icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नूरपुर को मिली पांच इलेक्ट्रिक बसें; फिना सिंह डैम के लिए 350 करोड़ मंजूर

Nurpur, Himachal Pradesh:नूरपुर क्षेत्र को मिलीं पांच नई इलेक्ट्रिक बसें, मुकेश अग्निहोत्री ने दिखाई हरी झंडी। फिना सिंह परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये मंजूर करवाए, रिकॉर्ड समय में पूरा होगा डैम का निर्माण। एचआरटीसी वर्कशॉप जसूर के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा, निगम में 300 ड्राइवर और 300 कंडक्टरों की भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को जसूर स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप में पांच इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों को पठानकोट डिपो में शामिल किया गया है। ये बसें पठानकोट से बैजनाथ, डाडा सीबा, गगरेट, हरिपुर-धर्मशाला और कुंडीहार रूट पर चलेंगी। उन्होंने एचआरटीसी वर्कशॉप जसूर के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी के बेड़े को पूरी तरह बदलने की दिशा में काम शुरू हो गया है। निगम में 1000 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जा रही हैं। इसके अलावा 200 हाइड्रोजन बसें और 250 डीजल बसें भी बेड़े में शामिल की जाएंगी। आने वाले समय में नूरपुर क्षेत्र को भी और बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। निगम में 300 ड्राइवर और 300 कंडक्टरों की भर्ती भी शीघ्र की जाएगी। सत महाजन के सपने को पूरा करना सच्ची श्रद्धांजलि मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नूरपुर क्षेत्र से उनका पुराना और भावनात्मक रिश्ता रहा है। इस क्षेत्र के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सत महाजन ने इलाके की बहुत सेवा की। उन्हें सत महाजन के साथ काम करने का अवसर मिला और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। राजा वीरभद्र सिंह की सरकार के समय सत महाजन को फील्ड मार्शल का तगमा मिलना उनके राजनीतिक योगदान का बड़ा सम्मान था। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला ने प्रदेश को कई बड़े नेता दिए हैं और नेताओं को बड़ा बनाने में जनता की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि फिना सिंह परियोजना स्वर्गीय सत महाजन का ड्रीम प्रोजेक्ट था। करीब 650 करोड़ रुपये की इस परियोजना पर 300 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद यह लगभग 12 वर्षों से लंबित रही। कई सरकारें आईं और चली गईं, लेकिन धन की व्यवस्था नहीं होने के कारण परियोजना पूरी नहीं हो पाई। अब इस परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये मंजूर करवाए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि डैम का निर्माण रिकॉर्ड समय में पूरा किया जाएगा। नूरपुर में पेयजल और सीवरेज के कार्य प्रगति पर मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के माध्यम से सीवरेज से जुड़े 42.50 करोड़ रुपये और पेयजल से संबंधित 35 करोड़ रुपये के कार्य चल रहे हैं। आने वाले समय में क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी। प्रत्येक इलेक्ट्रिक बस कम से कम 250 किलोमीटर चलेगी एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि पांचों इलेक्ट्रिक बसों का संचालन इस तरह से निर्धारित किया गया है कि प्रत्येक बस प्रतिदिन कम से कम 250 किलोमीटर चले। जसूर और पठानकोट में चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान पहली बस को बैजनाथ मंदिर रूट के लिए रवाना किया गया। डिप्टी चेयरमैन प्लानिंग भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करना परिवहन निगम के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इससे निगम के संचालन खर्च में कमी आएगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। पूर्व विधायक अजय महाजन ने नूरपुर विधानसभा क्षेत्र को नई इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाने और क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के लिए उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report
Advertisement

चम्बल घड़ियाल सेंचुरी में अवैध बजरी खनन रोकने के लिए सख्त कार्रवाई तय

Jaipur, Rajasthan:चम्बल घड़ियाल सेंचुरी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन रोकने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण आनंद कुमार ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोटा में आयोजित समीक्षा बैठक में संवेदनशील स्थानों पर लगातार पेट्रोलिंग और मोबाइल चेक पोस्ट स्थापित करने को कहा गया। बून्दी में एक अप्रैल से वन विभाग ने 12 प्रकरण दर्ज कर 7 वाहन जब्त किए हैं। वहीं पुलिस एवं खान विभाग ने 25 मामलों में कार्रवाई करते हुए 44 वाहन जब्त किए। बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट वाले वाहनों को पेट्रोल पंप से ईंधन नहीं देने के निर्देश भी दिए गए।
0
0
Report

दमोह में मडियादो से अवैध शराब जब्त; कार से 10 पेटी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Damoh, Madhya Pradesh:कार में फिर अवैध शराब जब्त हुई... दमोह जिले में शराब तस्करी पर तमाम कोशिशों के बाद भी नकेल नहीं कस पा रही है और शराब माफिया के हौसले बुलंद हैं। इस बीच जिले के मडियादो में पुलिस ने फिर एक कार से अवैध शराब जब्त की है। मडियादो पुलिस को सूचना मिली थी कि वर्धा की तरफ से आ रही एक कार में अवैध शराब है जिसे बेरिकेटिंग करके कार को रुकवाया गया तो खबर सही निकली और इस कार में 10 पेटी शराब मिली; पुलिस ने कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने तस्करी करना स्वीकार किया है, पुलिस के मुताबिक यह अवैध शराब हटाई जा रही थी।
0
0
Report

ग्वालियर पहुंचेंगे मंगुभाई पटेल: दीक्षांत समारोहों और केंद्रीय प्रोसेसिंग लाइन का उद्घाटन

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर कल पहुंचेंगे। इस दौरान राज्यपाल कृषि विश्वविद्यालय और संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोहों में शामिल होंगे। इसके अलावा कृषि महाविद्यालय में सेंट्रल प्रोसेसिंग लाइन का उद्घाटन भी करेंगे। राज्यपाल के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वीओ- राज्यपाल मंगुभाई पटेल 15 अक्टूबर को वायु मार्ग से ग्वालियर पहुंचेंगे। यहां से वे मुरार स्थित वीआईपी सर्किट हाउस जाएंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर कृषि महाविद्यालय में सेंट्रल प्रोसेसिंग लाइन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। वीओ- राज्यपाल के प्रवास का दूसरा दिन भी विश्वविद्यालयों के नाम रहेगा। 16 अक्टूबर को सुबह 11 बजे वे राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। खास बात यह है कि इस समारोह का आयोजन भी राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में किया जाएगा। वीओ- दोनों विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों में विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रमों में विश्वविद्यालयों के अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल 16 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजकर 5 मिनट पर ग्वालियर से वायु मार्ग के जरिए भोपाल के लिए रवाना होंगे। बाइट- अरविंद कुमार शुक्ला- कुलगुरू,कृषि विश्विद्यालय बाइट- स्मिता सहस्त्रबुद्धे- कुलगुरू, म्यूजिक यूनिवर्सिटी ग्वालियर
0
0
Report
Advertisement

PM मोदी से मुलाकात और सम्मान: एशियन गेम्स गोल्ड विजेता भारतीय महिला टीम

Begun, Rajasthan:रायपुर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सम्मान करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दिल्ली में पीएम हाउस में आयोजित किया गया है कार्यक्रम एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण और अन्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम, महिला हॉकी टीम और अन्य पदकवीर खिलाड़ियों से पीएम करेंगे मुलाकात और उनका करेंगे सम्मान भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जिन्होंने एशियन गेम्स में जीता है पदक वे कल सुबह रायपुर से दिल्ली जाएंगे भारतीय कप्तान समृति मंदाना ने कहा- एशियन गेम्स का एक्सपीरियंस बहुत अच्छा रहा था.. जहां दूसरे इवेंट्स होते हैं वहां क्रिकेट भी अब खेला जा रहा है.. कल प्रधानमंत्री से मुलाकात होगी यह सम्मान की बात है.. हमें आगे और भी बेहतर करना है बाइट- स्मृति मंदाना, भारतीय कप्तान, महिला क्रिकेट टीम
0
0
Report

आठनेर में टमाटर चोरी के संदेह पर बुजुर्ग की हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के आठनेर में टमाटर चोरी के संदेह पर 64 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से मारपीट कर हत्या का मामला सामने आया है। खेत के पास बुजुर्ग को रोककर पिता-पुत्र ने उनके साथ गाली-गलौज और डंडे से मारपीट की थी। गंभीर चोटों के चलते उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। मामले में आठनेर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। घटना 9 अक्टूबर की रात की है, जब ग्राम धामोरी निवासी 64 वर्षीय गुलाब माटे जामगांव से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुरेश वाडेकर और उसके बेटे शैलेष वाडेकर ने उन्हें खेत के पास रोक लिया और टमाटर चोरी करने का संदेह जताया। बुजुर्ग ने चोरी के आरोप से इनकार किया तो दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ लकड़ी के डंडे से मारपीट कर दी। मारपीट में गुलाब माटे को गंभीर चोटें आईं और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे की शिकायत पर आठनेर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बुजुर्ग की मौत के बाद प्रकरण में हत्या की धारा भी बढ़ाई गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश वाडेकर और उसके बेटे शैलेş वाडेकर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को भैंसदेही न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।
0
0
Report

ग्वालियर सिंधिया राजवंश की संपत्ति बंटवारे पर नया मोड़, अगली सुनवाई 29 अक्टूबर

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में सिंधिया राजघराने की लगभग 40 हजार करोड़ रुपये की पैतृक संपत्ति के बंटवारे से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में है। समझौते पर धोखाधड़ी से साइन कराने का आरोप लगाने वाली प्रतिमा देवी राना को अब अपने दावों के पक्ष में कोर्ट में सबूत रखने होंगे। इस मामले में अब 29 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी।\n\nदरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और परिवार के अन्य सदस्यों के बीच लंबे समय से संपत्ति के बंटवारे को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। वसुंधरा राजे सिंधिया, यशोधरा राजे सिंधिया और ऊषा राजे की तरफ से संपत्ति बंटवारे का एक समझौता कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था। इस समझौते पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की दिवंगत बुआ पद्मावती राजे की बेटी प्रतिमा देवी राना ने आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि बंटवारे से जुड़े कागजों पर धोखे से उनके हस्ताक्षर लिए गए थे। प्रतिमा देवी ने कोर्ट से मांग की है कि उन्हें अपने दावे के समर्थन में साक्ष्य पेश करने का मौका दिया जाए और उन्हें फिर से सुनवाई में शामिल किया जाए। वहीं दूसरी तरफ वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे और ऊषा राजे पक्ष ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि समझौते पर सभी की रजामंदी से हस्ताक्षर हुए थे। इसके सबूत के तौर पर परिवार के साथ हुई दावत और उस दौरान ली गई तस्वीरों का हवाला भी दिया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया पक्ष ने भी समझौते में किसी भी तरह की धोखाधड़ी की बात से इनकार किया है। गौरतलब है कि सिंधिया राजघराने की संपत्तियों में ग्वालियर का ऐतिहासिक जयविलास पैलेस समेत देशभर में फैली कई बेशकीमती संपत्तियां शामिल हैं। प्रतिमा देवी की आपत्ति के बाद इस बहुचर्चित पारिवारिक विवाद में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है。
0
0
Report
Advertisement

मुरैना में खाद माफिया के खिलाफ पुलिस की बड़ी छापेमारी: तीन सैकड़ा से अधिक नकली खाद बरामद

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - मुरैना में खाद माफिया सक्रिय, खाद माफिया अड्डे पर पुलिस ने की छापेमार करवाई, खाद माफिया के गोदाम से करीब तीन सैकड़ा से अधिक नकली खाद की बोरियां हुई बरामद, मजदूरों की मदद से नकली खाद को पैकिंग कर बाजार में खपाने की की जा रही थी कोशिश, पुलिस ने खाद गोदाम पर छापेमार कारवाई कर पकड़ी करीब तीन सैकड़ा से अधिक खाद की बोरियां, खाद के कट्टों में खाद के नाम पर काला पत्थर पैककर खपाने को तैयार था नकली खाद, पुलिस की टीम आने से पहले खाद माफिया मौके से हुआ फरार, नकली खाद गोदाम को कट्टो को पैक करते हुए मिले मजदूर, पुलिस ने खाद से भरे पैक करने वाली मशीन सहित पाँच सौ से अधिक बारदाना एक लोडिंग वाहन को भी पुलिस ने पकड़ा, स्टेशन थाना पुलिस ने की पूरी कार्यवाही, स्टेशन थाना क्षेत्र के जेवड़ा खेड़ा इलाके की पूरी घटना
0
0
Report

शिवरीनारायण महोत्सव का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री साय सहित

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा शिवरीनारायण महोत्सव का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपत्नीक हुए शामिल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने किया गंगा आरती, चित्रोत्पला त्रिवेणी संगम पर गंगा आरती से भक्तिमय हुआ माहौल, धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल, शिवरीनारायण मठ के प्रमुख श्री रामसुंदरदास महंत की भी रही उपस्थिति, नवरात्रि और दशहरा मेले के अवसर पर आयोजित हो रहा महोत्सव, तीन दिनों तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गुलजार रहेगी शिवरीनारायण नगरी
0
0
Report

छत्तीसगढ़ में भर्ती परीक्षाएं रद्द, दीपक बैज का आरोप भ्रष्टाचार पर

Raipur, Chhattisgarh:SI भर्ती परीक्षा रद्द होने को लेकर दीपक बैज का बयान, कहा- छत्तीसगढ़ में किसी विभाग की परीक्षा सुरक्षित नहीं है, पुलिस भर्ती परीक्षा का इंटरव्यू रद्द कर दिया गया. शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द कर दिया गया, सरकार दावा करती थी कि हम PSC की परीक्षा यूपीएससी के तर्ज में करेंगे. शिक्षक, व्यापम और SI की परीक्षा नहीं करवा पा रहे हैं. छत्तीसगढ़ की परीक्षा प्रणाली को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है अपनी मांग को लेकर राजस्व पटवारी अनिश्चिततकालीन हड़ताल पर. मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा- जान बूझकर पटवारियों को उलझाया गया ताकि धरना प्रदर्शन करे, किसानों का पंजीयन न हो, रकबा काटा जा सके, पूरी तरह से धान बेचने में असमर्थ हो, सरकार जान बूझकर ये कर रही है. अभी पटवारी हड़ताल में गए आने वाले समय में, धान खरीदी शुरू होते ही सोसायटी के कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे, जान बूझकर उलझा रही है ताकि धान खरीदी कम कर सके
0
0
Report
Advertisement

कवर्धा में कांग्रेस का पुतला दहन, SIR पर पारदर्शिता पर सवाल

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा ज्ञानेश कुमार के पुतले को हथकड़ी पहनाकर कांग्रेस का प्रदर्शन, SIR और चुनावी पारदर्शिता पर उठाए सवाल कवर्धा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी पारदर्शिता और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में पैदल march निकाला। कांग्रेस भवन से शुरू हुआ मार्च बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के प्रतीकात्मक पुतले को हथकड़ी पहनाकर पुतला दहन किया और केंद्र सरकार व निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की。 नवीन जायसवाल ने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता, मतदाता सूची और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बेहद जरूरी है । प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। नवीन जायसवाल, जिलाध्यक्ष
0
0
Report

भारत बनाम जिंबॉब्वे महिला टी-20: मंधाना ने कप्तानी के साथ खेल पर जोर दिया

Begun, Rajasthan:भारत और ज़िंबाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच 16 अक्टूबर को होने वाले टी-20 मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम की तैयारियों और रणनीति पर बात की। मंधाना ने साफ कहा कि कप्तानी की जिम्मेदारी बढ़ी है, लेकिन इसका असर उनकी बल्लेबाजी पर नहीं पड़ेगा। वह पहले की तरह अपने खेल पर ध्यान देंगी। मंधाना ने पिछले दो वर्ल्ड कप में टीम के क्वालीफाई नहीं कर पाने पर कहा कि टीम ने पूरी कोशिश की थी, लेकिन प्रदर्शन में अभी भी करीब 10 फीसदी सुधार की गुंजाइश है। टीम इन कमियों को दूर कर आगामी बड़े टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। टीम के नंबर-3 बल्लेबाज की भूमिका पर मंधाना ने भरोसा जताया कि इस टूर्नामेंट के बाद इस पोजिशन को लेकर बनी समस्या दूर हो जाएगी। वहीं, रायपुर के मौसम और विकेट की तारीफ करते हुए उन्होंने इसे क्रिकेट के लिए अच्छा बताया। जिंबॉब्वे के खिलाफ पहली बार खेलने को लेकर मंधाना ने कहा कि भारतीय टीम भी इस मुकाबले से काफी कुछ सीख सकती है। उन्होंने जिंबॉब्वे की टीम के खेल का आनंद लेते हुए खेलने के अंदाज का भी जिक्र किया। अब रायपुर में होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम की नजर जीत के साथ अपनी तैयारियों को मजबूत करने पर होगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top