icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
500013
VVishwaroopaFollow24 Jun 2024, 12:35 pm

గత ప్రభుత్వం నిరుద్యోగులకు అన్యాయం చేసిందని టైప్‌రైటింగ్‌ అండ్‌ కంప్యూటర్‌ అసోసియేషన్‌ ఆరోపించింది

Hyderabad, Telangana:

హైదరాబాద్‌లోని ఎన్‌ఎస్‌ఎస్‌లో ఏర్పాటు చేసిన సమావేశంలో అసోసియేషన్‌ అధ్యక్షుడు సతీష్‌ బలిగ మాట్లాడారు గత ప్రభుత్వం నిరుద్యోగులకు తీరని అన్యాయం చేసిందని తెలంగాణ రికగ్నైజ్డ్ టైప్ రైటింగ్ అండ్ కంప్యూటర్ అసోసియేషన్ ఆరోపించింది. కాంగ్రెస్ హయాంలో గ్రూప్-3, గ్రూప్-4లో టైపిస్ట్, స్టెనోగ్రాఫర్ పోస్టుల భర్తీకి సీఎం రేవంత్ రెడ్డి నోటిఫికేషన్ విడుదల చేశారు. పొరుగు రాష్ట్రమైన తమిళనాడులో ప్రభుత్వం 2000 టైపిస్ట్ మరియు స్టెనోగ్రాఫర్ పోస్టులను ప్రకటించింది.

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ग्रेटर नोएडा वेस्ट लॉ रेजिडेन्शिया में उल्लू हमलों से निवासियों में डर

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्तिथ लॉ रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले तीन दिनों से एक उल्लू के हमलों से निवासी परेशान हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उल्लू अब तक करीब चार से पांच लोगों पर हमला कर चुका है। हमलों में कई लोगों को चोटें आई हैं। लगातार हो रही घटनाओं के बाद रात के समय सोसाइटी परिसर में आने-जाने वाले लोगों में डर का माहौल है। निवासियों के अनुसार, रात में जब लोग पार्किंग, लॉबी या सोसाइटी परिसर में किसी काम से आ-जा रहे होते हैं, तभी उल्लू अचानक ऊपर से आकर उन पर हमला कर देता है। बताया जा रहा है कि उल्लू चोंच से लोगों के सिर और शरीर पर वार कर रहा है, जिससे उन्हें चोट लग रही है। सोसाइटी में रहने वाले बिनोय ने बताया कि बुधवार रात 11 बजे गाड़ी पार्क करने के बाद लॉबी की तरफ जा रहे थे । इसी दौरान उल्लू ने पीछे से आकर उनके सिर पर चोंच मार दी। हमले में उनके सिर पर चोट लग गई। इसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर प्राथमिक उपचार कराया। उपचार के दौरान उनके सिर पर 15 इंजेक्शन लगे हैं और इसके अलावा रेबीज और टेटनेस का इंजेक्शन भी लगा है । लोगों ने मांग की है कि उल्लू को जल्द से जल्द सुरक्षित तरीके से पकड़कर उसके लिए उपयुक्त प्राकृतिक स्थान पर छोड़ा जाए, ताकि सोसाइटी में रहने वाले लोगों को किसी तरह की चोट या परेशानी का सामना न करना पड़े। निवासियों का कहना है कि जब तक उल्लू को सुरक्षित तरीके से हटाया नहीं जाता, तब तक रात के समय परिसर में आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहेगी।
0
0
Report

रेवाड़ी में IGU और नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण: मीना परमार ने व्यवस्थाओं पर लगाई नाराजगी

NZNaveen ZeeJust now
Rewari, Haryana:हरियाणा महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना परमार ने लिया IGU और नागरिक अस्पताल का जायजा, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी.... टॉयलेट के पास वाटर कूलर देखकर भड़कीं वाइस चेयरपर्सन, सफाई व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश..... छात्राओं को पॉक्सो एक्ट और कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक, बिना महिला ट्रेनर चल रहे जिम पर कार्रवाई की चेतावनी.... हरियाणा राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना परमार ने शुक्रवार को रेवाड़ी का दौरा कर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर और नागरिक अस्पताल की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जहां छात्राओं को महिला सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट के प्रति जागरूक किया, वहीं विश्वविद्यालय परिसर में फैली अव्यवस्थाओं और गंदगी को देखकर कड़ी नाराजगी भी जताई। विशेष रूप से टॉयलेट के पास लगाए गए वाटर कूलर और बिना महिला ट्रेनर के चल रहे जिम को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए। रेवाड़ी दौरे पर पहुंचीं महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना परमार ने सबसे पहले इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय IGU, मीरपुर का रुख किया। यहां उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी और डॉ. सीमा मिगलानी से मुलाकात कर परिसर में छात्राओं की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें पॉक्सो एक्ट और महिला अधिकारों से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी, ताकि वे किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सकें। निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में भारी खामियां भी उजागर हुईं। टॉयलेट के ठीक बगल में पीने के पानी के वाटर कूलर लगे देखकर वाइस चेयरपर्सन ने कड़ा ऐतराज जताया और इसे स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करार दिया। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। विश्वविद्यालय के बाद मीना परमार नागरिक अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्होंने महिला वार्ड और मरीजों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं के अधिकार और उनकी सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर हैं, जिसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने माना कि आई जी यू के नजदीक सुरक्षा के मध्यनजर एक पुलिस बीट होना जरूरी इसके लिए वह बात करेंगी पुलिस कप्तान से。
0
0
Report

भिंड़ की शास्त्री नगर में जलभराव से धान रोपकर नगर पालिका का विरोध

Bhind, Madhya Pradesh:भिंड की शास्त्री नगर ए ब्लॉक कॉलोनी में जलभराव के कारण सड़कों पर पानी भरा है। कॉलोनीवासियों ने जलभराव वाली सड़क को ही खेत बनाकर धान की पौध रोपकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर बताया कि जल निकासी की समस्या के समाधान अब भी नहीं हुआ है और कॉलोनी के चारों तरफ बनी सड़कों का लेवल ऊंचा कर देने से पानी निकल नहीं पा रहा। बारिश का पानी गलियों में जमा रहता है और घरों के सामने जलभराव बना रहता है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी हो रही है। रहवासियों ने वार्ड पार्षद पर भी नाराजगी जताई और कहा कि कई संपन्न परिवार भी यहां से पलायन कर रहे हैं। किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर जल निकासी का स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो मजदूर किसान कांग्रेस कार्यकर्ता और रहवासी बड़े आंदोलन पर उतरेंगे। अब देखना होगा कि धान रोपने के इस प्रदर्शन से नगर पालिका की नींद खुलती है या पॉश कॉलोनियों की गलियाँ यूं ही तालाब बनी रहती हैं।
0
0
Report
Advertisement

बस्तर की पृथक राज्य मांग फिर तेज Bastariya Raj Morcha के तीन साल पूरे

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तरिया राज मोर्चा के तीन साल पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को चित्रकोट विधानसभा के बड़ांजी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, तीन वर्ष पहले 11 सितंबर 2024 को बस्तर के आदिवासियों से जुड़े स्थानीय मुद्दों को उठाने का ऐलान करते हुए सीपीआई के पूर्व नेता एवं पूर्व विधायक मनीष कुंजाम की अगुवाई में बस्तरिया राज मोर्चा की स्थापना की गई थी, वहीं तीन साल पूरे होने पर लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के टाटा प्रभावित रहे ग्राम पंचायत बड़ांजी में स्थापना दिवस का आयोजन बस्तरिया राज मोर्चा द्वारा किया गया, इस दौरान मनीष कुंजाम सहित अन्य वक्ताओं ने जल, जंगल और जमीन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, साथ ही वक्ताओं ने बस्तर में आदिवासियों के पिछड़ेपन का जिम्मेदार वर्तमान एवं पूर्व की सरकारों को ठहराया, इस दौरान एक बार फिर बस्तर को पृथक राज्य बनाने की मांग उठाई गई , मनीष कुंजाम ने मीडिया से बातचीत करते हुए बस्तर को पृथक राज्य के लिए जन समर्थन मिलने का दावा किया ।
0
0
Report

राजाजीपुरम में पुरानी पानी की टंकी टूटकर हिस्सा गिरा, किसी को नुकसान नहीं

Noida, Uttar Pradesh:1109ZUP_LKO_TANKI_R राजाजीपुरम सेक्टर-ई के पास पुरानी पानी की टंकी का हिस्सा गिराराजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम सेक्टर-ई के पास पुरानी पानी की टंकी को तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान आज टंकी का एक हिस्सा अचानक टूटकर बगल स्थित मकान के छज्जे पर जा गिरा। टंकी का हिस्सा छज्जे पर गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और न ही कोई व्यक्ति चोटिल हुआ। बताया जा रहा है कि पानी की टंकी काफी पुरानी थी और उसे तोड़ने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान टंकी का एक हिस्सा गिर गया。
0
0
Report

बस्तर में मोदी के 25 वर्ष सेवा के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान का आगाज

Jagdalpur, Chhattisgarh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के नाते 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान का आयोजन बस्तर में भी किया जायेगा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत 12 अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इसके लिए राज्य स्तर से लेकर जिला और मंडल स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, एवं कार्यक्रमों के प्रभारी भी नियुक्त किए जा चुके हैं. 17 सितंबर को जगदलपुर में एक ही स्थान पर सवा लाख दीप जलाने के साथ भव्य रंगोली बनाई जाएगी, वहीं दो स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन होगा. इस अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को सेवा व सामाजिक सरोकार से जोड़ना है.
0
0
Report
Advertisement

रायबरेली में अवैध संबंध शक पर चाचा ने भतीजे शिवम की हत्या कर दी

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में चाची से अवैध संबंध के शक और समाज में हो रही बदनामी के चलते चाचा ने अपने ही भतीजे की हत्या कर दी। हत्या की साजिश ऐसी रची गई कि भतीजे को भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी चाचा और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे रघुराज गांव का है। यहां छह सितंबर को शिवम का शव सई नदी के किनारे पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की आशंका सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए जांच आगे बढ़ी तो शक की सुई शिवम के चाचा सुभाष और उसके साथी उपेंद्र की ओर गई। पूछताछ में सुभाष ने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी के मुताबिक, मृतक शिवम् उसका भतीजा था, शिवम् का उसकी भाभी के साथ कथित अवैध संबंधों को लेकर परिवार और समाज में बदनामी हो रही थी। इसी से नाराज होकर उसने शिवम को रास्ते से हटाने की साजिश रची। सुभाष और उपेंद्र ने शिवम को बहाने से बुलाया। दोनों ने उससे कहा कि सई नदी के किनारे धन गड़ा हुआ है, जिसे निकालने के लिए चलना है। शिवम दोनों की बातों में आ गया और उनके साथ नदी के किनारे पहुंच गया। नदी किनारे मौका देखकर दोनों ने अंगोछे से शिवम का गला कस दिया और उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को वहीं छोड़कर दोनों फरार हो गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल आला-ए-कत्ल अंगोछा भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
0
0
Report

गोरखपुर के बंद मकान में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक त्रिपाठी की मौत संदिग्ध

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में बंद मकान के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत होने से सनसनी फैल गई। चार दिन से घर बंद था... बाहर से सब कुछ सामान्य दिख रहा था... लेकिन शुक्रवार सुबह अचानक घर से उठी तेज दुर्गंध ने ऐसा राज खोला, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। सहारा स्टेट के मकान नंबर 2/202 में 45 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक त्रिपाठी का शव सोफे पर पड़ा मिला। स्थानीय लोगों के साथ घर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़वाकर अंदर पहुंची तो अभिषेक की मौत हो चुकी थी और शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल—अकेले घर में रह रहे अभिषेक की मौत आखिर कैसे हुई? दरवाजा अंदर से बंद था... कमरे में संघर्ष के निशान भी नहीं मिले... ऐसे में मौत की गुत्थी अब पोस्टमार्टम और पुलिस की जांच पर टिकी है। गोरखपुर के सहारा स्टेट से सामने आई इस खबर ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। मकान नंबर 2/202... पिछले करीब चार दिनों से बंद था। अंदर कौन है... क्या हो रहा है... किसी को इसकी भनक तक नहीं थी। लेकिन शुक्रवार सुबह घर से तेज दुर्गंध आने लगी।पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही खोराबार पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया और जैसे ही टीम अंदर दाखिल हुई, सामने का मंजर चौंकाने वाला था। सोफे पर 45 वर्षीय अभिषेक त्रिपाठी का शव पड़ा था। शव कई दिन पुराना होने के कारण हालत खराब हो चुकी थी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने पूरे कमरे की बारीकी से जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस के सामने फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि— अभिषेक की मौत आखिर किन परिस्थितियों में हुई? क्योंकि शुरुआती जांच में कमरे में किसी तरह के संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। घर का दरवाजा भी अंदर से बंद मिला। यानि मामला फिलहाल रहस्य बना हुआ है। पुलिस हादसा, बीमारी या किसी अन्य संभावित वजह—हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी। अभिषेक त्रिपाठी मूल रूप से कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के महासोन गांव के रहने वाले थे। पेशे से इंजीनियर अभिषेक गोरखपुर के सहारा स्टेट में अकेले रहकर वर्क फ्रॉम होम करते थे। घर में अकेले रहना... चार दिन तक मकान का बंद रहना... और फिर अचानक दुर्गंध के बाद सोफे पर शव मिलना... इन तमाम परिस्थितियों ने इस मौत को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी अभिषेक के परिजनों को देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
0
0
Report

पुरुलिया में गांजा तस्करी का बड़ा जाल: 180 किलोग्राम गांजा के साथ 5 गिरफ्तार

Purulia, West Bengal:পুরুলিয়া : সিনেমার কায়দায় গাড়িতে করে বিপুল পরিমাণে গাঁজা পাচারের চেষ্টা । গোপन সূত্রে খবর পেয়ে পুলিশি অভিযান চালিয়ে উদ্ধার ১৮০ কেজি গাঁজা, গ্রেফতার ৫ জন পাচারকারী । উদ্ধার ৫ টি মোবাইল, আটক ২ টি পাচারকারী যানবাহন । ঘটনা পুরুলিয়া পুরুলিয়া - রাঁচি ১৮ নম্বর জাতীয় সড়কের উপর পুরুলিয়া মফস্বল থানার রুদড়া এলাকার । গ্রেফতার সকলেরই বাড়ি ঝাড়খণ্ডে । জানা যায়, ওড়িশা বালাশোর থেকে একটি গাড়িতে গাঁজা লুকিয়ে এবং আরেকটি গাড়িতে নজরদারি চালিয়ে মোট দুটি গাড়ি ঝাড়খণ্ডের উদ্দেশে রওনা দিয়েছিল । গোপন সূত্রে খবর পায় পুরুলিয়া জেলা পুলিশ । মাঝপথে পুরুলিয়া মফস্বল থানার রুদড়া এলাকা চЕКিং শুরু করে পুলিশ । সেখানেই দুটি সন্দেহভাজন গাড়িকে আটক করে তল্লাশি অভিযান চালায় পুলিশ । একটি গাড়ি থেকে উদ্ধার হয় ১৮০ কেজি প্যাকেট বন্দি গাঁজা। সেই গাড়িতে ছিল চালক সহ ৩ জন ব্যক্তি । অপর গাড়িতে নজরদারি চালিয়ে আসছিল চালক সহ ২ ব্যক্তি । দুটি গাড়িকে আটক করে ৫ জনকে গ্রেফতার করে পুলিশ । আগামীকাল ধৃতদের তোলা হবে পুরুলিয়া জেলা আদালতে ।
0
0
Report
Advertisement

चंदननगर स्टैंड पर फ्रांसीसी राजदूत ने फুচका चखा; पर्यटन मंत्री और MLA मौजूद

Chinsurah, West Bengal:চন্দননগর স্ট্যান্ডে ফুচকা খেলেন ফরাসি রাষ্ট্রদূত, সঙ্গে পর্যটন মন্ত্রী ও বিধায়ক। চন্দননগরেতে এসে একেবারে বাঙালি স্টাইলে ফুচchar মজলেন ফরাসি রাষ্ট্রদূত। শুক্রবার চন্দনগররের রাস্তায় এমনই দৃশ্য দেখা গেল। শুক্রবার চন্দনগররে এসেছিলেন ফরাসি রাষ্ট্রদূত থিয়েরি ম্যাথুর। তাঁর সঙ্গে ছিলেন রাজ্যের পর্যটন মন্ত্রী শংকর ঘোষ এবং চন্দননগরস বিধায়ক দীপাঞ্জন গুহ মন্ত্রী কলিতা মাঝি সুমনা সরকার সহ প্রশাসনের আধিকারিকরা। চন্দননগররের রানিঘাট এলাকায় ফরাসি আমলের পুরনো রেজিস্ট্রি ভবনটি দীর্ঘদিন ধরে ভগ্নপ্রায় অবস্থায় পড়ে রয়েছে। এদিন ফরাসি রাষ্ট্রদূতের উপস্থিতিতেই সেই সংস্কার কাজের আনুষ্ঠানিক সূচনা হয়।এরপর চন্দননগর মিউজিয়ামে গিয়ে পর্যটন মন্ত্রী শংকর ঘোষ ও ফরাসি রাষ্ট্রদূত থিয়েরি মাথু চন্দননগরের ফরাসি ঐতিহ্য সংরক্ষণ এবং বাংলার সঙ্গে ফ্রান্সের পর্যটন ও সাংস্কৃতিক সম্পর্ক আরও মজবুত করা নিয়ে আলোচনা করেন। বৈঠক শেষে বেরিয়েই সোজা স্ট্যান্ডে এক ফুচকার দোকানে হাজির হন তাঁরা। প্রোটোকল ভুলে হাতে করে ফুচকা খেলেন ফরাসি রাষ্ট্রদূত। তাঁর দেখাদেখি ফুচকার স্বাদ নেন পর্যটন মন্ত্রী শংকর ঘোষ এবং বিধায়ক দীপাঞ্জন গুহও। টক-ঝাল ফুচকা খেয়ে রাষ্ট্রদূতের মুখে ছিল তৃপ্তির হাসি। এই দৃশ্য দেখতে মুহূর্তের মধ্যেই ভিড় জমে যায়। স্থানীয়দের মতে, ফরাসি রাষ্ট্রদূতের এই ভাবে আপন হয়ে যাওয়া চন্দননগরের সঙ্গে ফ্রান্সের ঐতিহাসিক সম্পর্ককে আরও একবার মনে করিয়ে দিল。
0
0
Report

पांढुरना गोटमार मेले में लगभग 1100 घायल, प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी

Chhindwara, Madhya Pradesh:पांढुरना में संपन्न हुआ गोटमार मेला पांढुरना के शख्स ने गिराया पलाश के फूल को पांढुरना की हुई जीत लगभग 1 हजार से ग्यारह सौ लोग हुए घायल वही 15 लोग हुए रेफर पांढुर्णा कलेक्टर नीरज वशिष्ठ ने बताया कि पांढुरना के विश्व प्रसिद्ध गोटमार मेले में शुक्रवार को परंपरा के अनुसार धार्मिक एवं पारंपरिक आयोजन संपन्न हुआ. सुबह 8:30 बजे चंडी माता मंदिर से झंडा और पलाश का वृक्ष जाम नदी के लिए रवाना किया गया. वहीं सुबह 5 बजे से पुलिस बल और एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट मोर्चे पर तैनात रहे और पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभली. सुबह करीब 10 बजे लोगों ने गोटमार मेले की पारंपरिक रस्म का निर्वहन शुरू किया. दिनभर चले आयोजन के बाद शाम करीब 6 बजे सूर्यास्त के साथ झंडा टूट गया.इसके बाद झंडे को चंडी माता मंदिर ले जाकर समर्पित किया जाएगा. 7 चिकित्सीय शिविरों में 1100 घायलों का उपचार हुआ.मेले के दौरान पत्थर लगने से बड़ी संख्या में लोग घायल हुए.हालांकि, किसी गंभीर शारीरिक क्षति की सूचना नहीं है.जानकारी के अनुसार करीब 1,000 से 1,100 घायलों का 7 चिकित्सीय शिविरों में उपचार किया गया.घायलों में 2 लोगों की आंख में चोट आने की जानकारी है, जबकि 2 से 3 लोगों की हड्डियां टूटने के मामले सामने आए हैं. सावधानी के तौर पर करीब 10 से 15 गंभीर घायलों को तत्काल नागपुर या छिंदवाड़ा रेफर किया गया है. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरे आयोजन के दौरान मौके पर मौजूद रहीं और घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई.
0
0
Report
Advertisement

सागवाड़ा नगर परिषद चुनाव में 73.03% मतदान, ईवीएम में 99 प्रत्याशियों का भाग्य तय

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा सागवाड़ा लोकेशन सागवाड़ा हेडलाइन - सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव वोटिंग संपन्न, 73.03 प्रतिशत मतदान, 35 वार्डो के 99 प्रत्याशी का भाग्य ईवीएम में कैद एंकर इंट्रो -डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है। सागवाड़ा में 73.03 प्रतिशत मतदान हुआ। ये डूंगरपुर नगर परिषद के मतदान से 7.97 प्रतिशत ज्यादा है। सागवाड़ा के 35 वार्डो में 99 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। वही मतदान पूर्ण होने के बाद पोलिंग पार्टियों ने स्ट्रांग रुम में ईवीएम को जमा करवाया। वही अब 14 सितंबर को उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। बॉडी - सागवाड़ा नगर पालिका के लिए आज शुक्रवार को सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला।।सागवाड़ा नगर पालिका में 35 वार्डो में सुबह 7 बजे से मतदान का दौर शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाता पहुंचने लगे। सुबह के 3 घंटे में 10 बजे तक 16.99 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद मतदान का दौर बढ़ा ओर दोपहर 1 बजे तक 47.89 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 3 बजे तक 61.01 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम 6 बजे तक 71.98 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड है। वही मतदान का समय पूरा होने से मतदान केंद्रों के गेट बंद कर दिए गएं। इसके बाद जो मतदाता मतदान केंद्रों में एंट्री कर गए थे। उन्हें मतदान करवाया गया। इसके बाद ईवीएम मशीनों को सील कर दिया गया ओर फिर मतदान दल रवाना हो गए। सागवाड़ा नगर पालिका चुनावों की मतगणना सागवाड़ा में ही होगी। ऐसे में ईवीएम मशीनों को सागवाड़ा में ही जमा करवाया गया। इसके बाद मतदान दल डूंगरपुर के लिए रवाना हुए । देर शाम को मतदान का फाइनल आंकड़ा सामने आया, जिसमे 73.03 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि दो दिन पहले ही डूंगरपुर नगर परिषद में हुए चुनाव में 65.06 प्रतिशत मतदान हुआ था।
0
0
Report

सुजानगढ़ नगर निकाय चुनाव: भाजपा- कांग्रेस ने पहले से बाड़ाबंदी तेज़ कर दी

Churu, Rajasthan:सुजानगढ़ में नगर निकाय चुनाव के बाद बढ़ी सियासी सरगर्मी परिणाम से पहले भाजपा और कांग्रेस ने की बाड़ाबंदी, सालासर में प्रत्याशियों को ठहराया सुजानगढ़ के केंद्रीय बस स्टैंड के पास एकत्र कर भाजपा ने अपने 58 पार्षद प्रत्याशियों को क्रूजर गाड़ियों और ट्रैवलर बस के जरिए सालासर के लिए रवाना किया। गोपनीयता और सुरक्षा का आलम यह रहा कि वाहनों की रवानगी के दौरान विशेष सतर्कता बरती गई। बाड़ाबंदी की कमान भाजपा नेत्री संतोष मेघवाल, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, मंडल अध्यक्ष विनय माटोलिया ने संभाली। दूसरी ओर, कांग्रेस खेमे में भी परिणाम आने से पहले पूरी सतर्कता बरती जा रही है। मतदान समाप्त होते ही कांग्रेस ने भी अपने सभी पार्षद प्रत्याशियों को एकजुट कर गुप्त स्थानों पर बाड़ाबंदी में भेज दिया है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। दोनों ही दल अपने-अपने बोर्ड बनाने के दावे कर रहे हैं और निर्दलीयों व असंतुष्टों के समीकरण साधने के लिए प्रत्याशियों को सीधे परिणाम के दिन ही सामने लाने की तैयारी में हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top