icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244235
Navneet AgarwalNavneet AgarwalFollow8 Aug 2025, 03:13 pm

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गजरौला में मंडल कार्यकारणी की बैठक में में हुआ मंथन

Gajraula, Uttar Pradesh:शुक्रवार को खंड विकास कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की शुरूआत जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी ने पंडित दीनदयाल, भारत माता तथा पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित करके की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य पवनीत दिवाकर ने आजादी का महत्व बताते हुए गांव और शहर के प्रत्येक घर में तिरंगा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करने का आह्वान किया। ब्लाक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी ने महिलाओं को संदेश दिया कि वे आजादी के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं और अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अवश्य फहराएं।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जमशेदपुर में अवैध महुआ शराब की 330 लीटर बरामद, दो गिरफ्तार

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार की डिक्की से 330 लीटर महुआ शराब बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, बागबेड़ा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कार के जरिए अवैध महुआ शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जगन्नाथपुर मोड़ के पास वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। कार की डिक्की से महुआ शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास विशाल उर्फ छोटू और धीरेन तांती के रूप में हुई है। दोनों सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर कुल 330 लीटर महुआ शराब बरामद की गई है। बरामद शराब को सिदगोड़ा इलाके में ले जाकर सप्लाई करने की तैयारी थी। फिलहाल पुलिस शराब के स्रोत और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। मामले में दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा。
0
0
Report
Advertisement

भागलपुर में बाढ़ से 9 लाख आबादी प्रभावित, राहत कार्य तेज

Naya Chak, Bihar:भागलपुर जिले में 15 प्रखंडों के 456 गांवों की कुल 9 लाख 15 हजार 781 आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 73,090 परिवारों को सहायता प्रदान की गई है तथा 24,812 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 123 नावों के माध्यम से राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं। SDRF दियारा इलाकों से लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों तक पहुँचा रही है। हजारों की आबादी अभी भी जलकैदी बने हुए हैं। गंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा है। गंगा वर्तमान में भागलपुर में 34.17 मीटर पर बह रही है जो खतरे के निशान से 49 सेंटीमीटर ऊपर है। नाथनगर के दियारा इलाके में हजारों लोग छतों पर या टिन शेड के छतों पर रह रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर वो घर छोड़ कर जाएंगे तो सामान चोरी हो जाएगा। दियारा के दर्जनों गांवों से हजारों लोग पलायन कर ऊंचे स्थानों पर जा चुके हैं जो नहीं गए वह जलकैदी बने हुए हैं। गंगा का घटता जलस्तर उन लोगों के लिए राहत की बात है।
0
0
Report

मालपुरा नगरपालिका, डिग्गी व लाम्बाहरिसिंह में मतगणना शुरू: सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) टोंक के मालपुरा से खबर नगरपालिका मालपुरा, डिग्गी व लाम्बाहरिसिंह के चुनाव 2026 की कुछ ही देर में शुरू होगी मतगणना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालपुरा में शुरू होगी मतगणना सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम जयपुर भीलवाड़ा स्टेट हाईवे पर आवागमन किया बंद डीवाईएसपी आशीष प्रजापत लगातार सुरक्षा व्यवस्थाओं का ले रहे जायजा नगरपालिका मालपुरा की पांच टेबल पर 12 राउंड में होगी मतगणना नगरपालिका डिग्गी की चार टेबल पर सात राउंड में होगी मतगणना नगरपालिका लाम्बाहरिसिंह की चार टेबल पर पांच राउंड में होगी मतगणना
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

कोडरमा घाटी के मेघातरी कालीमंडा के पास देर रात टेलर टक्कर में एक चालक की मौत

Koderma, Jharkhand:कोडरमा घाटी के मेघातरी कालीमंडा के समीप रविवार की देर रात करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां दो टेलर के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक टेलर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेलर चालक का शरीर दो हिस्सों में बंट कर अलग हो गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक टेलर की केबिन में काफी देर तक फंसा रहा। इधर, घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव का कार्य चलाया। दोनों टेलर रांची की ओर से आ रहा था और कोडरमा के रास्ते बिहार की ओर जा रहा था। इधर कोडरमा घाटी में दोनों टेलर एक दूसरे के आगे-पीछे चल रहे थे। इसी दौरान कोडरमा घाटी के मेघातरी के समीप एक ढलान वाली जगह पर पीछे से आ रही टेलर का ब्रेक फेल हो गया और टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के दुकानदार और ग्रामीण जो गहरी नींद में सो रहे थे, उनकी नींद खुल गई और वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। इधर हाईवे पेट्रोलिंग के द्वारा मृतक व घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। जहाँ घायल का इलाज जारी है। फिलहाल मृतक और घायल की पहचान नहीं हो पाई है।
0
0
Report

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में 10 दिवसीय महोत्सव की शुरुआत आज से हुई। एंकर - इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव की आज से शुरुआत हुई, जहां आज सुबह से वैदिक मंत्रचार और विधि विधान के साथ शुरुआत हुई, जहां आज भगवान खजराना गणेश को सवा लाख मोदक का भोग लगेगा तो वही अलग-अलग दिन अनुष्ठान चलते रहेंगे। मंदिर को भव्य और दिव्य रूप से सजाया गया है जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सुबह से ही न सिर्फ खजाना गणेश मंदिर बल्कि शहर के अलग-अलग मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार देखने को मिल रही है। मैं मंदिर प्रशासन का अनुमान एक लगभग 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की खजराना गणेश के दर्शन करेंगे।
0
0
Report

बारिश में गरीब का आशियाना गिरा, मलबे में सामान बह गया; ग्रामीण मायूस

Ansar Nagar, Jharkhand:बारिश में गरीब का आशियाना गिरा, मलबे में सामान बह गया; ग्रामीण मायूस चतरा : चतरा के प्रतापपुर प्रखंड से एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है, जहां लगातार बारिश ने एक गरीब परिवार का आशियाना छीन लिया। मामला प्रतापपुर प्रखंड के सिदकी पंचायत के जीराबार गांव का है। जहां सेराज मियां का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार के एक भी सदस्य घर में नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घर गिरने से अंदर रखा अनाज, चावल, गेहूं, आटा, चारपाई समेत हजारों रुपये का घरेलू सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। अब सेराज अपनी पत्नी संजीदा बीबी और परिवार के साथ अपने भतीजे के घर में रहने को मजबूर हैं। पीड़ित का कहना है कि लंबे समय से आवास योजना के लिए दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन पक्का मकान आज तक नहीं मिला। वहीं मुखिया सुरेश राम ने कहा कि आपदा राहत के तहत मुआवजा और आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। बाइट 1 :भुक्तभोगी सेराज मिंया。 बाइट 2: मोहम्मद नसीम, ग्रामीण。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top