icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
500013
VVishwaroopaFollow26 Jun 2024, 04:40 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

0
0
Report

भोपाल की आबिदा राना: सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग

Noida, Uttar Pradesh:भोपाल गुरुग्राम में जिस तरह की घटना सिया के साथ हुई कुछ उसी तरह की घटना भोपाल की फ़ीमेल राइडर आबिदा के साथ हुई, घटना के बाद आबिदा ने थाने में शिकायत की , पुलिस ने संज्ञान लिया और कार चालक को तलब किया, इसके बाद युवकों ने माफ़ी माँगी, लिखित में भी माफ़ीनामा दिया, आबिदा ने मेल डोमिनेट सोच पर सवाल खड़े किए और कहा ये सब नहीं होना चाहिए, कभी कभी डर भी लगता है, परिवार चिंतित रहता है, लेकिन मेरा शौक है राइडिंग, गुरुग्राम की सिया मामले में सख़्त एक्शन होना ही चाहिए 1.महिला बाइक राइडर आबिदा राना बाइट 2. बाइक राइडिंग शॉट्स 4.दो अगस्त को जब घटना हुई उसका इंस्टा वीडियो और रॉ वीडियो 5.शिकायत और माफ़ीनामे के दस्तावेज 6.रायडर के कुछ और वीडियो
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

DUSU चुनाव में ABVP-NSUI के समर्थकों की भिड़ंत, दिल्ली पुलिस ने मोर्चा संभाला

New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय DUSU चुनाव में हंसराज हंस कॉलेज के बाहर नारे बाजी कर रहे ABVP व NSUI के कार्यकर्ता आपस मे भिड़े चले लात घुसे हुई गली गलौज। दिल्ली पुलिस ने मोर्चा संभाला दोनों ही छात्र संघ को ABVP कार्यकर्ताओ का आरोप NSUI प्राइवेट गुंडे व असमाजिक तत्वों को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। वही NSUI से दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आशीष लांबा का कहना है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार है और भाजपा नहीं चाहती की NSUI dusu चुनाव जीते । ABVP , भाजपा और दिल्ली पुलिस NSUI को बराबर रोकने की कोशिश कर रही है। आशीष लांबा का कहना है कि ABVP के कार्यकर्ता कोर्ट के नियमों का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं धरातल पर उन्हें काम नहीं करना और अब इलेक्शन बिगड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम: 1100 दीपक जलाकर जनकल्याण का संदेश

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर- विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत जिलेभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के उपखंडों, पंचायत समितियों और ग्राम स्तर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कार्मिकों एवं आमजन ने सहभागिता की। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर जनकल्याण, समृद्धि और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया गया। चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर परिसर में नगर परिषद की ओर से 1100 दीपक प्रज्वलित किए गए। वहीं विभिन्न गांवों में भी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम हुए। इस दौरान आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
0
0
Report
Advertisement

विश्वास सारंग ने कांग्रेस के आरोप खारिज कर कार्यक्रम शुल्क सुरक्षा स्पष्ट किया

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के उठाए सवालों पर बोले मंत्री विश्वास सारंग कार्यक्रम के आयोजन (जैसे जंबूरी मैदान) के शुल्क और सिक्योरिटी डिपॉजिट पर कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया गया कि किसी भी सरकारी परिसर के राजनीतिक उपयोग के लिए निर्धारित शुल्क देना अनिवार्य है इस शुल्क को लेकर कांग्रेस पर अनावश्यक राजनीति करने और नकारात्मक प्रचार करने का आरोप लगाया गया राहुल गांधी के दौरे की सुरक्षा में चूक के कांग्रेस के दावों को गलत बताया गया और स्पष्ट किया गया कि प्रशासन ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था की है। बाइट - विश्वास सारंग ( मंत्री )
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

झांसी के एलाइट चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में 35 सवार, सीज

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र के इलाइट चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की नजर डबल डेकर बनाई गई ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पड़ी। जब ट्रैक्टर ट्रॉली चौराहे को पार करके ग्वालियर की ओर जा रहा था, पुलिस ने ट्रैक्टर को रोककर गिनती की गई तो 35 लोग सवार थे। जिसमें महिलाओं के अलावा बच्चे भी सवार थे, ट्रॉली में लोहे की एंगल लगाकर उसके ऊपर छत बनाई गई थी। ट्रॉली और छत पर 28 लोग बैठे थे, इसके अलावा ट्रैक्टर की मडगार्ड पर भी 7 लोग बैठे मिले। पुलिस ने सभी लोगों को नीचे उतारा और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया है। वी/ओ.1 बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश ग्वालियर के डबरा निवासी ये लोग ओरछा दर्शन करने गए थे और दर्शन करने के बाद सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर से वापस डबरा जा रहे थे। तभी लौटते समय झांसी में ट्रैफिक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। ट्रैफिक पुलिस की नजर उस वक्त पड़ी जब ट्रैक्टर ट्रॉली इलाइट चौराहे को पार करते हुए ग्वालियर को जा रही थी। पुलिस ने ट्रैक्टर को रोककर देखा तो 35 लोग सवार थे, जिसमें ज्यादातर महिलाएं सवार थी, ट्रैक्टर की ट्रॉली को इस तरह तैयार कर रखा था कि उसमें नीचे बैठने के साथ ऊपर भी लोग सवार हो सकें। इसके लिए ट्रॉली में लोहे की एंगल लगाकर ऊपर छत डाल दी गई। इस तरह बनाई गई ट्रॉली किसी डबल डेकर वाहन की तरह दिखाई दे रही थी। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर के ट्रैफिक कार्यालय में खड़ी करा दी गई है।
0
0
Report

गुरुग्राम गोल्फ कोर्स एक्सीडेंट: पीड़िता कहतीं—जातिवाद पर बहस गलत, सख्त सजा चाहिए

Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम गोल्फ कोर्स एक्सीडेंट केस | दिल्ली: पीड़ित सिया कहती हैं, "अभी सोशल मीडिया पर इस मामले की कहानी को बदलने की कोशिश की जा रही है। इसे जातिवाद का मुद्दा बनाया जा रहा है, जो गलत है। मैं नहीं चाहती कि इस घटना को जातिवादी नजरिए से देखा जाए; मेरा मानना है कि यहाँ जातिवाद का कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए। मुझे उन लोगों की सोच समझ नहीं आती जो किसी खास जाति को निशाना बना रहे हैं। मेरा कहना है कि जो घटना मेरे साथ हुई, वह किसी के भी साथ हो सकती थी—चाहे वह लड़का हो, बुज़ुर्ग हो या कोई भी व्यक्ति, चाहे उसकी जाति कुछ भी हो। मुझे लगता है कि अभी इस पर जो बातचीत हो रही है, वह बेतुकी है। उन्हें (आरोपियों को) दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है और एक SIT बनाई गई है। कुछ बातें सामने आई हैं—जैसे कि उन्होंने पूरी रात एक पब में बिताई और शराब पीकर लौट रहे थे, जैसा कि मैंने अपने बयान में बताया था। अधिकारी अपना काम कर रहे हैं और मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। मुझे यकीन है कि वे वैसी ही कार्रवाई करेंगे जैसी मैंने माँगी है और एक मिसाल कायम करेंगे... मैंने अपने बयान से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी अधिकारियों को दे दी है... मैं चाहती हूँ कि उन चारों को सबसे कड़ी सज़ा मिले वे चारों इस घटना में शामिल थे। अगर उनमें से कोई एक भी बच जाता—शायद हम उसे नज़रअंदाज़ कर भी दें—तो हो सकता है कि वह व्यक्ति भविष्य में वही हरकत दोबारा करे."
0
0
Report
Advertisement

Muzaffarpur में 4 साल बाद जिंदा युवक ने प्रेम प्रसंग में हत्या रची, खुलासा

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में जिस युवक के मृत होने को लेकर पुलिस अनुसंधान कर रही थी वह युवक अब 4 साल के बाद जिंदा मिला है. युवक ने प्रेम प्रसंग में खुद का हत्या कर देने का व्हाट्सएप मैसेज के जरिए अफवाह फैलाया था. अब 4 साल बाद खुद युवक ने थाने में हाजिर होकर अपनी गुनाह कबूल कर ली. पूरा मामला है कि गोपालगंज जिला के थावे थाना क्षेत्र का है, जहां का निवासी धीरज प्रसाद श्रीवास्तव ने 9 नवंबर 2022 को थावे थाने में आवेदन दिया था. जिसमें उसने बताया था कि उनके छोटे भाई सोनू कुमार 6 नवंबर को दुकान का सामान खरीदने के लिए 50 हजार रुपये लेकर पटना निकले थे, लेकिन पैसे के लिए किसी अज्ञात बदमाशों ने रुपए से भरा बैग छीनने के लिए उसकी हत्या कर दी है और उसके भाई का खून से लथपथ एक फोटो और व्हाट्सएप पर वॉइस रिकॉर्डिंग उसे मिला. इसके बाद गोपालगंज जिला के थावे थाना में जीरो एफआईआर दर्ज करते हुए मुजफ्फरपुर जिला के देवरिया थाना को भेजा गया. जहां पुलिस ने हत्या की प्राथमिक दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू किया. इसी बीच देवरिया थाना पुलिस को अनुसंधान के दौरान यह बात सामने आई कि जिस युवक के हत्या की बात कही जा रही है वह युवक जिंदा है और प्रेम प्रसंग में वह छुपা फिर रहा है इसके बाद पुलिस ने युवक पर दबाव डाला और युवक खुद थाने में हाजिर होकर अपनी हत्या की साजिश से पर्दा उठाते हुए कहा कि वह प्रेम प्रसंग में अपनी हत्या की साजिश रची थी. पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर ने बताया कि 9 नवंबर 2022 को गोपालगंज के थावे थाने से एक जीरो आवेदन देवरिया थाना में आया, जिसमें थावे थाना क्षेत्र के रहने वाले धीरज प्रसाद श्रीवास्तव की ओर से बताया गया था की उसकी छोटाे भाई सोनू दुकान के समान लेने के लिए घर से निकला था. उसके बाद से लापता हैं और शाम में उसके नम्बर पर एक व्हाट्सएप मैसेज और वॉइस रिकॉर्डिंग आया, जिसमें कुछ लोग पैसा छीनने के लिए मारपीट कर रहे हैं और साथ में एक फोटो में सोनू के सिर से खून निकलता दिखाया गया था. उसके बाद मामले में एक हत्या का एक प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम का गठन किया गया. जांच में यह बात प्रकाश में आया कि थावे थाना में ही गायब युवक सोनु कुमार पर प्रेम प्रसंग को लेकर अपहरण का केस दर्ज हुआ. उसके बाद पुलिस की विशेष टीम ने दोनों मामलों को जोड़ते हुए जांच किया तो पता चला कि एक साजिश के तहत सोनू ने ये पूरा सीन क्रिएट किया था. उसके बाद पुलिस ने गैस सोनू पर दबाव बनाया जिसे परेशान होकर खुद गायब युवक सोनू देवरिया थाना हाजिर हो कर बताया कि प्रेम प्रसंग में उसने खुद की हत्या की साजिश रची थी.
0
0
Report

बांसवाड़ा गैस सिलेंडर से पानी निकलने पर उपभोक्ता ने अनियमितताओं की मांग की

Banswara, Rajasthan:दीपक टेलर ने बताया कि उनके पास एचपी गैस का कनेक्शन है। करीब पांच-छह दिन पहले उन्होंने गांव में आने वाले वितरक से गैस सिलेंडर लिया था। गुरुवार को चूल्हे पर गैस चलाते समय अचानक गैस बंद हो गई। सिलेंडर में वजन होने के बावजूद गैस नहीं आने पर उन्होंने सिलेंडर को उल्टा कर जांच की तो उसमें से काले पदार्थ के साथ पानी निकलने लगा। दीपक ने इसकी शिकायत स्थानीय गैस वितरक से की, लेकिन उनका कहना था कि सिलेंडर सील पैक था, इसलिए अंदर की स्थिति के लिए वे क्या कर सकते हैं। दीपक ने आरोप लगाया कि ग्रामीण उपभोक्ताओं को सिलेंडर तो उपलब्ध करा दिए जाते हैं, लेकिन समस्या आने पर जिम्मेदारी से बचा जाता है। उन्होंने विभाग से मामले की जांच कर अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की।
0
0
Report

झुंझुनूं में सभी ग्राम पंचायतों में आशीर्वाद का दीया, मंगल गीत के साथ दीप प्रज्ज्वलन

Jhunjhunu, Rajasthan:अलसीसर, झुंझुनूं विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत कार्यक्रम अलसीसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने भी गाए मंगल गीत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में जलाए गए दिये ग्रामीणों ने दीप जलाकर देश की खुशहाली की कामना की जिला परिषद सीईओ परशुराम धानका रहे मुख्य अतिथि पीआरओ हिमांशु सिंह सहित अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत झुंझुनूं जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने दीप प्रज्ज्वलित कर देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला स्तरीय कार्यक्रम अलसीसर ग्राम पंचायत स्थित सरोवर परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर देश की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम का वातावरण उत्सवी हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका रहे। उन्होंने ग्रामीणों की सहभागिता को अभियान की भावना के अनुरूप बताया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर पीआरओ हिमांशु सिंह अन्य अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों ने दीप प्रज्वलित किए तथा देश की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं ने मंगल गीत भी प्रस्तुत किए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top