500072
రాష్ట్ర ప్రభుత్వం వెంటనే ఆరు గ్యారెంటీలు అమలు చేయాలి
Hyderabad, Telangana:ఎన్నికల ముందు రేవంత్ రెడ్డి ప్రభుత్వం తమ మేనిఫెస్టోలో ప్రవేశపెట్టిన 6 గ్యారంటీలను తప్పనిసరిగా అమలు పరచాలని లేదు అంటే పెద్ద ఎత్తున ఆందోళన చేస్తామని బిజెపి మహిళా మోర్చా నాయకురాలు పులిగోల్ల శ్రీలక్ష్మి, స్రవంతి వెల్లడించారు. రాష్ట్ర మహిళా మోర్చా అధ్యక్షురాలు శిల్పారెడ్డి పిలుపు మేరకు నేడు కూకట్ పల్లి ఎమ్మార్వో కార్యాలయంలో మహిళా మోర్చా నాయకురాలతో కలిసి ఎమ్మార్వో కు వినతిపత్రం అందజేశారు.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संभल में डीएम की बड़ी कार्रवाई, डीएलआरसी प्रशस्त गुप्ता को किया निलंबित
बहज़ोई, उत्तर प्रदेश:सम्भल जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने भूमि विवाद के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला भूमि व्यवस्था सहायक यानी डीएलआरसी प्रशस्त गुप्ता को तत्काल प्रभाव से सोमवार शाम 5:00 के करीब निलंबित कर दिया है। मामला बहजोई थाना क्षेत्र के गांव आनन्दपुर स्थित गाटा संख्या 155 की 4.646 हेक्टेयर भूमि से जुड़ा है। शिकायत में जिलाधिकारी कार्यालय का नाम लेकर प्रभाव और दबाव बनाने, बाउंड्रीवाल निर्माण का प्रयास करने तथा अभद्रता और धमकी के आरोप लगाए गए थे। एसडीएम चन्दौसी की टीम की स्थलीय जांच, शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर प्रथमदृष्टया भूमिका सामने आने पर कार्रवाई की गई। विभागीय जांच के लिए डिप्टी कलेक्टर रामानुज को जांच अधिकारी बनाया गया है।0
0
Report
बहराइच में अज्ञात जंगली जानवर ने दो बच्चों को किया घायल, तलाश जारी
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, बहराइच में अज्ञात जंगली जानवर ने दो बच्चों को किया घायल, थाना मटेरा इलाके की घटना, शौच के लिए गई बच्ची पर जंगली जानवर ने किया हमला, जंगली जानवर के हमले से बच्ची गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में बच्ची का चल रहा इलाज, देर शाम बच्ची सुनयना 6 वर्ष गांव में स्थित तालाब के पास शौच करने के लिए गई थी, अचानक जंगली जानवर में झाड़ियों से निकलकर बच्ची पर हमला कर दिया, bच्ची के शोर मचाने पर आसपास के गांव वालों ने बच्ची को बचाने को प्रयास किया, और शोर मचाने पर और टॉर्च की रोशनी दिखाने पर जंगली जानवर आम के बाग की ओर भाग गया, ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को दी सूचना, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर के जांच, वन विभाग के डीएफओ ने बताया वन सियार ने किया है हमला, थाना मटेरा क्षेत्र के करौंदा व भग्गगड़वा गांव का मामला, वन विभाग की टीम जांच में जुटी0
0
Report
जशपुर पुलिस ने 72 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार किया: ऑपरेशन आघात जारी
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस के ऑपरेशन आघात को फिर से मिली बड़ी सफलता, स्विफ्ट कार से पुलिस ने 72 किलो गांजा (कीमती 36 लाख ) किया जब्त, स्विफ्ट कार में छुपा कर रखा था 72 किलो गांजा, मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध कार को पुलिस ने घेराबंदी कर रोका, पुलिस ने एक आरोपी और कार को किया जप्त, कोतबा पुलिस की कार्रवाई। कोतबा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्विफ्ट कार से 72 किलो 340 ग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा की ओर से एक स्विफ्ट कार में गांजा लाया जा रहा है। सूचना पर जामझोर गांव के पास घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी के दौरान दो बोरियों में छिपाकर रखे 70 पैकेटों से 72 किलो 340 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे के साथ करीब 5 लाख रुपये कीमत की स्विफ्ट कार और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। कुल जब्ती की कीमत करीब 41 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 35 वर्षीय रोहित यादव, निवासी जामझोर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी गांजा तस्करी के मामलों में शामिल रहा है और उसकी 40 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर सफेमा एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। जशपुर पुलिस के मुताबिक पिछले चार दिनों में ऑपरेशन आघात के तहत एक टन 145 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया जा चुका है। पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
AI से राजस्थान हेल्पलाइन पर शिकायतों का विश्लेषण, अस्पतालों में सुधार की तैयारी
Jaipur, Rajasthan:एंकर-अस्पताल में डॉक्टर समय पर नहीं मिल रहे हैं या स्टाफ का व्यवहार ठीक नहीं है...स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी ऐसी शिकायतों का अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से भी विश्लेषण होगा। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि किस क्षेत्र और किस विषय से जुड़ी शिकायतें ज्यादा आ रही हैं और उनका समयबद्ध समाधान कैसे किया जाए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन-181 के कॉल सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो और ऑडियो कॉल के जरिए शिकायतकर्ताओं से सीधे बात की। समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए। जयपुर निवासी यश ने सांगानेरी महिला चिकित्सालय में स्टाफ की ओर से अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत की। राठौड़ ने मामले की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, गंगापुर सिटी निवासी सूरज ने राजकीय अस्पताल में डॉक्टरों के समय पर उपलब्ध नहीं होने की शिकायत रखी। धनराज और ताराचंद ने आशा सहयोगिनी से जुड़े मामले बताए। सभी प्रकरणों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सवाई माधोपुर निवासी नरेश ने वीडियो कॉल पर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (MAA) में जनाधार और अन्य दस्तावेजों से संबंधित परेशानी बताई। प्रमुख सचिव ने जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इसका जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए। राजस्थान संपर्क की नई ‘संपर्क AI’ पहल के जरिए 181 पर दर्ज शिकायतों का विषयवार विश्लेषण किया जा सकेगा। स्वास्थ्य विभाग को शिकायतों से जुड़ा डेटा और विस्तृत रिपोर्ट मिलने से यह पहचानने में मदद मिलेगी कि किस तरह की समस्याएं बार-बार सामने आ रहे हैं। इसके आधार पर समाधान के लिए समयबद्ध कार्रवाई की जा सकेगी। राठौड़ ने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही सामने आने पर दोषी कार्मिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
भोपाल: टीईटी फॉर्म की अंतिम तारीख 11 अक्टूबर 2026 तक बढ़ी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल टीईटी परीक्षा से जुड़ी हुई बड़ी खबर। TET परीक्षा फॉर्म की तारीख फिर बढाई गई 11 अक्टूबर तक बढ़ाई गई परीक्षा फॉर्म की तारीख तीसरी बार बढ़ाई गई परीक्षा की डेट टीईटी आवेदन की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2026 हुई फॉर्म की कम संख्या को देखते हुए बढ़ाई गई तारीख अबतक आए है सिर्फ 22 हजार टीईटी के आवेदन 22 में सिर्फ 4 हजार सरकारी शिक्षक टीईटी के दायरे में आ रहे हैं डेढ़ लाख सरकारी शिक्षक0
0
Report
पलवल पुलिस की कार्रवाई: मोहन नगर में डॉग स्क्वायड से 400 ग्राम गांजा पकड़ा गया
Palwal, Haryana:पलवल पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पलवल के मोहन नगर इलाके में छापेमारी कर दो आरोपियों को गांजा बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीआईए पलवल की टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ मिलकर की। एसआई मुकेश कुमार के अनुसार, सीआईए प्रभारी और उनकी टीम को सूचना मिली थी कि मोहन नगर स्थित एक मकान में गांजा बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ मकान पर दबिश दी। मौके से जसवंत पुत्र भगवान साह और दीपू पुत्र नंदकिशोर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि आरोपी मकान के अंदर गांजे की पुड़िया बनाकर लोगों को बेच रहे थे और इसी दौरान उन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया। एसआई मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी जसवंत के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है。 पुलिस ने साफ कहा है कि पलवल में किसी भी कीमत पर नशे की बिक्री और सेवन को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। जो भी व्यक्ति नशे की तस्करी या बिक्री में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी。 एसआई मुकेश कुमार ने बताया कि पलवल के एसपी के सख्त दिशा-निर्देश हैं कि जिले में नशे को पूरी तरह रोकने के लिए लगातार कार्रवाई करनी जाए और नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
Advertisement
Ashok Gehlot के आरोपों से चुनावी घमासान तेज, कांग्रेस एकजुटता दिखाने लगी
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur टीकाराम जूली, नेता प्रतिपक्ष अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व सांसद अश्क अली टांक की प्रथम पुण्यतिथि पर सोमवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अविनाश पांडे सहित कई नेता मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अश्क अली टांक को याद करते हुए कहा कि वह कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता थे। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए अपने दायित्व ईमानदारी और निष्ठा से निभाए। उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेस के कई बड़े नेताओं का एकत्र होना बताता है कि वह कितने बड़े नेता और कार्यकर्ता थे। - गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी चाहते हैं कि सभी लोग आपस में मिल-जुलकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि आज gen z को सही रास्ता बताना जरूरी है। भाजपा पर निशाना साधते हुए गहलोत ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में लोगों को गुमराह किया जा रहा है और चुनाव आयोग पर दबाव है। उन्होंने एसआईआर को लेकर दावा किया कि 12 से 13 करोड़ या उससे अधिक लोग वोट देने से वंचित रह गए। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को वोट देने से रोक दिया जाए और अगली बार वोट देने की बात कही जाए तो उसकी पीड़ा समझी जा सकती है। - गहलोत ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर ऑल पार्टी स्तर पर बैठक होनी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने मिलकर काम किया और कर्मचारियों की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अब मामले सामने आने से संबंधित लोग घबराए हुए हैं। - पंचायत चुनाव को लेकर गहलोत ने कहा कि डोटासरा और जूली उनसे मिलने आए थे और चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। कांग्रेस संभाग और प्रत्येक जिले में अपनी टीम भेजकर लोगों से संपर्क करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद परिसीमन का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया और निकाय चुनाव में भी इसका असर देखने को मिला। - गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से कहा कि यदि उनमें ईमानदारी है तो उन्हें घोषणा करनी चाहिए कि किसी भी मंच पर किसी भी पार्टी की बाड़ेबंदी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों पर दबाव डाला जाता है और मनमाफिक काम नहीं करने वाले अधिकारियों के तबादले कर दिए जाते हैं। - गहलोत ने कहा कि कलेक्टर और एसपी को चुनाव जिताने की जिम्मेदारी बताई जा रही है, ऐसे में लोकतंत्र कहां रह गया। उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र बचाने के लिए उठ खड़े होने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस जीते या भाजपा, इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन जिस तरह की गतिविधियां हो रही हैं, उससे आने वाले समय में स्थिति और बिगड़ने की आशंका है。 - मदन राठौड़ का पलटवार।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अशोक गहलोत के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि गहलोत ने बसपा के विधायकों को अपने साथ लिया था। उन्होंने कहा कि किसी निर्दलीय विधायक का किसी पार्टी में विलय नहीं किया जा सकता। निर्दलीय विधायक निर्दलीय ही रहता है, इसी तरह निर्दलीय पार्षद भी निर्दलीय ही रहता है। - गहलोत ने कांग्रेस पर पुलिस के जरिए गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन निकायों और क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं हुई हैं, जनता सब जानती है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से देश में ऐसा ना हुआ ना ऐसा सुना जैसा भाजपा छोटे चुनाव में भी ऐसी हरकतें कर रही है।0
0
Report
भाकी EWS सरलीकरण के मुद्दे पर रविंद्र भाटी का बीकानेर रोड शो भारी समर्थन
Bikaner, Rajasthan:शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी पहुंचे बीकानेर भाटी के स्वागत में उमड़ा समर्थकों का जनसैलाब EWS के सरलीकरण की मांग को लेकर बीकानेर में रोड शो शहर के प्रमुख मार्गों से निकलेगा रविंद्र सिंह भाटी का रोड शो मीडिया से बातचीत में बोले भाटी-EWS के सरलीकरण की कर रहे मांग आर्थिक रूप से पिछड़े युवाओं को बेहतर अवसर दिलाने की बताई मंशा भारी जनसमर्थन मिलने पर भाटी ने समर्थकों का जताया आभार अब EWS के मुद्दे को लेकर शहर शहर के अलग-अलग स्थानों से होकर निकले रविंद्र सिंह भाटी के रोड शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रोड शो को लेकर शहर में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह समर्थकों ने भाटी का स्वागत किया, वहीं दो स्थानों पर बड़े और भव्य स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किए गए समर्थकों की भीड़ और स्वागत के बीच भाटी लगातार EWS के सरलीकरण की मांग को प्रमुखता से उठाते नजर आए ऐसे में राजनीतिक नजरिए से भी इस रोड शो को अहम माना जा रहा है EWS के मुद्दे के साथ-साथ रविंद्र सिंह भाटी बीकानेर में अपनी राजनीतिक मौजूदगी और अपने सियासी दायरे को बढ़ाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं अब सवाल यही है कि EWS जैसे मुद्दे को लेकर बीकानेर में मिला यह जनसमर्थन आगे भाटी की राजनीतिक सक्रियता को किस दिशा में ले जाता है बीकानेर में रोड शो के साथ रविंद्र सिंह भाटी ने आज पूरे दिन श्रीडूंगरगढ़ और लूणकरणसर में भी रोड शो किया। दोनों इलाकों में बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे। जगह-जगह भाटी का जोरदार स्वागत किया गया और रोड शो के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान भाटी ने EWS के सरलीकरण की मांग को लेकर खुलकर अपनी बात रखी और आर्थिक रूप से पिछड़े युवाओं को बेहतर अवसर देने की जरूरत पर जोर दिया। बीकानेर संभाग में लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में रोड शो और जनसंपर्क के जरिए भाटी की सक्रियता चर्चा में रही। ऐसे में EWS के मुद्दे के साथ-साथ भाटी का लगातार अलग-अलग इलाकों में पहुंचना उनके राजनीतिक दायरे और जनसंपर्क को विस्तार देने की कवायद के तौर पर भी देखा जा रहा है।0
0
Report
पटना विश्वरंग 2026: लोक-संस्कृति की धूम
Patna, Bihar:आत्मजा पटना पटना के प्रेमचंद रंगशाला में विश्व रंग 2026 के दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत शोभायात्रा और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर बिहार के लोक गायन, होलिका गायन और लोकनृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में डॉ. संतोष चौबे द्वारा रचित ‘उनके हिस्से का प्रेम’ और ‘लेखक बनाने वाले’ नाटकों का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार उपस्थित रहे। आयोजन में बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति और कला परंपरा की विविध छटा देखने को मिली। वही इस मौके पर ज़ी मीडिया से बातचीत करते हुए विश्वरंग फाउंडेशन के अध्यक्ष तथा डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष ने विश्वरंग कार्यक्रम की काफ़ी सराहना की । साथ ही बताया कि इस कार्यक्रम के तहत बिहार की संस्कृति और कला को बढ़ावा मिल रहा है । साथ ही जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि विश्वरंग 2026’ के अंतर्गत ‘विश्वरंग नालंदा’ का आयोजन 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को नालंदा विश्वविद्यालय परिसर में किया जा रहा है। बाइट:1 डॉ संतोष चौबे, अध्यक्ष विश्वरंग फाउंडेशन तथा कुलाध्यक्ष्य डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय, वैशाली बिहार。 वही ज़ी मीडिया से बातचीत करते करते हुए बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार ने भी कार्यक्रम की सराहना की । बाइट 2 : प्रमोद कुमार, मंत्री बिहार सरकार0
0
Report
Advertisement
पालधी बस में चढ़ते वक्त छात्रा की मौत: बस कमी से बढ़ी नाराज़गी
Jalgaon, Maharashtra:जळगावच्या पाळधी गावात बसमध्ये चढताना मागच्या चाका खाली येऊन विद्यार्थिनीचा मृत्यू. राजनंदनी श्रीराम शिंदे असे मयत सोळा वर्षीय विद्यार्थिनीचे नाव असून ती दहावीला शिकत होती. बस मध्ये चढताना विद्यार्थिनीचा पाय घसरल्यावर ती पडली आणि बस सुरू झाल्यानंतर मागच्या चाकाखाली आल्यानंतर मृत्यू. विद्यार्थिनीच्या मृत्यूच्या घटनेने जिल्हा रुग्णालयामध्ये कुटुंबीयांनी मोठा आक्रोश केल्याचे पाहायला मिळालं. शाळा सुटल्यानंतर गावी घरी जाण्यासाठी बसमध्ये चढताना बसमधील गर्दीमुळे विद्यार्थिनी चाकाखाली आल्याचा नातेवाईकांचा आरोप. बसेसची संख्या कमी असल्यामुळे बसमध्ये चढताना विद्यार्थ्यांची गर्दी होते, गर्दीमुळेच विद्यार्थिनी पडल्याचा नातेवाईकांचा आरोप.0
0
Report
पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, लाखों की कीमत के 1080 किलो पटाखे बरामद दो गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर की थाना मंसूरपुर पुलिस ने अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 1080 किलोग्राम अवैध रूप से निर्मित पटाखे बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली विस्फोटक सामग्री और उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर को मंसूरपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पुरबालियान के जंगल में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री संचालित की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जंगल में पहुंचकर फैक्ट्री की घेराबंदी की और दबिश देकर मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।0
0
Report
Belapur में SRA योजना के तहत झोपड़पट्टी पुनर्विकास शुरू, नए घरों की झलक दिखी
Navi Mumbai, Maharashtra:बेलापूर येथील वारकरी भवन मध्ये झोपडपट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण अर्थात SRA योजने अंतर्गत साकार होणाऱ्या घरांचे विशेष सादरीकरण करण्यात आले होते. या विशेष सादरीकरणाच्या माध्यमातून एसआरए योजनेअंतर्गत लाभार्थ्यांना मिळणाऱ्या त्यांच्या भावी नव्या घरांची रचना, इमारतीचे स्वरूप, आधुनिक सोयी-सुविधा आणि योजनेच्या पुढील प्रक्रियेची सविस्तर माहिती सादर करण्यात आली. भाजपा आमदार मंदा म्हात्रे यांच्या पाठपुराव्याने या पायलेट प्रोजेक्टची सुरुवात होणार असून आपले नवीन घर प्रत्यक्ष कसे दिसेल हे पाहताना झोपडपट्टी वासियांच्या चेहऱ्यावरील आनंद पाहण्याजोगा होता.0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस का सरप्राइज रेड, कई घरों की तलाशी
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, सोरगीर बस्ती में सरप्राइज रेड कुरुक्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। एसपी चंद्र मोहन आईपीएस और आईजी के दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस ने सोरगीर बस्ती और कृष्णगेट इलाके में अचानक छापेमारी की। करीब 100 पुलिसकर्मियों की टीम ने कई घरों की तलाशी ली, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सोरगीर बस्ती, कृष्णागेट क्षेत्र में सरप्राइज रेड की। इस कार्रवाई में थाना केयूके एसएचओ, साइबर इंचार्ज, कृष्णागेट एसएचओ, सुभाषमंडी चोंकी इंचार्ज समेत अलग-अलग थानों की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस के मुताबिक, करीब 100 जवानों की टीम ने अचानक कई घरों में दस्तक दी और तलाशी अभियान चलाया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों से अवैध शराब बरामद होने की बात सामने आई है। बरामद शराब की मात्रा और अन्य सामान का पुलिस द्वारा अभी सत्यापन किया जा रहा है। नशामुक्त अभियान के तहत यह सरप्राइज रेड की गई है। इस तरह की कार्रवाई समय-समय पर की जाती है, ताकि नशे और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और एनडीपीएस से जुड़ी किसी सामग्री की बरामदगी हुई है इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि बरामदगी की पूरी मात्रा और कार्रवाई की विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद साझा की जाएगी। फिलहाल पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप का माहौल है। पुलिस का कहना है कि नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ इस तरह की सरप्राइज रेड आगे भी जारी रहेंगी।0
0
Report
मधुबनी में तेज बस डिवाइडर से टकराई, 20 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराकर एनएच सड़क पर पलटी, 20 यात्री हुए घायल, तीन की हालत गंभीर, घटना सकरी थाना के एनएच 27 की है ।बस लौकहा से पटना जा रही थी, सकरी थाना से आगे बढ़ी तभी अनियन्त्रित बस डिवाइडर से टकरा गई और एनएच सड़क पर पलट गई।पुलिस और स्थानीय लोग राहत बचाव कार्यों में जुटे।बस से यात्रियों को निकाला गया और गंभीर रूप से घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रेन से खींचकर बस को सीधा किया गया।मामूली रूप से घायल यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।0
0
Report
FSSAI की स्पेशल ड्राइव से मिलावट पर नियंत्रण: नवरात्रि–दिवाली से पहले सख्त जांच
Noida, Uttar Pradesh:नकली और मिलावट मुक्त त्योहारों की तैयारी त्योहारों पर मिलावट के खिलाफ FSSAI का स्पेशल ड्राइव नवरात्रि और दिवाली से पहले FSSAI ने देशभर में स्पेशल फूड सेफ्टी ड्राइव के निर्देश दिए मिलावटी, नकली और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए सख्त निगरानी के निर्देश दूध और दूध से बने उत्पाद, मिठाई, नमकीन, स्नैक्स, घी, खाद्य तेल और पेय पदार्थ जांच के दायरे में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इंस्पेक्शन और सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश हॉटस्पॉट और संवेदनशील इलाकों में विशेष तौर पर जांच अभियान चलाने को कहा स्थानीय खान-पान के हिसाब से कुट्टू आटा, सिंघाड़ा आटा जैसे खाद्य पदार्थों की भी जांच की जा सकेगी Food Safety on Wheels के जरिए बाजारों में मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच करने के निर्देश प्रमुख बाजारों और खुफिया इनपुट वाले इलाकों में FSW की रणनीतिक तैनाती के निर्देश खाद्य सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और उपभोक्ताओं का भरोसा मजबूत करने पर जोर इंस्पेक्शन, सैंपलिंग और कार्रवाई का डेटा FOSCOS/FOSCORIS पर रियल टाइम अपडेट करना अनिवार्य FSSAI ने निर्देश को ‘MOST IMPORTANT’ बताते हुए राज्यों और UTs को कार्रवाई के लिए कहा 29 सितंबर 2026 को FSSAI के Regulatory Compliance Division ने जारी किया निर्देश0
0
Report
Advertisement
