icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीसीएल जारंगडीह सुरक्षा गार्ड के साथ हाथापाई: अवैध कोयला ढुलाई पर कार्रवाई

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में कोयला चोरी रोकने से मना करने पर सीसीएल सुरक्षा गार्ड के साथ कोयला चोरी कर रहे लोगो ने किया हाथापाई। लाइव तस्वीर आया सामने। मामला सीसीएल कथारा क्षेत्र का जारंगडीह रेलवे साइडिंग पीएफ 2का है। बतातें चले कि सीसीएल जारंगडीह सुरक्षा विभाग टीम जब जारंगडीह रेलवे साइडिंग पीएफ 2 पर गश्ती के दौरान पहुँचि तो देखा कि कोयला की अवैध ढुलाई में संलिप्त लोगों द्वारा कोयला जारंगडीह रेलवे साइडिंग में जमा कर तथा कुछ बोरियों में भर कर रखा गया है। जिसे देख सुरक्षा विभाग की टीम कारवाई करते हुए अवैध रूप से जमा कोयला को जप्त कर रही थी तभी कोयला की अवैध ढुलाई में संलिप्त कुछ लोग विरोध करने लगे और हाथापाई कर धक्का मुक्की करने लगे, जो तस्वीरों में साफ तौर से देखा जा सकता है। हालांकि इस पुरे मामले को लेकर सीसीएल जारंगडीह सुरक्षा विभाग के सुरक्षा प्रभारी सुरेश राम ने बताया कि सुरक्षा टीम के साथ धक्का मुक्की किया गया है और थाना में लिखित शिकायत दर्ज करने को लेकर आवेदन देने की तैयारी की जा रही है। बताते चलें की ये कोई पहली घटना नहीं है कई बार सीसीएल सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई का मामला सामने आया। लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से कोयला की अवैध ढंधे में संलिप्त लोगों का मनोबल बढ़ा है।
0
0
Report

बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव, बर्खास्तगी पर तीखी मांग तेज

Ranchi, Jharkhand:भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस भवन का घेराव करने पहुंची। हालांकि बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने पहले ही रोक लिया। और कांग्रेस ऑफिस के बाहर लगाए गए बरडिकेटिंग के पास ही महिलाओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ खूब नारेबाजी की। वही बेरीकेटिंग के दूसरी ओर कांग्रेस की महिला नेत्री और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की दरअसल जेएनयू के प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति की जांच के बाद सेवा से बर्खास्तगी की खबर को लेकर भाजपा महिला मोर्चा, रांची महानगर जिला द्वारा कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा के नेता कार्यकर्ता शामिल हुए है। बीजेपी ने स्पष्ट कहा है कि को बर्खास्त किया जाना चाहिए वरना उनके प्रोटेस्ट आगे भी जारी रहेगा। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कांग्रेस नेतृत्व पर महिला सम्मान के मुद्दे पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए जवाबदेही की मांग की जाएगी। महिला मोर्चा का कहना है कि एक ओर राहुल गांधी पितृसत्तात्मक व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाते हैं, वहीं प्रियंका गांधी का नारा “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” भी महिला सशक्तीकरण की बात करता है। ऐसे में महिला सम्मान से जुड़े इस मामले पर कांग्रेस नेतृत्व को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए。
0
0
Report
Advertisement

झारखंड में एसआईआर की तारीख बढ़ी, 30 नवंबर तक मतदाता सूची अंतिम प्रकाशन

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में एसआईआर की बढ़ाई गई तारीख ... 30 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन , दावा और आपत्ति का निष्पादन 23 मई तक किया जा सकेगा ... 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्र पर मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन झारखंड में चल रही एसआईआर की प्रकिया के तहत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि बढ़ाई गई ...30 नवंबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, दावा और आपत्ति का निष्पादन 23 नवंबर तक किया जा सकेगा। 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष मेगा कैंप का होगा आयोजन झारखंड में एसआईआर को निहायत ही जरूरी बताते हुए बीजेपी ने कहा कि विपक्ष जो विरोध कर रहा है उसके पीछे कोई तथ्य नहीं है। यदि कोई भी तथ्य उनके पास हो जिसके आधार पर विरोध हो रहा हो तो इसका कोई आधार नहीं। 13 करोड लोगों के बारे में जो डाटा बताया जा रहा है उसमें मारे कितना है शिफ्टेड कितना है डुप्लीकेट कितना है यह सारा चीज चुनाव आयोग ने रख दिया है। चुनाव आयोग के द्वारा तारीख बढ़ाने की जो डिसीजन है उसे पर आपत्ति और निपटारे का स्टेज चल रहा है और इस स्टेज में झारखंड एक ऐसा राज्य है जहां हमें भी घोर आपत्ति है। पाकुड़ में एक गांव ऐसा है जहां जमाबंदी चार लोगों की है और आबादी 800 है वोटर 1200। सीएनटी और एसपीटी एक्ट जहां लगा हुआ है वहां और जटिल मामला है। गहनता से जांच करने की जरूरत है जिनका निपटारा नहीं हुआ होगा इसीलिए अवसर दिया जा रहा है। चुनाव आयोग के द्वारा एसआईआर के लिए वक्त बढ़ाए जाने के मामले पर जेएमएम केंद्र पर ही हमलावर है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि केंद्र सरकार कि वोटरों को काटने की मंशा वह कभी भी कामयाब होने नहीं देंगे और वक्त बढ़ने से अब कुछ नहीं होगा पूरी प्रक्रिया को ही रद्द करनी होगी।
0
0
Report

लखनऊ में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस विरोध; बैरिकेडिंग के बीच मार्च रोक दिया गया

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में आज भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में कांग्रेस के खिलाफ चौराहे से कांग्रेस मुख्यालय तक पैदल march करते हुए protest किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के घर के बाहर लगे बैनर पोस्टर भी फाड़ दिए हालांकि कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर महिला कार्यकर्ताओं को रोक लिया। आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा महिलाओं का अपमान करते हैं जिस तरह से दिल्ली में प्रोटेस्ट के दौरान महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता की गई यह उनके चरित्र को दिखाता है यूपी बीजेपी महिला मोर्चा इसका विरोध करता है आगे भी करते रहेंगे।
0
0
Report
Advertisement

जडेरा बांध की नहर में डूब कर तीन आदिवासी युवकों की मौत, मातम

Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:मछली पकड़ने गए तीन आदिवासी युवकों की नहर में डूबने से मौत। जडेरा बांध की नहर में तीन युवकों की मौत से मचा हड़कंप, हेला गांव में पसरा मातम तीन युवकों शनिवार सुबह मछली पकड़ने के लिए नहर पर गए थे। नहर में लगे एक पाइप के अंदर जाने के बाद ऑक्सीजन की कमी के चलते उनकी मौत हुई। मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। तीनों युवक आपस में रिश्तेदार थे। नहर में उनके शव मिलने की सूचना पर पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। तीनों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल भी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा जताया। एक साथ तीन युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है, हेला गांव में मातम का माहौल है
0
0
Report

तेज़ रफ्तार बाइक से मासूम बच्ची घायल, मुआवजे व रोड जाम की मांग तेज

Ajmer, Rajasthan:अजमेर के कृष्णगंज थाना इलाके में सड़क पर जा रही मासूम बच्ची और उसकी मां को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी.. तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से मासूम गंभीर घायल हो गई ..घायल बच्ची को देख क्षेत्र वासियों में रोष व्याप्त हो गया.. गंभीर रूप से घायल उसे बच्ची को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया... वहीं क्षेत्र वासियों ने इलाके में तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया... कुछ ही देर में सड़क के दोनों और वाहनों की कतार लग गई मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर मामले को शांत किया... इस मौके पर मौजूद स्थानीय पार्षद हामिद खान ने आरोप लगाया कि कई बार स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.. क्षेत्र वासियों ने घायल बच्ची के समुचित उपचार के साथ मुआवजे की मांग की है.. तो वहीं सार्वजनिक निर्माण विभाग के खिलाफ भी नाराज की जताई है..
0
0
Report
Advertisement

करौली के कैलादेवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि का भव्य उत्साह, श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Karauli, Rajasthan:कला देवी मंदिर, करौली जिले में शारदीय नवरात्रों का हर्षोल्लास के साथ आयोजन हो रहा है। नवरात्रों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कैलादेवी के दर्शन कर अपनी मनौतियाँ माँग रहे हैं। कैला देवी मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया जा रहा है। कैलादेवी मंदिर करौली जिले के मुख्यालय से 27 किलोमीटर दूर स्थित एक प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर में चांदी की चौकी के ऊपर स्वर्ण छतरियों के नीचे दो प्रतिमाएं हैं; बाईं प्रतिमा कैला देवी के नाम से प्रसिद्ध है और दाहिनी ओर माता चामुंडा की प्रतिमा है। कैलादेवी मंदिर उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठ के रूप में प्रसिद्ध है और यहाँ श्रद्धालु हर साल लाखों की संख्या में पहुँचते हैं। मंदिर का निर्माण राजा भोमपाल ने 1600 ईस्वी में करवाया था। इस मंदिर से जुड़ी कई कथाएं प्रचलित हैं। माना जाता है कि भगवान कृष्ण के माता-पिता वासुदेव और देवकी को जेल में डालकर जो कन्या का वध कंस ने चाहा था, वह योगमाया कैलादेवी के रूप में इस मंदिर में विराजमान है। एक अन्य मान्यता के अनुसार त्रिकूट पर्वत क्षेत्र का घना वन था, जहाँ नरकासुर नामक राक्षस रहता था और उसने लोगों पर अत्याचार किया। भक्तों ने माँ दुर्गा की पूजा की और नौरूप में देवी ने अवतार लेकर नरकासुर का वध किया, ताकि भक्तों के दुःख दूर हों; तभी से वे माँ दुर्गा का अवतार मानी जाती हैं। कैला देवी मंदिर सफेद संगमरमर और लाल पत्थरों से बना है और वर्तमान में कैला देवी ट्रस्ट की अधीन है। ट्रस्ट के ट्रस्टी कृष्ण चंद पाल हैं। कैलादेवी मंदिर में हर साल लाखों भक्त माता के दरबार में आते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति की मांग करते हैं। कालीसिल नदी भी प्रसिद्ध है और मान्यता है कि कैलादेवी मंदिर जाने से पहले नदी में स्नान करना आवश्यक है। बच्चों का मुंडन भी यहाँ की एक मान्यता है और नवविवाहित युगल भी यहाँ आकर माता का आशीर्वाद लेते हैं। नवरात्रों के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है जहाँ नौ दिन तक माता के अलग-अलग रूपों की आराधना और वेद-पाठ हुआ करते हैं। पूजा-अर्चना के साथ शक्कर के इलायची दाने, मुरमुरे और गीले नारियल का भोग लगाया जाता है; छप्पन भोग भी प्रस्तुत होते हैं। नवरात्रि के समापन पर कन्याओं को भोजन कराया जाता है। कैलादेवी राजराजेश्वरी के नाम से भी जानी जाती हैं।
0
0
Report

अमेठी में देवी प्रतिमा स्थापना की तैयारी पूरी, पंडालों में मूर्तियाँ सजावट

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी शारदीय नवरात्र की तैयारी पूरी, शारदीय नवरात्र में देवी प्रतिमाओं की भी होती है स्थापना. प्रतिमा स्थापना को लेकर अमेठी में देवी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर. अमेठी में मूर्तिकला को अंतिम रूप देने के लिए पश्चिम बंगाल से आए हैं, कारीगर. अमेठी में अलग अलग स्थानों पर सैकड़ों जगह स्थापित होती है देवी प्रतिमाएं. देवी प्रतिमा को स्थापित करने के साथ साथ नौ दिन होती है विधिविधान से पूजा और लोग करते हैं विश्व कल्याण की कामना. अमेठी में पश्चिम बंगाल से आए कारीगरों देवी प्रतिमाओं को दे रहे हैं अलग अलग स्वरूप. अमेठी में अलग अलग जगहों पर पांडालों पर स्थापित होती है मूर्तियां. अमेठी में कई पंडालों में ऐतिहासिक और राजकीय और अंतरराष्ट्रीय मंदिरों का दिया गया है स्वरूप. अमेठी सभी जगहों पर मूर्ति स्थापना को लेकर तैयारियां पूरी.
0
0
Report

सूरत LCB की जुआ धाम पर बड़ी कार्रवाई, 11 गिरफ्तार और भारी माल जब्त

Surat, Gujarat:સુરત : બ્રેકિંગ સુરત જિલ્લા LCB જુગાર ધામ પર મોટી કાર્યવાહી મોટો ઔદ્યોગિક એકમ ગણાતા પલસાણા તાલુકા માં જિલ્લા LCB એ કરી રેડ પલસાણા ના બલેશ્વર નજીક અવધ સાંગ્રીલા માંથી મોટું જુગાર ધામ ઝડપી પાડ્યું ઘર નં.108 ના ગોરધન ભાઈ વિરજી ભાઈ સરવૈયા ના ઘર મા ચાલતું હતું જુગારધામ પોલીસે જુગાર રમતાં 11 ઈસમો ની કરી ધરપકડ દાવ પર મુકેલા 35 હજાર રોકડા , અન્ય અંગ ઝર્ડતી ના 3.75 લાખ , 13 મોબાઈલ ફોન મળી આવ્યાં ફોર વહીલ કાર માંથી પણ 8 લાખ રૂપિયા રોકડા મળી આવ્યા સાથે જ 5 મોટી ફોર વહીલ કાર મળી કુલ 56.20 લાખ નો કુલ મુદ્દામાલ જપ્ત કરાયો જેના ઘર માં જુગાર ધામ ચાલતું હતું એ ઘર માલિક ગોરધનભાઇ સરવૈયા ને વોન્ટેડ જાહેર કરવામાં આવ્યાં.
0
0
Report
Advertisement

कॉकरोच ड्रेस पहनकर अर्चना पांडा ने पुलिस-प्रशासन के दमन के खिलाफ विरोध दिखाया

Bulandshahr, Uttar Pradesh:कॉकरोच ड्रेस पहनकर पुलिस-प्रशासन पर बरसीं कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा, नजरबंदी के विरोध में अनोखा प्रदर्शन, ​कांग्रेस पार्टी की पश्चिम उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष अर्चना पांडा ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ एक तीखा और अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें 8 अक्टूबर से लगातार उनके घर के अंदर जबरन नजरबंद (हाउस अरेस्ट) करके रखा गया है। लोकतांत्रिक अधिकारों के इस तरह खुलेआम हनन से आहत होकर उन्होंने कॉकरोच की ड्रेस पहनकर सरकार की दमनकारी नीतियों के प्रति अपना जबरदस्त आक्रोश व्यक्त किया, जिससे मौके पर काफी देर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। ​प्रदर्शन के दौरान अर्चना पांडा ने कड़े शब्दों में सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सत्ता महिलाओं और विपक्ष की आवाज को कुचलना चाहती है, जिससे यह साफ साबित होता है कि वर्तमान सरकार महिलाओं और विपक्षी नेताओं को इंसान नहीं बल्कि केवल "कीड़ा-मकोड़ा" समझती है। उन्होंने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि इस प्रकार के अवैध नजरबंद और दमन चक्र से न तो कांग्रेस पार्टी कभी झुकेगी और न ही आम जनता के हक और अधिकारों की यह लड़ाई रुकने वाली है। ​कांग्रेस नेत्री के इस अनोखे विरोध प्रदर्शन के बाद राजनीतिक गलियारों और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगा रहा है। इस ड्रामे के बाद से इलाके में राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे हैं।
0
0
Report

दिल्ली की जंतर मंतर प्रदर्शन के लिए गाजियाबाद पुलिस अलर्ट

Ghaziabad, Uttar Pradesh:कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर गाजियाबाद पुलिस अलर्ट है और यूपी गेट बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। पुलिसकर्मी बॉर्डर पर आने-जाने वाले लोगों और वाहनों पर नजर रख रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल होने की संभावित भीड़ को देखते हुए दिल्ली जाने वालों के लिए सतर्कता बढ़ाई गई है। अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शन का प्रमुख मुद्दा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के विरोध को बताया गया है। दिल्ली कूच के आह्वान को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस बॉर्डर पर सतर्क है और बॉर्डर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है。
0
0
Report

सलूम्बर के पार्कों की बदहाली: लाखों खर्च के बावजूद रखरखाव ही संकट

Udaipur, Rajasthan:सलूम्बर शहर के लोगो के लिए स्थानीय नगर निकाय ने लाखों रुपए खर्च कर बनाए गए पार्को का निर्माण और सौंदर्यीकरण करवाया ताकि शाहवासियो के लिए घूमने की बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके। लेकिन रखरखाव के अभाव में आय शहर के अधिकांश पार्क बदहाली का शिकार हो चुके हैं। ये पार्क अपने बदहाली की कहानी खुद ही बयां कर रहे हैं। लाखों रुपये खर्च कर विकसित किए गए इन पार्कों में कभी हरियाली, फव्वारे, झूले, लाइट और सीसीटीवी जैसी सुविधाएं थी, जो यहां आने वाले लोगों को आकर्षित करती थीं। लेकिन जिम्मेदारों کی अनदेखी के कारण ये पार्क अब लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। सलूम्बर शहर की जनता के लिए शेरिंग तालाब की पाल, तालाब के नीचे दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी चौराहे पर लाखों रुपये खर्च कर पार्कों का निर्माण और सौंदर्यकरण किया गया। पार्कों के निर्माण के बाद लोगों के खुश रहने की प्रेरणा थी। लेकिन रखरखाव के अभाव के कारण इन पार्कों की स्थिति बिगड़ने लगी। यहां पर कचरा बिखरा है, टूटे झूले और कुर्सियां लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। बच्चों को भी निराश दिख रहा है। पार्क में कई लाइटें बंद हैं, जो दिन में भी जलती नजर आती हैं। सबसे बदहाल स्थिति शेरिंग तालाब की पाल पर बने पार्क की है। पार्क का मुख्य गेट लंबे समय से खराब बताया जा रहा है, जिसके कारण प्रवेश में परेशानी होती है। शिकायतें नगर परिषद तक पहुंची लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। तालाब की पाल के नीचे विकसित किए गए पार्क की हालत भी अच्छी नहीं है। पार्क के फव्वारे लंबे समय से बंद पड़े हैं। पानी सड़न मार रहा है। पानी की साफ-सफाई को लेकर भी शिकायतें हैं। सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे खराब हो रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि कैमरे बंद हैं तो पार्क में आने वाले लोगों की सुरक्षा कैसे होगी? गार्ड तैनात नहीं किए गए हैं। जगह-जगह पानी की खाली बोतलें, गुटखा-सिगरेट के पैकेट और कचरा दिखता है। लोग मांग करते हैं कि सुविधाएं विकसित करने के साथ नियमित रखरखाव जरूरी है। एक तरफ शहर को सुंदर बनाने के लिए पार्क विकसित किए गए, वहीं रखरखाव के अभाव में पार्क बदहाल नजर आ रहे हैं। इस पार्क में दोपहर के बाद स्कूली विद्यार्थियों का आना-जाना रहता है; सुरक्षा और निगरानी की जरूरत बढ़ती है। स्थानीय लोग चाहते हैं कि इस समय विशेष निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित हो ताकि पार्क में आने-जाने वाला हर व्यक्ति सुरक्षित रहे। सलूम्बर नगर परिषद के नए सभापति को पद संभाले एक महीने हो चुके हैं। शहरवासियों को उम्मीद है कि नए बोर्ड से पार्कों की स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठेंगे। लोगों की मांग है कि parkों की सफाई नियमित हो, टूटे झूले और कुर्सियाँ दुरुस्त हों, खराब गेट और लाइटों की मरम्मत हो, सीसीटीवी और फव्वारे चालू किए जाएं; साथ ही दोपहर और रात के समय निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित हो। नए बोर्ड में पार्कों की तस्वीर कब बदलेगी? नरेश कुमार जैन ने कहा कि जल्द नई टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और कमियों को दूर किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top