icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
502103
GNGajjala Nagesh GoudFollow16 Jun 2024, 11:31 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खेत देखने गए किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

VKVasim KhanFollow3m ago
Muhammadabad, Uttar Pradesh:

मुहम्मदाबाद गोहना स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में रैकड़ मोड़ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर सोमवार सुबह करीब सात बजे खेत देखने गए किसान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नोनियापुर निवासी बेचू चौहान (60) सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे किनारे अपने धान के खेत की फसल देखने गए थे। भुजही मोड़ की ओर से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों के मुताबिक मृतक का इकलौता पुत्र चंद्रभान दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता है। घर पर केवल मृतक की वृद्ध पत्नी और बहू हैं। परिवार की जीविका खेती पर ही निर्भर थी। कोतवाली प्रभारी के के वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक्सप्रेसवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

0
0
Report

POCSO एक्ट को लेकर जागरूकता शिविर,आर्य कन्या इंटर कॉलेज बालिकाओं को दी गुड ओर बार टच की जानकारी

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow5m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में , जजों ने दी कानूनी जानकारी सहारनपुर में POCSO Act 2012 को लेकर एसडी इंटर कॉलेज चकरौता रोड और आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटिया महल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुए। जिला न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिला जज श्रेय शुक्ला, प्रबोध कुमार वर्मा और मोहित शर्मा तथा सिविल जज (सीडि.)/पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आशुतोष तिवारी ने छात्र-छात्राओं को बाल यौन अपराधों से सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, ऑनलाइन उत्पीड़न और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बच्चों को गलत व्यवहार की जानकारी तुरंत अभिभावक, शिक्षक या विश्वसनीय व्यक्ति को देने के लिए जागरूक किया। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूकता संदेश दिया।
0
0
Report

मैहर में पत्नी हत्या: अदालत ने रामचरण बंसल को आजीवन कारावास सुनाया

Maihar, Madhya Pradesh:मैहर के रामगढ़ में पत्नी की हत्या के मामले में अदालत का बड़ा फैसला, प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के मुकरने के बावजूद परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पति दोषी करार, पीछे छूट गए दो मासूम बच्चों के लिए प्रतिकर की कार्रवाई के निर्देश। पत्नी के चरित्र पर संदेह ने एक परिवार को तबाह कर दिया। शक के चलते पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। अब करीब दो साल बाद इस मामले में अदालत ने आरोपी पति को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 1 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। पूरा मामला मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामगढ़ का है। अभियोजन के मुताबिक, 12 सितंबर 2024 की रात रामचरण बंसल ने अपनी पत्नी ज्योति बंसल के चरित्र पर संदेह करते हुए उसके साथ विवाद किया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने बांस के डंडे और भारी वस्तु से पत्नी के साथ गंभीर मारपीट की। इस दौरान ज्योति के सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सुनवाई द्वितीय अपर सत्र न्यायालय अमरपाटन में हुई। 30 सितंबर 2026 को न्यायाधीश विवेक सक्सेना ने फैसला सुनाते हुए आरोपी रामचरण बंसल को आजीवन कारावास और 1,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। इस मामले में अभियोजन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक पंकज पटेल ने पक्ष रखा। इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि ज्योति बंसल अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। इनमें एक की उम्र लगभग 6 वर्ष और दूसरे की करीब 2 वर्ष बताई गई है। मां की मौत और पिता को सजा मिलने के बाद दोनों बच्चे वर्तमान में अपनी बुआ श्रीमती कमला बंसल के संरक्षण में रह रहे हैं। बच्चों के भविष्य, पालन-पोषण और शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हुए अदालत ने मामले को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतना को भेजा है। साथ ही बच्चों को उचित पीड़ित प्रतिकर दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

गाजीपुर गोलीकांड: मनोहर यादव को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना

Ghazipur, Uttar Pradesh:g a z i p u r गोलीकांड के दोषी मनोहर यादव को उम्रकैद, 50 हजार का जुर्माना भी—अदालत ने सुनाया फैसला 2021 के बहुचर्चित गोलीकांड में अदालत का बड़ा फैसला, मनोहर यादव को हत्या का दोषी करार प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह की अदालत ने अभियुक्त मनोहर यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई अदालत ने हत्या के मामले में 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया, जिसमें आधी राशि वादी शीला देवी को दी जाएगी 24 मार्च 2021 को बरियाबाद थाना क्षेत्र में सर्वेश यादव और उसके साथी दीपक यादव पर गोली चलाने का आरोप था अभियोजन के मुताबिक मनोहर यादव ने सर्वेश के पेट में गोली मारी थी, जबकि दीपक यादव के हाथ में गोली लगी थी मामले में अभियोजन की ओर से 14 गवाह पेश किए गए, हालांकि घायल दीपक ने हमलावर की पहचान करने से इनकार किया था अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर मनोहर यादव को दोषी माना; आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में भी दो साल की सजा और 5 हजार रुपये जुर्माना करीब साढ़े पांच साल पुराने इस मामले में फैसला आने के बाद हत्या के दोषी मनोहर यादव को अब उम्रकैद की सजा भुगतनी होगी गाजीपुर के बरियाबाद थाना क्षेत्र के बहुचर्चित गोलीकांड में अदालत ने अभियुक्त मनोहर यादव को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। शक्ति सिंह, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, गाजीपुर की अदालत ने यह फैसला सुनाया। अभियुक्त पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। दरअसल मामला 24 मार्च 2021 का है। शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह के मुताबिक सर्वेश यादव और उसका मित्र दीपक यादव बीयर की दुकान पर सेल्समैन के रूप में काम करते थे। दोनों सादात से अपने गांव की तरफ लौट रहे थे। गांव के पास सड़क पर पहुंचते ही आरोप है कि मनोहर यादव ने सर्वेश यादव के पेट में गोली मार दी, जबकि दीपक यादव के हाथ में गोली लगी। घटना की सूचना मिलते ही सर्वेश की मां शीला देवी मौके पर पहुंचीं। अभियोजन के अनुसार गंभीर रूप से घायल सर्वेश ने अपनी मां से कहा कि मनोहर यादव ने उसे गोली मारी है। यही बयान मुकदमे में अभियोजन के लिए अहम कड़ी बना। इस मामले में अभियोजन के ओर से कुल 14 गवाह पेश किए गए। हालांकि घायल गवाह दीपक यादव ने अदालत में हमलावर को पहचानने से इनकार किया और कहा कि मौके पर मौजूद लोगों के चेहरे ढके हुए थे। इसके बावजूद अभियोजन ने अन्य साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अपना पक्ष रखा। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और बयानों के आधार पर मनोहर यादव को हत्या यानी धारा 302 के तहत दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है, जिसमें से आधी राशि मुकदमा वादी शीला देवी को दिए जाने का आदेश है। इसके अलावा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत भी अभियुक्त को दो वर्ष के कारावास और 5 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। करीब साढ़े पांच साल पुराने इस गोलीकांड में अदालत का फैसला आया है और हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा मिली है।
0
0
Report
Advertisement

सागर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Sagar, Madhya Pradesh:सागर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन.. एंकर/ आज देश भर में हुए कांग्रेस के प्रदर्शनों के बीच सागर में भी कांग्रेसियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और चुनाव आयोग के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल किया। बड़ी संख्या में जमा हुए कांग्रेसियों ने चुनाव आयुक्त का पुतला जलाने की कोशिश की तो इस दौरान पुलिस से झड़प हुई और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा जिसमें कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आई है जबकि पुलिस ने भीड़ को अलग करने के लिए वाटर कैनन का उपयोग भी करना पड़ा। यहां कांग्रेसियों मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है।
0
0
Report

बाढ़ में बहकर आये कछुए की पीठ पर अंग्रेजी अक्षर देखकर लोग चौंके, वायरल वीडियो

Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में बाढ़ के पानी मे आये एक कछुवा को ग्रामीणों ने पकड़ लिया कछुआ के पीठपर अंगेजी के अक्षर देखकर लोग हैरान हो गए कुछ लोगो ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसके बाद कछुआ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है सदर प्रखंड के सिहोरवा में मछली मारने गए ग्रामीण को कछुवा मिला,बाढ़ के पानी के साथ बहकर पहुंचे इस कछुए को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। कछुए की पीठ पर बनी प्राकृतिक पीले रंग की धारियां और चिह्न लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं。 कछुए की कठोर पीठ पर बने ये चिह्न दूर से देखने पर अंग्रेजी वर्णमाला के ‘A, B, C, D’ समेत कई अक्षरों जैसी आकृतियां दिखाई दे रही हैं। कछुए की पीठ की यह अनोखी बनावट देखकर स्थानीय लोग हैरान हैं और इसे देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है。
0
0
Report

हरली गांव में अवैध शराब के बड़े जखीरे पर छापेमारी, गिरफ्तार मकान मालिक

Hazaribagh, Jharkhand:दुर्गापूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर दारू थाना क्षेत्र के सामने स्थित हरली गांव में एक मकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। सहायक आयुक्त, उत्पाद विभाग, हजारीबाग के अनुसार कार्रवाई में कुल 251 पेटी शराब जब्त की गई है। बरामद शराब में रॉयल चैलेंज, रॉयल चैलेंज गोल्ड, रॉयल स्टैग और ऑफिसर्स च्वाइस समेत अलग-अलग ब्रांड की शराब शामिल है। मामले में मकान मालिक लक्ष्मण प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है, जबकि सरवण सोड़ी और धनेश्वर महतो की तलाश जारी है। अलग-अलग ब्रांड मिलाकर तैयार हो रही थी शराब। सहायक आयुक्त, उत्पाद विभाग के अनुसार हरली गांव में जिस स्थान पर छापेमारी हुई, वहां शराब को अलग-अलग ब्रांड के नाम से तैयार और भंडारित किए जाने के संकेत मिले हैं। बरामद सामग्री में 110 पेटी रॉयल चैलेंज और 57 पेटी रॉयल चैलेंज गोल्ड शामिल हैं। इसके अलावा रॉयल स्टैग, ऑफिसर्स च्वाइस समेत अन्य ब्रांड की शराब भी बरामद हुई है। छापेमारी के दौरान शराब की पैकिंग से जुड़ी सामग्री और बड़ी संख्या में ढक्कन भी मिले हैं। इससे जांच टीम को यह पता लगाने में मदद मिल रही है कि यहां शराब को किस तरीके से तैयार कर बाजार तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही थी। Giridih से शराब आने की बात, जांच में जुटा विभाग। सहायक आयुक्त के मुताबिक गिरफ्तार मकान मालिक लक्ष्मण प्रसाद ने पूछताछ में शराब को गिरिडीह क्षेत्र से लाए जाने की जानकारी दी है। हालांकि विभाग अभी इस दावे की जांच कर रहा है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि शराब वास्तव में कहां तैयार हुई, हरली तक किस माध्यम से पहुंची और इसके पीछे आपूर्ति करने वाले कौन-कौन लोग हैं। सहायक आयुक्त ने कहा कि जांच में जो भी लोग इस अवैध कारोबार से जुड़े पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तीन लोगों को बनाया गया आरोपी, एक गिरफ्तार। मामले में सरवण सोड़ी, लक्ष्मण प्रसाद और धनेश्वर महतो को आरोपी बनाया गया है। इनमें लक्ष्मण प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सरवण सोड़ी और धनेश्वर महतो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई में सब-इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार और कुलदीप कुमार समेत संबंधित टीम शामिल रही। विभाग अब आरोपियों से जुड़े संभावित ठिकानों और संपर्कों की भी जानकारी जुटा रहा है। पहले भी कार्रवाई के दायरे में आ चुके हैं कुछ नाम। सहायक आयुक्त ने बताया कि करीब छह महीने पहले भी कुछ लोगों के खिलाफ विभागीय मुख्यालय स्तर से कार्रवाई की गई थी। उस कार्रवाई से जुड़े लोगों में धनेश्वर महतो समेत कुछ अन्य नाम भी सामने आए थे। अधिकारी ने कहा कि इस मामले में अन्य संदिग्धों के नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किए जा रहे हैं। जांच आगे बढ़ने के बाद उनकी भूमिका स्पष्ट होने पर कार्रवाई की जाएगी। राजस्व नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई। सहायक आयुक्त, उत्पाद विभाग ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार से सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। हरली में मिली बड़ी मात्रा को विभाग की महत्वपूर्ण कार्रवाई बताते हुए उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े अन्य लोगों और शराब के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। छापेमारी के बाद अब विभाग यह भी जांच कर रहा है कि बरामद शराब को किन इलाकों में भेजने की तैयारी थी और इसके पीछे कितने लोग काम कर रहे थे। 251 पेटी शराब की बरामदगी को देखते हुए मामले में आगे और खुलासे की संभावना जताई गई है.
0
0
Report
Advertisement

JPSC-JSSC reforma मंच ने 18 अक्टूबर तक सरकार से परिणाम नहीं मिलने पर महापंचायत का संकेत दिया

Ranchi, Jharkhand:Jpsc jssc रिफॉर्म मंच की प्रेस वार्ता। छात्र नेता रविंद्र पासवान ने कहा कि हमलोग आंदोलन रद्द जांच और रिफॉर्म।की मांग कर रहे थे। सरकार ने सभी परीक्षा को रद्द किया। रिफॉर्म पर सरकार ने कहा कि कमेटी बनाई जाएगी। लेकिन 2 महीना का समय हमलोगों ने सरकार को दिया था। 18 अक्टूबर को हमारा अल्टीमेटम खत्म होगा। लेकिन आज तक रिफॉर्म से संबंधित आज तक सरकार ने कुछ नहीं किया। हमार मांग था कि आउटसोर्सिंग एजेंसी परीक्षा नहीं ले। रिजल्ट के साथ कट ऑफ और स्कोर कार्ड जारी किया जाए। इसके अलावा और भी कई मांग थी रिफॉर्म को लेकर। लेकिन रिफॉर्म से संबंधित कोई भी काम नहीं हुआ सरकार के तरफ से। रिफॉर्म को कंप्लीट करके सरकार वैकेंसी लाए। लेकिन रिफॉर्म तो अब तक हुआ ही नहीं। कुछ लोगों ने ऐलान किया कि छात्र 7 अक्टूबर के बाद महाजुतान करेंगे। इस बात का jpsc jssc रिफॉर्म मंच खंडन करता है। ये ऐलान मंच के ओर से नहीं किया गया है। सरकार को हमने 2 महीने का अल्टीमेटम दिया है। हम 18 अक्टूबर तक इंतजार करेंगे। सरकार इस समय तक रिफॉर्म से संबंधित प्रक्रिया सरकार पूरा करेंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो 18 अक्टूबर को jpsc JSSC रिफॉर्म मंच एक छात्र महापंचायत बुलाएगी। सरकार रिफॉर्म से संबंधित जो कमेटी बनेगी उसमें jpsc jssc रिफॉर्म मंच से भी लोगों को शामिल करना चाहिए। हाईकोर्ट में सु वाई 7 अक्टूबर को है। हम सरकार से मांग करते है कि राज्य की जांच एजेंसी मजबूती से पूरे पक्ष को कोर्ट में रखे। CID की जांच की रफ्तार काफी धीमी है। सरकार ने अपने जवाब में यह माना है कि मास बगलिंग हुई लेकिन अब तक केवल 36 गिरफ्तारी हुई है। CID असली परिक्षा माफिया को जल्दी पकड़े। जांच एजेंसी मान रही है कि मास बगलिंग हुई है। तब एजेंसी यह भी माने की परीक्षा के वो दिन पहले क्वेश्चन आउट हुआ है। ऐसे में CID एजेंसी के आबादी अधिकारी से भी पूछताछ हो। जांच में तेजी हो और असली मास्टरमाइंड को पकड़ा जाए। सुप्रीम कोर्ट में 5 अक्टूबर को CBI जांच वाली PIL पर सुनवाई होगी। सरकार इस जांच से बचने के लिए SC में सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। जो मजबूती सरकार SC में दिखाई रही है CBI जांच से बचने के लिए। उसी मजबूती से हाईकोर्ट में तथ्य पेश करें। मस्ताना सर जेल से निकल गए है लेकिन अब तक उन्हें निलंबन मुक्त नहीं किया गया। उन्हें निलंबन मुक्त करना चाहिए। पीयूष ने कहा झारखंड में हमारे आंदोलन में जरा भी हिंसा नहीं हुआ। तब भी हम पर FIR हुए। सरकार इसे समाप्त करे। जितने छात्रों पर FIR हुए है उसे खारिज किया जाए। JPSC में तुरंत अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति होनी चाहिए। रिफॉर्म को लेकर एक भी सरकार की कमेटी की बैठक नहीं हुआ। यथाशीघ्र रिफॉर्म को लेकर वहीं कुणाल प्रताप ने कहा हमारी मांग फास्ट्रैक कोर्ट की थी। ग्रहण भी हुआ। लेकिन प्रक्रिया कही दिख नहीं रही है। सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं हो रही है अमिताभ कौशल द्वारा गठित कमेटी का एक भी बैठक नहीं हुआ है। सुधीर गुप्ता अभी भी jssc के सचिव बने हुए है। लेकिन उनके खिलाफ एक भी करवाया नहीं हुई। सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार जेस्सी परीक्षा में हुई है। लेकिन अब तक सुधीर गुप्ता पर कार्रवाई क्यों नहीं। Jpsc jssc reform मंच सभी 22 एग्जाम जो रद्द हुआ है सभी पर हम बात रख रहे है। Cbi जांच वाले पीलेपर हमारा 2 हस्तक्षेप है। इसके अलावा एक और रीट सुप्रीम कोर्ट में दायर है। कपिल सिब्बल cbi जांच वाले pil में सरकार के ओर से पैरवी कर रहे है। लेकिन सरकार हाईकोर्ट में किसे लेकर आ रहे है। राज्य में टेक्निकली केवल 8 jpsc परीक्षा हुए है। सरकार को हमने 18 अक्टूबर तक का समय दिया। हमारे आंदोलन को साजिश के तहत खत्म कराए गया। लेकिन फिर भी सरकार को हमने समय दिया। अल्टीमेटम खत्म होते ही हम एक महापंचायत का आयोजन करेंगे। उस दिन हम सेम डे फ़ैसला करेंगे कि आगे हम क्या करने वाले है। सरकार से रिक्वेस्ट है कि अजीत भट्टाचार्य की पीए ने कहा कि कई एक मेंबर को पैसे दिए गए है। त्रिपुरा नेपाल और भी जगह। यह कई राज्यों में फ़ैला नेक्सेस है। Cbi जांच होनी चाहिए। सरकार दे दे cbi जांच अगर सरकार इसमें संल्त नहीं है। हमे पूरा विश्वास है कि सरकार अपने फ़ैसले पर अडिग रहेगी。
0
0
Report

बढ़नगर से शुरू हुई BJP की सेवा संकल्प यात्रा चंदौसी पहुंची मंडल अध्यक्षराजेंद्र सिंह ने किय स्वागत

Chandausi, Uttar Pradesh:बढ़नगर से शुरू हुई बीजेपी की सेवा संकल्प यात्रा चंदौसी पहुंची बनियाखेड़ा मंडल में पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह बाइक रैली और कड़ी सुरक्षा के बीच यात्रा का आगमन, लोगों ने किया स्वागत बढ़नगर से शुरू हुई बीजेपी की सेवा संकल्प यात्रा संभल के चंदौसी पहुंची जहां बनियाखेड़ा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मौर्य समेत बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के साथ चल रही बाइक रैली और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर भी नजर रखी गई। यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी वर्गों के लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। बताया गया कि यात्रा बुलंदशहर से चलकर पिछली रात हरिधाम बांध पहुंची थी, जहां विश्राम के बाद आज दोपहर संभल होतीहुई बुधवार श्याम 7:00 बजे के करीब चंदौसी पहुंची। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्ष की सार्वजनिक सेवा का उल्लेख करते हुए समर्थकों ने सराहना और आशीर्वाद व्यक्त किया।
0
0
Report

जालौन में पपीते की फसल में पानी भरने से किसान को भारी नुकसान

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में खेत में पपीते की खड़ी फसल में पानी भरा था; डूबी पपीते की फसल. करीब दो बीघा में लगी पपीते की फसल में पानी भरने से किसान का भारी नुकसान. पीड़ित किसान ने नगर पालिका ईओ पर चकरोड कटवाकर जबरन खेत में पानी भरवाने का आरोप लगाया. मौके पर लोगों ने चकरोड काटकर ईओ पर खेत में खड़ी फसल में पानी छोड़ने का आरोप लगाया. चकरोड काटते और खेत में पानी छोड़ते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की. पपीते की खड़ी फसल में पानी भरने से करीब 8 लाख रुपए नुकसान होने की आशंका. जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के छोटी दोहर इलाके का मामला.
0
0
Report
Advertisement

बेहट पुलिस ने 2.05 करोड़ की 13 संपत्तियों के साथ तालिब को गिरफ्तार किया

Saharanpur, Uttar Pradesh:बेहट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्कर की 2.05 करोड़ की 13 संपत्तियां जब्त ऑपरेशन सवेरा “नशे के अंधकार से जीवन के उजale की ओर” अभियान के तहत थाना बेहट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शातिर नशा तस्कर तालिब पुत्र सलीम उर्फ सालिम निवासी ग्राम असगरपुर, थाना मिर्जापुर की नशे के अवैध कारोबार से अर्जित बताई गई 13 चल-अचल संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की है। इन संपत्तियों का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 2 करोड़ 5 लाख रुपये बताया गया है। पुलिस के अनुसार, तालिब को 16 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से 804 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में उसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स के साथ-साथ अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की जांच शुरू की। जांच के दौरान तालिब और उसके परिजनों के नाम 11 अचल और 2 चल संपत्तियों, कुल 13 संपत्तियों का चिन्हीकरण किया गया। पुलिस के मुताबिक, इन संपत्तियों के संबंध में वैध दस्तावेज या आय का वैध स्रोत प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद SAFEM (FOP) Act एवं NDPS Act, दिल्ली के समक्ष धारा 68(E) NDPS Act के तहत वाद दायर किया गया। 28 सितंबर 2026 को माननीय SAFEM (FOP) Act एवं NDPS Act, दिल्ली न्यायालय ने धारा 68(F) NDPS Act के तहत तालिब की कुल 13 संपत्तियां, जिनका बाजार मूल्य करीब ₹2,05,00,000 है, जब्त करने का आदेश पारित किया। पुलिस का कहना है कि सहारनपुर जनपद में अवैध मादक पदार्थों से अर्जित संपत्ति के खिलाफ यह पहली ऐसी कार्रवाई है। तालिब के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत बेहट और मिर्जापुर थानों में चार मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। बाईट:- एसएसपी अभिनंदन
0
0
Report

मध्यप्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन: गधे के नाम से सर्टिफिकेट जारी, NSUI ने जांच की मांग

Bhopal, Madhya Pradesh:Donkey की फोटो और DONKEY के नाम से नर्सिंग का रजिस्ट्रेशन बनने पर जिम्मेदारों से सवाल पूछा मध्यप्रदेश में इंसानों के साथ साथ पशुओं तक को भी नर्सिंग करवा रही मप्र नर्सिंग काउंसिल हाईकोर्ट की सख्ती और दो सीबीआई जांच के बाद नहीं रुक रहा नर्सिंग काउंसिल का फर्जीवाड़ा कॉलेजों के बाद अब नर्सिंग रजिस्ट्रेशन में फर्जीवाड़े का आरोप, गधे के नाम पर सर्टिफिकेट जारी होने का दावा — NSUI ने मांगी जांच मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल का नया कारनामा गधे (Donkey) का भी जारी कर दिया नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भोपाल- मध्यप्रदेश में नर्सिंग शिक्षा और नर्सिंग कॉलेजों से जुड़े विवादों के बीच अब मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल (MPNRC) की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने दावा किया है कि परिषद की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में आवश्यक दस्तावेजों के वास्तविक सत्यापन के बिना आवेदन आगे बढ़ने और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी होने की गंभीर खामी मौजूद है। रवि परमार ने बताया कि उन्होंने परिषद की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की सुरक्षा और दस्तावेज सत्यापन व्यवस्था की वास्तविक स्थिति जानने के लिए परीक्षण किया। उनके अनुसार, आवेदन में गधे (Donkey) की फोटो अपलोड की गई और आवश्यक दस्तावेजों के स्थान पर ऐसे दस्तावेज अपलोड किए गए, जिनमें कोई वास्तविक शैक्षणिक योग्यता प्रमाणित नहीं होती थी। इसके बाद ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से निर्धारित शुल्क का भुगतान किया गया। रवि परमार का दावा है कि इस प्रक्रिया के बाद गधे के नाम से नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी हो गया। उन्होंने कहा कि यदि यह परीक्षण आधिकारिक पोर्टल पर वही प्रकार सफल हुआ है जैसा कि उनके द्वारा किया गया है, तो यह केवल तकनीकी खामी नहीं बल्कि नर्सिंग पेशे में रजिस्ट्रेशन की विश्वसनीयता, दस्तावेज सत्यापन और मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत गंभीर प्रश्न है। “जब गधे का रजिस्ट्रेशन हो सकता है तो असली दस्तावेजों का सत्यापन कैसे हो रहा है?” NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि गधे का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी हो जाता है, तो यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि परिषद द्वारा आवेदक की पहचान, शैक्षणिक योग्यता और दस्तावेजों का सत्यापन किस स्तर पर किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि नर्सिंग रजिस्ट्रेशन कोई सामान्य ऑनलाइन प्रमाणपत्र नहीं है। रजिस्टर्ड नर्सिंग प्रोफेशनल अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों की देखभाल से जुड़ी जिम्मेदारी निभाते हैं। इसलिए किसी भी व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन जारी करने से पहले उसकी शैक्षणिक योग्यता, संबंधित संस्थान, मार्कशीट, फोटो, पहचान और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का वास्तविक सत्यापन अत्यंत आवश्यक है। अक्षय तोमर ने कहा कि इस पूरे मामले में यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि संबंधित नामों से जारी सर्टिफिकेट वास्तविक हैं या ऑनलाइन प्रणाली की किसी तकनीकी/सत्यापन संबंधी खामी के कारण उत्पन्न हुए हैं और इसके लिए जिम्मेदार कौन कौन अधिकारी हैं । NSUI ने मांग की है कि इन सभी मामलों की स्वतंत्र तकनीकी एवं प्रशासनिक जांच कराई जाए और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। फर्जी रजिस्ट्रेशन से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को हो सकता है खतरा रवि परमार ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बिना वास्तविक नर्सिंग योग्यता के रजिस्ट्रेशन प्राप्त कर लेता है और बाद में उस रजिस्ट्रेशन का इस्तेमाल अस्पताल, नर्सिंग होम या अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में नौकरी के लिए करता है, तो इसका सीधा असर मरीजों की सुरक्षा पर पड़ सकता है। परमार ने कहा कि नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के आधार पर किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी पेशेवर पहचान मिलती है। यदि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ऐसे प्रमाणपत्र जारी हो सकते हैं, तो यह भविष्य में प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है। इसलिए यह केवल एक ऑनलाइन पोर्टल की समस्या नहीं है, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और मरीजों की सुरक्षा का विषय है। नर्सिंग घोटाले के बाद अब रजिस्ट्रेशन व्यवस्था पर सवाल अक्षय तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों से संबंधित अनियमितताओं को लेकर पहले से ही गंभीर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे समय में यदि नर्सिंग रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन व्यवस्था में भी गंभीर खामियां सामने आती हैं तो शासन को इसे बेहद गंभीरता से लेना चाहिए।
0
0
Report

मेडिकल स्टोर संचालक व सहयोगियों पर अज्ञात युवकों ने किया हमला,घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Shrvan PanditShrvan PanditFollow25m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली शामली में मेडिकल स्टोर संचालक और कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दवाई लेने के बाद एक युवक अपने 4-5 साथियों के साथ मेडिकल स्टोर पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए स्टोर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में मेडिकल स्टोर कर्मचारी बिट्टू के सिर में चोट लगने और सिर फटने का आरोप है। वहीं मेडिकल स्टोर संचालक अमित और कर्मचारी सन्नी को भी सिर, कमर, हाथ-पैर में चोटें आने की बात कही जा रही है। पूरी घटना मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का दावा किया गया है। पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना देने के बाद शामली थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तस्वीरें शामली के एक मेडिकल स्टोर की हैं, जहां दवाई लेने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मेडिकल स्टोर संचालक अमित के मुताबिक, एक युवक दवाई लेने के बाद वहां से चला गया था। आरोप है कि कुछ देर बाद वही युवक अपने 4-5 साथियों को लेकर मेडिकल स्टोर पर पहुंचा। आरोप है कि आरोपियों ने मेडिकल स्टोर में घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुई मारपीट से मेडिकल स्टोर में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि हमलावरों ने स्टोर में रखी दवाइयों को भी अस्त-व्यस्त कर दिया। मारपीट के दौरान मेडिकल स्टोर कर्मचारी बिट्टू के सिर में गंभीर चोट लगने और सिर फटने का आरोप है। इसके अलावा संचालक अमित और कर्मचारी सन्नी के सिर, कमर, हाथ और पैरों में चोटें आने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों पक्षों के बीच बीच-बचाव कराया। आरोप है कि जाते समय हमलावरों ने मेडिकल स्टोर संचालक और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शामली थाने पहुंचकर मामले में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं पीड़ित पक्ष का दावा है कि मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी मारपीट की घटना रिकॉर्ड हो गई है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही मारपीट की घटना में शामिल लोगों और पूरे विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top