icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चतरा में गिट्टी गिरने से युवक की मौत, महावीर चौक पर जाम; मुआवजे के आश्वासन पर हटे प्रदर्शन

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा: सड़क पर गिट्टी गिराने के कारण हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने महावीर चौक को जाम कर दिया। पुलिस और भारती समाज के जिलाध्यक्ष की पहल के बाद उचित मुआवजे के आश्वासन पर जाम हटाया गया। मृतक सोमर भारती के परिजनों का आरोप है कि 11-12 दिन पहले लिप्ता-कुबड़ी इलाके में सड़क पर गिट्टी गिराकर छोड़ दी गई थी। इसी गिट्टी पर फिसलकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हुई और सोमर भारती की मौत हो गई। घटना के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से गुस्साए लोगों ने आज महावीर चौक पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके और भारती समाज के जिलाध्यक्ष उमेश भारती के समझाने-बुझाने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। प्रशासन अब मामले की जांच कर रहा है।
0
0
Report

पटना बिक्रम में पेड़ से युवक का शव, प्रथम दृष्टया आत्महत्या

Danapur, Bihar:पटना के बिक्रम में बालाजी मंदिर के पास पेड़ से 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. मृतक की पहचान जानीपुर थाना क्षेत्र के महंगूपुर निवासी मुकेश प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है. सुबह करीब सात बजे स्थानीय लोगों ने पेड़ से शव लटका देखा, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. बताया जा रहा है की मृतक राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करता था मृतक बिट्टू के परिजनों के अनुसार, बिट्टू कुमार राजमिस्त्री के साथ मजदूर के रूप में काम करता था. बताया गया कि घटना से पहले उसने अपने एक दोस्त के मोबाइल पर फोन कर बातचीत की थी. बातचीत के दौरान उसने अपने दोस्त को बिक्रम के जंगल में होने की बात बतायी थी. इसके कुछ समय बाद ही बालाजी मंदिर के समीप पेड़ से उसका शव लटका मिला. युवक का शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी और युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस उसके परिजनों और दोस्तों से भी जानकारी जुटा रही है और सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. पालीगंज डीएसपी 2 पंकज शर्मा ने बताया की प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि मौत के कारणों को लेकर पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेग
0
0
Report
Advertisement

किशनगंज के भूतनाथ धाम में मंत्री के नेतृत्व में सफाई अभियान और वृक्षारोपण

Kishanganj, Bihar:किशनगंज के ऐतिहासिक भूतनाथ धाम शिव मंदिर परिसर में आज बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भूत नाथ बाबा के मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।उन्होंने इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया।मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम पूरे देश में चल रहा है। जो 17 अक्टूबर तक यह कार्यक्रम चलेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता और देश के लोग,जनता की सुख दुख में शामिल हो रहे है।इस अभियान के तहत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, बिहार सरकार के द्वारा कायाकल्प अभियान चलाया जा रहा है。
0
0
Report

ANTF ने 25 हजार के इनामी तस्कर निम्बाराम को दबोचा; फरार अपराधी पर शिकंजा

Jaipur, Rajasthan:जयपुर ANTF नशे के सौदागरों पर लगातार कसता शिकंजा ऑपरेशन ‘मारामन’ के तहत ANTF ने 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर निम्बाराम उर्फ निमाराम को दबोचा 3 साल से फरार चल रहे निम्बा राम को चित्तौड़गढ़ के जोगणिया माता क्षेत्र से किया गिरफ्तार। ANTF के गठन के एक साल पूरे होने से पहले 100वें फरार इनामी अपराधी को दबोचा जोगणिया रिसॉर्ट में डोडा-पोस्त की बड़ी डील को लेकर मीटिंग की सूचना पुलिस को देखते ही होटल की दीवार फांदकर खेतों में भागा आरोपी करीब 1-2 किलोमीटर तक पीछा करती रही ANTF टीम जोगणिया माता मंदिर चौक में गवरी नृत्य की भीड़ में छिपा भीड़ से निकलकर दोबारा भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर दबोचा आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 26 गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज NDPS, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में केस ANTF आईजी विकास कुमार के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा था और फरारी के दौरान भी तस्करी में सक्रिय रहा।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद दुर्गापूजा: ट्रैफिक मैनेजमेंट और सुरक्षा के लिए पुलिस ने तेज की तैयारी

Dhanbad, Jharkhand:दुर्गापूजा के दौरान धनबाद में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने और शहर को जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। जिले के एसएसपी प्रभात कुमार ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दुर्गापूजा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा धनबाद पुलिस मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुर्गापूजा में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और जाम की समस्या को लेकर कहा कि पूजा के दौरान सबसे बड़ी चुनौती ट्रैफिक मैनेजमेंट की होती है। इसे ध्यान में रखते हुए धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं ट्रैफिक व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आईजी ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों के डीएसपी और थाना प्रभारियों को भी अपने-अपने इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालु पंडालों तक पहुंचने में परेशानी न हो और शहर में आवागमन सुगम बना रहे। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखते हुए दुर्गापूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई जा सके।
0
0
Report

नालंदा में जीउतिया पर्व के दिन नदी में डूबकर दो बच्चों की मौत

Nalanda, Bihar:नालंदा में जिउतिया पर्व के दिन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। पहली घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के बियाबानी गांव की है, जहां 14 वर्षीय मोहित राज अपनी मां के साथ पंचाने नदी में स्नान कर रहा था। स्नान के दौरान गहरे पानी में चला जाने से मोहित डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दूसरी घटना मानपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव की है, जहां 12 वर्षीय पूनम कुमारी जीराइन नदी में डूब गई। बताया गया कि जितिया पूजा को लेकर परिवार के सदस्य नदी में स्नान कर रहे थे। घर लौटने के बाद पूनम के नहीं मिलने पर खोजबीन शुरू हुई। राहगीरों ने नदी में बच्ची को डूबा देखा और परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों ने बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। दोनों घटनाओं की सूचना पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ अस्पताल भेज दिया। जिस मां ने अपने बच्चों की लंबी आयु के लिए जीउतिया पर्व किया आज उसी बच्चे के मौत पर दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
0
0
Report

बल्लभगढ़ के आजाद नगर में घर पर हमला; CCTV कैमरा तोड़कर ले गए आरोपी

Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़ में घर पर हमला, CCTV कैमरा तोड़कर ले जाने का आरोप तिगांव रोड स्थित आजाद नगर में वारदात, CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना; पीड़ित परिवार ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग फरीदाबाद: बल्लभगढ़ के तिगांव रोड स्थित आजाद नगर में एक घर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले विक्की और उसके साथ आए लोगों ने घर पर हमला किया और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर अपने साथ ले गए。 बताया जा रहा है कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई और घटना के पीछे की वजह को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है。
0
0
Report
Advertisement

घरौंडा मंडी में धान खरीद नहीं, किसानों ने सरकार के दावों के विरोध में पुतला फूंका

Karnal, Haryana:करनाल के घरौंडा में धान की सरकारी खरीद नही होने से नाराज किसानों ने घरौंडा अनाज मंडी में मार्केट कमेटी कार्यालय पर जड़ा ताला, सरकार का पुतला फूंक कर जताया विरोध । किसानों का आरोप धान खरीद को लेकर बोला जा रहा है झूठ, प्रदेश में एक भी किसान को धान का भुगतान नहीं हुआ । सरकार के ऐलान के अनुसार 29 से सितंबर से मंडियों में धान की सरकारी खरीद शुरू है जबकि किसान इन दावों को झूठ बता रहे है । धान की खरीद नहीं होने से गुस्साए किसानों घरौंडा अनाज मंडी में प्रदर्शन किया । नारेबाजी करते हुए किसान मार्किट कमेटी कार्यालय पहुंचे और मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया । भारतीय किसान यूनियन के नेता जगदीप औलख ने कहा कि मंडियों धान की खरीद नहीं हो रही । किसान कई कई दिनों से मंडियों में पड़ी अपनी फसल बिकने का इंतजार कर रहे है । फसल में नमी की मात्रा अधिक बता कर अधिकारी खरीद नहीं करते जबकि फसल में नमी की मात्रा 17 प्रतिशत से कम आ चुकी है । राइस मिलर का रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा इसलिए वे मंडी नहीं आ रहे । किसानों को परेशान कर धान को कम दामों पर लूटने की तैयारी की जा रही है। किसानों ने बताया कि सीजन शुरू हो चुका है बावजूद इसके फसल पोर्टल पर वेरिफाइड नहीं हुई है , किसानों को गेटपास नहीं मिल रहे । सरकार ने प्रति एकड़ 25 क्विंटल की लिमिट लगा कर किसान को तंग करने का काम किया है । किसानों ने ऐलान किया कि जब खरीद शुरू नहीं होती उनका धरना जारी रहेगा । बाइट किसान
0
0
Report

बल्लभगढ़ में पोक्सो केस: लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के बल्लभगढ़ ज़ोन से पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2025 में दर्ज हुए पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में दिखाई दे रहा यह वही आरोपी है जो 2025 से ए पोक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। बता कीमामला वर्ष 2025 का है एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की मां की शिकायत पर दर्ज हुआ था। इस मामले में कुल 3 आरोपी शामिल थे। पकड़ा गया आरोपी बादल (22 वर्ष) है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में चावला कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। मामले के 2 आरोपियों को वर्ष 2025 में ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि बादल लगातार फरार चल रहा था साइबर सेल और पुलिस टीम ने लोकेशन ट्रैक करके आरोपी को चावला कॉलोनी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक बल्लभगढ़ के DCP प्रतीक अग्रवाल के सख्त निर्देशों पर साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को रात में उसके घर से पकड़ा गया। आरोपी यहां अपने माता-पिता के साथ किराए पर रह रहा था। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई में जुटी है。
0
0
Report

टोंक में सचिन पायलट का भव्य रोड शो शुरू, स्वागत की तैयारियाँ जोश

Kota, Rajasthan:Tonkसचिन पायलट पहुंचे टोंक, शहर में निकलेगा भव्य धन्यवाद रोड शो हुआ शुरू छावनी चौराहे से शुरू होगा सचिन पायलट का रोड शो घंटाघर, सुभाष बाजार होते हुए आगे बढ़ेगा काफिला पाँच बत्ती, काफिला बाजार, नौशे मियां का पुल और बड़ा कुआं से गुजरेगा रोड शो अग्रवाल धर्मशाला रोड, सवाई माधोपुर चौराहा होते हुए गोयल हॉस्पिटल पहुंचेगा काफिला हाईवे स्थित निजी होटल में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कई कांग्रेस नेता रोड शो में होंगे शामिल रोड शो के बाद नव निर्वाचित पार्षदों से भी संवाद करेंगे सचिन पायलट शहर में जगह-जगह पायलट के स्वागत की तैयारियां, कार्यकर्ताओं में उत्साह
0
0
Report
Advertisement

तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला: छह महीनों में बिहार की अर्थव्यवस्था बिगड़ेगी

Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की वित्तीय स्थिति, बाढ़ राहत, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला है तेजस्वी यादव ने दावा किया कि आने वाले छह महीने में बिहार की आर्थिक स्थिति और बदतर होने वाली है और राज्य में भयंकर वित्तीय संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनावी घोषणाओं के चक्कर में राज्य का खजाना खाली कर दिया है और अब विभागों तथा आपदा राहत के लिए भी पर्याप्त पैसा नहीं है तेजस्वी ने कहा कि बिहार कर्ज के सहारे चल रहा है। उनके मुताबिक, राज्य में महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी पहले से गंभीर मुद्दे हैं और आने वाले समय में अपराध तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बिगड़ सकती है। वही तेजस्वी यादव के बयान के बाद सियासत भी शुरू हो गई बिहार सरकार का मंत्री श्रवण कुमार ने कहा क्या तेजस्वी यादव भविष्य करता बन गए हैं महागठबंधन के जो बड़े नेता हैं राहुल गांधी उनकी सोनिया गांधी जो मम्मी है उनका भविष्यवाणी चाहिए नहीं रहा है तो इनका क्या भविष्यवाणी चलेगा जो चुनाव में 25 सीट जीत पाए हैं और यही भाषा ने 25 सीट पर ला दिया है सरकार का कोई बुरा हाल है नहीं है सरकार पूरी तरह से इंटरेक्ट है और एनडीए पूरी तरह से इंटरेक्ट है बीजेपी के विधायक संजय पांडेय ने कहा की आज तक नेता क्रिकेटर बन और अब जो है भविष्यवाणी कर भी बन गए आने वाले दिनों में जरूर इनका कोई प्लानिंग है और कुछ करने वाले हैं जिस तरह से वह बिहार को लेकर भविष्यवाणी कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन में बिहार का विकास हो रहा है भविष्य में भी होगा बिहार अब पुराने दिनों को दोहराने वाला नहीं है नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में अभी बिहार में विकास किया सम्राट चौधरी जी का नेतृत्व में भी विकास कर रहा है तेजस्वी यादव जिस तरह से दावा कर रहे हैं उससे लगता है कि कोई प्लानिंग कर रहे हैं भविष्य करके बिहार को रसातल मैं ले जाना चाहते हैं
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ डीएसटी ने 25 हजार के इनामी समेत दो आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्टल बरामद

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ डीएसटी और सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी सद्दाम हुसैन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल मय मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी सद्दाम के खिलाफ चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, अजमेर और उदयपुर में डकैती और चोरी के कुल 19 मामले दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी रज्जाक मोहम्मद के खिलाफ भी चोरी के चार प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिनोता चौकी के सामने नाकाबंदी कर दोनों को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बैंक में ग्राहक बनकर पैसे निकालने वालों की रेकी करते और बाहर निकलने पर लूट की वारदात करते थे.
0
0
Report

सीहोर के रोला में जमीन विवाद पर हिंसक भिड़ंत, महिला घायल

Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर जिले के रोला गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में एक महिला घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बिजोरी गांव के कुछ लोगों ने अचानक उनके साथ मारपीट की, जिसमें महिला भी घायल हुई। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। परिवार की मांग है कि मारपीट करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। वहीं इस घटना पर एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top