icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कौड़िया क्षेत्रान्तर्गत गश्त कर रही पीआरवी वाहन पर पथराव एवं पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो गिरफ्तार,

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollowJust now
Gonda, Uttar Pradesh:कौड़िया क्षेत्रान्तर्गत गश्त कर रही पीआरवी वाहन पर पथराव एवं पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो गिरफ्तार,हमलावरों ने कहा अब ऐसी गलती नहीं होगी। मध्य रात्रि थाना कौड़िया क्षेत्रान्तर्गत छिरास गांव में गश्त कर रही पीआरवी वाहन पर पथराव किए जाने की सूचना पर थानाध्यक्ष कौड़िया शशि कुमार राणा मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे, जहां अभियुक्तगण ’’गिरवर दयाल उर्फ नागा पुत्र गोपीनाथ शुक्ला’’ एवं ’’शिवदयाल उर्फ सचिन उर्फ ददऊ पुत्र गोपीनाथ’’ द्वारा पथराव करते हुए पुलिस पार्टी पर हमला में पुलिस टीम के कुछ सदस्यों को चोटें आईं। प्रकरण के संबंध में थाना कौड़िया पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना कारित करने वाले दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कौड़िया में पूर्व से भी कई आपराधिक अभियोग पंजीकृत हैं। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
0
0
Report

मंदसौर में तेज बारिश से जलभराव, ड्रेनेज योजना पर सवाल

Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर में बीते चार दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है इस बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है थोड़ी सी तेज बारिश होने पर कई इलाकों में सड़कों पर से पानी बहने लगता है यहां तक की सड़कों पर भरे पानी के बीच से लोगों को आना जाना पड़ता है और यह स्थिति बारिश रुकने के बाद भी काफी देर तक बनी रहती है दरअसल हाल ही में करोड़ों की लागत से अमृत योजना के तहत शहर में आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम बनाया गया है दावा किया गया था कि नए आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम की वजह से जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी लेकिन हालात अभी भी जस के तस बने हुए हैं भरे हुए पानी के बीच सड़कों पर बच्चे नहाने का लुत्फ उठाते हुए भी दिखाई देते हैं
0
0
Report

फसल चोरी के विरोध पर किसान की हत्या: चोर ने गला घोंट दिया

Barh, Bihar:पंडारक थाना क्षेत्र के पैठणीचक पूर्वी बिनटोली में फसल चोरी का विरोध करना किसान को भारी पड़ गया। फसल चोरों ने पकड़े जाने पर किसान बिहारी महतो की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। चोर कई दिनों से उनके खेत में लगी हरी सब्जियों की चोरी कर रहे थे। सोमवार सुबह 4 बजे बिहारी महतो खेत पहुंचे, तब एक चोर को फसल चोरी करते देख लिया। किसान ने चोर को पहचान लिया। आरोप है कि इसके बाद चोर ने उन्हीं के गमछे से उनका गला कसकर उनकी हत्या कर दी और फसल लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पंडारक थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, क्षेत्र मे हादसे के बाद हड़कंप बलरामपुर जनपद के उतरौला-बलरामपुर मार्ग पर रविवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में भैरमपुर गांव निवासी अछय यादव (20) की मौके पर ही मौत हो गई। अछय यादव, अरविंद यादव का पुत्र था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की रफ्तार तेज थी। टक्कर के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला पहुंचाया, जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई। चौकी इंचार्ज शिव कैलाश ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों की तहरीर मिलने पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार ट्रक और चालक की तलाश कर रही है।
0
0
Report

बाराबंकी: चौकाघाट के पास कार में आग लगने से हड़कंप, सभी सुरक्षित

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: चौकाघाट रेलवे स्टेशन के सामने कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी,पुलिस-दमकल ने पाया काबू बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में चौकाघाट रेलवे स्टेशन के सामने पुलिया के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गोंडा के परसपुर से सीतापुर के रामपुर मथुरा जा रही इको स्पोर्ट कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि कार अजीम चला रहे थे। उनके साथ सानिया, गुलशन, सोना और हसान समेत अन्य लोग सवार थे। चौकाघाट रेलवे स्टेशन के सामने पुलिया के पास पहुंचते ही अचानक कार से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। आग लगते ही कार में सवार लोगों में हड़कंप मच गया और सभी लोग तत्काल वाहन से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। एसएसआई प्रमोद कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। उपनिरीक्षक मानवेंद्र सिंह, आरक्षी मोहम्मद अफजल खान और आरक्षी कृष्णकांत ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों ने आसपास मौजूद लोगों को दूर हटाया और यातायात को व्यवस्थित कराया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आज बुझाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद कड़ी मशक्त से कार में लगी आग पर काबू पा लिया गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया। कार में सवार महिला नाज़िया ने बताया कि वे लोग गोंडा के परसपुर से कार से चले थे और सीतापुर के रामपुर मथुरा जा रहे थे। चौकाघाट के पास अचानक कार में आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। गनीमत रही कि आग लगने के बाद कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग से कार को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।
0
0
Report
Advertisement

ओयल में कार ट्रांसफॉर्मर से टकराई; 3 मौत, 3 घायल

Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के सीतापुर मार्ग पर देर रात ओयल कस्बे में वरना कार अनियंत्रित होकर पोल तोड़ते हुए ट्रांसफार्मर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार में कुल छह लोग सवार थे। हादसे में आयुष कुमार , शिवा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप रूप से घायल शख्स की उपचार के दौरान मौत हो गई। घायलों में पीयूष सिंह, अमन वर्मा और उत्कर्ष के नाम शामिल हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही चौकी ओयल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पा लिया गया है। विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई है। वर्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है。
0
0
Report
Advertisement

बलिया में बाढ़ का कहर जारी, कई गांव जलमग्न नाव ही सहारा

Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में बाढ़ का कहर, कई गांव पानी में डूबे, आवागमन के लिए नाव ही सहारा बलिया में गंगा नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से काफी ऊपर होने की वजह से कई गांवो में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। कई गांव पानी में जलमग्न हो चुके हैं और लोग हालात के सामने बेबस हैं। जवहीँ,शिवपुरी दियर नंबरी ,दुबे छपरा प्राणपुर ,नौरंगा साहित कई गंगा के तटवर्ती गांव बाढ़ के कहर का सामना कर रहे हैं। हालांकि गंगा के जलस्तर में थोड़ी कमी जरूर आई है लेकिन लोगों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही। बाढ प्रभावित लोगों का कहना है की नाव की व्यवस्था बेहतर न होने की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और कई जगहों पर जोखिम उठाकर लोग पानी में चलने को मजबूर हैं। बिजली, स्वच्छ जल और राशन की कमी लोगों की मुश्किले बढ़ा रही है। बलिया का नंदपुर गांव भी पानी की चपेट में है और एनएच 31 से गांव को जोड़ने वाले रास्ते पर गंगा का पानी बह रहा है। वाक थ्रू- बाढ़ के पानी में जान जोखिम में डालकर चलते लोगों से बातचीत
0
0
Report

गोकशी के आरोपी मुजम्मिल गिरफ्तार, मुठभेड़ में घायल

Moradabad, Uttar Pradesh:पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी गिरफ्तार। बिजनौर। बिजनौर पुलिस की हुई गोकशी के आरोपी बदमाश मुजम्मिल से मुठभेड़। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से घायल हुआ गोकशी का आरोपी मुजम्मिल। गोकश के बाये पैर मे लगी गोली। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए भेजा जिला अस्पताल। बदमाश के पास से एक तमँचा, 2 कारतूस, एक बाईक और गोकशी करने के उपकरण हुए बरामद। थाना नजीबाबाद इलाके के मालन नदी के पास मुठभेड़। एक सप्ताह पहले 31 अगस्त को मौजमपुर स्थित बाग में गोवंश के अवशेष मिलने पर एक मुकदमा दर्ज किया गया था। उक्त मुकदमे के वांछित अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के लिए जाँच शुरू की जिसमें इदरीस, शाहनवाज और मुजम्मिल के नाम प्रकाश में आये थे। बीती रात नजीबाबाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश मुजम्मिल रात्रि में गोक्शी की घटना करने की फिराक में है, तभी पुलिस ने मुखबिर के द्वारा बताई जगह पर अपना जाल बिछा दिया और रंगे हाथ गोक्शी के आरोपी मुजमिल को कलहेड़ी गांव के पास घेरा बंदी कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया। तभी बदमाश ने पुलिस के ऊपर फायर झोंक दिया और पुलिस ने जबाबी कार्यवाही करते हुए गोली चलाई जो बदमाश के पैर में जा लगी। मालन नदी के किनारे मुठभेड़ के दौरान घायल मुजमिल को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए भेजा जिला अस्पताल। बदमाश के पास से एक तमंचा, 2 कारतूस, एक बाइक और गोकशी करने के उपकरण बरामद हुए। गोकशी के फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
0
0
Report

गोगا नवमी पर वाल्मीकि समाज की भव्य शोभायात्रा, आतिशबाज़ी के साथ उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर में गोगा नवमी का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। वाल्मीकि समाज की ओर से देर रात रामदेव मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गोगा के निशान के साथ निकली यात्रा में ढोल-ताशों और नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालु नृत्य करते हुए आगे बढ़े। शहर के सूरजपोल चौराहे पर जोरदार आतिशबाजी की गई, जिससे माहौल उत्साह और उमंग से भर गया। वाल्मीकि समाज के लोगों ने बताया कि गोगा नवमी के अवसर पर लोक देवता जाहरवीर गोगा की जयंती श्रद्धा और परंपरागत तरीके से मनाई गई। पर्व को लेकर भक्तों में सुबह से ही उत्साह नजर आया। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने गोगा देव की विशेष पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। देर रात रामदेव मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजर गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु हाथों में गोगा के निशान लेकर भक्ति में झूमते नजर आए। ढोल-ताशों और नगाड़ों की धुन पर युवाओं सहित समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। शोभायात्रा के सूरजपोल चौराहे पर पहुंचने पर भव्य आतिशबाजी की गई। इस दौरान विभिन्न संगठनों की ओर से वाल्मीकि समाज के पंच पटेलों का अभिनंदन भी किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजन ने वाल्मीकि समाज की लोक देवता जाहरवीर गोगा के प्रति गहरी आस्था, सामाजिक एकजुटता और धार्मिक उत्साह को प्रदर्शित किया।
0
0
Report
Advertisement

सीकर में साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान के तहत मैराथन से जागरूकता का संदेश

Sikar, Rajasthan:सीकर साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान 2026 के तहत सीकर में साइबर मैराथन, साइबर ठगी से बचाव का दिया संदेश शहर के पुलिस लाइन से रामलीला मैदान तक दौड़े जवान और प्रतिभागी, 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने और डिजिटल सुरक्षा का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान 2026 के तहत सीकर में साइबर मैराथन एवं साइबर शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों, आरएसी जवानों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आमजन को साइबर अपराधों से सतर्क रहने का संदेश दिया। मैराथन की शुरुआत सीकर पुलिस लाइन से की गई। मैराथन में पुलिस लाइन एवं आरएसी के करीब 125 जवानों के साथ-साथ गोविंदम डिफेंस के लगभग 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागी साइबर सुरक्षा के संदेशों के साथ मैराथन में शामिल हुए। पुलिस लाइन से शुरू हुई मैराथन कल्याण सर्किल और बड़विया बगीची होते हुए रामलीला मैदान पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। मैराथन के दौरान प्रतिभागियों ने आमजन और व्यापारियों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक किया। इस दौरान लोगों को बताया गया कि साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाकर बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों से रकम की ठगी कर रहे हैं। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी बरतकर साइबर ठगी का शिकार होने से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में आमजन से अपील की गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक खाते से जुड़ी जानकारी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें। इसके साथ ही मोबाइल फोन पर आने वाले अनजान मैसेज, ई-मेल या सोशल मीडिया संदेशों में दिए गए संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी गई। लोगों को यह भी समझाया गया कि बैंक या किसी सरकारी संस्था का अधिकारी बनकर फोन करने वाले व्यक्ति के साथ भी बिना सत्यापन के कोई संवेदनशील जानकारी साझा नहीं करें।
0
0
Report

ओम बिरला ने अनंत ऊर्जा सोलर एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया

Kota, Rajasthan:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की अनंत ऊर्जा सोलर एक्सपो में शिरकत कोटा सहित हाड़ौती में हर घर में सोलर लगाकर बिजली की बचत करने के उद्देश्य से अनंत ऊर्जा सोलर एक्सपो 2026 का आयोजन किया जा रहा है,तीन दिवसीय इस एक्सपो के उद्घाटन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शिकरत की, दशहरा मैदान में आयोजित अनंत ऊर्जा सोलर एक्सपो में देशभर की 100 से अधिक सोलर उत्पादक कंपनियों की और से अपने स्टॉल लगाए गए है , एक्सपो में आने वाले विजिटर्स को प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, सौर ऊर्जा से संबंधित सरकारी सब्सिडी, सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया, उपलब्ध तकनीक एवं इसके लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि कोटा एवं हाड़ौती के व्यापारी तथा आमजन अधिक से अधिक सौर ऊर्जा का उपयोग कर सकें, कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के साथ भारत सरकार ने कई योजना निकाली है,ताकि लोग s Solर लगवाकर लाभान्वित हो सके, सौर ऊर्जा भारत के स्वच्छ एवं टिकाऊ ऊर्जा भविष्य की महत्वपूर्ण आधारशिला है, इस क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार, तकनीकी सेवाओं, स्थापना और रखरखाव सहित अनेक नए अवसर सृजित हो रहे हैं परंपरागत व्यवसाय के अनुभव और आधुनिक ऊर्जा तकनीक का यह संगम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top