icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ग्रामीण शिविर: 33 शिकायतें, 7 दिन में निस्तारण का निर्देश

Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर रायसिंहनगर। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत कीकरवाली एवं 66 आरबी में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया। दोनों शिविरों की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी रायसिंहनगर पूनम चंद ने की। शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं से जुड़े कुल 33 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें सर्वाधिक 24 प्रकरण राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इसके अलावा पंचायती राज विभाग के चार, सिंचाई विभाग के दो, जलदाय विभाग के दो तथा विद्युत विभाग का एक प्रकरण प्राप्त हुआ। उपखंड अधिकारी ने सभी प्रकरणों को संबंधित विभागों को मौके पर ही भिजवाते हुए सात दिवस में निस्तारण कर रिपोर्ट उपखंड कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
0
0
Report

डीडवाना-कुचामन के SHO व पुलिस के खिलाफ FIR; निष्पक्ष जांच SP निगरानी में

Noida, Uttar Pradesh:डीडवाना - कुचामन सिटी अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने चितावा थानाधिकारी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए; परिवादी विजय कुमार मेघवाल को अवैध हिरासत में रखकर मारपीट करने और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने के आरोप में निर्देश जारी हुआ. न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय वृताधिकरी के बजाय किसी अन्य निष्पक्ष अधिकारी से जांच करवाने का आदेश दिया; पूरी जांच डीडवाना-कुचामन के एसपी की देखरेख में होगी. पीड़ित के साथ हीरासत में हुई मारपीट के impart कान का पर्दा फट गया था।
0
0
Report

दिल्ली में 657.99 करोड़ सड़क सुधार परियोजनाओं को मंजूरी, जोनवार कॉम्पोजिट टेंडर पहली बार लागू

New Delhi, Delhi:दिल्ली की सड़कों के कायाकल्प को बड़ी मंजूरी, 657.99 Cr की सड़क सुधार परियोजनाओं को मंजूरी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार ने 657.99 करोड़ रुपये की सड़क सुधार परियोजनाओं को मंजूरी दी। पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली के करीब 270 किलोमीटर प्रमुख मार्गों को आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। राजधानी में पहली बार ‘जोनवार कॉम्पोजिट टेंडर प्रणाली’ लागू होगी, जिससे सड़क निर्माण और रखरखाव कार्यों में बेहतर समन्वय और गुणवत्ता सुनिश्चित होगी। परियोजना का उद्देश्य सड़कों को अधिक मजबूत, सुरक्षित और टिकाऊ बनाना है। सड़क सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। निर्माण कार्यों के दौरान धूल नियंत्रण के लिए सीएक्यूएम (CAQM) के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

करनाल में कोचिंग सेंटर-पीजी में फायर सेफ्टी निरीक्षण: 12 नोटिस, चार सौ बच्चे खतरे में

Karnal, Haryana:करनाल। दिल्ली, लखनऊ, रोहतक में हुए आगजनी के हादसे के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। फायर सेफ्टी के नियमों के लेकर लापरवाह बने हुए है कोचिंग सेंटर और PG चले रहे संचालक। दमकल विभाग ने करनाल शहर में बने एक दर्जन PG मालिकों को नोटिस जारी किए। आगजनी के हादसे लोगों की जान ले रहे हैं लेकिन इसके बावजूद फायर सेफ्टी के विषय पर अधिकतर लोग गंभीर नहीं हैं। जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद दमकल विभाग ने करनाल जिले में चल रहे कोचिंग सेंटर और PG की जांच शुरू की है। विभाग के इस एक्शन ने PG की पोल खोल दी है। दमकल विभाग के फायरमैन शौकीन सिंह ने बताया कि शहर की वजीरचंद कॉलोनी की संकरी गलियों में दर्जनों PG बने हुए हैं जिनमें सैकड़ों की संख्या में छात्र या नौकरी पेशा लोग रहते हैं। जांच के दौरान उन्हें किसी भी PG में फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं मिले। अभी तक 10 से 12 PG भवन जांचे गए हैं जिन्हें नोटिस भी दिए गए। संकरी गलियों में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनका घर यहाँ पर है; गलिया तंग होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी यहाँ नहीं आ सकती। गलियों में बने PG के अंदर करीब 400 बच्चे रहते हैं। यदि कोई हादसा होता है तो स्थिति खतरनाक हो सकती है。
0
0
Report

शिवालिक प्लांट हादसे के बाद परिवार को आजीवन वेतन मुआवजे की घोषणा

Mahasamund, Chhattisgarh:महासाम Bund: 22 मार्च को शिवालिक इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज के कर्मचारी रमेश जांगडे घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत के बाद परिजन और ग्रामीणों ने शिवालिक प्लांट के सामने मृतक का शव रखकर प्रदर्शन किया और भरण पोषण के लिए क्षतिपूर्ति की मांग की। घंटों इंतजार और विरोध प्रदर्शन के बाद प्लांट प्रबंधन ने मृतक रमेश जांगड़े के मौत की क्षतिपूर्ति देने की बात के बाद पीड़ित परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार किया। सुरक्षा के लिहाज से जिला प्रशासन ने पुलिस बल लगाया था। दरअसल परिजनों का आरोप है कि 22 मार्च को मृतक रमेश जांगडे प्लांट में काम कर रहा था इसी दौरान उसकी आंख में चोट आई, जिससे उसकी आंखें चली गई। घटना के बाद प्लांट प्रबंधन ने रमेश को इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भेजा। जहां इलाज के दौरान मृतक रमेश जांगड़े को पैरालिसिस अटैक भी आया, जिससे उसके शरीर का एक हाथ का हिस्सा काम करना बंद कर दिया। आंखों में इन्फेक्शन इतना बढ़ गया कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। तहसीलदार महासामुंद अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि प्लांट प्रबंधन के साथ परिजनों के समक्ष क्षतिपूर्ति की बातचीत हुई है; प्रबंधन पीड़ित परिवार को आजीवन वेतन की जितनी सेलरी थी, उतना देता रहेगा। और यदि मृतक की पत्नी की मौत हो गई, तो उनके बच्चों को 24 साल की उम्र तक मृतक की तरह वेतन देता रहेगा।
0
0
Report

सीतापुर में मुस्लिम युवक ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपनाया

Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में एक मुस्लिम युवक ने अपना धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया। युवक का नाम अब्दुल्ला खान था जो अब दरोगा सिंह के नाम से जाने जाएंगे। वहीं अब्दुल्ला खान का बेटा खालिद अब नितेश सिंह के नाम से जाना जाएगा। मुस्लिम धर्म को छोड़कर पिता और पुत्र ने हिंदू धर्म को अपना लिया है। बाप बेटे ने देवी माता मंदिर में मुस्लिम धर्म को छोड़कर विधि विधान से सनातन धर्म में वापसी की है। इस वापसी के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मंदिर prANGण में मौजूद रहे और और दोनों पिता पुत्र की विधि विधान से वापसी कराई गई। फिलहाल इलाके में चर्चा है कि बाप बेटे ने सनातन धर्म को अपनाया है। यह पूरा मामला तंबौर थाना क्षेत्र का है। दरोगा सिंह उर्फ अब्दुल्ला खान ने बताया कि मुझे किसी भी प्रकार का कोई प्रलोभन नहीं दिया गया है मैं स्वयं से सनातन धर्म को अपनारहा हूं।
0
0
Report
Advertisement

1975 के आपातकाल पर भाजपा-कांग्रेस में गरमा गई बहस; नेता के दावों पर बवाल

Surajpur, Chhattisgarh:देश में 1975 में लगे आपातकाल की बरसी पर सूरजपुर भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर अब सियासत गरमा गई है और कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार किया है, कांग्रेस ने भाजपा के पूर्व विधायक और पूर्व सांसद कमलभान सिंह के बयान को आड़े हाथों लेते हुए उनके सामान्य ज्ञान और राजनीतिक समझ पर बड़े सवाल खड़े किए हैं, कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा के इतने बड़े नेता को इतिहास की बुनियादी समझ भी नहीं है, क्योंकि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा कर दिया कि 1975 में न्यायपालिका पर भी आपातकाल लगाकर उसे शिथिल कर दिया गया था और न्यायाधीशों पर पाबंदियां थीं, कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा पत्रकारों के द्वारा जब उन्हें बताया गया कि न्यायपालिका आपातकाल के दायरे से बाहर और स्वतंत्र थी, तब भी वह अपनी बात पर अड़े रहे, कांग्रेस का कहना है कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर राष्ट्रपति द्वारा आपातकाल की घोषणा जैसी बातें करना और ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करना भाजपा नेताओं की आदत बन चुकी है, फिलहाल उनका यह अजीबोगरीब बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है
0
0
Report

रोहतास में उद्योग वार्ता हर सप्ताह, युवाओं को मिलेगी मदद

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। रोहतास जिला में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिया है। इसके तहत आज सासाराम के समाहरणालय में उद्योग वार्ता का आयोजन किया गया। साथ ही नया व्यवसाय शुरू करने को आसान बनाने पर भी विचार किया गया। उद्योग विभाग के द्वारा आयोजित उद्योग-वार्ता में रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने नए उद्योगों तथा नवाचार करने वाले युवाओं को संबोधित किया तथा उनसे बातचीत की। साथ ही नए उद्योग शुरू करने में जो भी समस्याएं आ रही हैं; उस पर बातचीत हुई एवं उसे जल्द से जल्द दूर करने पर बल दिया गया। जिला में अगर कोई युवा नए उद्यम शुरू करना चाहता है तो उसे किस प्रकार जिला प्रशासन मदद करेगी? इस पर भी चर्चा की गई। डीएम ने बताया कि अब प्रत्येक सप्ताह लोग से उद्योग वार्ता करेंगे और नए लोगों को भी इससे जोड़ेंगे। इसमें उद्योग विभाग काफी सक्रिय भूमिका निभा रही है।
0
0
Report
Advertisement

महाराबल पुल पर ट्रक-बाइक भिड़ंत, दो युवकों की मौत

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ थाना गभाना क्षेत्र के महाराबल पुल के पास बुधवार दोपहर ट्रक और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा करीब 12 बजे हुआ, जिसमें बाइक सवार संतोष कुमार पुत्र रामकिशन और नवनीत पुत्र भानु प्रताप निवासी नगला पदम, थाना चंडौस गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए जिला मलखान सिंह अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया तथा परिजनों को घटना की जानकारी दे दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिवारों में कोहराम मचा हुआ है
0
0
Report

चेतन चौधरी मौत केस: पिता-चाचा बोले- निर्दोष, जांच में नया मोड़

Noida, Uttar Pradesh:PUNE (MAHARASHTRA): BABULAL CHOWDHURY (FATHER OF ACCUSED CHETAN CHOWDHURY) & UDAYRAM CHOWDHARY (UNCLE, ACCUSED CHETAN CHOWDHURY) ON KETAN AGARWAL DEATH CASE दोनो बातें कर रहे थे मुझे नहीं पता क्या होगा हमें ये बताया मैं जा रहा हूं हमें नहीं पता क्यू किया है सिया के बारे में हमें नहीं पता, नाम भी नहीं पता था पहली बार पुलिस स्टेशन में देखा उसे चेतन ने बोला मैंने दक्का नहीं दिया हमने चेतन ने ये बताया मै दुर खड़ा था सिया केतन के पास खड़ी थी चेतन यही काम करता था मंग यहीं है चेतन निर्दोष है वो छूटना चाहिए हमें तब पता चला जब हम सुबह पुलिस स्टेशन गए तब बताया के मर्डर केस है हमारे परिवार को नहीं मालूम था चेतन और लड़की के बारे में किसने देखा है चेतन ने धक्का दिया है इंस्टाग्राम में एडिट कर के कुछ भी दिखा देते हैं परिवार वालो ने लड़की पर आरोप लगाया है चेतन को फसया जा रहा है
0
0
Report

गजरौला में युवक से मारपीट कर ई-रिक्शा में उठाकर ले गए दबंग

JAYDEV SINGHJAYDEV SINGHFollow5m ago
Gajraula, Uttar Pradesh:लोकेशन अमरोहा स्लग: गजरौला में युवक से मारपीट कर ई-रिक्शा में उठाकर ले गए दबंग एंकर: अमरोहा के गजरौला में चौपला चौराहे के दिल्ली रोड पर दबंगों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। तीन दबंगों ने एक युवक से मारपीट कर उसे ई-रिक्शा में लटका कर उठा लिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। VO1: गजरौला चौपला चौराहे के दिल्ली रोड पर ताज चिकन कॉर्नर के पास की घटना है। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में बैठे तीन दबंगों ने वहां खड़े एक युवक से मारपीट शुरू कर दी।_ आरोप है कि तीनों दबंगों ने युवक को पीटते हुए ई-रिक्शा में लटका लिया और उसे लेकर चले गए। दुकानदारों के मुताबिक पीड़ित युवक तिगरिया का रहने वाला है।_ रात 9:08 मिनट पर हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। दबंग युवक को कहां ले गए और उसके साथ क्या करेंगे, इसे लेकर लोगों में चर्चा है।
0
0
Report
Advertisement

काशी में मुहर्रम जुलूस के रास्ते मंदिरों की बैरिकेडिंग पर सवाल

JPJai Pal7m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:काशी में मुहर्रम जुलूस के रास्ते में आने वाले कई मंदिरों के सामने लगाई गई बांस-बल्लियों की बैरिकेडिंग। गुरुधाम चौराहा, दुर्गाकुंड, संकट मोचन मंदिर के आस-पास जुलूस के रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों पर लगाई गई बैरिकोडिंग। काशी के बदलते माहौल पर जनता ने उठाए सवाल— 'पहले भी होते थे जुलूस, तो आज मंदिरों को घेरने की नौबत क्यों आई?' सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट वायरल 'देवनगरी काशी में कैसी विडंबना, सुरक्षा के नाम पर देवालय ही घेराबंदी में'। सदियों से सौहार्दपूर्वक मनाया जाता रहा है पर्व पहली बार काशी के मंदिरों को बैरिकेड्स के पीछे देख उद्वेलित हुए लोग। प्रशासन मुहर्रम सुरक्षा व्यवस्था में जुटा, लेकिन काशी की आत्मा और परंपरा को लेकर खड़े हो रहे हैं गंभीर प्रश्न। WKT- गुरुधाम चौराहे के पास स्थित प्राचीन बाल हनुमान मंदिर के पास से लोगों से बातचीत करते हुए。
0
0
Report

नोएडा-एनसीआर गैंग के 5 शातिर गिरफ्तार, 12 मोटरसाइकिलें समेत भारी संख्या में पार्ट्स बरामद

Greater Noida, Uttar Pradesh:नोएडा-एनसीआर क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह का सूरजपुर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के 5 शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे और निशानदेही से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें और भारी मात्रा में स्पेयर पार्ट्स बरामद किए गए हैं. बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस की गिरफ्त में खड़े सूर्या उर्फ मोहन, दीपक पाल, लक्की चंदेल, आसिफ और अंकित गुप्ता शातिर किस्म के वाहन चोर हैं. सूरजपुर थाना पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना पर गुलिस्तानपुर अंडरपास के पास इस शातिर गिरोह को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो मौके से चोरी की 2 मोटरसाइकिलें और 2 अवैध चाकू बरामद हुए. इसके बाद जब पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की, तो उनकी निशानदेही पर एलजी गोलचक्कर के पास जंगलों से 10 और चोरी की बाइकें बरामद हुईं. इतना ही नहीं, पुलिस को जंगलों से करीब 5 से 6 मोटरसाइकिलों के कटे हुए पार्ट्स भी मिले हैं, जिनमें हैंडल, टायर, टंकी, शॉकर, इंजन और चेसिस शामिल हैं. आरोपी बेहद शातिर और अभ्यस्त अपराधी हैं. सूर्या उर्फ मोहन पर पहले से आर्म्स एक्ट और चोरी के 9 मामले दर्ज हैं. दीपक पाल के खिलाफ 5 आपराधिक मामले, लक्की चंदेल पर 4 मामले, आसिफ (कबाड़ी) पर पोक्सो एक्ट समेत 5 मामले दर्ज हैं और अंकित गुप्ता पर 5 मामले दर्ज हैं. यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के इलाकों में रेकी करते थे और मौका पाकर मोटरसाइकिलें उड़ा लेते थे. गिरोह का एक सदस्य आसिफ पेशे से कबाड़ी है. गाड़ियां चोरी करने के बाद उसके पार्टस को अलग-अलग कर देते थे और आसिफ की मदद से उनके पार्ट्स को बाजार में बेचकर मोटी कमाई करते थे. पुलिस फिलहाल इन सभी पांचों आरोपियों को जेल भेज रही है और इनसे आगे की पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन्होने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और इनके नेटवर्क में और कौन-कौन से कबाड़ी या खरीदार शामिल हैं.
0
0
Report

धार में मार्ग दुर्घटना: दो बाइकों की टक्कर, तीन की मौत, एक महिला घायल

Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले के मनावर-धरमपुरी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल। धार जिले के धरमपुरी थाना क्षेत्र में मनावर-धरमपुरी रोड स्थित हतनावर फाटे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार हादसे में धार जिले के बाकानेर निवासी लोकेश पिता रमेश की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सरिता गंभीर रूप से घायल हुई हैं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों की भी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। घायल महिला को 108 एम्बुलेंस की मदद से धरमपुरी के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। धरमपुरी पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है तथा मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top