icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बल्लभगढ़ में चाकूबाजी: एक की मौत, दूसरा घायल; CCTV से खुली सच्चाई

Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़ में चाकूबाजी के बाद एक व्यक्ति की हत्या, दूसरा गंभीर घायल; घटना का CCTV आया सामने फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के सेक्टर-62 चौराहे पर देर रात करीब 10 बजे विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई है। चाकू लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद झगड़े में बदल गया और इस दौरान चाकू चल गए। चाकूबाजी में दो लोग घायल हुए, जिनमें से एक की मौत हो गई। मृतक और घायल दोनों के शाहपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके से साक्ष्य जुटाए। सामने आए CCTV फुटेज के आधार पर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सेक्टर-62 चौराहे के आसपास कथित तौर पर अवैध तरीके से शराब पीने वालों का जमावड़ा रहता है। लोगों का कहना है कि यहां आए दिन विवाद और झगड़े की घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अवैध शराब गतिविधियों पर सख्ती करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की investigation में जुटी है। हत्या की वजह, चाकूबाजी में शामिल लोगों और विवाद की शुरुआत कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा अब पिंक सहेली कार्ड से

New Delhi, Delhi:दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। 4 अक्टूबर से महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा सिर्फ ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ के जरिए ही मिलेगी। इसके साथ ही अब तक इस्तेमाल किए जा रहे पिंक पेपर टिकट को बंद कर दिया गया है। एलजी तरनजीत सिंह संधू की मंजूरी के बाद यह व्यवस्था लागू की गई है। दिल्ली सरकार के मुताबिक, अब तक करीब 19.5 लाख पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जारी किए गए हैं। हालाँकि, महिलाओं के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने की प्रक्रिया अभी भी जारी है, ताकि जिन महिलाओं के पास अभी कार्ड नहीं है, वे इसे बनवा सकें और मुफ्त बस यात्रा की सुविधा का लाभ ले सकें।
0
0
Report

बेलगहना में बाघ के आश्रम पहुंचने से दहशत, तलाशी शुरू

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के बेलगहना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। श्री सिद्ध बाबा आश्रम परिसर में बाघ के पहुंचने की सूचना से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बाघ ने आश्रम में मौजूद एक गाय पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। फिलहाल घायल गाय का उपचार किया जा रहा है।घटना के बाद आश्रम परिसर के साथ ही आसपास के गांवों में भी दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि गाय पर हमला करने के बाद बाघ जंगल की ओर चला गया, लेकिन उसकी मौजूदा लोकेशन की अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। यही वजह है कि श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।आश्रम प्रबंधन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। शाम के बाद आश्रम परिसर और जंगल की तरफ अकेले नहीं जाने की सलाह दी गई है। साथ ही बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेजने और पालतू जानवरों व مवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखने को कहा गया है।ग्रामीणों से रात के समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने और जरूरत पड़ने पर समूह में बाहर निकलने की अपील की गई है। लोगों को अफवाहों से बचने के साथ सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं करने की सलाह दी गई है। वन विभाग कार्रवाई में जुट गया है। बाघ की तलाश, उसकी गतिविधियों पर निगरानी और जरूरत पड़ने पर रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी महत्वपूर्ण होगी। फिलहाल इलाके में बाघ की मौजूदगी को लेकर लोगों में भय बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

गरियाबंद में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, शव वाहन नहीं मिला तो परिजनों ने लाश बांस-बल्ली से पहुंचाई

Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद में सिस्टम की बदहाली की तस्वीरें सामने आई हैं। सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के दावों के बीच मैनपुर क्षेत्र में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद भी परिजनों को शव वाहन नहीं मिला, तो परिजनों ने बांस की बल्ली के सहारे शव को कंधे पर लादकर घर पहुंचाया। बेहराडीह निवासी कमार जनजाति के सुमेर सिंह पांच दिनों से घर से लापता थे; तलाश के बाद बरदुला के जंगल में पेड़ पर बुजुर्ग का शव लटका मिला। पीएम के बाद तीन घंटे तक शव वाहन व एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना नहीं मिलने पर मजबूर होकर शव को कंधों पर लादकर घर पहुंचाया गया। इस पूरे मामले ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां एक ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 108, 102 और शव वाहन की व्यवस्थाएं होती हैं, वहीं वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को ये सुविधा अभी भी नसीब नहीं हो रही है, जो सिस्टम और स्वास्थ्य विभाग की बदहाली को उजागर करता है।
0
0
Report
Advertisement

युवा मुद्दों पर कांग्रेस-भाजपा में राजनीति तेज; राहुल गांधी का सत्याग्रह पोर्टल चर्चा में

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भाजपा सरकार के युवा संवाद कार्यक्रम पर शुरू हुई सियासत पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता पीसी शर्मा का बयान जेन ज़ी जंतर मंतर पर उतरे, राहुल गांधी ने समर्थन किया केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा जेन ज़ी चुनाव आयोग के भी खिलाफ हैं राहुल गांधी के कार्यक्रमों में युवा खुद आते हैं भाजपा को गाड़िया भरकर लाना पड़ता है अब भाजपा जागी है, गाड़ियों से भरकर युवाओं को लाया जाएगा राहुल गांधी के सत्याग्रह पोर्टल पर बोले ऐसा दुनिया भर में पहली बार हुआ है এক पोर्टल پر सारे आंदोलन की जानकारी होगी लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा कदम उठाया है इन मुद्दों को लोकसभा में पूरी ताकत से उठाएंगे युवाओं, किसानों, महिलाओं के मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे राहुल गांधी ने सभी को एक साथ दिल्ली बुला लिया तो सरकार वहीं ठप्प हो जाएगी भाजपा के 2003 के पहले की कांग्रेस सरकार की हकीकत बताने के प्लान पर बोले पीसी शर्मा हम स्वागत करते हैं , भाजपा फिल्म दिखाए फिल्म में दिखाए हम कैसे पंचायती राज लेकर आए महिलाओं को पंचायत में 50 परसेंट आरक्षण दिया गुरु जी व्यवस्था लागू की, एक्सीलेंस स्कूल और कॉलेज बनाए बिजली के प्लांट्स कांग्रेस सरकार ने लगाए आज दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों की बैठक पीसी शर्मा ने कहा कांग्रेस अब पूरी तरह से चुनाव मोड में है कई बड़े कार्यक्रम चल रहे हैं, संगठन सृजन अभियान की समीक्षा होगी आगामी रणनीति तैयार करेगी कांग्रेस शिक्षक भर्ती परिक्षा अभ्यर्थी वर्ग 1 , 2 और 3 को कांग्रेस का समर्थन वर्ग 2 और 3 के चल रहे धरने में आज महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता होंगी शामिल डीपीआई पर मार्च निकालकर देंगी समर्थन दोपहर 12 बजे होगा प्रोटेस्ट वर्ग 1 और टीईटी के खिलाफ प्रोटेस्ट को भी कांग्रेस का समर्थन
0
0
Report

चोरी के 14 मोबाइल और बाइक बरामद, दो गिरफ्तार – मुंगेर पुलिस

Munger, Bihar:चोरी के 14 मोबाइल व बाइक बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार मुंगेर : 5 अक्टूबर असरगंज थाना क्षेत्र के मासूमगंज गांव में दो घरो से हुई चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने चोरी गए 14 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।तारापुर डीएसपी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मासूमगंज गांव में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान एक घर से 14 मोबाइल फोन व दूसरे घर से मोटर साइकिल चोरी कर ली गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मासूमगंज गांव निवासी रोशन कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की मोटरसाइकॉल और मोबाइल बरामद किए गए।पुलिस ने रोशन कुमार की निशानदेही पर असरगंज थाना क्षेत्र के छोटी कोरियन गांव में छापेमारी कर पप्पू यादव के पुत्र सोनू कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों से पुलिस सघन पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के आधार पर चोरी की घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।
0
0
Report

सीतामढ़ी के 22 मॉडल स्कूलों में आधुनिक शिक्षा सुविधाओं से बदलाव

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार और जिला प्रशासन की पहल धरातल पर दिखने लगी है। कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाले सरकारी स्कूल अब आधुनिक शिक्षा के नए केंद्र के रूप में विकसित किए जा रहे हैं। जिले में तयार किए जा रहे 22 मॉडल स्कूल इस बदलाव की सबसे बड़ी तस्वीर देखने को मिल रही है। इन मॉडल स्कूलों में बच्चों को सिर्फ किताबों तक सीमित शिक्षा नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, प्ले ग्राउंड, आर्ट एंड कल्चर, बेहतर पठन-पाठन व्यवस्था और आवश्यक आधारभूत सुविधाओं से स्कूलों को इस तरह विकसित किया जा रहा है कि यहां पढ़ने वाले बच्चों को निजी विद्यालयों जैसी सुविधाएं सरकारी स्कूल में ही मिल सकें। सीतामढ़ी के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया खुद इस पूरी व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वे समय-समय पर मॉडल स्कूलों का निरीक्षण कर वहां की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं और बच्चों को मिल रही सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं, ताकि इन स्कूलों में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का वास्तविक लाभ विद्यार्थियों तक पहुंच सके।
0
0
Report
Advertisement

ADC ने क्लास 2 के छात्र पर हमले की जांच के लिये समिति गठित की

Bhaderwah, The Additional Deputy Commissioner (ADC) Bhaderwah, Sunil Kumar Bhutiyal, has constituted a four-member committee to investigate allegations that the Principal of Al-Mizan Academy, Bhaderwah, assaulted a Class 2 student, causing physical injuries. The action follows reports circulating on social media. The committee has been directed to submit a factual report along with specific recommendations within seven days. Taking cognisance of reports circulating on social media regarding the alleged assault of a Class 2 student at Al-Mizan Academy in Bhaderwah, Additional Deputy Commissioner Sunil Kumar Bhutiyal has ordered a formal inquiry into the matter. According to the official order, allegations have surfaced that the school staff beat the student, allegedly causing physical injuries. To ascertain the facts and examine the circumstances surrounding the incident, the ADC has constituted a four-member inquiry committee comprising the Child Development Project Officer, Bhaderwah; Block Medical Officer, Bhaderwah; Zonal Education Officer, Bhaderwah; and Tehsil Social Welfare Officer, Bhaderwah. The committee has been directed to conduct a detailed inquiry and submit its factual report, along with specific recommendations, to the ADC's office within seven days. Copies of the order have also been forwarded to the Deputy Commissioner Doda and the Chief Education Officer Doda for information, while the nominated officers have been directed to take necessary action in accordance with the order. The inquiry is expected to establish the facts and determine the circumstances surrounding the alleged incident.
0
0
Report

युवा महायात्रा: विश्वास सारंग का यूथ कॉन्क्लेव, कांग्रेस पर जोरदार हमला

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मंत्री विश्वास सारंग का बयान. कल मध्य प्रदेश की युवाओं के लिए बड़ा दिन है.. यूथ कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है... मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हजारों युवाओं से सीधा संवाद करेंगे.. बीजेपी कटिबंध है युवाओं को मुख्य धारा जोड़ने के लिए...कई क्षेत्रों में विचार मंथन होगा..यह युवाओं के भविष्य के निर्धारण के लिए भी महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा.. भोपाल SIR और इलेक्शन कमीशन के मामले को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक.. मामले पर बोले मंत्री विश्वास सारंग.. कांग्रेस का काम है झूठ फरेब की राजनीति करना है.. खड़गे कल कह रहे थे.. राज्यसभा लोकसभा भंग कर द.. तो क्या वह कर्नाटक हिमाचल भंग करने की बात करेंगे.. अपने मंत्री पुत्र को कहेंगे कि इस्तीफा दे.. झूठ फरेब की राजनीति करना चाहती है कांग्रेस.. संवैधानिक संस्थाओं पर आघात किया है.. निष्पक्षिता के साथ चुनाव आयोग कम कर रहा है..
0
0
Report

मुख्यमंत्री यादव का बारेला चाय दुकानों पर जनता से जुड़ाव, मुफ्त कोचिंग का सम्मान

Jabalpur, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बरेला में सड़क किनारे लगी दुकान पर पी चाय. सास-बहु द्वारा संचालित ढाबे पर भी रुके मुख्यमंत्री. बच्चों को फ्री कोचिंग दे रहे युवा का किया सम्मान. मुख्यमंत्री डॉ यादव का जबलपुर प्रवास के दौरान अनोखा अंदाज देखने मिला। मंडला में तेंदुपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कार से डुमना विमानतल आ रहे मुख्यमंत्री डॉ यादव बरेला में शारदा माता मंदिर के सामने सड़क किनारे लगी चाय की दुकान अग्रवाल होटल पर रुके और यहाँ बैठकर चाय पी। दरअसल मंडला से मुख्यमंत्री डॉ यादव के सड़क मार्ग से जबलपुर आने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय जन उनके स्वागत के लिए बरेला में शारदा माता मंदिर मंदिर के सामने एकत्र हो गए थे। मुख्यमंत्री ने लोगों को देख अपना काफिला रोका और चाय की दुकान पहुँच गये। भाजपा के जबलपुर नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, भाजपा के दिव्यांगजन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री संदीप रजक भी मौके पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चाय दुकान के संचालक से बात की। उन्होंने चाय के पैसे भी खुद चुकाये। मुख्यमंत्री डॉ यादव का काफिला बरेला में सन राइज फेमिली ढाबे पर भी रुका। यहाँ भाजपा के जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) राजकुमार पटेल एवं विधायक नीरज सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पार्टी के जिला महामंत्री कृष्ण शेखर सिंह भी इस अवसर पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सास-बहु द्वारा संचालित इस ढाबे पर भी चाय पी। उन्होंने ढाबा संचालक श्रीमती आरती दुबे और उनकी बहु श्रीमती सुरभि दुबे से परिवार के सदस्यों के हालचाल जाने। डॉ यादव ने यहाँ बरेला के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग दे रहे युवा मयंक साहू का शाल ओढ़ाकर सम्मान भी किया उसके इस नेक कार्य की तारीफ की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top