Back
प्राचीन शिव मंदिर हुरहरी में अखंड रामायण, कीर्तन एवं भव्य भंडारे का आयोजन
Mirganj, Uttar Pradesh
मीरगंज। क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं प्राचीन शिव मंदिर हुरहरी में श्रद्धा और आस्था के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत गुरुवार को अखंड रामायण पाठ की विधिवत शुरुआत की गई, जो पूरे दिन एवं रात्रि भर चला। शुक्रवार को अखंड रामायण के समापन के उपरांत हवन-पूजन संपन्न हुआ, जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।समापन अवसर पर आयोजित कीर्तन में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान शिव एवं श्रीराम की आराधना की। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों द्वारा प्रसाद, जल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल के सुपुत्र कार्तिक पटेल भी विशेष रूप से मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द और सनातन संस्कृति को मजबूत करते हैं।अखंड रामायण, कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन रामोतार आर्य, श्यामवीर गंगवार, मनोज श्रीवास्तव, ओमकार गंगवार, जयवीर सिंह गंगवार एवं सोमपाल मुखिया के संयुक्त सहयोग से किया गया। आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक, ग्रामीण एवं शिवभक्तों का विशेष योगदान रहा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
NSNiroj Satapathy
FollowJan 30, 2026 14:30:220
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 30, 2026 14:30:080
Report
0
Report
0
Report
HGHarish Gupta
FollowJan 30, 2026 14:20:270
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowJan 30, 2026 14:20:140
Report
JGJugal Gandhi
FollowJan 30, 2026 14:20:000
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowJan 30, 2026 14:19:410
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 30, 2026 14:19:300
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowJan 30, 2026 14:19:140
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 30, 2026 14:18:540
Report
JPJai Prakash
FollowJan 30, 2026 14:18:350
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowJan 30, 2026 14:18:220
Report
NTNagendra Tripathi
FollowJan 30, 2026 14:18:060
Report