icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भारी बारिश के बीच बहेड़ी में हुई PDA दलित जन पंचायत, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। ब्लेसिंग गार्डन में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से PDA जन पंचायत (दलित) का आयोजन किया गया। भारी बारिश के बावजूद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों से बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती रहे, जबकि अध्यक्षता सपा के प्रदेश महासचिव एवं बहेड़ी विधायक अता उर रहमान ने की। पंचायत को संबोधित करते हुए मिठाई लाल भारती ने कहा कि बाबा साहब को मानने के साथ-साथ उनके विचारों और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होना जरूरी है। उन्होंने भाजपा पर संविधान और आरक्षण को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि दलित समाज को एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करना चाहिए, ताकि संविधान और आरक्षण की रक्षा हो सके। उन्होंने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। विधायक अता उर रहमान ने कहा कि जनता भाजपा सरकार से छुटकारा चाहती है। महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है तथा किसानों को खाद तक नहीं मिल पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज को अलग-अलग रखने की राजनीति कर रही है। विधायक ने ग्राम भिलैया के अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा खंडित किए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा प्रतिमा दोबारा स्थापित कराने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने स्वयं पार्क का दौरा कर सोलर लाइट दोबारा लगवाई और कहा कि यदि प्रशासन प्रतिमा स्थापित नहीं कराता है तो समाजवादी पार्टी इसकी व्यवस्था करेगी। जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने पंचायत को सफल बताते हुए कहा कि इसमें बड़ी संख्या में दलित समाज के लोगों की भागीदारी हुई। वहीं जिला पंचायत सदस्य एवं बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. ब्रह्म स्वरूप सागर ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का आभार जताते हुए दलित समाज से एकजुट होकर सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी, रणवीर सिंह, सुरेंद्र सोनकर, शांति सिंह, स्मिता यादव, हाजी वफा उर रहमान, चौधरी विजेंद्र सिंह, धर्मपाल बेलदार, हरीश सागर, अरविंद सागर, नरेंद्र कोली, प्रमोद दिवाकर, राजेश सागर, रिशिपाल वाल्मीकि, राजेंद्र बेलदार, जय सिंह सागर, मनोज सागर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

नर्मदापुरम में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस ने शिकंजा कस लिया

Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस ने कसना शुरू किया है। देर रात कोतवाली पुलिस के विशेष सर्चिंग अभियान से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। बस स्टैंड परिसर में पान की दुकान के बाजू से देशी और विदेशी शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने शराब जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लगातार मिल रही अवैध शराब बिक्री की शिकायतों के बाद कोतवाली पुलिस ने देर रात शहर में विशेष सर्चिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और पान की दुकानों को खंगाला। इसी दौरान बस स्टैंड परिसर में एक पान की दुकान के बाजू से अवैध देशी और विदेशी शराब बरामद हुई। शराब जब्त कर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। शहर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित सर्चिंग और जांच की जाएगी।
0
0
Report

खगड़िया में बूढ़ी गंडक के जलस्तर बढ़ने से घरों में पानी घुसा

Khagaria, Bihar:खगड़िया में गंगा नदी के साथ बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, बूढ़ी गंडक नदी में जलस्तर बढ़ते ही खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 30 कृषणापुरी बलुआही में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से लोगों के घर में पानी घुस गया है, ऐसे में लोग अपने समान को सुरक्षित जगह पर ले जा रहे हैं, लगभग पचास से अधिक घरों में पानी प्रवेश कर गया जिसके कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है, बाढ़ पीड़ित का कहना है कि तीन दिन से पानी धीरे धीरे बढ़ रहा था जिसके कारण समान को चौकी पर रखे थे लेकिन अब पानी घर में प्रवेश कर गया ऐसे में ऊंचे जगह के लिए निकल रहे हैं, बाढ़ पीड़ितों का यह भी कहना है की घर में सांप भी निकल रहा है इसलिए डर लगता रहता है, अब प्रसासन से मदद की गुहार लगाई है。
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में बाढ़ से हजारों घर डूबे, लोग ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में लगातार बाढ़ की स्थिति काफी दिन पर दिन खतरनाक होते जा रहा है। बाढ़ के पानी ने ऐसा तबाही मचाया है कि लोग बेघर हो गया है। कुछ लोग घर में ही पानी में रहने को बेवश हो रहने हैं। वहीं बाढ़ के पानी आने के कारण चारों तरफ टापू में तब्दील हो गया है। कल तक यह गांव था लेकिन वार्ड के पानी आने से पुरी गांव पानी में समा चुका है चारों तरफ पानी ही अपनी नजर आ रहा है। इस भयावह स्थिति से लोग अब काफी परेशान होने लगे हैं। बाढ़ के पानी रहने के कारण लोग घर छोड़कर ऊंचे स्थान पर शरण लेने को मजबूर हो गया है। कुछ लोग उसे बाढ़ के पानी में रहकर गुजर रहे हैं। और कुछ लोग घर के छत पर रहने को मजबूर हैं। आपको यह तस्वीर देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे जहां बाढ़ के त्रासदी से लोग परेशान हो रहे हैं। आपको बताते चले कि बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के रचियाही गांव में पिछले 10 दिनों से बाढ़ का पानी गांव में प्रवेश कर चुका है। बाढ़ के पानी आने से तकरीबन हज़ार घरों में पानी में समा चुका है। जिससे तकरीबन हजार लोग इस बाढ़ के पानी से प्रभावित हो गए हैं। और घर छोड़कर पलायन कर रहे हैं। मुख्य सड़क पर पानी लगा हुआ है। मुख सड़क पर पानी का रफ्तार काफी खतरनाक रफ्तार है। चारों तरफ पानी ही अपनी नजर आ रहा है। वहीं लोगों ने बताया है कि 2016 का बाढ़ ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आप तस्वीरों में देख सकते किस तरह बाढ़ का पानी गांव में और मुख्य सड़क पर प्रवेश कर जाने से चारों तरफ टापू में तब्दील हो गया। लोग घर के छत पर रहने को मजबूर हो रहे हैं। जैसे तैसे रहने को मजबूर हो रहे हैं। इस बाढ़ के पानी से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। ऊंचे स्थान पर लोग अब शरण लेने लगे हैं।
0
0
Report
Advertisement

लातेहार के कोमर गांव में हाथी बिजली की तार चपेट में आकर मरा

Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के कोमर गांव में रविवार देर रात एक जंगली हाथी की मौत हो गयी. बताया जाता है कि हाथी बिजली की तार के चपेट में आ गया था जिससे उसकी मौत हुई है । इस दौरान कुछ अन्य हाथियों को भी करंट से घायल होने की सूचना है फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है ।लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत कोमर गांव के आसपास जंगली हाथियों का आतंक इन दिनों चरम पर था । जंगली हाथियों का झुंड रात होते ही गांव में घुस कर लोगों के घर और फसल को बर्बाद कर रहा था बीती रात भी हाथियों का झुंड गांव में घुस गया था । इसी दौरान एक घर के बाहर लगे बिजली के तार की चपेट में हाथियों का झुंड आ गया इस घटना में एक हाथी की मौत हो گئی । ग्रामीण बताते हैं कि रात में कई हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज आ रही थी जिससे संभावना जताई जा रही है की करंट की चपेट में कुछ अन्य हाथी भी आकर घायल हुए होंगे. हालांकि इसकी आधिकारिक सूचना नहीं है । इधर वन विभाग का ट्रैकर पप्पू महतो ने बताया कि बीती रात लगभग 15 की संख्या में जंगली हाथियों का झुंड गांव की तरफ आया था । 2 बजे रात तक उन लोगों की नजर हाथियों पर थी और हाथियों को गांव से भगा दिया गया था । लेकिन अचानक फिर हाथियों का झुंड गांव की ओर आया और एक ग्रामीण के मकई के खेत की ओर गया । यहां पहले से बिजली का तार लगाया हुआ था बिजली के तार की चपेट में आने से एक हाथी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । रेंज पदाधिकारी नंद कुमार मेहता ने कहा कि मामले की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है । उन्होंने कहा कि मृतक हाथी के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल टीम भी गठित की जा रही हैपोस्टमार्टम होने और रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी की मौत का स्पष्ट कारण सामने आएगा ।
0
0
Report
Advertisement

आजमगढ़ पुलिस ने CEIR portal से 354 मोबाइल लौटाए, 81 लाख की बड़ी सफलता

Azamgarh, Uttar Pradesh:सीईआईआर पोर्टल के जरिए करीब 81 लाख रुपये के 354 मोबाइल रिकवर, बरामद मोबाइल स्वामियों को सौंपे, लोगों के चेहरे पर खुशी। जनपद आजमगढ़ की पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में लगातार एक और बड़ी सफलता हासिल की। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सीईआईआर पोर्टल की मदद से अगस्त 2026 में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से खोए हुए 354 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किये गये। इनकी अनुमानित कीमत करीब 81 लाख रुपये बताई गई है। इस प्रकार विगत 31 माह में कुल 5770 एण्ड्रॉयड मोबाइल फोन, जिसकी कुल कीमत लगभग 13 करोड़ 76 लाख रूपये का मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। जिन्हें मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया, वहीं अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आयी। आजमगढ़ जिले में माह फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चालाया जा रहा है, जिसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा CEIR पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है। जिसके आधार पर CCNCS प्रभारी एवं.related पुलिस टीमें मोबाइल की तलाश कर उसे बरामद करती है। उसी क्रम में आज जिले के रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में SP ग्रामीण ने बरामद 354 मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की। आपको बता दें कि इस वर्ष 2026 में अब तक जिले के पुलिस ने 2133 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत 5 करोड़ 7 लाख 75 हजार रुपये की बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपी गई है। इस प्रकार विगत फरवरी 2024 से अब तक के 31 माह में कुल 5770 एण्ड्रॉयड मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 13 करोड़ 76 लाख रूपये) को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। लोगों से अपील भी किया कि अगर जिनके मोबाइल खोते हैं वह CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे ट्रेस कर उसे बरामद किया जा सके। चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक-ग्रामीण, आजमगढ़
0
0
Report

अल्मोड़ा में तेंदुए को पिंजरे में फंसाकर रेस्क्यू, ग्रामीणों में राहत

Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा में तेंदुए की बढ़ती सक्रियता से लोगों में दहशत का माहौल है। इसी बीच देवली गांव में रविवार रात तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। बारिश के बीच रात करीब 12 बजे तेंदुए के पिंजरे में फंसने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे रेस्क्यू कर लिया। देवली गांव में पिछले कुछ समय से तेंदुए की लगातार आवाजाही बनी हुई थी। तेंदुआ कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका था, जिससे ग्रामीण परेशान थे। ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया था। ग्रामीण भी पिंजरे की निगरानी कर रहे थे। रविवार रात बारिश के दौरान करीब 12 बजे तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। इसके बाद वन विभाग की टीम रात में ही गांव पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। तेंदुआ पकड़ लिए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
0
0
Report

जालौन: रात में चोरों ने घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में चोरों का आतंक, घर की कुंडी काटकर की लाखों की चोरी, देर रात चोरों ने एक घर को बनाया निशाना, कुंडी काटकर घर में दाखिल हुए चोर, सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, चूड़ियां, साड़ियां समेत लाखों का सामान किया पार, सुबह गृहस्वामी की नींद खुली तो कमरे का सामान बिखरा देख उड़े होश, चोरी की वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की, CCTV कैमरों और संदिग्ध लोगों की तलाश में जुटी पुलिस, चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल, जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के गौरा चिरैया गांव का मामला。
0
0
Report
Advertisement

अलवर नगर निकाय चुनाव: CM का रोड शो, 10 हजार समर्थकों के साथ BJP तैयारी

Alwar, Rajasthan: अलवर नगर निकाय चुनाव में आज प्रचार का अंतिम दिन है अलवर नगर निगम सहित जिले के 12 निकायों के लिए भाजपा पूरी ताकत झोंक रही है , इसी के चलते राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज अलवर में रोड़ शो भी करने वाले है इस रोड शो में मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वन मंत्री संजय शर्मा भी शामिल होंगे । मुख्य मंत्री करीब साढ़े ग्यारह बजे हेलीकॉप्टर से अलवर पहुंचेंगे , इसके बाद रोड़ शो में शामिल होने सुभाष चौक स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगे वहां मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद रोड़ शो में शामिल होंगे । रोड शो के बाद पार्टी कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक भी रखी गई है । मुख्यमंत्री का रोड शो नगर निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन रखा गया है इस दौरान अलवर नगर निगम के 65 वार्डो सहित जिले के कुल 12 निकायों के प्रत्याशी समर्थक और कार्यकर्ता शामिल होंगे , इस रोड शो में करीब दस हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है , रोड शो पुराना कटला स्थित जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर त्रिपोलिया महादेव मंदिर , बजाजा बाजार , होप सर्कस , घंटाघर चर्च रोड होते हुए मन्नी का बड़ पर समाप्त होगा । उसके बाद मुख्यमंत्री अम्बेडकर नगर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे वहां पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे , बैठक में सभी निकायों की समीक्षा भी की जाएगी । इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे ।
0
0
Report

गीतांजलि एक्सप्रेस में यात्री की मौत, परिवार और प्रशासन पर सवाल

Chaibasa, Jharkhand:चलती गीतांजलि एक्सप्रेस में यात्री की मौत, चक्रधरपुर स्टेशन पर मचा हड़कंप ब्लड कैंसर से पीड़ित 24 वर्षीय युवक मुंबई से लौट रहा था घर, ट्रेन में तेज बुखार के बाद बिगड़ी तबीयत चक्रधरपुर रेल मंडल के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मुंबई से हावड़ा जा रही गीतांजलि सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक 24 वर्षीय यात्री के शव को स्टेशन में उतारा गया। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर निवासी अल्फुद्दीन अहमद के रूप में हुई है。 जानकारी के अनुसार अल्फुद्दीन अहमद ब्लड कैंसर से पीड़ित था और इलाज के लिए अपने परिजनों के साथ मुंबई गया था। इलाज के बाद वह अपने भाई अताउर रहमान और पत्नी खालिदा खातून के साथ गीतांजलि सुपरफास्ट एक्सप्रेस से वापस कोलकाता लौट रहा था। इसी दौरान चलती ट्रेन में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई。 परिजनों के मुताबिक, यात्रा के दौरान रात करीब दो बजे अल्फुद्दीन तेज बुखार से बुरी तरह परेशान था। इसके बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ गयी और इसी बीच उसने दम तोड़ा दिया। बताया जा रहा है कि काफी देर तक उसके शरीर में कोई हलचल नहीं दिखी। इसके बाद परिजनों ने ट्रेन के टीटीई से संपर्क कर मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। गीतांजलि एक्सप्रेस के दिन के 11:35 बजे चक्रधरपुर स्टेशन पहुंचने पर रेलवे की मेडिकल टीम ट्रेन में पहुंची। मेडिकल टीम में मौजूद रेलवे चिकित्सक डॉ. नंदिनी ने यात्री की जांच की। जांच के बाद डॉक्टर ने अल्फुद्दीन अहमद को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रेल प्रशासन एवं जीआरपी द्वारा आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मौत के समय को लेकर उठे सवाल इस घटना ने कई गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। मेडिकल जांच के दौरान चिकित्सकों की ओर से प्रथम दृष्टया यह बात सामने आने की जानकारी है कि अल्फुद्दीन की मौत चक्रधरपुर स्टेशन पर ट्रेन से उतारे जाने से कई घंटों पहले हो चुकी थी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर यात्री की मौत के बाद उसका शव ट्रेन में कितनी देर तक सफर करता रहा और इस दौरान किसी को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई? मृतक के भाई ने बताया है कि उसने टीटीई से सम्पर्क कर रात दो बजे मेडिकल की मांग की थी, लेकिन जब टीटीई ने डॉक्टर बुलाने की बात कही तब गरीबी और अज्ञानता के कारण भाई ने ही घबरा कर मना कर दिया था। एक यात्री के रात के दो बजे बुखार से तड़पना और फिर 10 घंटे बाद 500 किलोमीटर दूर की यात्रा करने के बाद उसी यात्री का ट्रेन से लाश उतारना, कई गंभीर सवालों को जन्म देता है। इलाज के बाद लौट रहा था परिवार परिजनों के अनुसार अल्फुद्दीन को इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया था। वहां टाटा मेमोरियल अस्पताल में जांच के दौरान उसके ब्लड कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी परिवार को मिली थी। इलाज के बाद परिजन उसे आगे के उपचार के लिए कोलकाता लेकर लौट रहे थे। परिजनों का कहना है कि मुंबई से लौटते समय अल्फुद्दीन की हालत ऐसी नहीं लग रही थी कि अचानक उसकी मौत हो जाएगी। लेकिन यात्रा के दौरान तेज बुखार आने के बाद उसकी स्थिति तेजी से बिगड़ गई और आखिरकार चलती ट्रेन में ही उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अल्फुद्दीन की मौत वास्तव में किस समय हुई है। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे समय पर चिकित्सा सहायता मिली होती तो उसकी जान बच सकती थी। ट्रेन में यात्री की मौत की पूरी परिस्थितियां अब जांच का विषय बन गई हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top