icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
502001
SiddharthSiddharthFollow25 Jun 2024, 06:52 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हमीरपुर कांग्रेस ने सीएम सुक्खु के वायरल छेड़छाड़ प्रकरण पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Chanwal, Himachal Pradesh:सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु की फोटो के साथ कथित छेड़छाड़ कर उसे वायरल करने और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने कड़ा विरोध जताया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती की शिकायत पर सदर थाना हमीरपुर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया, जिससे उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिसे कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने की कोशिश लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।सुमन भारती ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ मानहानि का मुकदमा भी दायर किया जाएगा ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करने का साहस न कर सके। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर रवि शर्मा और हिमंता चौधरी नाम के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है तथा जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

अनंत सिंह के बयान पर बिहार में NDA-जेडीयू बनाम कांग्रेस-राजद तनाव बढ़ा

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना स्टोरी — अनंत सिंह रिएक्शन जेडीयू विधायक अनंत सिंह के दिए गए बयान को लेकर राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है नीतीश कुमार ने ही बीजेपी को आगे बढ़ाया है अगर नीतीश कुमार के नेताओं को ऐसा लग रहा है तो नीतीश कुमार के विधायक को समर्थन सरकार से वापस लेना चाहिए。 बाइट — भाई वीरेंद्र, विधायक राजद वहीं भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर ने कहा संपूर्ण बिहारवासीय को बहुत अच्छे तरीके से पता है आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के और आदरणीय विधान मंडल के सभी नेताओं के सुझाव से नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी किया मनु नयन हुआ यह बात हर लोग जानता है। नीतीश कुमार जी का आशीर्वाद एनडीए घटक दल का सभी का आशीर्वाद सम्राट चौधरी जी को है। बांकेपुर उपचुनाव का परिणाम का मंथन हम लोग करेंगे जहां हम लोग कमजोर हैं या जनता के दिल जीतने में सक्षम नहीं हो पाए उसको लेकर हम लोग मंथन करेंगे समीक्षा करेंगे हम लोग को पूरी उम्मीद और विश्वास है आने वाले समय में सरकार के द्वारा चलाए हुए सभी योजना विकासन को जनता तक पहुंचाएंगे और बिहार को तरक्की के रास्ते पर ले जाएंगे। बाइट — प्रीति शेखर, प्रदेश महामंत्री बीजेपी। वही जेडीयू ने कहा माननीय विधायक आनंद सिंह जी ने जो कहा है वह उनका अपना आकलन है हम उनका सम्मान करते हैं एनडीए और नेतृत्व का हम लोग सम्मान करते हैं। गठबंधन धर्म के अनुसार अपने सहयोगियों का सम्मान करना चाहिए हर किसी को। बाइट — अंजुम आरा, जेडीयू वही कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा हेमंत सिंह ने अगर जो बातें कही है तो कहीं ना कहीं यह अंदर खाने में जेडीयू और बीजेपी के नेताओं के बीच में चर्चा चल रही है। दबी जुबानी चर्चाएं ही अब बाहर बातें आने लगी है नीतीश कुमार को हटाने और जनमत का अपहरण भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया गया है उसे बौखलाए जदयू के और भाजपा के नेताओं का बौखलाहट बाहर आने लगा है। बाइट — डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस
0
0
Report

बारामती में चव्हाण विरोध: प्रतिमा दहन से सियासी तकरार तीखी

Rui, Maharashtra:बारामतीत माजी मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण यांच्या निषेध.... राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्षाच्या कार्यकर्त्यांनी चव्हाण यांच्या प्रतिमेला मारले जोडे..... सुनेत्रा पवारांच्या प्रतिमेला घातला दुग्धाभिषेक..... बारामतीत राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्षाच्या कार्यकर्त्यांकडून पृथ्वीराज चव्हाण यांचा प्रतीकात्मक पुतळा दहन करत निषेध व्यक्त करण्यात आला आहे. यावेळी पृथ्वीराज चव्हाण यांच्या विरोधात जोरदार घोषणाबाजी देखील करण्यात आली आहे. दरम्यान राष्ट्रवादी काँग्रेसच्या कार्यकर्त्यांनी सुनेत्रा पवार यांच्या प्रतिमेला दुग्धाभिषेक देखील घातला आहे.
0
0
Report
Advertisement

पटना के बांकीपुर उपचुनाव में बेहतर नेतृत्व और शिक्षा-रोजगार पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:पटना, बिहार। बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "मैं बांकीपुर की जीत को इस तरह से देखता हूं कि बिहार की जनता ने भाजपा और NDA के नेतृत्व को यह संदेश देने की कोशिश की है कि बिहार में आप एक बेहतर व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाइए और जिन वादों के साथ आप सरकार में आए हैं, उन वादों पर ध्यान दीए। अपराध-अपराधी, एनकाउंटर-हाफ एनकाउंटर, जाति-गमछा देखकर गोली मारने की जिस भाषा का इस्तेमाल हो रहा है, उस पर रोक लगनी चाहिए और बिहार में शिक्षा, रोजगार और पलायन पर बात होनी चाहिए..." BYTE - प्रशांत किशोर
0
0
Report
Advertisement

जालौन में 7 किमी जर्जर सड़क के लिए छह गांव एक विभाग के हवाले की मांग

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के छह गांवों के ग्रामीणों ने जुझारपुरा (बम्बा) से कुँड़ा नहर पुल तक लगभग 7 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क के निर्माण की मांग उठाई है और इसे किसी एक विभाग को सौंपने के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहर विभाग, मंडी समिति परिषद और लोक निर्माण विभाग के अधीन होने के कारण किसी भी विभाग ने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है, जिससे वर्षों से नवीनीकरण और चौड़ीकरण टलता चला आ रहा है। हिंगुटा से जुझारपुरा तक करीब 4.5 किलोमीटर सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और गहरे गड्ढे आवागमन जोखिम भरे बना रहे हैं। इस मार्ग से छह गांवों—हिंगुटा, कुँड़ा, चमरउवा, वरहल, खुटैला और मवासा—के लगभग 15 हजार लोग प्रतिदिन कोंच आते-जाते हैं। बच्चे, मरीज, किसान और व्यापारी इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं और किसानों को खाद-बीज लाने तथा उपज कोंच मंडी तक पहुंचाने में कठिनाई होती है। खराब सड़क के कारण रिक्शा व अन्य छोटे वाहन भी गांवों तक पहुँचने से कतराते हैं। ग्रामीणों ने ऑनलाइन शिकायतों के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होने पर प्रशासन से सड़क को एक विभाग के अधीन सौंपकर शीघ्र निर्माण और चौड़ीकरण की मांग की है, ताकि हजारों लोगों को राहत मिल सके।
0
0
Report

हथिनीकुंड बैराज के क्षतिग्रस्त ग्लेसिस रैंप: मानसून से पहले मरम्मत की देरी पर सवाल

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज में क्षतिग्रस्त ग्लेसिस रैंप एक बार फिर विभागीय लापरवाही पर सवाल खड़े कर रहे हैं। मानसून के दौरान लाखों क्यूसेक पानी बैराज से गुजरता है, लेकिन कई रैंपों में गहरे गड्ढे, चौड़ी दरारें और बाहर निकले सरिये साफ दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया भी बारिश शुरू होने के बाद पूरी हुई। ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ-साथ विशेषज्ञ भी आशंका जता रहे हैं कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो बैराज की संरचना को नुकसान पहुंच सकता है। हथिनीकुंड बैराज के नीचे बने ग्लेसिस रैंप कई स्थानों पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। कई रैंपों में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनसे होकर पानी सीधे कंक्रीट की नींव की ओर जा रहा है। दो वर्ष पहले करीब 140 करोड़ रुपये की लागत से डायाफ्राम वॉल का निर्माण कराया गया था, लेकिन उसी दौरान क्षतिग्रस्त रैंपों की मरम्मत नहीं की गई। अब बरसात के बीच टेंडर जारी होने से सवाल उठ रहे हैं कि यदि अधिक पानी का दबाव आया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रवीण गुप्ता, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर, सिंचाई विभाग। “टेंडर प्रक्रिया में देरी हुई है, लेकिन लगभग 3 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया गया है। दो रैंपों की मरम्मत करवाई जा चुकी है और मानसून के बाद शेष रैंपों की भी मरम्मत कर दी जाएगी। ठेकेदार से दो साल की गारंटी भी ली गई है। फिलहाल विभाग का दावा है कि बैराज को तत्काल कोई बड़ा खतरा नहीं है, लेकिन क्षतिग्रस्त रैंपों की तस्वीरें अलग ही कहानी बयान कर रही हैं। अब सबकी निगाहें मानसून पर टिकी हैं कि भारी जल प्रवाह के दौरान बैराज सुरक्षित रहता है या विभागीय देरी भविष्य में किसी बड़ी समस्या की वजह बनती है।
0
0
Report
Advertisement

तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए राजस्थान महासंघ ने ज्ञापन सौंपा

Jaisalmer, Rajasthan:फलसूंड,जैसलमेर फलसूण्ड गांव में लंबे समय से लंबित तृतीय श्रेणी शिक्षकों की स्थानांतरण प्रक्रिया को लेकर राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ के जिलाध्यक्ष राजू सिंह जोधा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ के जिलाध्यक्ष राजूसिंह जोधा ने बताया कि तृतीय श्रेणी शिक्षक पिछले कई वर्षों से अपने गृह जिलों से दूर कार्यरत हैं। स्थानांतरण प्रक्रिया रुकने से वे अपने परिवार, बच्चों की बेहतर शिक्षा, वृद्ध माता-पिता के स्वास्थ्य और अन्य सामाजिक परिस्थितियों के कारण भारी मानसिक व शारीरिक तनाव झेल रहे हैं। शिक्षकों ने मांग की है कि पारदर्शी'स्थानांतरण नीति' लागू कर जल्द से जल्द तबादला प्रक्रिया शुरू की जाए ताकि वर्षों से राहत का इंतजार कर रहे शिक्षकों को न्याय मिल सके। तृतीय श्रेणी शिक्षकों का स्थानांतरण कोई अनुचित मांग नहीं है, बल्कि यह उनकी सामाजिक और पारिवारिक आवश्यकताओं से जुड़ा जायज़ अधिकार है। इस दौरान विनोद कुमार, ओम प्रकाश,सुनील,रणजीत सिंह,राजेन्द्र बेनीवाल,महेंद्र,भरत,श्रीमती विनोद कुमारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रही। शिक्षकों ने सरकार से गुहार लगाई कि इस बहुप्रतीक्षित मांग पर त्वरित संज्ञान लिया जाए। नहीं तो 5 अगस्त को जयपुर में आयोजित होने वाले महाधरने में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। शिक्षकों ने आह्वान किया कि लोकतांत्रिक तरीक़े से इस आंदोलन को सफल बनाकर अपनी आवाज़ को सरकार के पटल तक मज़बूती से पहुँचाया जाए। बाइट - राजू सिंह जोधा, राजस्थान एकीकृत महासंघ जिलाध्यक्ष।
0
0
Report

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज इंटर्न्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग तेज

Darogapara, Chhattisgarh:एंकर:- स्टाइपेंड में वृद्धि की मांग को लेकर रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। करीब 100 इंटर्न डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बन गई है। हड़ताल से पहले इंटर्न डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्होंने कलेक्टर के पास पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा था। मांग पूरी नहीं होने पर अब इंटर्न डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाया है। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि देश के कई अन्य राज्यों में इंटर्नशिप करने वाले मेडिकल छात्रों को छत्तीसगढ़ की तुलना में अधिक स्टाइपेंड दिया जाता है। वहीं छत्तीसगढ़ में इंटर्न डॉक्टरों को करीब 15 हजार रुपये तक का स्टाइपेंड मिलता है, जिसे वे मौजूदा परिस्थितियों में काफी कम बता रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टर एक साल तक शासकीय अस्पतालों में मरीजों के इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यों में ड्यूटी करते हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में इंटर्न डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल में मरीजों की देखभाल और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है। इंटर्न डॉक्टरों की मांग है कि सरकार उनके स्टाइपेंड में उचित वृद्धि करे। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा。
0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र में बीमारी से जूझती महिला ने डोंगियां नाले में आत्महत्या कर ली

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लंबे समय से जूझ रही एक महिला ने डोंगियां नाले में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक महिला कई वर्षों पहले अपने पति से अलग रह रही थी और बीमारी के दौरान परिजनों ने भी उसका साथ छोड़ दिया था। अकेलेपन और बीमारी से परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र स्थित डोंगियां नाले में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। थाना प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि महिला कई वर्ष पहले अपने पति को छोड़कर अलग रहीं थी। इसी दौरान वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई। बीमारी बढ़ने के साथ परिजनों ने भी उसका साथ छोड़ दिया, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगी थी। प्रारंभिक जांच में बीमारी और अकेलेपन से आजिज होकर डोंगियां नाले में कूदकर आत्महत्या कर लिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दे दी है और पोस्टमार्टम कराकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

UP Cabinet to Approve 21 Proposals; Plan to Cancel Kamill-Fazil Degrees in Madrasas

Aligarh, Uttar Pradesh:लखनऊ: यूपी कैबिनेट की बैठक में 21 प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, मदरसों में कामिल-फाजिल डिग्री रद्द करने की तैयारी। मदरसों में कामिल-फाजिल डिग्री को रद्द करने का प्रस्ताव, 40,000 करोड़ का अनुपूरक बजट और 21 प्रस्तावों पर लगेगी मुहर। लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट की मंगलवार को बैठक होगी। इसमें 21 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण मुहर उत्तर प्रदेश में संचालित मदरसों में कामिल और फाजिल की डिग्री नहीं दे पाने के फैसले पर लगेगी। पूर्व में जो भी डिग्री दी गई है उसे भी सरकार रद्द कर देगी। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में आयोजित विशेष अनुज्ञा याचिका अंजुम कादरी बनाम यूनियन ऑफ इंडिया और अन्य में पारित निर्णय के अनुपालन में मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम 2004 में प्रथम संशोधन का प्रस्ताव कैबिनेट में पेश होगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top