Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bareilly243504

पत्नी पर जानलेवा फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

Mar 22, 2026 11:42:36
Churai Dalpatpur, Uttar Pradesh
बरेली के थाना शीशगढ़ पुलिस ने पत्नी पर जानलेवा फायर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। ग्राम कल्याणपुर निवासी मोनिश ने थाना शीशगढ़ में तहरीर देकर बताया था कि उसकी बहन निशा पर उसके पति राशिद ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली निशा के बाएं कंधे के पास लगी, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। रविवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कल्याणपुर के आगे पुलिया के पास से आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा 32 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका अपनी पत्नी से घर के खर्च और सामान खरीदने के बचे पैसों को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर गुस्से में आकर उसने पत्नी पर फायर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार राठी, उपनिरीक्षक काजल कौशल, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल अरुण पुनिया की टीम शामिल रही।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
KSKartar Singh Rajput
Mar 22, 2026 12:48:53
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में एक युवक ने झूठी सूचना देकर DIAL-112 को बुलाया और फिर कॉन्स्टेबल पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश की हैं। समय रहते पुलिसकर्मी ने झपट्टा मारकर माचिस छीन ली, जिससे वह आग नही लगा पाया। दरअसल मामला ग्वालियर के बेहट सर्कल के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम फदलपुर का हैं। जहां मनोज कुशवाह नाम के युवक ने खुद के साथ मारपीट होने की सूचना FRV को दी थी। युवक नशे में था और झूठी सूचना देकर पुलिस को बुलाया। FRV के पहुचते ही युवक मनोज ने पेट्रोल की बोतल निकालकर कॉन्स्टेबल अनिल कुशवाह पर उड़ेल दिया और जेब से माचिस निकालकर आग लगाने की कोशिश कराला तभी पुलिसकर्मी ने तुरंत उसे काबू किया। और उससे माचिस छुड़ा ली आरोपी को पकड़े के दौरान कॉन्सेबल से उसकी हाथापाई हो गई आरोपी ने कांस्टेबल की वर्दी भी फाड़ दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था साथ ही उसके खिलाफ झूठी सूचना देने और शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आंगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
0
comment0
Report
RKRAJESH KUMAR
Mar 22, 2026 12:48:39
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने समृद्ध बिहार कॉन्क्लेव 2026 पर कहा, "मैं बिहार दिवस पर बिहार के सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं... कुछ साल पहले, हमने BITO (बिहार इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइज़ेशन) लॉन्च किया था। सोच यह है कि एक ऐसा सिस्टम बनाया जाए जिससे हर बिहारी जो बिहार में नहीं रहता है, दूसरे देशों और राज्यों में खुद को इतना मज़बूत बना ले कि वे अब बिहार के लोगों के लिए कुछ करना चाहें... यह इंडस्ट्री के उन लोगों को एक साथ लाकर बनाया गया है जो बिहार में योगदान देना चाहते हैं... BITO में हम शुरुआती स्टेज में एक यूनिवर्सिटी पर काम कर रहे थे, आज यह घोषणा भी हुई, बहुत जल्द बिहार में एक वैश्विक स्तर की यूनिवर्सिटी मेरे नेता, मेरे पिता रामविलास पासवान के नाम पर बनेगी, जिसका भूमिपूनज जल्द किया जाएगा।मैं बिहार के हर ब्लॉक में मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल बनाना चाहता हूं; हमने उस दिशा में भी काम शुरू कर दिया है... हमने आज कई क्षेत्रों में LOI साइन किए हैं... BITO सरकार के साथ मिलकर उस दिशा में योगदान देने के लिए तैयार है..."
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 22, 2026 12:48:28
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद रेल मंडल के गोमो स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए करोड़ों की लागत से बनाए गए नए फुट ओवर ब्रिज अब लोगों के लिए राहत नहीं, बल्कि परेशानी और खतरे का कारण बनते जा रहे है। गोमो स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया गया था, ताकि लोगों को प्लेटफॉर्म बदलने में किसी तरह की दिक्कत न हो, लेकिन यह नया पुल अब अपनी खामियों के कारण सवालों के घेरे में आ गया है। ब्रिज की सीढ़ियां इतनी खड़ी बनाई गई हैं कि चढ़ना आम लोगों के लिए बेहद कठिन साबित हो रहा है।जिससे लोग गिरकर घायल हो रहे है। दिसम्बर माह में फूट ओवर ब्रिज से जा रहे यात्री गिर गया था जिसमे वह घायल हो गया था। वही 10 मार्च मंगलवार को फुलारीटांड़ निवासी करीब 60 वर्षीय जयराम बेलदार धनबाद-गया इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए पुल पर चढ़ रहे थे, इसी दौरान انہیں अचानक हार्ट अटैक आया था। आनन फानन में अस्पताल भेजा गया था। बार बार हो रही घटना से निर्माण डिजाइन पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Mar 22, 2026 12:48:03
Jaipur, Rajasthan:राज्य में खेजड़ी सहित हरे पेड़ों के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार सख्त कानून लाने की तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रस्तावित विधेयक के प्रारूप पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा, विधि, राजस्व और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर विधेयक का ड्राफ़्ट प्रस्तुत किया, जिस पर बिंदुवार मंथन किया गया। चर्चा के दौरान यह तय किया गया कि कानून को अंतिम रूप देते समय आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही हरे पेड़ों की कटाई पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कठोर प्रावधान शामिल करने पर सहमति बनी। विधेयक में क्षेत्राधिकार, जांच प्रक्रिया, न्यायिक व्यवस्था, अपील, दंड प्रावधान और क्रियान्वयन तंत्र जैसे पहलुओं को विस्तार से शामिल करने की रूपरेखा बनाई गई है। इसके अलावा संरक्षित पेड़ों की एक सूची तैयार कर उसे कानून का हिस्सा बनाने का निर्णय भी लिया गया, ताकि संवेदनशील प्रजातियों को विशेष संरक्षण मिल सके। बैठक में मिले सुझावों के आधार पर विधेयक का संशोधित प्रारूप जल्द तैयार किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य राज्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक मजबूत और प्रभावी कानूनी ढांचा स्थापित करना है।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 22, 2026 12:47:51
Sawai Madhopur, Rajasthan:एंकर-सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित गलता मन्दिर प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार बना हुवा है ,प्रशासनिक उदासीनता के चलते गलता मन्दिर के पुजारी को ना तो पिछले कई महीनों से पूजा अर्चना का mejhanana मिल रहा है और ना ही भगवान के भोग लगाने का पैसा मिल पा रहा है ,ऐसे में मन्दिर पुजारी द्वारा अपने जेब खर्च से ही भगवान को भोग लगाने के लिए प्रसादी तैयार करने के अलावा अन्य मन्दिर खर्च भी जेब से ही किया जा रहा है , गलता मन्दिर पुजारी रमाकांत शर्मा ने बताया कि आज से करीब 21 महीनों पूर्व राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा जयपुर स्थित गलता पीठ के संत अवधेशानंद महाराज को अयोग्य घोषित कर निलंबित कर दिया गया था ,जिसके बाद कोर्ट के आदेशानुसार जयपुर कलेक्टर को गलता पीठ का रिसीवर नियुक्त किया गया था ,सवाई माधोपुर गलता मन्दिर जयपुर गलता पीठ के अधीन आता है , ऐसे में जयपुर कलेक्टर के आदेशानुसार सवाई माधोपुर गलता मन्दिर का रिसीवर सवाई माधोपुर कलेक्टर द्वारा सवाई माधोपुर के तहसीलदार को रिसीवर नियिक्त किया गया था ,रिसीवर नियुक्त किये 21 महीनों से अधिक का समय व्यतीत हो गया ,लेकिन प्रशासन द्वारा आज तक उन्हें ना तो उनका मेहनताना दिया गया ओर ना ही भगवान के भोग सहित मन्दिर खर्च का कोई कोई पैसा दिया गया ,प्रशासन द्वारा मन्दिर व्यवस्थाओं को लेकर आज तक एक पैसा भी उन्हें नही दिया गया ,ऐसे में पुजारी द्वारा अपने जेब खर्च से ही भगवान का भोग प्रसाद तैयार करने के साथ ही अन्य मन्दिर व्यवस्थाएं की जा रही है ,लेकिन प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है ,मन्दिर पुजारी का कहना है कि उनके द्वारा कई मर्तबा जिला कलेक्टर एंव रिसीवर तहसीलदार को इस समस्या से अवगत करवाया गया ,लेकिन ना तो कलेक्टर कोई ध्यान दे रहे है ओर ना ही रिसीवर कोई ध्यान दे रहे है , ऐसे में उन्हें आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है ,पुजारी ने उसका बकाया मेहनताना दिलाने सहित मन्दिर में भगवान के भोग प्रसाद सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए बकाया खर्च दिलाने के साथ ही आगामी दिनों में उनका वेतन और भोग प्रसाद का पैसा समय पर दिलाने की मांग की है ।
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Mar 22, 2026 12:47:21
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी के फूलबाग थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज 10 घंटे में करीब 80 लाख रुपये की बड़ी चोरी का खुलासा कर दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चोरी हुई कैंटर गाड़ी और उसमें भरा लाखों का सामान भी बरामद कर लिया है, साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है 19 मार्च की रात औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पी.जी. टेक्नो कंपनी के बाहर एक कैंटर गाड़ी खड़ी थी, जिसमें कंपनी का कीमती सामान भरा हुआ था। चालक कुछ देर के लिए अंदर गया, लेकिन वापस लौटने पर गाड़ी मौके से गायब मिली। इसके बाद मामले की शिकायत थाना भिवाड़ी में दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर तलाश शुरू की। नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने आरोपी अमरचंद को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी हुई कैंटर गाड़ी समेत करीब 62 लाख रुपये का सामान बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस वारदात में और कौन-कौन शामिल थे।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 22, 2026 12:45:58
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन छात्र मारपीट अपडेट... सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक विचलित करने वाले वीडियो में संस्थान के वार्डन और शिक्षक दत्तदास शेवड़े एक छात्र को डंडे से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्र द्वारा दूसरे के बिस्तर पर सोने जैसी मामूली बात पर उसे यह अमानवीय सजा दी गई। घटीना के संज्ञान में आते ही पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। चिंतामणि थाना पुलिस ने वायरल वीडियो और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध संबंधित अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बालक की मेडिकल जांच और बयान दर्ज करने के बाद अपराध अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। चिंतामन थाने के टीआई हेमराज यादव ने बताया कि विडियो के संज्ञान में आने पर पीड़ित छात्र की शिकायत पर आरोपी शिक्षक दत्त दास शेवड़े के ख़िलाफ़ FIR में धारा 115 , BNS, 75 ( 82 ) दर्ज कर ली गई है। आगे कार्रवाई जारी है जल्द ही कथित शिक्षक को पकड़ लिया जायेगा।
0
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Mar 22, 2026 12:45:44
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के कसमार में नाबालिग दुष्कर्म व हत्या कांड का पुलिस ने करीब एक महीने बाद खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने रमकंडा थाना क्षेत्र के गोबरदाहा गांव निवासी आरोपी धर्मेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि घटना के दिन नाबालिग युवती कसमार गांव में आयोजित एक शादी समारोह से शौच के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान आरोपी, जो अपने जीजा के घर रह रहा था, उसे दौड़ाने लगा। गिरने के बाद आरोपी उसे उठाकर अरहर के खेत में ले गया, जहां दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के तीसरे दिन पुलिस ने अरहर के खेत से शव बरामद किया था। पुलिस के अनुसार इस कांड का खुलासा करना काफी चुनौतीपूर्ण था। करीब 600 लोगों से पूछताछ और 200 लोगों के कॉल रिकॉर्ड खंगालने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी। घटनास्थल से मिले चप्पल के आधार पर आरोपी की पहचान की पुष्टि हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने जीजा के घर कसमार में रहता हैं। पुलिस ने साक्ष्यों और गहन जांच के आधार पर इस जघन्य अपराध का पर्दाफाश किया।
0
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Mar 22, 2026 12:45:17
Bihar:आज बिहार दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किया गया है वही गोपालगंज के लाल बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बिहार वासियों को बिहार दिवस पर शुभकामनाएं दिया जिले के बरौली प्रखंड के बेलसंड निवासी बॉलीबुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी इनदिनों मुंबई है उन्होंने बिहार दिवस पर वीडियो जारी कर शुभकामना दिया पंकज त्रिपाठी ने कहा कि आप सभी बिहार वासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं आज 22 मार्च है बिहार सिर्फ क्षेत्रफल नही है विरासत है इतिहास है संस्कृति है वहाँ के लोगो मे है नदियों तालाबो में है सभी बिहार वासियों को मेरे तरफ से बिहार दिवस की शुभकामना अपने विरासत को संभाल कर रखिये और अपने इतिहास पर गर्व करिये यही मेरी कामना है और उत्रोक्तर बिकास करिये
0
comment0
Report
Mar 22, 2026 12:38:17
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया । इस रैली के माध्यम से जनपद में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें बालिकाओं, महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा या अपराध की स्थिति में निडर होकर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे अभियानों, जैसे 1090, 112, 181 आदि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए आत्मरक्षा एवं सतर्कता के प्रति जागरूक किया गया । फिरोजाबाद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में लगातार इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है
247
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 22, 2026 12:33:58
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलामी नमकीन सेंव के ज़ायके का विश्व स्तर पर मार्केट बड़ाने के लिए रतलाम में ODOP (एक जिला एक उत्पाद )सेमिनार का आयोजन, मंत्री काश्यप बोले, 125 साल से लन्दन जा रही रतलाम की सेंव, किसी भी बड़े ब्रांड की सेंव में नही आता रतलामी सेंव का स्वाद रतलाम में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित ओडीओपी यानी “एक जिला एक उत्पाद” सेमिनार में शहर की विश्व प्रसिद्ध नमकीन सेंव को नई पहचान और वैश्विक बाजार देने पर मंथन हुआ। इस कार्यक्रम में स्थानीय उद्योगपति, नमकीन व्यवसायी, बड़े ब्रांड के प्रतिनिधि और एफएसएसएआई के अधिकारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग मंत्री चेतन कश्यप ने कहा कि रतलामी सेंव का स्वाद किसी भी बड़े नमकीन ब्रांड से अलग और बेहतर है। उन्होंने बताया कि 125 सालों से रतलाम की सेंव लंदन तक पहुंच रही है और अब इसे दुनिया के हर कोने तक ले जाने का लक्ष्य है। बतादे की रतलामी सेंव को जीआई टैग मिलने के बाद इसकी गुणवत्ता और ब्रांड वैल्यू बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। खास बात यह है कि रतलाम की सेंव का असली स्वाद यहां के पानी और वातावरण से ही संभव है, जो इसे खास बनाता है। और इसे रतलाम के अलावा कही और तैयार नहीं किया जा सकता बाइट - चेतन काश्यप (प्रदेश सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्री
248
comment0
Report
ARAmit Raj
Mar 22, 2026 12:33:08
226
comment0
Report
Advertisement
Back to top