icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चित्तौड़गढ़ में सखी परियोजना से महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान सफल

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। हिंदुस्तान जिंक के सहयोग से संचालित सखी परियोजना के अंतर्गत मंजरी फाउंडेशन द्वारा आयोजित सखी संगम समिति की बैठक में पुलिस टीम ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। महिला थानाधिकारी रेनू और कालिका पेट्रोलिंग टीम ने करीब 60 महिलाओं को कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन नंबर और पुलिस सेवाओं के बारे में बताया। महिलाओं को आपात स्थिति में पुलिस से सहायता लेने के तरीकों की जानकारी दी गई। वहीं RajCop Citizen App मोबाइल में इंस्टॉल करवाकर उसके उपयोगी फीचर्स का प्रशिक्षण भी दिया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं को संदिग्ध और असामाजिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा और उपलब्ध पुलिस सेवाओं के प्रति जागरूक बनाना रहा।
0
0
Report

जोधपुर में स्वीप के जरिये मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक सहभागिता पर जोर

Jodhpur, Rajasthan:राजकीय एवं निजी विद्यालयों-महाविद्यालयों में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से दिया लोकतांत्रिक सहभागिता का संदेश जोधपुर। नगरपालिका आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वीप programme के अंतर्गत शनिवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं बूथ स्तर पर पोस्टर एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं सहित विविध जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय स्तर पर पीईईओ सेवकी खुर्द, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरढाणी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उमादेसर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हातुण्डी तथा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोगड़ा कल्ला में मतदाता जागरूकता मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने मेहंदी एवं पोस्टर के माध्यम से मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक सहभागिता का संदेश दिया। जोधपुर जिले के विद्यालयों में स्वीप गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए स्कूल ईएलसी प्रभारी पुरुषोत्तम दहिया द्वारा समन्वय किया गया। इसी प्रकार जिले के राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों में भी पोस्टर एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय स्तर पर स्वीप गतिविधियों के समन्वय में ईएलसी प्रभारी जीवन दान एवं प्रतिभा बोहरा की भूमिका रही। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए अपने परिवार एवं आसपास के पात्र मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

चोपन में चीनी स्टॉक और अभिलेखों की जाँच: नोटिस के साथ कार्रवाई की तैयारी

Obra, Uttar Pradesh:सोनभ_d_र में चीनी के स्टॉक और उसकी बिक्री से जुड़े अभिलेखों की जांच के लिए प्रशासन एक्शन मोड में दिखाई दिया। ओबरा एसडीएम रवि कुमार के नेतृत्व में चोपन क्षेत्र की दुकानों पर दबदबा के साथ जांच अभियान चलाया गया, जहां अधिकारियों ने मौके पर मौजूद चीनी के स्टॉक के साथ खरीद-बिक्री से जुड़े रसीद, इनवॉइस और स्टॉक रजिस्टर जैसे अभिलेखों की पड़ताल की। जांच के दौरान बालाजी ट्रेडर्स, चोपन रोड, ओबरा की दुकान पर कुल 97 बोरी यानी लगभग 48.50 क्विंटल चीनी का स्टॉक मिला और खरीद से जुड़ी रसीद नहीं दी जा सकी, वहीं स्टॉक रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं था। संबंधित दुकान संचालक को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद मोहित ट्रेडर्स कंपनी, चोपन-सिंदुरिया रोड की जांच में 666 बोरी यानी करीब 333 क्विंटल चीनी के स्टॉक का पता चला, रसीद और इनवॉइस प्रस्तुत कर दिए गए, किन्तु स्टॉक पोर्टल पर अपडेट न होना पाया गया। अनूप ट्रेडर्स, चोपन की जांच में 28 बोरी यानी 14 क्विंटल चीनी का स्टॉक मिला; प्रोपराइटर मौजूद नहीं थे, उनके माता मौजूद थीं और अभिलेख नहीं दिए गए, नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पूरे अभियान में ओबरा एसडीएम रवि कुमार की भूमिका प्रमुख रही, जिनके नेतृत्व में दुकानों पर स्टॉक मात्रा के साथ अभिलेखों और रिकॉर्ड की भी पड़ताल की गई। कमियों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार आगे की कार्रवाई की तैयारी है; प्रशासन का संदेश स्पष्ट है कि बाजार में चीनी स्टॉक रखने और खरीद-बिक्री करने वालों को अभिलेखों और स्टॉक के सही रिकॉर्ड के साथ पोर्टल पर अपडेट भी करना होगा।
0
0
Report

कुलागाड़ नदी बढ़ते जलस्तर से अस्थायी रास्ते पर खतरा, बचाव फिर शुरू

Pithoragarh, Uttarakhand:कुलागाड़ में फिर बढ़ा खतरा, अस्थायी रास्ते पर मंडराया संकट कुलागाड़ में वैली ब्रिज टूटने के बाद जिला प्रशासन ने करीब 40 से 42 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और पर्यटकों की आवाजाही के लिए अस्थायी रास्ता तैयार किया था। इसके बाद लोगों को अपने वाहनों के साथ आवाजाही करने में काफी सहूलियत मिलने लगी थी। लेकिन शनिवार को दिनभर हुई लगातार बारिश के चलते कुलागाड़ नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे प्रशासन द्वारा तैयार किए गए इस अस्थायी रास्ते पर भी खतरा मंडराने लगा है। नदी का बढ़ता जलस्तर देखकर हालात एक बार फिर चिंताजनक नजर आ रहे हैं। यदि बारिश इसी तरह जारी रही और नदी का जलस्तर और बढ़ा, तो प्रशासन द्वारा कई घंटों की मशक्कत के बाद तैयार की गई यह अस्थायी व्यवस्था भी नदी के तेज बहाव की भेंट चढ़ सकती है। फिलहाल कुलागाड़ में नदी के बढ़ते जलस्तर ने ग्रामीणों और यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है।
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद में कावड़ियों पर पुष्पवर्षा: DM, महापौर ने किया मिठास भरा स्वागत

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे कावड़ियों पर जिलाधिकारी और नगर आयुक्त की मेयर के साथ मिलकर पुष्पवर्षा, अधिकारीयों द्वारा पुष्पवर्षा पर कावड़ियों मे भी दिखा उत्साह, लगातार बड़ी संख्या मे आज से ही पहुंचने शुरू हुए कावड़िये, इस दौरान कावड़ियों के साथ बैठकर बातचीत कर हाल जानते नजर आये डीएम डॉ राजेंद्र पेंसिया, जिलाधिकारी ने एक छोटे कावड़िये कों अपने पास बैठाया तो छोटा कावड़िया जिलाधिकारी के साथ मस्ती करते हुए भी आया नजर, कभी वो जिलाधिकारी का हाथ अपने कंधे पर रखवाता तो कभी खुद जिलाधिकारी के कंधे पर हाथ रखकर खुशी जाहिर करता, नगर निगम मुरादाबाद की तरफ से लगाए गए भव्य भंडारे मे कावड़ियों कों प्रसाद बाँटने नजर आये जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पेंसिया एवं नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल व महापौर विनोद अग्रवाल, इस दौरान नगर निगम के द्वारा बनाएं गए स्वच्छ कावड़ यात्रा सेल्फी पॉइंट पर जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और महापौर ने फोटो भी खिंचाये, जिलाधिकारी के इस अंदाज कों लेकर सभी लोग उनसे बातचीत करने कों आकर्षित हो गए।
0
0
Report

रेलवे ओवरब्रिज निर्माण से शहडोल-उमरिया मार्ग पर बड़ा हादसा टल गया

Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया से होकर शहडोल की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में बड़ा हादसा होते-होते टल गया. दरअसल राजमार्ग में मोर्चा फाटक के समीप रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण का कार्य चल रहा है, जिससे रेलवे फाटक के दोनों तरफ कई किलोमीटर तक कीचड़ एवं जलभराव के कारण वाहनों का लंबा जाम लगा था. इसी दौरान एक सवारी बस आगे निकलने के चक्कर में फाटक में घुस गई और फंस गई. शहडोल की ओर से मालगाड़ी आने का सिग्नल मिला, रेलवे कर्मी ने तात्कालिक सूझबूझ से मालगाड़ी को रोकने का संदेश भेजा. वीडियो में देखा जा सकता है कि मालगाड़ी ठीक फाटक के समीप आकर रुक जाती है. कर्मचारी की सूझबूझ एवं तत्परता से बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बस में सवार एक महिला ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया है.
0
0
Report
Advertisement

रायगढ़ के माणगाव में पिता ने 11-14 साल की बेटियों से बलात्कार, केस दर्ज

Chendhare, Maharashtra:अल्पवयीन मुलींवर बापाने केले लैंगिक अत्याचार माणगाव पोलिस ठाण्यात गुन्हा दाखल सख्ख्या बापाने पोटच्या मुलींवर बलात्कार केल्याची धक्कादायक घटना रायगडच्या माणगावमधून समोर आली आहे. या प्रकरणी मुलींच्या आईने आपल्या नवऱ्या विरोधात तक्रार दाखल केली आहे. पोलिस ठाण्यात दाखल तक्रारीनुसार आरोपीत बाप बाळाराम जाधव याने ऑक्टोबर 2024 पासून जून 2026 दरम्यान पाबरा तालुका म्हसळा, तळा, माणगाव आणि सातारा येथे वेळोवेळी आपल्या 11 आणि 14 वर्षीय मुलींवर अत्याचार केले. पोस्को कायदा आणि भारतीय न्याय संहिते अंतर्गत येणाऱ्या कलमान्वये आरोपी विरोधात गुन्हा दाखल करण्यात आला असून माणगाव पोलिस अधिक तपास करीत आहेत。
0
0
Report

सेवानिवृत्ति के बाद भी पुलिस डॉग डिपार्टमेंट के साथ रहेगा, फड़णवीस का फैसला

Mumbai, Maharashtra:सेवानिवृत्ति के बाद भी पुलिस डॉग रहेगा पुलिस दल के साथ, CM फडणवीस का फैसला महाराष्ट‍р के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस डॉग्स को लेकर एक संवेदनशील फैसला लिया है। अब पुलिस विभाग में करीब 10 साल तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस श्वान को किसी दूसरे स्थान पर दत्तक नहीं दिया जाएगा, बल्कि वह रिटायरमेंट के बाद भी पुलिस दल के साथ ही रहेगा। पुलिस डॉग करीब 10 वर्षों तक विभाग के लिए महत्वपूर्ण सेवाएं देते हैं। इस दौरान उनका अपने हैंडलर यानी रखवाले के साथ गहरा लगाव और भावनात्मक रिश्ता बन जाता है। साथ ही उन्हें उसी जगह रहने और भोजन की आदत हो जाती है। अब तक 10 साल की सेवा पूरी होने के बाद इन पुलिस श्वानों को दूसरे स्थानों पर दत्तक दिए जाने की व्यवस्था थी। लेकिन कई मामलों में जगह और व्यक्ति बदलने के कारण इन श्वानों पर मानसिक असर पड़ता था। कई बार वे तनाव में आकर खाना तक छोड़ देते थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुलिस बल के लिए 10 साल तक सेवा देने वाले श्वान को रिटायरमेंट के बाद इस तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। वह भले ही एक श्वान है, लेकिन पुलिस विभाग के लिए उसने महत्वपूर्ण सेवा दी है, इसलिए उसकी भी जिम्मेदारी विभाग को ही उठानी चाहिए। नए फैसले के तहत पुलिस डॉग 10 साल की सेवा पूरी करने के बाद आधिकारिक रूप से सेवानिवृत्त होगा, लेकिन इसके बाद भी पुलिस विभाग के साथ रहेगा। इससे उसके अपने हैंडलर के साथ बने भावनात्मक रिश्ते भी कायम रहेंगे और वह अपना बाकी जीवन आराम से गुजार सकेगा। रिटायरमेंट के बाद उसके भोजन और देखभाल से जुड़े किसी भी अतिरिक्त आर्थिक खर्च का भार गृह विभाग उठाएगा। मुख्यमंत्री का यह फैसला केवल पुलिसकर्मियों के कल्याण तक सीमित नहीं है, बल्कि उन पुलिस श्वानों के प्रति भी संवेदनशीलता दिखाता है, जिन्होंने वर्षों तक पुलिस बल के साथ रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाई है।
0
0
Report

शक्ति भैरव शिविर में युवक ने आत्महत्या का प्रयास, राशन और आयुष्मान कार्ड की मांग

Tikamgarh, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले की ग्राम पंचायत शक्ति भैरव में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने कार्यक्रम स्थल पर ही आत्महत्या करने का प्रयास किया, युवक का आरोप है की गरीबी और बीमारी के बावजूद उसे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों के तत्परता दिखाते हुए युवक को उतारा नीचे, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। दरअसल यह पूरा मामला निवाड़ी जिले की ग्राम पंचायत शक्ति भैरव का है, जहाँ कल मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला प्रशासन के नेतृत्व में जन विश्वास शिविर आयोजित किया गया था, शिविर में जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया था, जिला प्रशासन के मुताबिक शिविर में ग्रामीणों की ओर से विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 129 आवेदन और शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 63 का मौके पर ही निराकरण किया गया, बाकी आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए थे, इसी दौरान शक्ति भैरव निवासी हरिशंकर कुशवाहा उर्फ जंगली ने कार्यक्रम स्थल पर आत्महत्या करने का प्रयास किया, बताया जा रहा है की युवक क्षय रोग से पीड़ित है और उसका कहना है ही उसे राशन, आयुष्मान कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाया, जब उसकी सुनवाई नहीं हुई तो नाराज युवक ने कार्यक्रम स्थल पर ही आत्महत्या करने का प्रयास किया, घटना ने जन विश्वास शिविर में सरकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड के छात्र आंदोलन पर लाठीचार्ज: भाजपा-जेएमएम के बीच तकरार तेज

Sahibganj, Jharkhand:झारखण्ड में छात्र आंदोलन पर हुए लाठी चार्ज के भाड़ भाजपा और जेएमएम आमने सामने आ गए दोनों ओर से जुवानी जंग शुरू हो गई है भाजपा के ओर राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा ने मोर्चा खोलते हुए जेएमएम पर गंभीर आरोप लगाए. अनंत ओझा ने कहा की शान्ति पूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर झारखण्ड की पुलिस और जेएमएम के गुंडों ने बर्बरता पूर्ण कार्यवाही की है जो झारखण्ड के लोकतंत्र के इतिहास में कला दिवस के रूप याद किया जायेगा. तो वही भाजपा के आरोपों का जवाब देने के लिए जेएमएम के ओर से केंद्रीय सचिव और प्रवक्ता पंकज मिश्रा प्रेस के सामने आये. पंकज मिश्रा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा की छात्र आंदोलन के आड़ में भाजपा अपनी गंदी राजनीती कर रही है. झारखण्ड में अराजकता फैलाने की कोशिश भाजपा और भाजपा के गुंडों द्वारा किया जा रहा है. भाजपा यदि छात्रों का इतना हितेसी है तो दिल्ली के जंतर मंतर पर क्यूँ नहीं बोला, राजस्थान, और बिहार के छात्र आंदोलन के बारे में क्यूँ नहीं बोला. ये केवल झारखण्ड को अस्थिर करना चाहती है इसलिए विपक्षी के पेट में दर्द हो रहा है. सरकार के फैसले पर हाई कोर्ट ने 15 सितम्बर तक का समय दिया है तब तक छात्रों और विपक्षी पार्टियों को भी इंतजार करना चाहिए.
0
0
Report

कोलकाता के न्यूमार्केट होटल की आग में 7 मृत, शव बॉर्डर से भेजे जाएंगे

Kolkata, West Bengal:কলকাতার নিউমার্কেট এলাকার হোটেলে ভয়াবহ অগ্নিকাণ্ডের ঘটনায় মৃত ৭ বাংলাদেশির মধ্যে ৫ জনের মৃতদেহ বাংলাদেশে নিয়ে যাওয়ার উদ্দেশ্যে পেট্রাপোল সীমান্তে আনা হল। জানা গিয়েছে, প্রয়োজনীয় প্রক্রিয়া সম্পন্ন করে মৃতদেহগুলি বাংলাদেশে নিয়ে যাওয়ার প্রস্তুতি চলছে। পেট্রাপোল সীমান্তে দেহগুলি পৌঁছতেই তৈরি হয় শোকাবহ পরিস্থিতি। পরিবারের সদস্য ও স্বজনদের মধ্যে নেমে আসে শোকের ছায়া। নিউমার্কেটের ওই হোটেলে অগ্নিকাণ্ডের ঘটনায় মোট ৭ জন বাংলাদেশি নাগরিকের মৃত্যু হয়েছে বলে জানা গিয়েছে। তাঁদের মধ্যে ৫ জনের মৃতদেহ এবার পেট্রাপোল সীমান্ত দিয়ে বাংলাদেশে নিয়ে যাওয়ার উদ্যোগ নেওয়া হয়েছে।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top