icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
502001
SiddharthSiddharthFollow25 Jun 2024, 06:52 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रयागराज में भारी बारिश से जलजमाव, प्रशासन सवालों के घेरे में

Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज में बारिश के चलते घरों और सरकारी दफ्तरों में घुसा पानी, शहर के अधिकांश इलाकों में सड़कों पर भारी जलजमाव से हो रही परेशानी, सिविल लाइंस में महिला थाने में पानी भरने से फरियादियो को हो रही परेशानी। संगम नगरी प्रयागराज में बारिश ने एक बार फिर शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। बीती रात से हुई लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। महिला थाना बारिश के पानी से भरा हुआ है, करैली, कीडगंज, और पुराने शहर कई मोहल्लों के अलावा जार्ज टाउन इलाके में सड़कें पानी से लबालब नजर आईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रयागराज में हुई बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलभराव देखने को मिला। सिविल लाइंस, जार्ज टाउन, टैगोर टाउन, अल्लापुर क्षेत्र में सड़क पर पानी भरने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। वहीं महिला थाना और आसपास के इलाकों में भी बारिश का पानी सड़कों पर जमा हुआ है। जिसके चलते महिला थाने में आने वाले फरियादियों के साथ यहां तैनात पुलिसकर्मियों को काफी दिक्कतें हो रहीं हैं। वहीं जार्ज टाउन इलाके में भी भारी जलजमाव के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क पर पानी जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह वाहन धीमी रफ्तार से चलते नजर आए। बारिश के चलते जगह जगह जलजमाव के हालात बनने के बाद जलनिकासी व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर निगम बारिस से पहले दावे करता है जलजमाव से निपटने का, लेकिन जिस तरह से पूरे शहर में जलजमाव के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है उससे नगर निगम के दावों की सच्चाई सामने आ गई है।
0
0
Report

आनंद स्वरूप गढ़वाल ने गोपेश्वर कार्यालय की प्रमुख व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

Karnaprayag, Uttarakhand:आयुक्त गढ़वाल मंडल आनन्द स्वरूप ने आज जिला कार्यालय गोपेश्वर के विभिन्न प्रमुख अनुभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायिक अनुभाग, राजस्व अनुभाग, संग्रह अनुभाग, भूलेख अनुभाग, नजारत अनुभाग, मालखाना, स्टोर कक्ष एवं संग्रहालय का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यों की प्रगति और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। न्यायिक अनुभाग के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पटल पर लंबित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी लेते हुए पुराने प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लाइसेंसों के सत्यापन तथा शस्त्र लाइसेंसी से संबंधित प्रकरणों की भी जानकारी ली और पेंडेंसी को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के निर्देश दिए। बीओ 1 / राजस्व अनुभाग के निरीक्षण के दौरान गढ़वाल आयुक्त ने निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर प्रकरण लंबित न रहें तथा पत्रावलियों के डिस्पैच में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। संग्रह अनुभाग में उन्होंने भू-राजस्व जमा एवं वसूली की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि भू-राजस्व वसूली से संबंधित रिपोर्ट दस्तावेजों के आधार पर तैयार हो तथा रिपोर्ट में दर्ज आंकड़ों का संबंधित अभिलेखों से विधिवत सत्यापन एवं मिलान सुनिश्चित किया जाए। भूलेख अनुभाग, नजारत अनुभाग एवं स्टोर कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यालय व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने स्टोर एवं अन्य कार्यालय परिसरों में साफ-सफाई की व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। आयुक्त ने मालखाने एवं जिला संग्रहालय का भी निरीक्षण किया तथा वहां अभिलेखों, सामग्री एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभिलेखों एवं सामग्री के सुरक्षित और व्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश दिए। इसके पश्चात आयुक्त श्री आनन्द स्वरूप ने जिला आपदा परिचालन केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा की स्थिति में सूचना संकलन, त्वरित संचार एवं समन्वय से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आपदा के दौरान सभी संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
0
0
Report
Advertisement

देहरादून: नेपालियों के चोरी गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार, करोड़ों की आभूषण बरामद

Noida, Uttar Pradesh:देहरादून दून पुलिस ने विकासनगर की ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी का सनसनीखेज खुलासा करते हुए अन्तर्राज्यीय गिरोह के 04 नेपाली बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी—नैना शाही, दीपक कुमार, शंकर बहादुर और निश्चल योगी—के पास से चोरी की गई 4-5 लाख रुपये की सोने-चांदी की ज्वैलरी बरामद की है। ‍पुलिस के अनुसार, यह गिरोह रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी निश्चल योगी हिमाचल प्रदेश के फर्जी आधार कार्ड के जरिए सिम हासिल कर वारदात के दौरान इस्तेमाल करता था और बाद में सिम तोड़ देता था। ‍7 अगस्त को विकासनगर स्थित 'न्यू राणा ज्वैलर्स' में चोरी करने के बाद अभियुक्त नेपाल भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस टीम ने कुल्हाल हाईवे पुल के पास घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। इनका एक साथी भीम बहादुर फरार है। ये आरोपी पहले भी कर्नाटक व तमिलनाडु में जेल जा चुके हैं।
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् विवाद: सोनिया-राहुल-खड़गे के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Aligarh, Uttar Pradesh:कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर विवाद... राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप, सोनिया गांधी-राहुल गांधी और खड़गे के खिलाफ कार्रवाई की मांग, नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का प्रसारण बीच में रोके जाने का आरोप लगा है, राष्ट्रीय गीत के अपमान को लेकर क्षत्रीय करणी सेना ने इसे राष्ट्रगीत का अपमान बताते हुए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है, क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारी ने बना देवी थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है, शिकायत में कार्यक्रम की वीडियो फुटेज के आधार पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है, अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी का मामला
0
0
Report

कोटा ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग में 12 हजार इनामी तस्करों को गिरफ्तार

Kota, Rajasthan:ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग: कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब-हरियाणा के दो इनामी तस्कर गिरफ्तार 10 हजार व 2 हजार के इनामी बदमाशों समेत तीन दबोचे; 303 किलो डोडा चूरा तस्करी के मामले में चल रहे थे फरार कोटा। जिला पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग' के तहत कोटा ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना इटावा टीम ने जिला साइबर सेल के इनपुट पर अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 12,000 रुपये के कुल इनामी तस्करों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण: जगतार सिंह (48 वर्ष): निवासी संगरूर (पंजाब) — 10,000 रुपये का इनामी。 निर्मल सिंह (36 वर्ष): निवासी कैथल (हरियाणा) — 2,000 रुपये का इनामी。 राकेश मेघवाल (24 वर्ष): निवासी नीमच (मध्य प्रदेश) — NDPS एक्ट का वांछित आरोपी。 घटना का विवरण: एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि तीनों आरोपी थाना मोड़क क्षेत्र में 303.420 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा की तस्करी के मामले में लंबे समय से वांछित थे। ये आरोपी अंतरराज्यीय स्तर पर नशे के बड़े सौदागर हैं, जिनके खिलाफ विभिन्न राज्यों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। साइबर सेल से मिली सटीक लोकेशन के आधार पर इटावा पुलिस टीम ने घेराबंदी कर इन्हें धर दबोचा। पुलिस फिलहाल आरोपियों से नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बारिश के बीच अधिवक्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बहेड़ी बार एसोसिएशन की ओर से सोमवार को झमाझम बारिश के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बारिश की परवाह किए बिना बार एसोसिएशन के सैकड़ों अधिवक्ता हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के जज्बे के साथ यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा तहसील परिसर से शुरू होकर रामलीला गेट, मुख्य मार्ग एवं नैनीताल रोड से होते हुए पुनः तहसील परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने देशभक्ति के गीतों पर उत्साह के साथ झूमते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारे लगाए। बारिश के बावजूद अधिवक्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल बना रहा। अधिवक्ताओं ने एकता एवं राष्ट्र की अखंडता का संदेश देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामेंद्र सिंह राठी एडवोकेट, महासचिव चंद्र पांडे एडवोकेट, रविंद्र कुमार गंगवार एडवोकेट, मनोज कुमार जौहरी एडवोकेट, वीरेंद्र कुमार सक्सेना एडवोकेट, ठाकुर जसवीर सिंह एडवोकेट, जागन लाल सागर एडवोकेट, सतपाल गौतम एडवोकेट, ढाका लाल गौतम एडवोकेट, मानसिंह गौतम एडवोकेट, राहुल गंगवार एडवोकेट, साबिर रजा एडवोकेट, महफूज अहमद एडवोकेट, सुरेंद्र सिंह एडवोकेट सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

बारिश के बीच कच्चा मकान गिरा, गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले के चायल क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मुरादपुर गाँव में बारिश की सीलन से एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में एक गर्भवती महिला मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। मामला पिपरी थाना क्षेत्र के चायल ब्लॉक की ग्राम पंचायत गिरिया खालसा के मजरा मुरादपुर का है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे सीमा देवी पत्नी रामचन्द्र पानी भरने के लिए समरसेबुल की ओर जा रही थीं। इसी दौरान बारिश से सीलन से कमजोर हुआ उनका कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। हादसे में सीमा देवी को गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। अचानक हुए इस हादसे के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। लगातार बारिश के बीच कच्चे मकान के गिरने से ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से घटनास्थल का निरीक्षण कराने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। फिलहाल घायल गर्भवती महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। प्रशासन की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की जाती है, इसका इंतजार है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top