icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
500058
KKalyanFollow12 Jul 2024, 07:48 am

చైతన్యపురిలోని ఆదర్శ్ అపార్ట్‌మెంట్‌లో నిరుద్యోగులకు అశోక్ సార్ దీక్ష మూసివేయబడింది

Badangpet, Telangana:

నిరుద్యోగ సమస్య పరిష్కరించాలని, గ్రూప్ 2-3 పోస్టులు పెంచాలని, మెగా డీఎస్సీలో 25 వేల పోస్టుల భర్తీకి అశోక అకాడమీ అధ్యక్షుడు అశోక్ సర్ కొత్తపేటలోని తన నివాసంలో 10 రోజులుగా నిరాహార దీక్ష చేపట్టారు. 30 లక్షల మంది నిరుద్యోగులకు న్యాయం జరిగే వరకు నిరుద్యోగుల పోరాటం ఆగదన్నారు. అశోక్ సర్ ప్రజల్లోకి వెళ్లి నిరుద్యోగ యువత, విద్యార్థులతో కలిసి కాంగ్రెస్ ప్రభుత్వానికి వ్యతిరేకంగా గళం విప్పారు. జులై 15న ప్రజాసంఘాలు సచివాలయాన్ని ముట్టడించి నిరుద్యోగులందరికీ న్యాయం చేయాలని డిమాండ్‌ చేశారు.

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रेखा गुप्ता ने दीपावली बाज़ार 2026 का उद्घाटन किया; समावेशन पर जोर

New Delhi, Delhi:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया दीपावली बाज़ार 2026 का उद्घाटन, समावेशिता और आत्मनिर्भरता को दिया बढ़ावा मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दीपावली बाज़ार 2026 का उद्घाटन किया और संस्था के सदस्यों के साथ भोजन कर आत्मीय संवाद किया। यह बाज़ार दृष्टिबाधित व्यक्तियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री का मंच प्रदान करता है। इससे प्राप्त राशि बच्चों और युवाओं की निःशुल्क शिक्षा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण में सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक बाज़ार में पहुँचकर इस सराहनीय पहल का समर्थन करने की अपील की。
0
0
Report

फरीदाबाद के कूड़े मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर विपक्ष का निशाना

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में कूड़े के मुद्दे पर सियासी घमासान, पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर साधा निशाना फरीदाबाद। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने आज प्रेस वार्ता का आयोजन कर फरीदाबाद में लगातार बढ़ती कूड़े की समस्या को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को उन्होंने कूड़ा मंत्री बताते हुए उन पर जमकर हमला बोला। नीरज शर्मा ने शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर और सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को घेरने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि फरीदाबाद में कूड़े की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है, लेकिन इसके समाधान को लेकर सरकार और संबंधित विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था और कूड़ा प्रबंधन को लेकर कई सवाल उठाए और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से जवाब मांगा。
0
0
Report

समस्तीपुर में हाफ एनकाउंटर: कुख्यात अपराधी मनीष सिंह घायल, एक साथी गिरफ्तार

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में देर शाम हाफ एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी मनीष कुमार सिंह के पैर में गोली लगी, एक साथी गिरफ्तार. गुरुवार देर शाम पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी मनीष कुमार सिंह का हाफ एनकाउंटर हुआ और उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के समीप हुई गोलीबारी में मनीष कुमार सिंह के पैर में गोली लगी. पुलिस ने मौके से भाग रहे एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया है. घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई. जख्मी की पहचान करूणाग्राम थाना क्षेत्र के नीरपुर निवासी मनीष कुमार सिंह के रूप में हुई है. उसे पुलिस अभिरक्षा में समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि मनीष पूर्व में जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल रहा है. हाल ही में समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में फ्लिपकार्ट लूट मामले में भी आरोपी है. वही गिरफ्तार उसके दूसरे साथी की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा निवासी रामप्रीत राय के पुत्र दिलीप कुमार के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने भागने के दौरान पकड़ लिया, वही मौके से दो अन्य अपराधी भागने में सफल रहा.
0
0
Report
Advertisement

गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के तहत दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले में पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत दो दिवसीय दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शाजापुर तहसील के वृंदावन ग्राम तिलावद गोविंद में आयोजित इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, कार्यक्रम में शाजापुर विधायक अरुण भीमावद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विधि-विधान से गोपूजन किया गया, प्रतियोगिता के दौरान निर्धारित तीन चरणों में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले तीन पशुपालकों का चयन किया गया। अतिथियों ने विजेता पशुपालकों को सम्मानित कर प्रमाण पत्र प्रदान किए, इस अवसर पर विधायक अरुण भीमावद ने कहा कि गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना का उद्देश्य देशी नस्ल की गायों के पालन, संरक्षण और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना है। योजना के माध्यम से पशुपालकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे गोपालन को आर्थिक रूप से लाभकारी बनाया जा सके, पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सक डॉ. एम.के. सिंघल ने बताया कि शासन द्वारा चयनित वृंदावन गांव में आयोजित इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले पशुपालकों को पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालक को एक लाख रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालक को 25 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी, प्रतियोगिता के माध्यम से पशुपालकों में healthiest प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ ही देशी गोवंश के संरक्षण और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बाईट-अरुण भीमावद विधायक शाजापुर
0
0
Report

हाथरस करवा चौथ आगरा रोड पर मकान की छत से युवक ने फायरिंग

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में करवा चौथ के पर्व पर गुरुवार देर रात शहर के आगरा रोड नाई के नगला इलाके के निकट में एक युवक द्वारा मकान की छत से कई राउंड फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आगरा रोड क्षेत्र में एक युवक द्वारा अपने मकान की छत से कई राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि फायरिंग करने वाला युवक बिल्डिंग मैटेरियल के कारोबार से जुड़ा हुआ है। हालांकि, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल फायरिंग करने वाले युवक की पहचान, इस्तेमाल किए गए हथियार और फायरिंग के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस वीडियो के आधार पर घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। इस मामले में सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।
0
0
Report

बिहार संग्रहालय एशिया का नंबर 1 और विश्व के श्रेष्ठ संग्रहालयों में शुमार

Noida, Uttar Pradesh:The Bihar Museum has been ranked No. 1 in Asia and among the world’s best! This is a proud moment for Bharat, bringing its glorious civilisational legacy into the global spotlight. True to Hon’ble Prime Minister Shri narendramodi Ji’s vision of ‘Vikas bhi, Virasat bhi’, Bihar is embracing modern development while rekindling pride in its rich heritage and cultural identity. बिहार संग्रहालय को एशिया में नंबर 1 और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संग्रहालयों में से एक का दर्जा मिला है! यह भारत के लिए गर्व का क्षण है, जो हमारी गौरवशाली सभ्यतागत विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिला रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री narendramodi जी के 'विकास भी, विरासत भी' के विजन के अनुरूप, बिहार आधुनिक विकास को अपनाते हुए अपनी समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक पहचान पर गर्व को फिर से जागृत कर रहा है。
0
0
Report
Advertisement

NTPC Lara ने 2026-27 में सितंबर तक 84% PLF से दूसरा स्थान पाया

Darogapara, Chhattisgarh:देश की ऊर्जा उत्पादन क्षमता को मजबूती देने की दिशा में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित एनटीपीसी लारा ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। स्टेशन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितंबर तक 84 प्रतिशत वार्षिक प्लांट लोड फैक्टर यानी पीएलएफ दर्ज करते हुए एनटीपीसी स्टेशनों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, 86.28 प्रतिशत मासिक पीएलएफ भी दर्ज किया गया। एनटीपीसी लारा प्रबंधन ने मीडिया के साथ आयोजित प्रेस मीट में संयंत्र के प्रदर्शन, भविष्य की विस्तार योजनाओं और सामाजिक विकास से जुड़ी पहलों की जानकारी साझा की। परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर ने बताया कि स्टेशन की उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 4,800 मेगावाट तक करने की प्रस्तावित योजना है। इसके साथ ही सौर ऊर्जा और आधुनिक तकनीकी उन्नयन पर भी जोर दिया गया। प्रबंधन के मुताबिक, स्टेशन ने 0.47 प्रतिशत वार्षिक साइकिल मेकअप दर्ज किया है, जो एनटीपीसी स्टेशनों में सबसे कम रहा। इसके अलावा, परियोजना प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास, कौशल प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सीएसआर गतिविधियों के जरिए सामुदायिक विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है。
0
0
Report

रायसिंहनगर अदालत ने हत्या मामले के छह आरोपियों को आजीवन कारावास और जुर्माना सुनाया

Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-2 के न्यायाधीश तरुणकांत तिवारी ने हत्या के मामले में सजा सुनाते हुए सभी 6 आरोपियों को आजीवन कारावास सहित अर्थदण्ड की सजा सुनवाई. अपर लोक अभियोजक वेद प्रकाश ठण्डी ने बताया कि दिनांक 14 मार्च 2023 को बाण्डा गांव निवासी रमेश कुमार नाथ ने पुलिस थाना समेजा कोठी में प्रार्थना पत्र पेश कर मुकदमा दर्ज कराया था. प्रकरण 14 SJM का है. जिसमें दिनांक 13/3/23 को मृतक दुलीचन्द की लाठियां से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. पुलिस द्वारा बयानात गवाहान व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान पूर्ण करने के पश्चात सभी छह आरोपियों के खिलाफ 5/06/23 को न्यायालय में चालान पेश किया गया. न्यायालय ने साक्ष्यों व वजह सबूतों के आधार पर आज अपने फैसले में आरोपी कल्याणराम बावरी पुत्र माडुराम, निर्मला देवी पत्नी कल्याणराम, जोतराम पुत्र कल्याण राम निवासी 14 SJM व विनोद कुमार पुत्र शंकरलाल, नरसी राम पुत्र सूरजभान, भागीरथ पुत्र सूरजभान निवासी 19NP को भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 364, 447, 147 के अंतर्गत दोषी मानते हुए सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनवाई. सात ही अलग-अलग धाराओं में अलग-अलग सजाएं देते हुए प्रत्येक आरोपियों पर अलग-अलग 32-32 हजार रूपए का आर्थिक दंड भी लगाया. लोक अभियोजक वेद प्रकाश ठण्डी ने बताया कि आर्थिक दंड की अदायगी न करने पर प्रत्येक अभियुक्त को छह-छह माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना पड़ेगा.
0
0
Report
Advertisement

अमोरोहा में तीन नए दमकल वाहन रवाना, अग्निशमन विभाग की क्षमता बढ़ी

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में अग्निशमन विभाग को मिले तीन नए दमकल वाहन, पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना अमरोहा जनपद में आगजनी की घटनाओं पर त्वरित काबू पाने और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने के लिए अग्निशमन विभाग को तीन नए दमकल वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से तीनों दमकल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नए वाहनों के मिलने से अग्निशमन विभाग की क्षमता और संसाधनों में बढ़ोतरी होगी। अब आग लगने की घटनाओं पर दमकल विभाग तेजी से मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कर सकेगा। इससे जनपद में आगजनी के दौरान होने वाली जनहानि और संपत्ति के नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी। पुलिस अधीक्षक ने अग्निशमन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में यह कदम उठाया है। अमरोहा पुलिस का कहना है कि जनपदवासियों की सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
0
0
Report

बलरामपुर में जमीन पैमाइश के नाम पर कानूनगो ने ली 15 हजार की रिश्वत, वीडियो वायरल, साक्ष्यों के साथ ए

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow27m ago
Madrahwa Kalan, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले अभी वकीलों का आंदोलन हाल फिलहाल में ही शांत हुआ है। अधिवक्ताओं का मुख्य रूप से आरोप था कि तहसीलों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है, जिसकी बानगी का एक 11 सेकंड का वीडियो आज वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति एक कानून को अपनी जमीन की पक्की पैमाइश करवाने के नाम पर ₹3000 घूस देता हुआ नजर आ रहा है। बताया जाता है, जमीन की पैमाइश के नाम पर कानून के द्वारा शिकायतकर्ता से ₹15000 की अवैध तरीके से वसूली की गई है। मामला तुलसीपुर तुलसीपुर तहसील से जुड़ा हुआ है। यहां जमीन की पैमाइश कराने के नाम पर एक राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) द्वारा खुलेआम रिश्वत लेने का गंभीर मामला सामने आया है। तहसील क्षेत्र के ग्राम सिंघनापारा निवासी शफीकुर रहमान अपनी करीब 20-21 बीघा पुश्तैनी जमीन की पक्की हदबरारी और पानी निकासी विवाद के समाधान के लिए पिछले दो वर्षों से प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने धारा 24 के तहत विधिवत आवेदन दिया था, लेकिन मौके पर पहुंचे कानूनगो राम किशोर तिवारी ने पैमाइश करने के एवज में रुपयों की मांग की। पीड़ित शफीकुर रहमान का कहना है कि कानूनगो राज किशोर तिवारी ने वाहन खर्च और पैमाइश का हवाला देकर कुल 15 हजार रुपये ऐंठ लिए। रुपये के लेन-देन का वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें अधिकारी खुलेआम नोट लेते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि कानूनगो राजकिशोर तिवारी ने पहले पेट्रोल खर्च के नाम पर दो हजार रुपये लिए और बाद में 15 हजार से कम में पैमाइश न करने की बात कही। अशिक्षित होने का फायदा उठाकर उनसे सरकारी शुल्क के नाम पर यह रकम हड़पी गई। आरोप है कि मोटी रकम डकारने के बाद भी जमीन की पैमाइश ढंग से नहीं की गई, बल्कि मौके से औपचारिकता निभाकर विपक्षियों से मिलीभगत करते हुए उल्टी और गलत रिपोर्ट दर्ज कर दी गई। जब पीड़ित ने दोबारा पैमाइश की गुहार लगाई तो उन्हें लगातार टरकाया जाता रहा। मामले से क्षुब्ध होकर पीड़ित ने एसडीएम को लिखित शिकायती पत्र सौंपते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच, आरोपी कानूनगो के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराने और सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग की है। उक्त मामले पर अपर जिलाधिकारी वित्तीय उम्र राजस्व संदीप केला ने बताया कि पीड़ित के द्वारा मामले को संज्ञान में लाया गया है। जांच करवाकर यदि संबंधित कानूनगो राज किशोर तिवारी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ विधिक और विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित या शिकायतकर्ता से किसी भी सरकारी कर्मचारी का अनुचित लाभ लेना या उसे परेशान करना आचरण नियमावली के खिलाफ है।
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर के निजी आउटसोर्स स्टाफ के वेतन-विरोध से त्योहारों पर आर्थिक संकट, हड़ताल तेज

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर त्योहारों का सीजन शुरू होते ही मुरार जिला अस्पताल के आउटसोर्स स्टाफ पर आर्थिक संकट गहरा गया है। सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में लगे कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि 3 से 6 माह का वेतन अब तक अटका हुआ है। कई बार अफसरों से लेकर मंत्रियों तक फरियाद करने के बाद भी समाधान नहीं निकला, जिसके बाद स्टाफ ने अस्पताल परिसर में ही धरना शुरू कर दिया है।हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि लगातार काम करने के बावजूद समय पर भुगतान नहीं हो रहा। किराए के मकान में रहना, बच्चों की फीस, राशन का खर्च सब उधारी से चलाना पड़ रहा है। कई परिवारों में हालात ऐसे हैं कि स्कूल की फीस जमा न होने से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। कर्ज देने वाले लोग घर पर तकादा करने पहुंच रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि जेब खाली होने से दीपावली की खरीदारी तो दूर, रोज की चाय तक के लिए पैसे नहीं बचे हैं। आरोप है कि वेतन मांगने पर नौकरी से निकालने की धमकी मिलती है। इसके साथ ही शासन द्वारा घोषित वेतन बढ़ोतरी का 11 माह का एरियर और बोनस भी अब तक नहीं दिया गया। पीड़ित कर्मचारियों की मांग है कि त्योहार से पहले बकाया वेतन का तुरंत भुगतान कराया जाए। उनका कहना है कि जब तक पूरा बकाया नहीं मिलेगा, हड़ताल जारी रहेगी और कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर वापस नहीं लौटेगा।
0
0
Report

राजस्थान पंचायत चुनाव: हनुमान बेनीवाल ने शिखर अग्रवाल मामले पर जांच की मांग

Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान में पंचायती राज चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज है। जिसको लेकर तमाम पार्टियां ग्रामीण इलाको में सभी पार्टियाँ अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा कर अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील कर रहे है। इसी के तहत जिले के सुरतगढ़ में आज RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल भी पंहुचे और चुनावी रैली को सम्बोधित किया। इस दौरान हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान में चल रहे IAS शिखर अग्रवाल के मामले में निशाना साधते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। इस दौरान हनुमान बेनीवाल से खास बातचीत की हमारे संवाददाता प्रदीप सुथार ने ....
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top