500013
గోల్డ్ ట్రేడింగ్ లో ఇన్వెస్ట్మెంట్ పేరిట భారీ మోసం
Hyderabad, Telangana:బంగారం వ్యాపారంలో పెట్టుబడుల పేరుతో జరిగిన భారీ మోసం హైదరాబాద్లో వెలుగు చూసింది. ప్రహణేశ్వరి ట్రేడర్స్ ఎండి రాజేష్ హబ్సిగూడ ఇక్కడ ఒక కార్యాలయాన్ని తెరిచారు, ఇందులో అధిక లాభాలు ఆశ చూపి దాదాపు 500 మందిని మోసం చేశారు. కేవలం 5 నెలల్లో జమ చేసిన రూ.100 కోట్ల నుంచి రూ.1 కోటి వరకు ఒక్కో వ్యక్తి పెట్టుబడి మొత్తాన్ని రెట్టింపుగా చెల్లిస్తారు. అయితే రాజేష్ను నమ్మి భారీ మొత్తం ఇచ్చిన వారు డబ్బుతో పారిపోయారు. గత రెండు నెలలుగా పరారీలో ఉన్న రాజేష్ను పోలీసులు అరెస్ట్ చేశారు.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमशेदपुर भर्ती घोटाला विरोध प्रदर्शन: युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल, जूनियर इंजीनियर, उत्पाद सिपाही समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार, धांधली और अनियमितताओं के विरोध में जिला उपायुक्त कार्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं में आक्रोश और उनकी मांगों के समर्थन में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. भाजपा कार्यकर्ता ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से पैदल मार्च कर डीसी ऑफिस पहुंचे. प्रदर्शन को देखते हुए डीसी ऑफिस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. प्रदर्शन के बाद भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में भर्ती परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा योग्य अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की गई. भाजपा नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनकी आवाज को लगातार बुलंद किया जाएगा. प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों ने सीएम से इस्तीफा देने की मांग की. प्रदर्शन में विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, जिला महामंत्री बबुआ सिंह, पूर्व सांसद आभा महतो समेत अन्य शामिल रहे. प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों ने डीसी ऑफिस के मेन गेट पर चढ़ गये और विरोध प्रदर्शन किया.0
0
Report
जमुई में श्रम विभाग के फर्जीवाड़े से दिवंगत के नाम पर दो लाख की अनुग्रह राशि
Jamui, Bihar:जमुई: बिहार के जमुई जिले में श्रम संसाधन विभाग में सरकारी योजनाओं के नाम पर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि छह वर्ष पहले मृत एक व्यक्ति को कागजों पर दोबारा मृत दिखाकर उसके नाम पर दो लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि का भुगतान कर दिया गया। मामले के सामने आने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार बरहट प्रखंड की लखई पंचायत अंतर्गत भंदरा गांव निवासी लखन रविदास की मृत्यु 23 मई 2019 को हो चुकी थी। उस समय पंचायत द्वारा ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया था। इसी प्रमाण पत्र के आधार पर उनकी पत्नी सावित्री देवी को विधवा पेंशन का लाभ भी मिल रहा है। आरोप है कि बाद में मृत्यु प्रमाण पत्र में कथित तौर पर छेड़छाड़ कर मौत की तिथि 29 जुलाई 2025 दर्शा दी गई। इसके आधार पर दिसंबर 2025 में श्रम विभाग की योजना के तहत दो लाख रुपये की सहायता राशि का भुगतान कर दिया गया। बताया जा रहा है कि फर्जीवाड़े के दौरान प्रमाण पत्र में अंकों में दर्ज मृत्यु तिथि बदल दी गई, लेकिन शब्दों में लिखी पुरानी तिथि 23 मई 2019 ही छोड़ दी गई, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ। यह पहली बार नहीं है। इससे पहले गिद्धौर प्रखंड के छेदलाही गांव निवासी गुलो तांती के मामले में भी इसी तरह कथित रूप से दूसरी बार मौत दर्शाकर करीब 2.05 लाख रुपये की सरकारी राशि निकाले जाने का आरोप लगा था। उस मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। आरटीआई कार्यकर्ता गिरीश सिंह एवं भाकपा (माले) नेता बाबू साहब सिंह ने आरोप लगाया है कि विभाग में दलालों और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितता की जा रही है तथा सरकारी राशि की बंदरबांट हो रही है। वहीं, इस संबंध में जब श्रम निरीक्षक सुधांशु कुमार से पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए स्पष्ट जवाब नहीं दिया। दूसरी ओर श्रम विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश भी सफल नहीं हो सकी। फिलहाल पूरे मामले ने श्रम विभाग की कार्यप्रणाली और लाभुकों के सत्यापन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं。0
0
Report
देहरादून में शिक्षिका की मौत: महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया
Noida, Uttar Pradesh:ऋषिकेश, उत्तराखंड: देहरादून में शादी के 8 महीने के अंदर स्कूल टीचर सृष्टि कंडारी की मौत के मामले पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा, "जैसे ही हमें सृष्टि के बारे में पता चला, मैंने संबंधित पुलिस स्टेशन के CO, SHO और SSP से बात की। महिला आयोग ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। मैंने सृष्टि की मां से भी बात की। यह बहुत दुखद है कि एक पढ़ी-लिखी बेटी, जो टीचर थी, उसने आत्महत्या कर ली। ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए मैं बेटियों से अपील करती हूं कि अगर आपको लगे कि आपके साथ कुछ गलत हो रहा है, तो महिला आयोग से संपर्क करें। आयोग के दरवाजे आपके लिए हमेशा खुले हैं। पुलिस से संपर्क करें। आपको न्याय मिलेगा। लेकिन ऐसा कोई कठोर कदम न उठाएं... दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी...0
0
Report
Advertisement
भामाशाह भगत ने जन्मदिन पर 29 बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित की
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं — राजकीय प्राथमिक विद्यालय पुरानी चिड़ावा में भामाशाह बाबूलाल भगत ने पौत्र-पौत्री के जन्मदिन पर 29 विद्यार्थियों को किताबें, ज्योमेट्री बॉक्स और अन्य अध्ययन सामग्री वितरित की. कार्यक्रम में पंडित हीरालाल पुजारी की प्रेरणा उल्लेखनीय रही. विद्यालय परिवार ने उनके आभार व्यक्त किया।0
0
Report
पचेरी कलां, झुंझुनूं में जल संरक्षण अभियान तेज; 7 अगस्त को जनसभा होगी
Jhunjhunu, Rajasthan:पचेरी कलां, झुंझुनूं — सिंघानिया यूनिवर्सिटी का जल संरक्षण अभियान तेज — 7 अगस्त को राजेंद्र सिंह करेंगे जनसभा को संबोधित — झुंझुनूं जिले के पचेरी कलां स्थित सिंघानिया यूनिवर्सिटी और एनडीएसआईएस स्कूल के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने जलग्रहण क्षेत्र में श्रमदान किया। अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि 7 अगस्त को जल पुरुष राजेंद्र सिंह सहित विशेषज्ञ जल संरक्षण पर जनसभा को संबोधित करेंगे तथा राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार भी आयोजित होगा।0
0
Report
झुंझुनूं में योग-आयुर्वेद से स्वस्थ जीवन का संदेश, डॉ. पूनम सिंघल ने मार्गदर्शन
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — योग और प्राकृतिक चिकित्सा से स्वस्थ जीवन का संदेश — योग शिक्षिका डॉ. पूनम सिंघल ने किया मार्गदर्शन — झुंझुनूं जिला मुख्यालय के विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित नियमित योग कक्षा में डॉ. पूनम सिंघल और प्राकृतिक चिकित्सक बंशीलाल भूरिया ने योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व पर जानकारी दी। प्रतिभागियों को योगाभ्यास करवाते हुए संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में होमियोपैथिक शिविर: 210 मरीजों को मिली मुफ्त दवाइयां
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — होम्योपैथिक शिविर में 210 मरीजों को मिला लाभ — अग्रवाल सम्मेलन व महावीर इंटरनेशनल का संयुक्त आयोजन। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन और महावीर इंटरनेशनल रानी अहिल्या वीरा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। सम्मेलन जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर जालान ने बताया कि शिविर में 210 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।0
0
Report
बलवंतपुरा की अन्नु ने नेशनल के लिए क्वालिफाई किया, कोच रिया चौधरी बधाई
Jhunjhunu, Rajasthan:बलवंतपुरा, झुंझुनूं — डूंडलोद गर्ल्स स्कूल की छात्रा ने नेशनल में जगह बनाई। सचिव बीएल रणवां ने अन्नु की उपलब्धि पर खुशी जताई। झुंझुनूं जिले के बलवंतपुरा डूंडलोद गर्ल्स स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा अन्नु ने ओपन इंडिया टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर नेशनल के लिए क्वालिफाई किया। सचिव बीएल रणवां ने इसे विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए छात्रा और कोच रिया चौधरी को बधाई दी।0
0
Report
बस्तर पण्डुम खर्च पर घोटाले का दावा, 6 करोड़ का बिल सच है?
Raipur, Chhattisgarh:बस्तर पण्डूम खर्चे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैन ने सरकार के बस्तर पण्डूम में खर्चे को लेकर सवाल उठाये हैं। बैज ने मीडिया के सामने खर्चे का बिल रखा और बताया कि इस साल आयोजन के उद्घाटन और समापन में 6 करोड़ बिल का भुगतान किया गया। उन्होंने कहा कि आयोजन के नाम घोटाला हुआ है। वहीं इसपर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जितना भी पैसा खर्चा हुआ है उसका ऑडिट होगा। ये राजीव मितान जैसा आयोजन नहीं था, जिसमें जेब खर्च के लिए पैसे दिए जाएं। ये पैसा बस्तर के चहुमुखी विकास के लिए पैसे खर्च हो रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
चिड़ावा: MD ग्रुप के 21 छात्रों का सरकारी कृषि कॉलेज चयन, सूर्यप्रकाश 26वीं रैंक
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं — एमडी एजुकेशन ग्रुप के 21 छात्रों का शानदार चयन — झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में एमडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के 21 विद्यार्थियों का गवर्नमेंट एग्रीकल्चर कॉलेज में चयन हुआ। छात्र सूर्यप्रकाश ने जेट-2026 में ऑल राजस्थान 26वीं रैंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। चेयरमैन सुनील डांगी व प्रबंधिका समित डांगी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे संस्थान की बड़ी उपलब्धि बताया।0
0
Report
नेपाल के सुनसरी में तनाव के बीच भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, सुरक्षा बढ़ी
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- भारत के पड़ोसी देश नेपाल के सुनसरी में बीते दिनों धार्मिक जुलूस उत्सव के दौरान दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव के चलते महराजगंज से पड़ने वाली 84 किलोमीटर की भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है । और नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे सभी नागरिकों की सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा सघनता से तलाशी ली जा रही है साथ ही साथ डॉग स्क्वाड की मदद से भी उनके सामानों की जांच के बाद उन्हें भारतीय सीमा में प्रवेश करने दिया जा रहा है । भारत नेपाल सीमा पर नेपाल में जारी तनाव को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है साथ ही साथ एसएसबी और पुलिस के द्वारा खुली सीमा पर पेट्रोलिंग भी की जा रही है । पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया नेपाल के कुछ जिले जो यूपी और बिहार से सटे हैं जहां पर विगत दिनों सांप्रदायिक हिंसा हुई है उसके बाद से ही सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है । सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जा रही है । त्यौहार का सीजन चल रहा है ऐसे में नेपाल में जारी सांप्रदायिक तनाव का असर भारतीय सीमा क्षेत्र में न पड़ने पाए पुलिस के मित्र डिजिटल वॉरियर्स लगातार एक्टिव रहते हैं और अगर नेपाल से जुड़े सांप्रदायिक तनाव को लेकर सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलाया जाता है तो पुलिस डिजिटल वॉरियर्स और वॉलिंटियर्स के द्वारा अफवाहों को वेरीफाई कर त्वरित कार्यवाही की जाती है । उन्होंने लोगों से अपील है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का अफवाह या भ्रामक खबर ना फैलाएं । बाइट- शक्ति मोहन अवस्थी पुलिस अधीक्षक महाराजगंज0
0
Report
बालाघाट विधायक का जिला अस्पताल में सिविल सर्जन के चैंबर में हाई वोल्टेज ड्रामा
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट– बालाघाट विधायक का जिला अस्पताल में सिविल सर्जन के चैंबर में हाई वोल्टेज ड्रामा... जिला अस्पताल के सिविल सर्जन और महिला डॉक्टर पर भड़की बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे... गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही की जानकारी लगने पर जिला अस्पताल पहुंची थी विधायक... विधायक ने डॉक्टर से कहा मुझे पहचानते नहीं, कैसे मुझसे अकड़ कर बात कर रहे हो, ज्यादा मुंह बनाकर बात न करे मुझसे0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के तीन अस्पतालों में रामाश्रय वार्ड और ओपीडी क्लीनिक शुरू होंगे
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — जिले के तीन अस्पतालों में बनेंगे रामाश्रय वार्ड — सीएमएचओ के निर्देश पर वृद्धजनों को मिलेंगी विशेष सेवाएं — झुंझुनूं सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर के निर्देश पर मलसीसर, खेतड़ी और चिड़ावा उप जिला अस्पतालों में रामाश्रय वार्ड व ओपीडी क्लीनिक शुरू होंगे। नोडल अधिकारियों ने नवलगढ़ रामाश्रय वार्ड का एक्सपोजर विजिट किया। दो दिन में इसी मॉडल पर सेवाएं शुरू कर वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।0
0
Report
खेजड़ी पेड़ से गिरने से युवक की मौत: डीडवाना के सिंगरांवट में दर्दनाक हादसा
Didwana, Rajasthan:एंकर - डीडवाना के सिंगरांवट गांव में खेजड़ी के पेड़ से गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब युवक पेड़ की डालियां काट रहा था। जानकारी के अनुसार, सिंगरांवट निवासी नरेंद्र (17) खेजड़ी के पेड़ पर चढ़कर डालियां काट रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। नीचे गिरते समय पेड़ के पास बंधी कपड़े सुखाने की रस्सी में उसकी गर्दन अटक गई। हादसे के बाद गंभीर और अचेत अवस्था में परिजन उसे तुरंत डीडवाना के बांगड़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर डीडवाना थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
झुंझुनूं में गर्भवतियों को रक्त समय पर मिले; सीएमएचओ ने निर्देश दिए
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — एचआरपी गर्भवतियों को समय पर मिलेगा रक्त — सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने ब्लड सेंटरों को दिए निर्देश झुंझुनूं जिले में एचआरपी गर्भवती महिलाओं को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने ब्लड सेंटर संचालकों की बैठक ली। उन्होंने सभी ब्लड ग्रुप का पर्याप्त स्टॉक रखने और सरकारी-निजी ब्लड सेंटरों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि रक्त के अभाव में किसी गर्भवती को परेशानी न हो。0
0
Report
Advertisement
