500076
రైలు ఢీకొని ఒకరు మృతి చెందారు
Hyderabad, Telangana:ఘట్కేసర్ రైల్వే స్టేషన్లో రైలు పట్టాలు దాటుతున్న ఓ వృద్ధుడిని రైలు ఢీకొట్టడంతో అతని శరీరం రైలు ఢీకొని ఉరివేసుకుంది. ఈ ప్రమాదంలో వృద్ధుడు రైలు ముందు భాగంలో ఇరుక్కుపోవడంతో రైలు ఐదు కిలోమీటర్ల మేర ఈడ్చుకెళ్లింది. స్థానికులు రైల్వే పోలీసులకు సమాచారం అందించడంతో ఘటికేసర్ రైల్వేస్టేషన్ సమీపంలో రైలును ఆపి వృద్ధుడిని వెలికితీశారు. నీలిరంగు చొక్కా, నారింజ రంగు లుంగీ, కుడిచేతిపై కత్తితో ఉన్నాడని రైల్వే పోలీసులు తెలిపారు.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना के बख्तियारपुर में चाय विक्रेता पर पुलिस की पिटाई, वीडियो वायरल
Barh, Bihar:पटना जिले के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत फोरलेन के पास स्थित चाय दुकानदार को चाय पिलाने का रुपया पुलिस वालों से मांगना महंगा पड़ गया। खाकी के नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। चाय विक्रेता ने पुलिस कर्मियों से जब चाय पिलाने के बाद पैसा मांगा, तब पुलिसकर्मी अपना आपा खो बैठे। उन्होंने न केवल दुकानदार के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज की, बल्कि अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए उसपर एक के बाद एक कई थप्पड़ भी जड़ दिए। वहां बैठे लोग इस घटना को देखकर दंग रह गए। विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ, गाड़ी में बैठे उक्त सिपाही के अन्य पुलिसकर्मी साथी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी पुलिसकर्मियों ने मिलकर चाय विक्रेता को सरेआम पीटना शुरू कर दिया। दबंगई दिखाते हुए वे पीड़ित दुकानदार को गालियां देते और घसीटते हुए अपने साथ ले जाने लगे। बख्तियारपुर थाना में तैनात जमादार और दो होमगार्ड मारपीट में शामिल थे। दुकानदार का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह कह रहा है कि उसके साथ मार पीटकर सिर फोड़ दिया गया। चाय का पैसा मांगने पर क्या उनके साथ मारपीट की जाएगी। वहीं एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है दोषी पाए जाने पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। बाइट पीड़ित दुकानदार शिवेश मिश्रा, भोजपुरी गायक और प्रत्यक्षदर्शी0
0
Report
Z के शेयरहोल्डर्स ने फंड रेजिंग और ESOP को मंजूरी दे दी
Noida, Uttar Pradesh:Zee के शेयरहोल्डर्स ने फंड रेजिंग और ESOP से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। प्रमोटर शेयर होल्डिंग 23.79% तक पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। कंपनी ने SEBI के आदेश पर कानूनी सलाह ली जा रही है। कंपनी ने साफ किया कि स्टॉक एक्सचेंजों और 31 जुलाई 2026 को हुई EGM में शेयर धारकों से मिली मंजूरी के बाद फंड रेजिंग की प्रक्रिया पूरी करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। फंड रेजिंग का मकसद वित्तीय स्थिति को मजबूत करना है और सभी शेयर होल्डर के हितों की रक्षा करना है।0
0
Report
Zee शेयरधारकों ने फंड रेजिंग और ESOP को मंजूरी दी; प्रमोटर होल्डिंग 23.79% तक
Noida, Uttar Pradesh:ANCHOR LINK 'ज़ी' के शेयरधारकों ने फंड रेज़िंग और ESOP से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही प्रमोटर शेयर होल्डिंग बढ़कर 23.79 फीसदी तक पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है....इस बीच कंपनी ने कहा है कि उसे SEBI का आदेश मिला है और इस पर कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ली जा रही है। कंपनी ने ये भी साफ किया कि स्टॉक एक्सचेंजों और 31 जुलाई 2026 को हुई EGM में शेयर धारकों से मिली मंजूरी के बाद फंड रेजिंग की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे.....कंपनी के मुताबिक, इस फंड रेजिंग का मकसद वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना है, साथ ही सभी शेयर होल्डर के हितों की रक्षा करना है....0
0
Report
Advertisement
कटनी में धीरेंद्र शास्त्री ने युवाओं से मर्यादा और संवाद की अपील
Katni, Madhya Pradesh:कटनी पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री के शिष्यों द्वारा निर्मित बागेश्वर बालाजी के नव-निर्मित मठ पहुंचे, निरीक्षण किया गया। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे Gen-Z प्रदर्शन को लेकर कहा विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है, पर अभद्र भाषा उचित नहीं। कटनी प्रवास के दौरान भारतीय संस्कृति, सभ्य संवाद और धार्मिक आस्था की मर्यादा बनाए रखने का संदेश दिया। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन किसी की माता-पिता के लिए अपशब्द कहना भारतीय संस्कृति के विरुद्ध है। दुनिया भारत को देख रही है, अतः विवाद नहीं, संवाद रास्ता अपनाना चाहिए। युवाओं से कहा अपनी बात सभ्य, मर्यादित भाषा में रखें। सावन माह और कांवड़ यात्रा का उल्लेख कर भगवान शिव की भक्ति करने को कहा, लेकिन किसी की भावनाओं को आहत करने या धर्म पर उंगली उठने वाला कार्य न करने को कहा। प्रेम, संयम और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।0
0
Report
सावन के पहले सोमवार पर Bareilly में महाकाल की कांवर ने खींचा भीड़, 501 लीटर गंगाजल चढ़ा
Bareilly, Uttar Pradesh:सावन के पहले सोमवार को बरेली नाथ नगरी शिव भक्ति में सराबोर नजर आ रही है, कांवरियों की झांखी इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे, महाकाल की कांवर बरेली में आकर्षण का केंद्र रही, इस अनोखी कांवर की खासियत थी कि इसमें उज्जैन के महाकाल के दर्शन लोगों को प्राप्त हो रहे थे, झांकी में महाकाल बाबा के झांकी में 501 लीटर गंगाजल भरा हुआ था, जो बरेली के सातों नाथों पर चढ़ाया जाएगा, कांवर कछला घाट से गंगा जल लेकर आ रहे हैं और इसमें इन्हें बरेली आने में तीन दिन लग गए, सावन के पहले सोमवार को ये गंगाजल महादेव को चढ़ाया जाएगा0
0
Report
बैंकॉक से लौटे इंटरनेशनल कॉर्फबॉल खिलाड़ी पारस और संस्कार का बरेली में भव्य स्वागत
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: बैंकॉक में आयोजित IKF एशिया कॉर्फबॉल4 चैंपियनशिप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर लौटे बरेली के अंतरराष्ट्रीय अंडर-19 कॉर्फबॉल खिलाड़ी पारस मिश्रा और संस्कार गंगवार का शहर में जोरदार स्वागत किया गया। फूल-मालाओं से दोनों खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया और उनकी उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने गर्व जताया।तुलसी स्थल मंदिर निवासी पारस मिश्रा और सनराइज कॉलोनी निवासी संस्कार गंगवार ने चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देकर देश का नाम रोशन किया। बैंकॉक से बरेली पहुंचने पर बच्चों और खेल प्रेमियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बच्चों ने खुशी में जमकर नृत्य भी किया।दोनों खिलाड़ी सबसे पहले तुलसी स्थल मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के महंत नीरज नैन दास ने दोनों खिलाड़ियों का दुशाला ओढ़ाकर सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कॉर्फबॉल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सुमित शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।पारस मिश्रा और संस्कार गंगवार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी वे अपने प्रदर्शन से देश का नाम इसी तरह रोशन करते रहेंगे।0
0
Report
Advertisement
जबलपुर में मौलाना जार्जिस के बयान के खिलाफ हिंदू संगठन प्रदर्शन, एफआईआर की मांग
Jabalpur, Madhya Pradesh:भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना जार्जिस के खिलाफ जरूर प्रदर्शन तेज हो गया है. जबलपुर में विश्व हिंदू संगठन ने बेलबाग थाने में प्रदर्शन किया और मौलाना जर्जिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की. विश्व हिंदू परिषद के नेता विकास खरे ने मौलाना का मोह काला करने वाले को 21000 और जवान काटकर लाने वाले को 5 लाख इनाम देने की घोषणा की. विश्व हिंदू संगठन के विकास खरे का कहना है कि जिस तरह से भगवान शिव के ऊपर मौलाना जर्जिस के द्वारा टिप्पणी की गई है वह बिल्कुल भी बर्दाश्त के काबिल नहीं है. प्रशासन को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए संगठन ने प्रदर्शन किया है साथ ही उन्होंने मौलाना का मुंह काला करने वाले और जीभ काट कर लाने वालों को नगद इनाम देने की बात कही है.0
0
Report
सोलापुर के मंत्री गोरे ने संजय राऊत को न पहचानने का दावा किया
Solapur, Maharashtra:सोलापूर ब्रेकिंग - कोण संजय राऊत मी त्यांना ओळखत नाही - मंत्री जयकुमार गोरे जयकुमार गोरे, पालकमंत्री ऑन सोलापूर डीसीसी बँक सोलापूर डीसीसी बँकेाच्या निवडणुका घेण्याच्या सूचना न्यायालयाने दिल्या.. डीसीसी बँक योग्य माणसांच्या हाती जावी, ज्यांनी बँकेत वाटोळं केलं. त्या लोकांना परत बँकेत काम करण्याची संधी मिळू नये यासाठी भाजप मित्र पक्षांसह निवडणूक लढवेल सोलापूर जिल्हा भाजपचा बालेकिल्ला, सहकारी पक्षांना घेऊन निवडणूक लढणार सहकार क्षेत्रात पक्षीय राजकारण आणू नये असं माझं मत आहे.. भाजपमध्ये सध्या सक्षम लोक काम करताय आणि ते लोक सक्षमपणे बँक चालू शकतात.. परमेश्वर अशा सर्व लोकांना सुदबुद्धी देवो असं म्हणत मोहिते पाटलांना लगावला टोला विधानपरिषद निवडणुकीत भाजपची ताकद बघितली आहे. त्यावेळेस अनेक लोकांचा भ्रमाचा भोपळा फुटला आहे.. गिरे तो भी.. तरी अशी लोक गॉगल घालून बातम्या देतात.. ऑन अकलूज विजय सभा राजेंद्र राऊत यांनी सांगितलं होतं अकलूजला जाऊन सभा घेऊ. मी मित्र म्हणून त्यांना सांगतो, द्वेषाचं राजकारण करायचं नसतं. अकलूजमध्ये सभा घेण्याची गरज नाही, मतदारांनी त्यापुढे जाऊन उत्तर दिलं आहे.. ऑन अभिजीत दिपके सेना नेते भेट मला त्याबद्दल माहिती नाही पण अनेक लोक देशांमध्ये आणि राज्यांमध्ये अनेक पक्षाचे अस्तित्व नामशेष होण्याच्या मार्गावर काही लोक विद्यार्थ्यांच्या चळवळीचा सारा घेऊन अस्तित्व शोधण्याचा प्रयत्न करताय (शिवसेना ठाकरे गटाला टोला) देशातला युवक हा मोदीजींसोबत राहिलाय आणि तो आताही मोदीजींसोबतच राहील.. ऑन जिल्हा बँक जिल्हा बँकेचे कुणाकडे देणं असेल तर त्यांना ते द्यावे लागेल अन्यथा त्यांना त्याचं फळ भोगाव लागेल (मोहिते पाटील यांच्याकडे रोक) ऑन खासदार संजय राऊत कोण खासदार संजय राऊत म्हणून गोरे यांनी उडवली खिल्ली मी त्यांना ओळखत नाही असं म्हणत गोरे यांनी उत्तर देण्यास टाळलं बायट : जयकुमार गोरे, पालकमंत्री0
0
Report
सीतापुर में पप्पू यादव के बयान पर हिंदू शेर सेना के पोस्टर विवाद
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक सांसद पप्पू यादव के बयान से नाराज हिंदू शेर सेना के अध्यक्ष विकास हिंदू ने कार्यकर्ताओं के साथ शौचालय पर लगाए पप्पू यादव के पोस्टर कार्यकर्ताओं ने पोस्टर को जूते से पीटा। शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला。0
0
Report
Advertisement
पप्पू यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में जूता फेंकने वाले की पिटाई, चाकू मामले की जांच
New Delhi, Delhi:दिल्ली के कोपरनिस्क मार्ग पर सांसद पप्पू सिंह मीडिया से बात कर रहे थे..तभी एक शख्स ने बहस की..और जुत्ता मारने की कोशिश की..तभी पप्पू यादव के आवास पर समर्थकों ने जुत्ता फेंकने वाले शख्स की जमकर पिटाई की..पुलिस के हवाले कर दिया..पप्पू यादव की तरफ़ से एक चाकू भी दिया गया है..इनका कहना है ये अपने साथ लाया था पुलिस का कहना है की चाकू वाले एंगल की जांच की जा रही है..आरोपी से पूछताछ जारी है.. दिल्ली पुलिस सूत्र- पप्पू यादव के यहां घुसने वाले शख्स का नाम सुमित है बBulandshahr का रहने वाला है सुमित ने पप्पू यादव को जूता फेंककर मारा उसी समय उसे पकड़ लिया गया पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या वह चाकू लेकर आया था पुलिस के मुताबिक जब सुमित को पप्पू यादव के लोगों ने सौंपा तो उसके साथ में एक चाकू भी सौंपा था उसके मुताबिक संतों के अपमान को लेकर उसके मन में नाराजगी थी सुमित बता रहा..गाजियाबाद भी रहता है साधु भी आए थे पप्पू यादव से मिलने आज.. काफी लोग.. फिर कांफ्रेंस रखी थी उन्होंने पिछला कोई आपराधिक रिकॉर्ड अभी तक नहीं मिला है गाजियाबाद में लोहे का काम करता है..0
0
Report
नाबालिग की अपहरण साजिश गिरिडीह में बच्चों की सूझबूझ से नाकाम, आरोपियों की तलाश जारी
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के तांबागुडी गांव में रविवार सुबह ट्यूशन पढ़ने गए दो नाबालिग बच्चों के अपहरण की साजिश को पुलिस और बच्चों की सूझबूझ से नाकाम कर दिया गया. अपराधियों के चंगुल से भाग निकलने में दोनों बच्चे सफल रहे. जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 6 बजे तांबागुडी के दो नाबालिग बच्चे डुमरी के आईबीपी स्थित एक निजी शिक्षक के कोचिंग सेंटर ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में दो बाइक सवार अपराधी पहुंचे. उन्होंने बच्चों से पता पूछने का बहाना बनाया और कुछ दूर चलकर पता बताने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया. इसके बाद बच्चों का चेहरा ढककर उन्हें कोडरमा की ओर ले जाने लगे. जब काफी देर तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजन परेशान हो गए. इसके बाद निमियाघाट थाना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने तुरंत खोजबीन शुरू की. कोडरमा के एक सुनसान इलाके में जब अपराधी बच्चों को दूसरी जगह ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी दोनों बच्चों ने मौका देखकर हिम्मत दिखाई और अपराधियों के चंगुल से भाग निकले. भागकर बच्चे पास के एक ट्रैक्टर मिस्त्री के पास पहुंचे और आपबीती सुनाई. मिस्त्री ने तुरंत बच्चों के परिजनों को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही निमियाघाट थाना पुलिस हरकत में आई और कोडरमा पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस अब दोनों बाइक सवार अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों को अकेले नहीं भेजने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है.0
0
Report
नालंदा उपचुनाव में NDA की जीत तय, मंत्री का प्रशांत किशोर पर हमला
Pariaunna, Bihar:नालंदा: कला एवं संस्कृति सह खान एवं भौतिक विज्ञान विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने नालंदा में दावा किया कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मतगणना परिणाम में एनडीए उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान किया है तथा उन्हें पूरा विश्वास है कि मतगणना के बाद एनडीए को स्पष्ट जीत मिलेगी। जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा चुनाव आयोग से पुलिस प्रशासन की शिकायत किए जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि परिणाम आने से पहले ही प्रशांत किशोर अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं। हमने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भी कहा था कि यह प्रशांत किशोर के राजनीतिक सफर का अंतिम दिन है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर लगातार नकारात्मक राजनीति करते हैं और चुनाव प्रक्रिया पर अनावश्यक सवाल खड़े करने का प्रयास करते हैं。0
0
Report
Advertisement
बोकारो के खेत में वज्रपात: तीन सगी बहनें अस्पताल में खतरे से बाहर
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में खेत में धान रोपते समय वज्रपात, 3 सगी बहनें को लगा झटका, सदर अस्पताल में भर्ती। तीनो खतरे से है बाहर। बताते चले कि बोकारो के शियालजोरी थाना क्षेत्र के कुंवातर गांव में आज एक हादसा हो गया जहां धान रोपने गईं 3 सगी बहनें वज्रपात की चपेट में आ गईं। बारिश के दौरान अचानक गिरी बिजली से तीनों बेहोश हो गईं। आनन-फानन में परिजन उन्हें बोकारो सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां अब तीनों खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। बोकारो के शियालजोरी थाना क्षेत्र में तीन सगी बहनें - आसा देवी, सोनल कुमारी और पूजा कुमारी - अपने खेत में धान रोपने गई थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ। बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। इसी बीच तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और तीनों बहनें उसकी चपेट में आ गईं। करंट लगने से तीनों मौके पर बेहोश हो गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन दौड़कर पहुंचे और आनन-फानन में तीनों को बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक अब तीनों बहनों की हालत खतरे से बाहर है। लेकिन इस हादसे के बाद पूरे गांव में दहशत है। बाइट 1: आसा देवी, घायल। बाइट 2: कोकिल बावरी, पिता।0
0
Report
हाथरस में आगरा रोड पर मारपीट के दौरान फायरिंग, एक युवक घायल
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस शहर के आगरा रोड पर स्थित चकलेश्वर बंबे पर दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है।जहां आगरा रोड पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर मारपीट और फायरिंग की घटना में एक युवक घायल हो गया।घायल युवक का आरोप है कि वह दो पक्षों में हो रही मारपीट को देख रहा था,तभी अचानक फायरिंग हो गई,जिससे उसके हाथ में गोली लगी है।पुलिस घायल युवक को उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुंची है।मिली जानकारी के अनुसार:sadar कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड पुलिस चौकी के पास चकलेश्वर बंबे के पास आज देर शाम दो पक्षों के बीच झगड़ा और मारपीट की घटना में कई राउंड फायरिंग हो गई।इस दौरान एक युवक मोहित का आरोप है कि एक गोली उसके हाथ में लग गई।जिससे वह घायल हो गया।फायरिंग और मारपीट की घटना की जानकारी होने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस घायल युवक मोहित को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार और डॉक्टरी परीक्षण शुरू कर दिया।वही घटना में घायल युवक मोहित की मां का कहना है कि दो पक्षों में झगड़ा हो रहा था,तभी गोली चल गई।कई राउंड फायरिंग हुई है।जिसमें एक गोली उनके बेटे के लग गई।उनका बेटा मोहित लड़ाई झगड़ा देख रहा था,तभी गोली लगने से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन करने में जुट गई है।0
0
Report
गैरसैंण में भारी बारिश से पेड़ गिरे; पुलिस ने खुद काटकर यातायात बहाल किया
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली के गैरसैंण में पुलिस का जोश और जज्बा देखने को मिला। भारी बारिश के चलते गैरसैंण-फरकंडे सड़क मार्ग पर तीन विशाल पेड़ गिरने से यातायात बंद हो गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक गैरसैंण मनोज सिरौला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। और मशीन का इंतजार किये बिना ही सड़क पर पड़े भारी भरकम पेड़ को कुल्हाड़ी काटना शुरू किया जिसके कुछ देर बाद मार्ग यातायात के लिए शुरू हो पाया। भारी बारिश और तेज आंधी तूफान से सड़क पर पेड़ गिरने से मार्ग बंद हुआ तो मौके पर जेसीबी उपलब्ध नहीं होने पर गैरसैंण कोतवाली के इंस्पेक्टर ने इंतजार करने के बजाय थाना गैरसैंण से कुल्हाड़ी मंगवाई और खुद पेड़ काटने में जुट गए। पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की मेहनत के बाद सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। सड़क खुलने के बाद फंसे यात्रियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। पुलिस की इस तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की।0
0
Report
Advertisement
