Amroha- भाकियू संयुक्त मोर्चा ने जलाया पंजाब सरकार का प्रतीकात्मक पुतला
Amroha, Uttar Pradesh:बुधवार को भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल सिद्धू ने कहा कि संयुक्त मोर्चा ने बुधवार से एक सप्ताह तक चलने वाले धरने का ऐलान किया है।इस बीच पुलिस ने पंजाब के कई किसान नेताओं को बीती रात हिरासत में लिया था। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने चंडीगढ़ के सेक्टर -34 में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन की सरकार से अनुमति मांगी थी लेकिन भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप की झाड़ू सरकार तथा चंडीगढ़ प्रशासन ने अनुमति देने से इंकार कर दिया गया था।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
