Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bareilly243504

तेज आवाज वाली बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, 4 बाइक सीज, 10 अवैध साइलेंसर जब्त

Mar 25, 2026 01:23:34
Balpura, Uttar Pradesh
मीरगंज । जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र में तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि उत्पन्न करने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने चार मॉडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया, जबकि दो मैकेनिक दुकानों से 10 अवैध साइलेंसर बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय कुमार के निर्देश पर मीरगंज पुलिस ने नेशनल हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार ऐसी बुलेट मोटरसाइकिलों को पकड़ा, जिनमें अवैध रूप से साइलेंसर में बदलाव कर तेज धमाकेदार आवाज उत्पन्न की जा रही थी। पुलिस ने इन सभी बाइकों को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि अभियान के तहत संदिग्ध मैकेनिक दुकानों पर भी छापेमारी की गई। इस दौरान दो दुकानों से 10 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद किए गए, जिनका उपयोग बाइकों से तेज आवाज निकालने के लिए किया जाता था। पुलिस ने साइलेंसर जब्त कर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा, पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चार व्यक्तियों का चालान भी किया। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार के अवैध मॉडिफिकेशन से न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि आम जनता को भी भारी असुविधा होती है। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति अपने वाहन में अवैध बदलाव कर ध्वनि प्रदूषण फैलाता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें और वाहनों में अवैध परिवर्तन कराने से बचें, ताकि सुरक्षित और शांत वातावरण बनाए रखा जा सके।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
JCJitendra Chaudhary
Mar 25, 2026 02:32:19
Begusarai, Bihar:बेगूसराय के सदर अस्पताल में उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी के अचानक निरीक्षण से हड़कम्प मच गया. बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जैसे ही निरीक्षण की जानकारी अस्पताल कर्मियों को मिली, नर्सों और कर्मचारियों के बीच हलचल तेज हो गई. सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार और उपाधीक्षक अखिलेश कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. निरीक्षण के दौरान आकाश चौधरी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया. उन्होंने ICU, जनरल वार्ड सहित अन्य विभागों में जाकर व्यवस्थाओं को परखा और मरीजों से सीधे बातचीत कर इलाज और सुविधाओं की जानकारी ली. मीडिया से बातचीत में चौधरी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान डॉक्टर और नर्स मौजूद थे और अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक दिखीं. मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए. सिविल सर्जन ने कहा व्यवस्था ठीक पाई गईं और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए. बेगूसराय सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं; हाल ही में गन्ना मंत्री संजय पासवान ने दौरा कर नाराजगी जताई थी. अब देखना होगा कि औचक निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में कितना सुधार होता है.
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 25, 2026 02:31:43
Siwan, Bihar:एंकर सीवान में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी है। दोनों अपराधियों को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।एसपी पूरन कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस की लगातार कार्रवाई से अपराधियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।सीवान पुलिस ने बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजी गांव के पास यह कार्रवाई की है।घायल अपराधियों की पहचान बड़हरिया निवासी रोहित शर्मा और रोहित उर्फ रिशु के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि दोनों अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।जब गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों अपराधियों के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों को कब्जे में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रोहित शर्मा पर लूट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अपराधियों के बीच दहशत का माहौल है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और इलाके में सघन अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी आपराधिक घटना को रोका जा सके।
0
comment0
Report
RNRandhir Nidhi
Mar 25, 2026 02:31:30
Gumla, Jharkhand:मंगलवारी जुलूस पर प्रशासन सख्त—गुमला में 2.77 लाख का चालान, सड़कों पर चला ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान गुमला में मंगलवारी जुलूस को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। इसी क्रम में परिवहन विभाग ने शहर में व्यापक वाहन जांच अभियान चलाते हुए नियम तोड़ने वालों पर कड़ा एक्शन लिया। जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञानशंकर जायसवाल के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर सघन जांच की गई। इस दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस, अधूरे कागजात, ओवरलोडिंग और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान रात 9 बजे तक कुल 2.77 लाख रुपये का चालान वसूला गया। खासतौर पर भारी वाहनों, जैसे हाईवा, की विशेष जांच की गई, जिसमें कई वाहन नियमों के उल्लंघन में पकड़े गए। प्रशासन के इस सख्त रुख से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया, वहीं आम नागरिकों ने इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए इसे सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी कदम बताया। परिवहन विभाग ने साफ किया है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। प्रशासन का फोकस साफ है—मंगलवारी जुलूस शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।
0
comment0
Report
RJRakesh Jaiswal
Mar 25, 2026 02:30:52
Khargone, Madhya Pradesh:निमाड़ अंचल के प्रसिद्ध गणगौर त्यौहार का सप्ताह भर हर्षौल्लास के साथ अंतिम दिन नम आंखों से बिदाई दी गई। खरगोन के कुंदा नदी तट पर सजे धजे रथ पर माता गणगौर को लेकर श्रद्धालु लोग पहुंचे। वहां महिलाओं ने गणगौर के गीत (झालरिया) गाकर गणगौर को पियर से ससुराल जाने का ढाढस बंधाया और धनियार राजा के साथ बिदाई दी। यह गणगौर पर माता पार्वती के मायके आने से लेकर सुसराल जाने का त्यौहार होता है। गणगौर को माता पार्वती का स्वरूप माना गया है। जो ज्वारे रूप में होती है। गेहूं के ज्वारे से उत्पन्न होकर नदी विसर्जन तक सात दिवस के इस त्यौहार को धूमधाम से आगवानी से लेकर नम आंखों से अंतिम दिन बिदाई होती है। सात दिनों तक खूब उत्साह होता है। क्योंकि उनकी बेटी घर आती है। नए परिधान से लेकर घर आंगन की लिपाई पोताई के साथ नाच गाना , भंडारे से भोजन प्रसादी, धानी की तमौल बाटकर बेटी आने की खुशियां सभी कुछ होने के बाद आज सातवें दिन सभी ने नम आंखों से बिदाई दी। कुंदा नदीतट पर विसर्जन किया गया।
0
comment0
Report
KSKashish Singh
Mar 25, 2026 02:17:52
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: करोल बाग के झँडेवालान हनुमान मंदिर के पास कल रात एक यात्री डबल-डेकर बस का नियंत्रण खोकर पलट जाने की घटना हुई। यह हादसा मंगलवार रात को हुआ। दिल्ली के करोल बाग में पांच लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए जब बस झँडेवालान Hanuman मंदिर के पास पलटी। बस मेट्रो लाइन के नीचे गिर गई थी। मौके पर चिल्लाहट की आवाजें सुनाई दीं और यात्री गंभीर रूप से घायल थे। दुर्घटना के समय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। बस को क्रैन से सीधा किया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल और मृतकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया। दुर्घटना का कारण तेज गति मानी जा रही है; पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिवारों को सौंपे जाएंगे। यातायात नियमों का पालन करें और अत्यधिक गति से वाहन चलाने से बचें।
506
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 25, 2026 02:17:34
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के मोठ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चचेरी बहन के अपहरण की घटना की चश्मदीद गवाह बनी बीए की छात्रा ने आरोपियों की धमकियों से डरकर जहर खा लिया। इलाज के दौरान तीन दिन बाद छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वी/ओ.1- बताया जा रहा है कि ग्राम पावई गांव निवासी कौशल किशोर अहिरवार की बेटी दीपिका और उनके बड़े भाई बलवीर की बेटी मुस्कान बीए की छात्राएं थीं। 19 मार्च को दोनों चचेरी बहनें दादा के घर से चिरगांव जा रही थीं। तभी रामनगर तिराहे से कार सवार युवक दीपिका को जबरन गाड़ी में डालकर अगवा कर ले गये। जब मुस्कान ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसका मोबाइल छीनकर जमीन पर फेंक दिया और उससे कहा अगर तूने किसी को बताया तो तेरे को भी उठा ले जाएंगे और दीपिका को लेकर फरार हो गए। घबराई मुस्कान ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना बताई, जिसके बाद परिवार ने दीपिका की तलाश शुरू की। परिजनों का आरोप है कि मुस्कान घटना की चश्मदीद गवाह है। इसलिए आरोपियों ने उसे फोन कर धमकाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसे मुंह बंद रखने को कहा और गवाही देने पर अगवा करने की धमकी दी। इन धमकियों से डरकर मुस्कान ने 20 मार्च को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान तीन दिन बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
437
comment0
Report
SDSuresh Diwakar
Mar 25, 2026 02:17:23
Rampur, Uttar Pradesh:एकतरफा इश्क: मामा बना मौत का शिकार, उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की पुलिस ने एक ऐसी वारदात का खुलासा किया है जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया, मुंह बोली मामी से एकतरफा प्यार में एक शख्स इतना अंधा हो गया कि उसने अपने ही मामा की बेरहमी से हत्या कर दी, और फिर उसे सड़क हादसा दिखाने की साजिश रच डाली। दरअसल बीते 13 मार्च की रात सैदनगर के लालपुर रोड किनारे घास में एक शव पड़ा मिला, पहली नजर में मामला सड़क दुर्घटना का लगा, लेकिन परिवार ने गले और चेहरे पर चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई। मृतक की पहचान अहमदाबाद गांव निवासी टेलर कलुवा के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम में गला घोटने से हत्या की पुष्टि हुई, और रामपुर पुलिस ने असली कातिल की तलाश शुरू की। जांच में सच चौंकाने वाला था: हत्या वीरेंद्र ने की, जो कलुवा की पत्नी को मामी कहता था लेकिन दिल में एकतरफा प्यार था। 12 मार्च को वीरेंद्र ने अपने साथी जितेंद्र के साथ मिलकर कलुवा की रेकी की, और 13 मार्च की रात तीनों ने बीयर पीने का प्लान बनाया; नशे में कलुवा को गला घोंटा गया, हत्या के बाद शव को बाइक पर बैठाकर हादसा दिखाने की योजना बनाई गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए, लेकिन पुलिस की जांच और CDR से खेल खुल गया। वीरेंद्र और जितेंद्र उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया गया, और पुलिस ने मोबाइल फोन, हत्या में इस्तेमाल मफलर और स्प्लәнडर बाइक बरामद की है।
429
comment0
Report
JJJAYESH JAGAD
Mar 25, 2026 02:16:39
Akola, Maharashtra:अकोला शहरात अवैध सावकारीविरोधात प्रशासनाची मोठी धडक कारवाई करण्यात आली आहे. प्राप्त तक्रारींच्या आधारे सहकार विभाग आणि पोलीस प्रशासनाच्या संयुक्त पथकाने शहरातील १६ ठिकाणी छापे टाकले. या कारवाईत इसार पावत्या, कोरे चेक, कोरे बॉण्ड, करारनामे, गहाण खत, सातबारा उतारे तसेच विविध महत्त्वाचे दस्तऐवज जप्त करण्यात आले असून पुढील तपास सुरू आहे. जिल्हाधिकारी वर्षा मिना, जिल्हा पोलीस अधीक्षक अर्चित चांडक, विभागीय सहनिबंधक गौतम वर्धन आणि जिल्हा उपनिबंधक गितेशचंद्र साबळे यांच्या मार्गदर्शनाखाली ही कारवाई पार पडली. अकोला व वाशिम जिल्ह्यातील सहकार विभाग आणि पोलीस विभागाच्या सुमारे १३५ अधिकारी-कर्मचाऱ्यांनी या धाडीत सहभाग घेतला.दरम्यान, सावकारांच्या त्रासाला कंटाळलेल्या नागरिकांनी आणि शेतकऱ्यांनी पुढे येऊन तक्रार नोंदवावी, असे आवाहन प्रशासनाने केले असून तक्रारदारांची ओळख गोपनीय ठेवली जाणार असल्याची माहिती देण्यात आली आहे.
512
comment0
Report
Advertisement
Back to top