हो जाता है अलग अलग जिलों में एंटी नार्को‍टिक्स टीम अब बनेगी नियुक्तियों के बाद प्रशिक्षण होगा और इसका लाभ मिलेगा जाँच एजेंसियां अपनी जांच कर रही है लखमा ने कहा था कि बिना बताए अधिकारियों ने हस्ताक्षर कराया इन अधिकारियों को किसने फिट किया इसलिए लखमा ने सोचा कि उनके साथ षडयंत्र हुआ है: शर्मा लखमा के स्वागत में नहीं पहुंचे कांग्रेस के एक भी वरिष्ठ नेता मामले में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कांग्रेस के नेता जो राजधानी में थे वह भी उपस्थित नहीं हुए यह तो समझने वाली बात है
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Feb 05, 2026 07:35:50
Greater Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में रिश्तों का कत्ल मानसिक रूप से बीमार बेटे ने मां की तसले से पीट-पीटकर की हत्या इलाके में फैली सनसनी पिछले 5 साल से आगरा के मेंटल हॉस्पिटल से चल रहा था इलाज उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है जेवर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में मानसिक रूप से बीमार बेटे ने अपनी ही माँ की बेरहमी से हत्या कर दी मामूली बात पर हुई इस वारदात से पूरी इलाके में दहशत और मातम का माहौल है मृतका की पहचान 60 वर्षीय रुक्मिणी देवी के रूप में हुई है जबकि आरोपी उनका बेटा किशन बताया जा रहा है पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। खाने देने में देरी बनी हत्या की वजह जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार देर शाम की है आरोपी किशन शाम के समय घर पर मौजूद था और उसे भूख लगी थी उसने अपनी मां रुक्मिणी देवी से बार-बार खाना मंगा माँ रसोई में खाना बना रही थी लेकिन किसी कारणवश खाना तैयार होने में कुछ देर हो गई इतनी सी बात पर किशन अचानक गुस्से में आ गया गुस्से में उसने घर में रखा लोहे का तसला उठाया और अपनी मां के सिर पर जोरदार वार किया इसके बाद उसने एक के बाद एक कई बार तस्ले से हमला किया जिससे रुक्मिणी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई शोर की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग इकट्ठा हुए जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान रुक्मणी की मौत हो गई। पिछले 5 साल से आगरा के मेंटल हॉस्पिटल से चल रहा था इलाज कोतवाली प्रभारी जेवर ने बताया कि आरोपी किशन का पिछले पांच सालों से आगरा के एक मेंटल हॉस्पिटल से इलाज चल रहा था बीच-बीच में उसकी हालत में सुधार होने पर उसे घर भी लाया जाता था लेकिन फिर तबीयत बिगड़ने पर दोबारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया बताया जा रहा है कि करीब 5 दिन पहले ही उसे इलाज के बाद घर वापस लाया गया था इसी दौरान एक बार वह घर से भाग भी गया लेकिन परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद उसे ढूंढ कर वापस घर ले आए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Feb 05, 2026 07:35:39
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और गैरकानूनी प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उपाध्यक्ष संतोष कुमार राय के निर्देशों पर शहर के विभिन्न इलाकों में एक साथ सीलिंग और ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले बिल्डरों और भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। जोन-05 क्षेत्र में सनबीम स्कूल के पास मिशन कंपाउंड में अंकित ग्रोवर द्वारा स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण किया गया था। यहां स्वीकृत सीमा से अधिक, तीसरे तल सहित कुल चार मंजिलें खड़ी कर दी गई थीं। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर इस अवैध हिस्से को सील कर दिया। इसी क्रम में, जोन-01 में भी बड़ी कार्रवाई की गई। जगदीश गार्डन के सामने डॉ. बाबर लगभग 5500 वर्गमीटर क्षेत्र में एक अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे थे। प्राधिकरण ने यहां बनाई गई सड़कों पर बुलडोजर चलाकर them को ध्वस्त कर दिया। इसके अतिरिक्त, परागपुर संतागढ़ रोड पर इकराम और फरमान द्वारा की जा रही 2700 वर्गमीटर की प्लॉट मार्किंग को भी तोड़ दिया गया। दाबकी जुनारदार क्षेत्र में मुन्तजिर द्वारा लगभग 7587 वर्गमीटर में की जा रही अवैध आवासीय प्लॉटिंग को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया, ताकि दोबारा अवैध प्लॉटिंग न हो सके
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Feb 05, 2026 07:35:26
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है; पुलिस ने ठगी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह देवभूमि बहुद्देश्यीय स्वायत्त सहकारिता संस्था के नाम से ठगी करते थे. 2 शातिर अभियुक्तों ने 7 करोड़ की ठगी की. इस धोखाधड़ी के द्वारा कई लोगों से मूल रकम पर अधिक ब्याज की गारंटी देकर ठगी की गयी. इस धोखाधड़ी को लेकर रामनगर और कोतवाली में 3 मुकदमे दर्ज थे. पकड़े गए ठग हेम पंत और विकास दुर्गापाल हल्द्वानी के ही रहने वाले हैं. नैनीताल पुलिस अब आरोपियों की संपत्ति जप्तीकरण और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर सकती है, साथ ही इनकी चल-अचल संपत्ति की भी जांच करेगी. इनके खाते से कुल 6 करोड़ 80 लाख की राशि बरामद हुई है; पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी कर रही है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top