icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रतलाम में बारिश से जलभराव, प्रशासन ने सुरक्षा निर्देश जारी

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले में बारिश का दौर लगातार जारी है। बीती शाम से देर रात तक हुई तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। कई नदी-नाले उफान पर आ गए, जबकि शहर के कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गयी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई रपटों पर पानी बहने लगा। ढोढ़र के पास पिंगराला नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा और नदी का पानी पुलिया के लगभग बराबर पहुंच गया, जिससे आवागमन पर खतरा मंडराने लगा। शहर के केंजावहर नगर में नाला उफान पर आया, सड़के जल मग्न हो गयीं, घुटनो तक पानी भरने से जान आफत में डाल सड़क पार करते दिखे लोग। बीते वर्षों में बारिश के दौरान हुए हादसों को देखते हुए इस बार जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एमपीईबी ने लोगों से अपील की है कि जलभराव वाले क्षेत्रों में बिजली के डीपी और खुले तारों से दूर रहें तथा किसी भी खराब बिजली लाइन की तुरंत सूचना दें। वहीं बस संचालकों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए گئے हैं कि किसी भी रपट या पुलिया पर पानी होने की स्थिति में वाहन बिल्कुल न निकाले जाएं। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी बस संचालकों को जिम्मेदारी से नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

नागौर जिले में मानसून की मेहरबानी: किसानों की फसलें खिले, बारिश से राहत

Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर जिले भर में मानसून मेहरबान, बारिश से किसानों के चेहरे खिले नागौर जिले के जायल, डेगाना,मूण्डवा , खींवसर सहित कई गांवों में देर रात तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई。 समय पर हुई बारिश से बाजरा, मूंग, ग्वार सहित खरीफ फसलों को बड़ा लाभ मिलने की किसानों को उम्मीद है。 झमाझम बारिश से भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, मौसम सुहावना हो गया। देर रात मेहरबान हुआ मानसून, नहीं ग्रामीण अंचल में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले। मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में आगामी दिनों में भी मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। वहीं जिले के नागौर 22 MM मूण्डवा 37 MM खींवसर 25 MM जायल 31 MM डेह 36 MM मेड़ता 10 MM रियांबड़ी 10 MM डेगाना 73 MM सांजू 24 MM बारिश दर्ज की गई ।
0
0
Report

जांजगीर-चांपा के स्कूल में चौकीदार ने दी फांसी, इलाके में मचा हड़कंप

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा, हाई स्कूल परिसर में चौकीदार ने लगाई फांसी, सुबह स्कूल खुलते ही मचा हडकंप, अकलतरा के राजेंद्र कुमार सिंह हाई स्कूल की घटना, स्कूल के चौकीदार श्याम कुमार (निवासी कटघरी) का शव फंदे पर लटका मिला, सुबह करीब 6:30 बजे सफाई कर्मचारी ने देखा शव, तत्काल पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आत्महत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं, सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि नहीं, पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर हर पहलू से जांच में जुटी, घटना के बाद स्कूल परिसर और पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल
0
0
Report
Advertisement

झांसी में गार्ड बंधक बनाकर लूट: मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, हथियार-नकद बरामद

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में पिछले दिनों गार्ड को बंधक बनाकर दवा बाजार में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. भगवन्तपुरा से करगुंवा जी जाने वाली रोड बसेरा फार्म के पास हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, पुलिस ने दोनों बदमाशों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, तलाशी के दौरान पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, लूट के 1,49,100 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है, पुलिस की गिरफ्त में आये बदमाशों के नाम छोटेलाल राजपूत निवासी हाइटेक सिटी नहर के पास झांसी, दूसरे का नाम दिनेश लोधी निवासी ग्राम टीला जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश है.
0
0
Report

पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: ओपीडी बंद, इमरजेंसी चालू

Patna, Bihar:PMCH के जूनियर डॉक्टर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर ओपीडी की सेवाएं बंद रहेंगी, हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी. यह निर्णय लंबे समय से लंबित मांगों पर ठोस कार्रवाई न होने के कारण लिया गया है. डॉक्टरों ने सुरक्षा, संसाधनों की कमी और वेतन संशोधन जैसे मुद्दों पर तत्काल प्रभाव से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. चिकित्सकों की सुरक्षा, प्रशासनिक और आधारभूत संरचना की कमियों को लेकर पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल. जेडीए ने सरकार और अस्पताल प्रशासन के समक्ष चार प्रमुख मांगें रखी हैं. अस्पताल परिसर में पर्याप्त प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए. डॉक्टरों के साथ हिंसा की प्रत्येक घटना में संस्थागत स्तर पर अनिवार्य रूप से प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. अस्पताल में आवश्यक दवाएं, चिकित्सा उपकरण, जांच सुविधाएं, आईसीयू बेड, मरीज परिवहन व्यवस्था सहित सभी आधारभूत संसाधन तत्काल उपलब्ध कराए जाएं. पीजी रेजिडेंट डॉक्टरों के संशोधित स्टाइपेंड और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के संशोधित वेतन को जनवरी 2026 से प्रभावी मानते हुए तत्काल लागू किया जाए. ठोस कार्रवाई तक जारी रहेगी हड़ताल. जेडीए ने कहा कि सक्षम अधिकारियों द्वारा संतोषजनक और ठोस कार्रवाई किए जाने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी.
0
0
Report
Advertisement

बिचोली मर्दाना में तेंदुए के गांव में घुसने से हड़कंप, वीडियो सामने

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के बिचोली मर्दाना में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेंदुए के गांव में घुस आने की सूचना सामने आई। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने एक बाइक सवार पर हमला कर दिया, जिसका वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने घरों से बाहर निकलना कम कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुओं की तलाश शुरू कर दी गई। बिचोली मर्दाना में तेंदुए की मौजूदगी की खबर फैलते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी अनुसार एक बाइक सवार क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी अचानक तेंदुआ उस पर झपट पड़ा। हमले का पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसमें तेंदुए को तेजी से हमला करते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया
0
0
Report

मानसून के चलते हर्षिल में अस्थायी सुरक्षा के लिए वायर क्रिएट, स्थाई कार्य रुके

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग - मानसून शुरू होने एवं नदी का जलस्तर बढ़ने से हर्षिल में स्थाई सुरक्षात्मक कार्यों पर लगा विराम, वायर क्रिएट से अस्थाई सुरक्षा हर्षिल में बाढ़ सुरक्षा कार्य कर रहे सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता का कहना है कि जैसे ही शासन से सुरक्षात्मक कार्यों की स्वीकृति मिली हर्षिल में मई में स्थाई सुरक्षात्मक निर्माण कार्य शुरू कर दिए थे। लेकिन भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थाई सुरक्षात्मक कार्य वर्तमान में करने संभव नहीं है। लेकिन वायर क्रिएट लगाने का कार्य लगातार किया जा रहा है ताकि गढ़वाल मंडल विकास निगम और अन्य भवनों की सुरक्षा की जा सके। हर्षिल में विभाग के सहायक अभियंता ,अवर अभियंता तैनात है और करीब 65 से 70 मजदूर वर्तमान में कार्य कर रहे हैं और हमारा प्रयास है की वायर क्रिएट के माध्यम से हर्षिल को अस्थाई सुरक्षा दी जाए। बरसात का मौसम समाप्त होने पर हर्षिल में स्थाई बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

धार वनमंडल ने 589.63 हेक्टेयर अतिक्रमण मुक्त कर सागौन रोपण की दिशा तय की

Dhar, Madhya Pradesh:धार वनमंडल की बड़ी कार्रवाई: 589.63 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त, अब होगा सागौन का रोपण एंकर : धार वनमंडल ने वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 589.63 हेक्टेयर यानि लगभग 1456 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि मुक्त कराई गई भूमि पर वर्षाकाल 2026 में सागौन (स्टम्प-शूट) का रोपण किया जाएगा, ताकि वन क्षेत्र का पुनर्जीवन और हरित आवरण बढ़ाया जा सके। वनमंडल अधिकारी विजयानंदम टी.आर. के मार्गदर्शन में जनवरी से मई 2026 के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, ग्राम वन समितियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से धार वनमंडल के सातों परिक्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया। परिक्षेत्रवार मुक्त कराई गई भूमि (हेक्टेयर में): बाग – 202.82 धार – 100.55 तिरला – 93.76 कुक्षी – 56.00 मांडव – 50.78 सरदारपुर – 50.62 धामनोद – 35.10 कुल – 589.63 हेक्टेयर वन विभाग के अनुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी तरह शांतिपूर्ण, विधिसम्मत और सुनियोजित ढंग से की गई। विभाग का उद्देश्य वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कर उसका पुनर्वनीकरण करना और प्राकृतिक वन संपदा का संरक्षण सुनिश्चित करना है। इसके लिए अधिकारियों एवं मैदानी अमले को वैज्ञानिक पद्धति से सागौन रोपण एवं संरक्षण का प्रशिक्षण भी दिया गया है। वनमंडल अधिकारी ने आमजन से वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति दोबारा वन भूमि पर अतिक्रमण करता है या ऐसा करने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम, 1927 सहित अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत वन अपराध प्रकरण एवं एफआईआर दर्ज कर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने कहा है कि वन संरक्षण, अतिक्रमण नियंत्रण और व्यापक वृक्षारोपण का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। बाइट :- विजयानाथम टीआर DFO धार ptc
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top