Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Balrampur271210blurImage

बलरामपुर पचपेडवा थारू बाहुल्य जनजाति गांव गोड़नी में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति आज यज्ञ और भंडारे के साथ संपन्न हो गई.

MADAN LAL JAISWAL
Jun 13, 2025 13:42:41
Gainsari, Uttar Pradesh
थारू बाहुल्य जनजाति गांव गोड़नी में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति आज यज्ञ और भंडारे के साथ संपन्न हो गई. स्थानीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को संस्कार पूर्वक विद्यारंभ कराया गया. कार्यक्रम में आए सीमा सुरक्षा बल के संतोष त्रिपाठी और 50 वीं वाहिनी कंचनपुर सशस्त्र सीमा बल के महेश शर्मा का सम्मान टोली नायक श्रीराम भारती ने गुरुदेव का साहित्य और गायत्री मंत्र दुपट्टा प्रदान कर किया. चौबीस घरों में देवस्थापना कराई गई और लोगों ने व्यसन मुक्ति का संकल्प लिया. महेश शर्मा जी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि गायत्री महायज्ञ जैसे कार्यक्रमों से सीमा पर बसे गांवों में रह रहे लोगों के अंदर राष्ट्रीय चेतना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और नई ऊर्जा पैदा करती है
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement