Back
मीरगंज में करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत, परिवार में मचा कोहरा
Mirganj, Uttar Pradesh
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव चुरई दलपतपुर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मकान की छत पर काम कर रहे एक राजमिस्त्री की 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विट्टन पुत्र नत्थूलाल, निवासी चुरई दलपतपुर, गांव के ही ब्रजेश सक्सेना के मकान की छत पर राजमिस्त्री का काम कर रहा था। काम के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। तेज करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया और छत पर ही गिर पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी गई। एम्बुलेंस द्वारा घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मीरगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिवार में पत्नी मुन्नी और दो नाबालिग बच्चे हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
सूचना मिलने पर मीरगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें लगातार हादसों को दावत दे रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई जारी है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowFeb 04, 2026 12:09:410
Report
राजधानी लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस साकेत के अंदर पार्क में नाथ संप्रदाय के संस्थापक मुख्यमंत्री योग
0
Report
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 04, 2026 12:05:040
Report
ASASHISH SHRIVAS
FollowFeb 04, 2026 12:04:320
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 04, 2026 12:04:110
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 04, 2026 12:03:550
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 04, 2026 12:03:310
Report
SNSWATI NAIK
FollowFeb 04, 2026 12:03:130
Report
ASAman Singh Bhadouriya
FollowFeb 04, 2026 12:02:320
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 04, 2026 12:02:150
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 04, 2026 12:01:360
Report
PVPankaj Verma
FollowFeb 04, 2026 12:01:200
Report