icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सरदार पटेल की 151वीं जयंती के उद्घाटन पर भव्य आयोजन; सुशील महतो मुख्य अतिथि

Dhanbad, Jharkhand:अखिल भारतीय पटेल सेवा संघ के तत्वावधान में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किए। कार्यक्रम में सुदेश महतो ने संविधानिक संस्थाओं के बारे में स्पष्टता की बात की और गिरिडीह उपचुनाव के संबंध में अपने क्षेत्र के हित को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि 15 नवंबर को राज्य सरकार झारखंड स्थापना दिवस मनाएगी; मुख्यमंत्री मोहरे बादी मैदान से राज्य की प्रगति और पिछले दो साल के विकास कार्यों को लोगों के बीच रखेंगे।
0
0
Report

एमजीएम अस्पताल में हॉस्टल पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, अवैध रेजिडेंट कमरे ताले

Jamshedpur, Jharkhand:एमजीएम अस्पताल में हॉस्टल पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से रह रहे जूनियर रेजिडेंट के कमरों में जड़ा ताला जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट के छात्रावास को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। हॉस्टल नंबर-1 और 2 में अवैध रूप से रह रहे नॉन एकेडमिक जूनियर रेजिडेंट को निर्धारित समय सीमा के भीतर कमरे खाली करने का निर्देश दिया गया था। अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी आदेश में 31 अक्टूबर की सुबह 10 बजे तक कमरा खाली करने की समय-सीमा तय की गई थी। निर्धारित समय समाप्त होने के बावजूद कमरे खाली नहीं किए जाने पर शनिवार को जिला प्रशासन ने साकची थाना पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए हॉस्टल के कमरों में ताला जड़ दिया। इस कार्रवाई के बाद अस्पताल परिसर में हलचल तेज हो गई। वहीं, पूरे मामले को लेकर डॉ. बलराम झा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और प्रशासनिक कार्रवाई पर अपना पक्ष रखा। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को हॉस्टल में अनधिकृत रूप से रह रहे लोगों को हटाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

खाद की कालाबाजारी के खिलाफ मनिहारी पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया

Katihar, Bihar:रात के अंधेरे में खाद का काला खेल पर मनिहारी पुलिस का बड़ा एक्शन रात के अंधेरे में खाद से लदा ट्रैक्टर जब्त, पुलिस की कार्रवाई से कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप कटिहार जिला के मनिहारी प्रखंड में खाद की कालाबाजारी और संदिग्ध तरीके से खाद की ढुलाई का मामला सामने आया है। इस मामले में मनिहारी पुलिस ने खाद से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर पंचायत अंतर्गत सोहराडांगी गांव में वरीय पुलिस पदाधिकारियों के दिशा-निर्देश पर मनिहारी थानाधिकारी ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए खाद से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया । पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर मनिहारी थाना परिसर में खड़ा कर दिया है। जब्त ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर BR39GA0558 बताया जा रहा है। फिलहाल मनिहारी पुलिस ने खाद से लदे ट्रैक्टर को जब्त कर जांच शुरू कर दी है । आखिर रात के अंधेरे में खाद कहां से लाई जा रही थी? खाद किसकी थी? इसे कहां सप्लाई किया जाना था? और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं?
0
0
Report

नोएडा सेक्टर 126 एनकाउंटर: आरोपी अमन त्यागी की मौत, इनाम घोषित

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा, उत्तर प्रदेश: सेक्टर 126 के पास एनकाउंटर पर, DCP नोएडा, प्रीति यादव ने कहा, "... 31 अक्टूबर की शाम को, पुलिस को जानकारी मिली कि SOG टीम और सेक्टर 126 पुलिस सर्च कर रही है। एक संदिग्ध बाइकर को चेकिंग के लिए रोका गया, लेकिन उसने पुलिस पर हमला कर दिया, जिससे दो पुलिसवाले घायल हो गए। पुलिस ने सेल्फ-डिफेंस में जवाबी फायरिंग की, जिससे आरोपी घायल हो गया। उसे डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान मुजफ्फरनगर के रहने वाले अमन त्यागी के तौर पर हुई, जिसके खिलाफ कई क्रिमिनल केस दर्ज थे। उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। वह बादलपुर पुलिस स्टेशन की सीमा में फायरिंग की घटना में भी शामिल था। कानूनी कार्रवाई चल रही है।"
0
0
Report
Advertisement

झांसी में सरदार पटेल जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा, महिलाओं ने सिर पर पगड़ी बांधकर लिया हिस्सा

ASAbdul SattarFollow31m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:Jhansi- लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आज झांसी में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं और बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति ने विशाल शोभायात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर पगड़ी बांधकर शामिल हुईं। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से घूमते हुए इलाहाबाद बैंक चौराहे पर पहुंची। शोभायात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग भी शामिल रहे। इसके साथ ही बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति ने इलाहाबाद बैंक चौराहे पर एक सभा कर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद एक स्थानीय विवाह घर में पटेल समाज के लोगों का बड़ा सम्मेलन हुआ। यहां सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर आधारित एक नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नाटक में यह भी दिखाया गया कि सरदार पटेल का संबंध झांसी और बुंदेलखंड से भी था। बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति के संरक्षक आर पी निरंजन ने बताया कि सरदार पटेल ने अखंड भारत और एकता का संदेश पूरे देश को दिया था। उनकी सीख को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी झांसी में आठ मूर्तियां स्थापित की गई हैं। अन्य जगहों पर भी लोगों को उनके विचारों से अवगत कराया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

करहल-संत विवेकानंद स्कूल में लौह पुरुष सरदार पटेल जयंती पर भव्य कार्यक्रम,एकता की शपथ के साथ याद किए

Ajay KumarAjay KumarFollow41m ago
Firozabad, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल करहल के संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को देश की एकता,अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन,संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय के निदेशक डॉ.जेपी यादव एवं प्रबंधक सरिता सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है,उन्होंने देश को एकता के सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
0
0
Report

धार में गांजे की खेती का नेटवर्क बेनकाब; महीने में 17 टन गांजा जब्त

Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बडी मुहिम छेड़ रखी है। जिले में गांजे की अवैध खेती के लगातार सामने आ रहे मामलों के बीच मनावर क्षेत्र के उमरबन चौकी अंतर्गत ग्राम बढ़िया पटेलपुरा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ खेतों से करीब 67 क्विंटल गांजे के हरे पौधे जब्त किए हैं। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। खास बात यह है कि यह कार्रवाई जिले में बीते एक महीने के दौरान गांजे की खेती के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। पुलिस के मुताबिक पिछले एक महीने में जिलेभर में 25 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर 17 हजार किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया जा चुका है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 45 करोड़ रुपये से अधिक है। आठ खेतों में लहलहा रही थी गांजे की फसल मनावर के उमरबन चौकी क्षेत्र के ग्राम बढ़िया पटेलपुरा में पुलिस को गांजे की अवैध खेती की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने ड्रोन से पुष्टि कर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। यहां एक-दो नहीं, बल्कि आठ अलग-अलग खेतों में गांजे की फसल उगाई जा रही थी। पुलिस ने खेतों में पहुंचकर गांजे के हरे पौधों की कटाई और जब्ती की कार्रवाई की। अब तक करीब 67 क्विंटल गांजे के पौधे जब्त किए गए हैं। इनकी बाजार कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस अवैध खेती से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। एक महीने में 17 टन से ज्यादा गांजा जब्त यह मात्रा 17 टन से भी अधिक है। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत 45 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। इस अभियान के तहत पुलिस अब तक 25 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर चुकी है। बढ़िया पटेलपुरा में हुई कार्रवाई भी इसी अभियान की बड़ी सफलता मानी जा रही है। पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की तैयारी लगातार सामने आ रही गांजे की अवैध खेती के मामलों ने जिले में सक्रिय नशे के कारोबार को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। आखिर इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की खेती किसके संरक्षण में हो रही थी? इसकी सप्लाई किन क्षेत्रों में की जानी थी? इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं? पुलिस अब इन तमाम पहलुओं की जांच कर रही है। कार्रवाई का उद्देश्य केवल खेतों से गांजे की फसल जब्त करना नहीं, बल्कि इस कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क तक पहुंचना भी है। ASP धार ने बताया कि धार जिले में गांजे की अवैध खेती के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पिछले एक महीने में 25 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं और 17 हजार किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 45 करोड़ रुपये से अधिक है। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। एक महीने में 45 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का गांजा जब्त होना धार पुलिस की बड़ी कार्रवाई है। हालांकि, अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिले में इतने बड़े पैमाने पर हो रही अवैध खेती के पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है और इस कारोबार की जड़ें कितनी गहरी हैं।
0
0
Report
Advertisement

खंडवा में ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण के आरोप: धर्म परिवर्तन के दबाव की रिपोर्ट

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में एक महिला ने मुस्लिम युवक पर ब्लैकमेलिंग, यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का मामला दर्ज करवाया। महिला शिक्षिका है और पड़ोस में ही रहने वाले युवक के खिलाफ खंडवा कोतवाली थाने पहुंचकर दर्ज FIR करवाई है। महिला ने आरोप लगाए कि युवक ने उसकी 10 साल की बेटी को भी नमाज और कलमा पढ़वाया। आरोप है कि रेत कारोबारी मुस्लिम युवक पिछले डेढ़ साल से महिला शिक्षिका को यौन शोषण के लिये ब्लैकमेल कर रहा था। महिला अपनी बेटी के साथ आरोपी के घर के पास ही रहती थी। आरोप है कि युवक ने पहचान बढ़कर उसे अपने प्रभाव में लिया और उससे संबंध बनाएं। बाद में उसके पास मौजूद फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह महिला का यौन शोषण कर था। उसने कई बार महिला से पैसे भी लिए। महिला ने ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने की बात भी पुलिस को बताइ। जब यह बात हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को पता चली तो वह भी महिला के समर्थन में कोतवाली थाने पहुंच गए। हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने इसे लव जिहाद का मामला बताया और इस तरह के मामलों में कड़ी सजा की मांग की। पुलिस ने मामले की कार्रवाई की आधार पर महिला के बयान के आधार पर मुस्लिम युवक के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और एससी एसटी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरी मामले की जांच कर रही है और जरूरत पड़ने पर और धाराएं बढ़ाई जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम भी लगाई गई है।
0
0
Report

गोंडा में माकपा के 17 जिलों के नेताओं का प्रशिक्षण शिविर शुरू

Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा जिले में आज शनिवार से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का उत्तर प्रदेश मध्य क्षेत्र के 17 जिलों के जिला कमेटी सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गोण्डा शहर स्थित एक निजी मैरिज हॉल में शुरू हो गया है। 17 जिलों के जिला कमेटी के लोग पहुंच कर प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची माकपा की पूर्व सांसद एवं पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड सुभाषिनी अली ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया है। मीडिया से बातचीत में पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने कहा कि हम अयोध्या भगवान राम के दर्शन करने के लिए क्यों जाऊंगी। अगर आपकी श्रद्धा है तो आप कहीं भी भगवान की पूजा कर सकते हैं अगर आपकी श्रद्धा नहीं है तो कहीं भी जाना दिखावा है। आसाराम और राम रहीम को पैरोल मिलने पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा के अंदर यह सजायपता बलात्कारी हैं, इन लोगों को बार-बार पैरोल दे रहे हैं इस पर किसी को नहीं बोलना चाहिए। आसाराम बापू को अपने बिल नहीं दिया बल्कि अपने अयोध्या और बनारस में वीआईपी दर्शन करवाया है तो यह जनता को क्या बता रहे हैं? यह लोग सजा पाए हुए हैं। बिलकिस बानो और उनके परिवार के साथ बलात्कार करने वाले हत्या करने वाले लोगों को आपने छोड़ा नहीं है उन्होंने कहा कि यह संस्कारी हैं; जो लोग अंडर ट्रायल में है जिनको सजा नहीं हुई है उनका नाम लेने में दिक्कत होती है। बिलकिस बानो के केस में छोड़े गए थे, सुप्रीम कोर्ट ने वापस जेल भेज दिया। सीईसी हटाने को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन पर कहा कि संसद से नहीं सुनी जाएगी तो सड़क पर सुनी जाएगी। इसलिए सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे किसान भी थे, उनकी सुनी गई और कानून वापस लिया गया। केवल जो लोकसभा में चुनकर बैठे हैं उनका महत्व नहीं है, सड़क पर बैठे लोगों का महत्व है। व्यापारियों को सबसे ज्यादा परेशानी पुलिस की कार्रवाइयों से होती है, प्रदर्शन से नहीं। पुलिस वाले जाकर दुकानों को बंद करवा देते हैं, लाठियां चलना शुरू कर देते हैं। गृहमंत्री अमित शाह के अंगद वाले बयान पर कहा कि आपस में झगड़ा खत्म करके चुनाव लड़ना चाहिए। एयर फोर्स सेना में शामिल लोगों के भी नाम वापस लाने चाहिए。
0
0
Report

मधुबनी-नेपाल सीमा पर किसानों ने जाम कर किया प्रदर्शन, एपीएफ प्रतिबंध से नाराज

Madhubani, Bihar:भारतीय किसानों ने मधुबनी के नेपाल बॉर्डर सड़क को जाम कर किया प्रदर्शन, किसान ने नेपाल में सब्जी ले जाकर बेचने से नेपाली एपीएफ पुलिस पर रोकने और मारपीट का लगाया आरोप। दर्जनों किसानों ने जयनगर थाना के बेतौन्हा-माड़र बॉर्डर और हथलेटवा बॉर्डर सड़क को घंटों जाम किया, सड़क ब्लॉक होने से दोनो देशों के बीच आवागमन बाधित रहा। नेपाल सरकार के नए नियम का असर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देखा जा रहा है। वर्षों पुरानी बेटी रोटी के संबंध में दरार पड़ने लगी है। भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों के सब्जी को नेपाल के सीमावर्ती बाजारों में बिक्री हेतु ले जाने पर नेपाल सशस्त्र बल (एपीएफ) के द्वारा रोक लगाए जाने के खिलाफ शनिवार को सीमावर्ती गांवों के भारतीय किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। जयनगर थाना अंतर्गत बेथौहा गांव स्थित नेपाल के माड़र से सटे बॉर्डर कॉस्टम चेक पोस्ट मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध किया। दर्जनों किसानों ने बॉर्डर को घंटों जाम कर दिया। भारत नेपाल दोनों देशों के बीच आवागमन वाले अंतरराष्ट्रीय सीमा बॉर्डर मुख्य मार्ग के घंटों जाम होने से दोनों देशों के आम लोगों को आवागमन में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा, दर्जनों वाहन जाम में फंसा रहा। पीड़ित किसान भोला सिंह उमेश सिंह, सुरेश यादव, घनश्याम सिंह, धर्मनाथ सिंह समेत अन्य किसानों ने बताया कि भारतीय किसानों का खेत नेपाल से सटा हुआ है जहां सब्जी उपजा कर वर्षों से नेपाल के सीमावर्ती होबिबाज बाजारों में बिक्री करते आ रहे हैं। लेकिन नेपाल सरकार के नए फरमान को लेकर एपीएफ द्वारा सब्जी को नेपाल के माड़र बाजार ले जाने पर रोक लगा दिया है। नेपाल से सटे छर्रापट्टी, कमलावाड़ी, अर्राहा, बेथौहा, हथलेटवा समेत अन्य भारतीय सीमावर्ती गांवों के किसानों द्वारा सब्जी का उपजा कर नेपाल के सीमावर्ती बाजारों में बिक्री करते आ रहे हैं। किसानों द्वारा सब्जी लेकर माड़र व हथलेटवा बॉर्डर के रास्ते नेपाल जाने पर एपीएफ द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का हवाला देते हुए नेपाल प्रवेश पर रोक लगा दिया। आक्रोशित किसानों ने भारतीय क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के कस्टम चेक पोस्ट के पास एकत्रित होकर मुख्य सड़क को जाम कर आवागमन बाधित कर दिया, जिससे दोनों देशों के बीच पैदल और वाहनों का आवागमन घंटों प्रभावित रहा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top