500013
చంద్రబాబు-రేవంత్ భేటీ: ప్రజాభవన్లో సమావేశం
Hyderabad, Telangana:తెలంగాణ సీఎం రేవంత్ రెడ్డి ఆహ్వానంతో ప్రజా భవన్కు చేరుకున్న ఆంధ్రప్రదేశ్ మాజీ ముఖ్యమంత్రి చంద్రబాబు నాయుడు. ఇరువురు నేతల భేటీ.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायसेन गल्ला मंडी लूट: चार दिन की मशक्कत के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी, 4 लाख नकद बरामद
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन कृषि उपज मंडी में गल्ला व्यापारी मनोज राठौर की दुकान पर हुई करीब 20 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तीन-चार दिनों तक लगातार दिन-रात की गई मशक्कत के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपियों को पकड़ लिया है। DIG बीरेंद्र सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी पुलिस ने 4 लाख नगदी बरामद की है.... इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की करीब 10 टीमों को जांच में लगाया गया था। इन टीमों ने शहर और आसपास के क्षेत्रों के हजारों CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुँची । हैरानी की बात यह रही कि वारदात के दौरान घटनास्थल से DVR कैमरे का फुटेज उपलब्ध नहीं होने और शुरुआती स्तर पर कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगने के बावजूद पुलिस ने हार नहीं मानी। लगातार जांच, संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल और अलग-अलग स्थानों के CCTV फुटेज की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। गौरत है कि कृषि मंडी स्थित गल्ला व्यापारी मनोज राठौर की दुकान पर बदमाशों ने धावा बोलकर वहां मौजूद मुंशी पदम सिंह यादव को बंधक बनाया था और उनके साथ मारपीट कर रुपए लूटकर फरार हो गये थे। हमले में घायल मुंशी पदम सिंह का भोपाल में उपचार जारी है। रायसेन कृषि मंडी में हुई इस वारदात ने व्यापारियों में दहशत पैदा कर दी थी। अब आरोपियों के पकड़े जाने से मामले की जांच को अहम दिशा मिली है। आरोपी शिवा गौर समीप के गांव बनगवा के निवासी है। और मंडी में ही मनोज राठौर के यहां कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता था। पांच माह पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी थी। शिवा गौर ने अपने साथी घनश्याम कीर के साथ मिलकर बारदात को अंजाम दिया।0
0
Report
पैसे के लिए हत्या का आरोप: वर्षा तुरकर मामले में परिजन पुलिस जाँच असंतुष्ट
Noida, Uttar Pradesh:एयर लाइंस कंपनी कर्मचारी वर्षा तुरकर हत्या के मामले में परिजनों को पुलिस जाँच से असंतुष्टि; परिजनों का आरोप नितेश अग्रवाल ने पैसे के लिए हत्या की0
0
Report
बिहार में छठी मईया पर सियासत, 21 साल बाद बेरोजगारी फिर चर्चा
Patna, Bihar:कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा का बयान कहा बिहार के मुख्यमंत्री को अब छठी मईया पर ही विश्वास है और वे बिहार के आम लोगों की खुशहाली नहीं बल्कि अपने लिए अगला पांच वर्ष मांग रहे हैं,इनकी सरकार पिछले 21 वर्षों से कुछ नहीं किया और अब ये पलायन,बेरोजगारी की बात कर रहे हैं,इन्हें काम करना नहीं आता है,ये लायक नहीं है तो अब इन्हें छठी मईया याद आ रही हैं0
0
Report
Advertisement
जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ा, हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
Sidhi, Madhya Pradesh:जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। सफाई ठेकेदार के खिलाफ महिला एवं पुरुष कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। वेतन में बढ़ोतरी नहीं किए जाने और अपनी मांगों की अनदेखी से नाराज एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। इसी बीच स्थानीय विधायक रीति पाठक जिला अस्पताल पहुंचीं, जहां लामबंद सफाई कर्मचारियों ने उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं और न्याय की गुहार लगाई। मामले को लेकर मौके पर मौजूद सिविल सर्जन ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाएगा। हालांकि, कर्मचारियों का आक्रोश अभी शांत नहीं हुआ है।0
0
Report
खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, लूट
Darogapara, Chhattisgarh:खरसिया थाना क्षेत्र के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घूमने पहुंचे युवती और उसके मित्र को दो युवकों ने निशाना बनाया। आरोपियों ने पहले युवती के मित्र को डंडे से बेरहमी से पीटकर बेहोश कर दिया और फिर युवती को जान से मारने की धमकी देकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और किसी को जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, 14 नवंबर को वह अपने एक मित्र के साथ मोटरसाइकिल से सक्ती रेलवे स्टेशन जाने निकली थी। ट्रेन लेट होने के कारण दोनों खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा घूमने पहुंच गए। इसी दौरान सीढ़ियां चढ़ते समय दो युवक पीछे से आए और उन्हें डराने-धमकाने लगे। आरोपियों ने युवती के मोबाइल से 1200 रुपये और उसके मित्र से 10 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद युवक के सिर और शरीर पर डंडे से हमला कर उसे बेहोश कर दिया और युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव और थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव को तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। खरसिया पुलिस ने स्थानीय स्तर पर पूछताछ और संदिग्धों की पहचान के आधार पर राहुल पटेल और फनेश्वर प्रसाद पटेल को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों को घटनास्थल ले जाकर घटना का पुनर्निर्माण भी कराया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना का वीडियो बनाने में इस्तेमाल किया गया आईफोन, वारदात में प्रयुक्त डंडा और लूट की रकम बरामद की है। आरोपी फनेश्वर से 1500 रुपये और राहुल से 3000 रुपये जब्त किए गए। आरोपियों के मोबाइल की जांच में अन्य युवतियों के फोटो और वीडियो भी मिले हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी राहुल पटेल (21 वर्ष) और फनेश्वर प्रसाद पटेल (20 वर्ष), दोनों बोतल्दा निवासी हैं। खरसिया पुलिस ने अपराध क्रमांक 597/2026 में बीएनएस की धारा 109, 309(6) और 70 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है0
0
Report
जहानाबाद में भोजपुरी गायकों के संघर्ष के बीच दिनदहाड़े हमला, पुलिस जांच शुरू
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद के कोर्ट एरिया में भोजपुरी गायक अभिषेक कुमार और शिव कुमार विक्कू के बीच सदियों पुरानी रंजिश एक बार फिर खूनी संघर्ष में बदली। सोमवार को दिनदहाड़े 6-7 बदमाशों ने राजा बाजार निवासी brijesh kumar के सिर में चोट कर उसे अस्पताल भेजा। घायल ने आरोप लगाया कि हमलावर अभिषेक कुमार के समर्थक थे और चाकू से वार कर उसकी जान लेने की कोशिश की। ब्रजेश को सदर अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रणधीर कुमार ने गंभीर सिर चोट की पुष्टि की और पीएमसीएच रेफर करने की बात की। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटी है। इसके तार 26 अक्टूबर की फायरिंग-ग्राड़फोड़ की घटना से जुड़ते दिखते हैं जब अभिषेक कुमार ने अपने घर में आज घायल ब्रजेश कुमार सहित शिव कुमार विक्कू को नामजद किया था। कोर्ट एरिया जैसे संवेदनशील इलाकों में दिनदहाड़े हुई इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि यह हमला 26 अक्टूबर के फायरिंग कांड का बदला है या कोई अन्य वजह है.0
0
Report
Advertisement
नरसिंहपुर में गन्ना मूल्य सुधार के लिए किसानों का आक्रोश, 18 नवंबर बैठक तय
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर में गन्ने के वाजिब दाम को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर 18 नवंबर तक उनकी मांगों पर सहमति नहीं बनी, तो जिले की सभी शुगर मिलों पर "सवा मन का ताला" जड़ दिया जाएगा। तस्वीरें नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट के बाहर की हैं, जहां गन्ना किसानों का आक्रोश साफ देखा जा सकता है। फसल का सही मूल्य न मिलने से नाराज किसान रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे मौके पर काफी देर तक धक्का-मुक्की और बहसबाजी का माहौल बना रहा, लेकिन किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़कर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान दरअसल, किसान पहले 600 रुपये प्रति क्विंटल भाव की मांग कर रहे थे, लेकिन खेतों में खड़ी फसल को देखते हुए अब उन्होंने प्रशासन के सामने नया फॉर्मूला रखा है। किसानों की मांग है कि मिलें तुरंत 510 से 511 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी शुरू करें और हर महीने इसमें 5 रुपये की बढ़ोतरी की जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने किसान प्रतिनिधियों से मुलाकात की है। प्रशासन ने 18 नवंबर को मिल प्रबंधन और किसानों के बीच निर्णायक बैठक कराने का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि 18 नवंबर की बैठक में समाधान निकलता है या फिर नरसिंहपुर की शुगर मिलों पर ताले लटकते हैं।0
0
Report
एजाज अहमद के बयान से राजनीतिक बहस, पलायन रोकने के कदम करने की मांग
Patna, Bihar:आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद का बयान अब कितना आशीर्वाद चाहिए, पलायन रोकने के लिए कुछ नहीं किए,छठी मईया के आशीर्वाद से 21 वर्ष से एनडीए की सरकार है,काम के समय कुछ नहीं किए और सिर्फ आशीर्वाद मांग रहे हैं आपने सीखना चाहिए नेता प्रतीक्षा तेजस्वी यादव से रोजगार और पलायन रोकने के लिए उठाए गए कदम से0
0
Report
सनकोटा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 26 वर्षीय युवक की मौत
Shajapur, Madhya Pradesh:नेशनल हाईवे-52 पर शाजापुर जिला मुख्यालय से 08 किलोमीटर दूर ग्राम सनकोटा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 26 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक के सिर में गंभीर चोट आई और उसका ऊपरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हाईवे एंबुलेंस 1033 युवक को मृत अवस्था में जिला अस्पताल शाजापुर लेकर पहुंची। युवक बाइक पर सवार था और किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। अस्पताल चौकी प्रभारी बाबूलाल डाबी के अनुसार सोमवार शाम को हाईवे एंबुलेंस 1033 युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी। प्रारंभिक जानकारी में हादसा सनकोटा के समीप होना बताया गया है। युवक की तलाशी के दौरान उसकी जेब से आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान पवन कुमार (26) पिता रामचंदर निवासी ग्राम उभापान, पोस्ट धतरावदा, थाना जीरापुर, जिला राजगढ़ के रूप में हुई। फिलहाल युवक के शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाया गया है। परिजनों से संपर्क कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।0
0
Report
Advertisement
बरौली मतदान केंद्र पर शाम 4 बजे कतार, गोलीकांड के बाद चुनावी माहौल गर्म
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: बरौली में सुबह 7 बजे नहीं शाम 4 बजे बाद लगी वोटरों की कतार धौलपुर जिले में पंचायत चुनाव के चौथे चरण में सरमथुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बरौली में शाम 4 बजे तक एक भी मतदान नहीं हुआ था। शाम 4 बजे के बाद अचानक पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतार लग गई। सुबह से मतदान नहीं होने का कारण बीते रविवार शाम गांव में एक युवक की गोली लगने से हुई मौत थी। इस घटना के चलते गांव में शोक का माहौल और चुनावी रंजिश के चलते बरौली का मतदान केंद्र दिनभर सूना पड़ा रहा। वोट करने आए मतदाताओं ने कहा विकास को लेकर करेंगे अपना वोट0
0
Report
CM साय ने कांग्रेस पर हमला, कहा नक्सलवाद खत्म, विकास आगे बढ़ेगा
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सीएम विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर बयान... कहा- कांग्रेस फ्यूज बल्ब, लगातार चुनाव हारने से बौखलाहट... नक्सलवाद खत्म होने का कांग्रेस को स्वागत करना चाहिए... कांग्रेस ने कभी नक्सलवाद से लड़ने का साहस नहीं दिखाया... डबल इंजन सरकार और जवानों के साहस से नक्सलवाद समाप्त हुआ... नक्सल प्रभावित क्षेत्र की जनता भी विकास की प्रमुखधारा से जुड़ना चाहती थी...0
0
Report
हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण में छह सप्ताह में फैसला
Chandigarh, Chandigarh:गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, सरकार को 6 सप्ताह में फैसला लेने के निर्देश पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा के लंबे समय से कार्यरत गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण की मांग पर सोमवार को अहम आदेश जारी किया है। जस्टिस हरप्रीत सिंह बराड़ की एकल पीठ ने उमेद सिंह और अन्य की याचिका का निपटारा करते हुए राज्य सरकार के सक्षम प्राधिकारी को मामले पर छह सप्ताह के भीतर फैसला लेने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने कहा है कि याचिकाकर्ताओं की रिट याचिका को ही सरकार के समक्ष प्रतिवेदन माना जाए और संबंधित गेस्ट टीचरों को व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर दिया जाए। इसके बाद सरकार को सुप्रीम कोर्ट और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के संबंधित फैसलों को ध्यान में रखते हुए कारण सहित आदेश पारित करना होगा。 याचिकाकर्ताओं का कहना है कि वे वर्ष 2005 से 2007 के बीच नियुक्त हुए थे और करीब दो दशकों से सरकारी स्कूलों में लगातार सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने लंबे समय से नियमितीकरण और परिणामी लाभ दिए जाने की मांग की है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में मामले के गुण-दोष पर अंतिम टिप्पणी नहीं की है। कोर्ट ने सरकार को यह तय करने के लिए कहा है कि संबंधित शिक्षक नियमितीकरण और अन्य लाभों के लिए पात्र हैं या नहीं। यदि सुनवाई और नियमों की जांच के बाद शिक्षक पात्र पाए जाते हैं तो उन्हें नियमानुसार राहत देने के निर्देश दिए गए हैं。 यह आदेश ऐसे समय आया है जब हरियाणा में हजारों गेस्ट टीचर नियमितीकरण की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बना रहे हैं। इससे पहले भी हाईकोर्ट ने गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण से जुड़े मामलों में सरकार को संबंधित दावों पर विचार करने के निर्देश दिए थे। अगस्त 2026 में डिवीजन बेंच ने भी एक मामले में एकल पीठ के आदेश के बाद राज्य की अपील का निपटारा किया था।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या कोसी-परिक्रमा के लिए सुरक्षा-व्यवस्था और सुविधाओं की व्यापक तैयारी
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: ADG लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने कहा, "14 कोसी, पंचकोसी परिक्रमाओं की जो हम लोग तैयारी करते हैं उसी क्रम में आज यहां पर ब्रीफिंग हुई है...सभी संत समाज के लोगों से लेकर स्थानीय नागरिक, पुलिस प्रशासन सभी के सहयोग से इस कार्यक्रम को अच्छी तरह संपन्न कराएंगे। कैसे लोगों को अधिकतम सुविधा मिले और सुरक्षा को लेकर हम बेहतर प्रबंध कर सकें, उस पर हम कार्य करेंगे..." अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया, "14 कोसी परिक्रमा कल शाम से चालू हो जाएगी...बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें आते हैं...पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है...CCTV की भी व्यवस्था की गई है और कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। लगातार भ्रमण भी किया जा रहा है..." अयोध्या, उत्तर प्रदेश: नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया, "नगर निगम द्वारा लगभग एक हजार से ज्यादा सफाई कर्मी लगाए गए हैं...परिक्रमा मार्ग पर वाटर एटीएम स्थापित किए गए हैं...जहां पानी की व्यवस्था नहीं है वहां पर वाटर टैंकर स्थापित किए गए हैं और पार्किंग स्थलों पर भी लाइट की व्यवस्था की जा रही है..."0
0
Report
दमोह में कांग्रेस प्रदर्शन पर भाजपा-सरकार: कांग्रेस तारीख तय कर लें, आमने सामने निपटेंगे
Damoh, Madhya Pradesh:मंत्री सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर जताई आपत्ति, सांसद की दो टूक कांग्रेस तारीख तय कर ले आमने सामने निपट लेंगे... एंकर/ एमपी के दमोह में कल यानी 15 तारीख को कांग्रेस के एक प्रदर्शन ने सियासी हलचल तेज कर दी है, कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री ने सख्त कार्यवाही की निर्देश पुलिस को दिए भाजपा़ जिलाध्यक्ष ने निंदा की और सांसद ने तो दो टूक कह डाला कांग्रेस तारीख तय कर ले आमने सामने निपटने तैयार है। दरअसल ये पूरा मामला जिस वजह से गर्माया वो मामला रीवा सांसद के विरोध का कारण था। दमोह में रविवार को कांग्रेस ने रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के कथित किसान विरोधी बयान को लेकर दमोह में प्रदर्शन किया और दमोह के सांसद राहुल सिंह लोधी के बंगले के सामने घेराव नारेबाजी और पुतला दहन किया, इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया। कोई अप्रिय घटना नहीं बनी लेकिन जब सांसद देर शाम अपने बंगले पर पहुंचे तो स्थिति देखी जानकारी ली और उनका गुस्सा बढ़ गया। सोमवार को इस मामले ने बड़ा रूप ले लिया और सांसद के बंगले पर उनके साथ प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित जिम्मेदार भाजपाइयों ने बैठक की और फिर मीडिया के सामने आकर आला नेताओं ने आपत्ति दर्ज कराई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस के इस रवैए को लेकर खरी खोटी सुनाई तो संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने साफ कहा कि कांग्रेस अराजकता का माहौल बनाना चाहती है , सांसद बंगले के सामने ऐसा प्रदर्शन निंदनीय है मैंने कहा कि इसे लेकर एसपी को निर्देश दिए गए है कि कड़ी कार्यवाही की जाए। इन सब से कहीं आगे दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से दो टूक कहा है कि कांग्रेस तारीख तय कर ले आमने सामने निपटने को तैयार है , सांसद ने साफ कहा कि ये तरीका ठीक नहीं है जिस समय कांग्रेसी आंदोलन कर रहे थे उस समय उनके घर में सिर्फ उनकी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी थी और ऐसे में कोई घटना होती तो इसका जिम्मेदार कौन होता। हालांकि सांसद ने साफ बताया कि उन्होंने इसे लेकर किसी भी तरह की पुलिस शिकायत नहीं की है लेकिन एसपी को कहा है कि कांग्रेस के नेताओं को समझाएं ताकि भविष्य में ऐसा कृत्य न हो।0
0
Report
प्रशांत के भीषण ज्वार: कैलिफोर्निया के तट बंद, लोग सलाह मानें
Noida, Uttar Pradesh:Massive Pacific swells hit California so hard they closed beaches and warned people to leave. Meanwhile some maniacs are surfing a mile offshore by the oil platforms.0
0
Report
Advertisement
